टीकमगढ़
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी टेहरी वार्ड नंबर 1 में स्थित खेत का है। जहां कुएं में शव तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इन्हीं में से एक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पुरानी टेहरी निवासी करण सिंह के रूप हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









