टीचर्स एसोसिएशन ने पारदर्शिता काउंसलिंग के लिए डीईओ कार्यलय को दिया धन्यवाद
रायपुर
आज प्राथमिक शाला के पदोन्नत प्रधान पाठक के पद पर पदस्थापना के लिए डाईट रायपुर मे डीईओ कार्यलय रायपुर द्वारा प्राथमिक शाला पदोन्नत प्रधान पाठक के लिए दिव्यांग,गंभीर बिमारी से पीड़ित व महिला शिक्षकों की पहला दिन 102 लोगो की काउंसलिंग संपन्न हुई। कल सभी शेष 118 पुरुष शिक्षकों की काउंसलिंग होगी। डीईओ कार्यलय रायपुर द्वारा पदस्थापना के लिए पूर्ण पारदर्शिता करते हुए काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाई गई। काउंसलिंग के दौरान टीचर्स एसोसिएशन व शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
काउंसलिंग के दौरान पदोन्नति के लिए मनचाही पदस्थापना पाकर शिक्षकगण खुश नजर आये। पारदर्शिता काउंसलिंग के लिए संघ के पदाधिकारियों ने डीईओ खंडेलवाल, सहायक संचालकद्वय इंदिरा गाँधी व वर्मा,टेम्भुकर मेडम, रूपेन्द्र साहू व द्रोण साहू सहित काउंसलिंग के कार्य सम्पन्न कराने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला,सुखनंदन साहू, टिकेश्वरी साहू,हरीश दीवान, राधेश्याम बंजारे,गंगा नागरची, पीलू राम सोनकर, पूर्णिमा साहू, शीला ठाकुर,अनिल वर्मा व मोर्चा के पदाधिकारियों मे हेम कुमार साहू, मनोज साहू व दीपक साहू सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











