जगदलपुर
शहर में डॉग बाइट का मामला सामने आया है. हिकमीपारा इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने 10 वर्ष के बच्चे पर अचानक हमला कर दिया. खूंखार कुत्तों ने बच्चे के शरीर के कई हिस्सों को काट लिया. घायल बच्चे को देर रात अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया. हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा घर के बहार खेल रहा था. कुत्तों के झुंड ने बच्चे के खोपड़ी, दाएं पैर और बांए हाथ को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. किसी तरह बच्चे की जान बची. परिजन देर रात बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया.
प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग
शहरवासी काफी समय से आवारा कुत्तों के कारण परेशान है. लोगों में खूंखार कुत्तों को लेकर भय है. स्थानीय प्रशासन से आवारा कुत्तों के रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











