एमसीबी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ओंकार सिंह, सहायक अभियंता श्री ए. एस. सिदार, जयंत कुमार चंदेल और उप अभियंता मनमोहन सिंह के आदेशानुसार जल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत जिला परियोजना समन्वयक (मॉनिटरिंग) अनिमेष कुमार तिवारी, (Technical) ज्ञानेंद्र कुमार साहू, (ISA) निहाल डिक्सना, (CDAT) रितेश डिक्सना और (IEC) नवीन कुमार द्वारा पंचायत में जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में महिलाओं की अत्यधिक भागीदारी रही, जहां जल बहिनियों, ग्राम जल स्वच्छता समिति एवं गांव की महिलाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जल प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिससे ग्रामीण महिलाएं जल प्रबंधन में और अधिक जागरूक व सशक्त हो सकें।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








