MY SECRET NEWS

रायपुर

राज्य सरकार ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। ये प्रशासक निगमों का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। जिला कलेक्टरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 29 वर्षों बाद ऐसा हो रहा कि निगमों की जिम्मेदारी प्रशासकों के हाथों होगी।

विधानसभा में छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधयेक भी पारित हो चुका है। जानकारी के अनुसार, राज्य निर्माण से पहले जब मध्य प्रदेश सरकार थी, उस दौरान छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित कुछ अन्य जिलों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। कई वर्षों तक यहां प्रशासकों ने ही निगम की कमान संभाली थी।

दूसरी ओर नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है। एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। छह जनवरी तक दावा-आपत्ति और दावा-आपत्ति निपटाने की तारीख नौ जनवरी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाना है।

त्रिस्तरीय चुनाव के लिए प्रक्रिया तीन से
त्रिसत्रीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया तीन से 11 जनवरी तक होगी। आठ जनवरी को अधिसूचना प्रकाशित होगी और 10 जनवरी को आरक्षण की जानकारी दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना भी तीन जनवरी को प्रकाशित होगी और 11 जनवरी को आरक्षण कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी। वहीं महापौर व अध्यक्षों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया सात जनवरी को होगी।

तीन से 10 जनवरी तक है कार्यकाल
प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 में चुनाव होना है। इनका कार्यकाल तीन जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक है। राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख का कार्यकाल तीन जनवरी, भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे का कार्यकाल तीन जनवरी को खत्म हो रहा है।

वहीं, बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन का कार्यकाल चार जनवरी, जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू का कार्यकाल चार जनवरी, रिसाली महापौर शशि सिन्हा का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है।

इसी तरह दुर्ग महापौर धीरज बकलीवाल का कार्यकाल छह जनवरी, भिलाई महापौर नीरज पाल का छह जनवरी, धमतरी महापौर विजय देवांगन का छह जनवरी, चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल का छह जनवरी, रायगढ़ महापौर जानकी काट्जू पाल का छह जनवरी, रायपुर महापौर एजाज ढेबर का छह जनवरी को खत्म होगा।

अंबिकापुर महापौर अजय तिर्की का आठ जनवरी और कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद का कार्यकाल 10 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0