Agarwal Parichay Sammelan: Young men and women expressed their choice regarding life partner
भोपाल। अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन में आयोजित किया गया। इसमें मध्यप्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों से करीब 600 युवक-युवतियां और उनके परिजन शामिल हुए। युवक-युवतियों ने बेझिझक जीवन साथी को लेकर अपनी पसंद बताई।
अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को परिचय के लिए मंच और माध्यम उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि 1997 से परिचय सम्मेलन की शुरूआत की गई थी। तब से 14 राज्यों में इसका आयोजन कर चुके हैं। हर महीने ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से परिचय पत्रिका और सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। राजेश ने कहा कि यह 136वां परिचय सम्मेलन है और करीब 10 हजार युवक-युवतियां इसके माध्यम से जीवनसाथी की तलाश कर चुके हैं।
आयोजन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल गर्ग, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीलम शाह, महामंत्री बबीता अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष भोपाल तृप्ति अग्रवाल, जिला अध्यक्ष भोपाल रिचा गोयल, उपाध्यक्ष भोपाल श्वेता अग्रवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।