एक दिसंबर से टाइगर रिजर्व कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच,,,,, के बफर में नाइट सफारी बंद

Night safari closed in the buffer zones of Kanha, Bandhavgarh, Satpura, Pench Tiger Reserves from December 1st भोपाल ! मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में एक दिसंबर से नाइट सफारी बंद कर दी जाएगी। यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 17 नवंबर को दिए गए एक आदेश के बाद लिया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक सुभरंजन सेन ने सभी टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालकों को निर्देश जारी कर कहा है कि प्रदेशभर में रात्रिकालीन सफारी पर पूरी तरह रोक लगाई जा रही है।इस वजह से लिया गया यह निर्णययह निर्णय वन्य जीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक व्यवहार में हस्तक्षेप रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। इस निर्णय के बाद मप्र के नौ टाइगर रिजर्व कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना, संजय, वीरांगना दुर्गावती, रातापानी (पद्म श्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर) और माधव टाइगर रिजर्व में पर्यटक नाइट सफारी का आनंद नहीं ले सकेंगे। एडवांस बुकिंग की व्यवस्था नहींसुभरंजन सेन ने बताया कि नाइट सफारी के लिए एडवांस बुकिंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में एडवांस बुकिंग का पैसा रिफंड करने जैसी कोई बात ही नहीं। बता दें कि टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में पहले से ही नाइट सफारी पर रोक है अब बफर में भी नाइट सफारी नहीं कराई जाएगी।2022 में एनटीसीए के निर्देश के बाद भी बंद नहीं की थी नाइट सफारीवर्ष 2022 में भी टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी बंद करने की पहल की गई थी। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने वन विभाग को पत्र लिखकर कहा था कि नाइट सफारी तुरंत बंद करें। इस पर उस समय वन विभाग के अधिकारियों ने तर्क दिया था कि एनटीसीए ने ही बफर क्षेत्र में पर्यटन बढ़ाने को कहा है और इसके लिए कुछ गतिविधियां तो संचालित करनी पड़ेंगी। उस समय इस पर अमल नहीं हो सका और नाइट सफारी यथावत संचालित होती रही।यह भी पढ़ें- रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बनेगा प्रदेश में चीतों का तीसरा घर, अफ्रीका के चीतों को बसाने की तैयारीशिवराज ने शुरू कराई थी 
बफर में सफर योजनातत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर 2020 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बफर में सफर योजना शुरू की थी। बफर में सफर का आकर्षण बढ़ाने के लिए मप्र के टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी भी शुरू कर दी गई थी। वन विभाग ने शाम सात से रात दस बजे तक बफर क्षेत्र में पर्यटन की अनुमति दी थी, जिसके लिए गाड़ियों की संख्या आठ से 10 ही रखी गई थी। recent visitors 76

बाल भारती पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

बाल भारती पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

Bal Bharti Public School celebrated its annual function with great pomp and show भोपाल। बाल भारती पब्लिक स्कूल, नीलबड़ में वार्षिक उत्सव “तेजस्विनी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्या दीपा अग्रवाल, उपप्राचार्या डॉ सकीना नायडू, मुख्य अतिथि अतिरिक्त उप पुलिस कमांडर नीतू ठाकुर विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि पर्वतारोही ज्योति रात्रे तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच पर ‘सर्वधर्म समभाव’ पर आधारित गीत तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई।विद्यार्थियों ने तबला, बांसुरी, हारमोनियम, गिटार और कीबोर्ड पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं।‘रेट्रो रिवाइंड’ में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुराने सदाबहार मनमोहक गीतों पर नृत्य करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। “तेजस्विनी – मध्य प्रदेश की सात रानियां” नामक विशेष प्रस्तुति हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक रानियों के प्रेरणादायी जीवन का मंचन किया। मधुर धुनों ने पूरे कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना दिया। इस दौरान आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी : नीतू मुख्य अतिथि नीतू ने कहा कि- ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, देशभक्ति और इतिहास के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं और आज की पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। प्राचार्या ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वि‌द्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वि‌द्यालय के अनेक प्रतिभागियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों और अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। recent visitors 72

विपणन संघ मुख्यालय में मनाया संविधान दिवस

विपणन संघ मुख्यालय में मनाया संविधान दिवस

Constitution Day celebrated at Marketing Association Headquarters भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ ऑफिस में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया।अजाक्स के मप्र विपणन संघ के प्रान्तीय विभागीय अध्यक्ष सत्य विजय चन्दन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विपणन संघ के सचिव एवं समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सत्य विजय चन्दन एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने संविधान के संबंध में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपणन संघ के सचिव महेंद्र कुमार दीक्षित, महाप्रबंधक (खाद) भगवान सिंह खेडेकर, महा प्रबंधक (रोकड़) रोमेन तिर्की, उपमहाप्रबंधक (आईटी) मंदिर लोध, उपमहाप्रबंधक रोहित कुमार जैन, उपमहाप्रबंधक राकेश हेडाऊ, उपमहाप्रबंधक मोना द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी साहब,उप महाप्रबंधक महेश प्रसाद मसाने, शैलेंद्र कोचक, कमलेश धोते, कमलेश चौधरी, स्थापना अधिकारी प्रशांत वामनकर, भावना सेयके, नितिन मिश्रा शिशिर जैन, शिखा गुप्ता, अर्जुन सिंह ठाकुर, संगीता भावसार, राजेश बाथम, राजेश मालवीय, सुरेश पटेल, डोली बाथम, कविता वर्मा, प्रवीण रघुवंशी, संजय गीते, शीतल बाथम, बाॅबी बाथम, नितेंद्र सिंह, मनोज डंडेलवाल, अशोक कैलासिया, प्रबंध संचालक के निज सहायक मिथिलेश कुमार सोनकर, फ्लोरेंस मसीह, ओम प्रकाश बाघेला, अजय बाथम, आनंद विडवैकर, विशाल डहेरिया, मुकेश धौलपुर, कमल कुमार झारिया, प्रीतम सिंह नगर, मोहम्मद जासीन खान, मोहम्मद मुदस्सर हुसैन, मोहम्मद शमी हुसैन, गोपाल शर्मा, योगेंद्र सिंह राजपूत, शर्मिला साहू, इति मालवीय, डोली बाथम, पूनम साहू, वृंदा गुप्ता, नेहा लाल, कविता वर्मा, नंदनी बौद्ध, मसूद खान, मनीषा पचौरी, एस श्रीवास्तव, डॉ. सिद्दीकी, समीउल्लाह खान, ऋषि राठौर, आरएन तिवारी, एनके तेलंग, पवन विश्वकर्मा, वरूण चौबे के अलावा अपर्णा जैन, नेहा चौहान, पूर्णिमा घोष, अभिलाषा शाक्य, सपना राय, तृप्ति इंदुरखिया, रेनू सक्सेना, संगीता जैन, नितिन गौर, मन्नू लाल कुसरे, मोहिल द्विवेदी, ओपी पाण्डेय, बबलू सोलंकी, मनोज अग्निहोत्री, रोशनी व्यास, रजनी नेवराते, आरती यादव, अजय श्रीवास्तव, सतीश नगर, उषा वर्मा, तरनजीत कौर, शैलेंद्र पवार, रोली पांडे, राजकुमार उपाध्याय, सौरव गुप्ता जितेंद्र पाल, राजेश रहंगडाले, रमेश चिढार, कुलदीप ठाकुर, प्रकाश राजपूत, कमलाबाई, बतुली बाई, प्रशांत, देवेश शुक्ला, साहिल विश्वकर्मा, सुमित प्रताप सिंह, सौरभ गुप्ता, विशाल राजपूत, दिनेश, अक्षय जैन, संदीप चौधरी, आशा सोनी, पतिराम पाल, तृप्ति ठाकुर, प्रिया सक्सेना, प्रताप सिंह राजपूत, कमलेश देश, तीरथ सिंह रावत, अकित पाण्डे, मिस्टर सिंह, रितु बाथम, होल्कर राम, ताराबाई, श्रीनिवास सोनी, रवि यादव, चैन सिंह, केपी विश्वकर्मा, मुकेश शाक्य, संतोष बोडखे, सुरेश साहू, नीलेश वंशकार, दीनदयाल सौंधिया, राजा मैना, मनोज पारोचे, गोपाल मिश्रा, महेश घुमाने, विष्णु प्रसाद शर्मा, गुड्डी बाई, मोहन कुमार, अरविन्द सोनी सुरक्षा कर्मी के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। recent visitors 85

ग्वालियर में सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, कार से खींचने की कोशिश, पथराव

ग्वालियर में सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, कार से खींचने की कोशिश, पथराव

Deadly attack on the national president of Samyak Samaj Sangh in Gwalior, attempt to drag him from the car, stone pelting ग्वालियर। ग्वालियर में एस-3 सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। लाखन शादी समारोह से लौट रहे थे, इस बीच उनकी कार के सामने अचानक दो बाइक पर सवार चार युवक आ गए। उन्होंने कार रोकने का इशारा किया और लाखन को बाहर खींचने का प्रयास किया। लाखन ने तुरंत गेट लॉक किया और कार तेजी से आगे बढ़ा दी, जिस पर बदमाशों ने पीछे से पथराव कर दिया।पत्थर लगने से कार का पिछला कांच टूट गया। हमले के बाद बदमाश बाइक दौड़ाते हुए करीब आधा किलोमीटर तक लाखन का पीछा करते रहे। घटना सुरेश नगर सरकारी मल्टी के पास हुई। इसके बाद लाखन थाटीपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चार हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ग्वालियर में एक बार फिर जातिगत तनाव की स्थिति बन गई है। लाखन सिंह मुरार स्थित मुगलपुरा में इंटरनेशनल बुद्ध विहार के रहने वाले है। वह सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मीटिंग में शामिल होने के बाद वे अपनी स्विफ्ट डिजायर से थाटीपुर स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन पहुंचे थे। उनके साथ एस-3 की प्रदेश सुरक्षा अधिकारी दीपिका बौद्ध भी थीं। लाखन का कहना है कि उनकी जान को भी खतरा था।हमला होने पर लाखन के कार दौड़ाते ही बदमाश भी बाइक से पीछे लग गए। वे करीब आधा किलोमीटर तक पीछा करते हुए मेला ग्राउंड तक पहुंचे। आगे पुलिस प्वाइंट होने के कारण वे फरार हो गए। 2018 के जातिगत उपद्रव में इस संगठन और लाखन सिंह का नाम आया था।लाखन सिंह पर उपद्रव भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। recent visitors 75

एमपी गज़ब : महिला नायब तहसीलदार ने गार्ड को थप्पड़, डंडे से पीटा

एमपी गज़ब : महिला नायब तहसीलदार ने गार्ड को थप्पड़, डंडे से पीटा

Naib Tehsildar Jyoti Lakshakar: मध्यप्रदेश के मुरैना में पदस्थ महिला नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार पर एक बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जो बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी का है और उसमें नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार गार्ड के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। पीड़ित सुरक्षा गार्ड ने नायब तहसीलदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन मामला प्रशासनिक अधिकारी से जुड़ा होने के कारण पुलिस कह रही है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पहले मारे थप्पड़ फिर डंडे से पीटाघटना हाईवे स्थित आशीर्वाद मल्टी की है, जहां नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार का निवास है। इसी बिल्डिंग में 50 साल के मोहरमन शर्मा सिक्योरिटी गार्ड हैं। बुधवार शाम को ज्योति लाक्षाकार ने गार्ड के साथ मारपीट की। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें पहले वह गार्ड को थप्पड़ मारती और फिर डंडे से पीटती दिख रही हैं। मारपीट में गार्ड को चोटें भी आई हैं। जिस वक्त मारपीट की जा रही थी, वहां नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार व गार्ड के अलावा और भी लोग खड़े वीडियो में नजर आ रहे हैं। गार्ड ने बताई आपबीतीपीड़ित गार्ड मोहरमन शर्मा ने अपने आवेदन में लिखा कि ज्योति मैडम ने ड्राइवर के जरिए उसे बुलवाया और जब वह पहुंचा तो पूछा कि “तू मेरे ड्राइवर से क्या बोल रहा था।” जिस पर मैंने जवाब देते हुए कहा कि “मैंने कहा था कि मैडम आज तुम्हारी गाड़ी में नहीं गईं, किसी अन्य की गाड़ी में गई हैं।” यह बात सुनते ही वह नाराज़ हो गईं और मुझे गालियाँ देते हुए पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित गार्ड का यह भी कहना है कि अगर उससे कोई गलती हुई थी तो मैडम सजा देतीं, लेकिन मैंने कोई गलती नहीं की, फिर भी मैडम ने मुझे सबके सामने गालियाँ दीं और पीटा। पीड़ित का यह भी कहना है कि अब उसकी सुनवाई भी नहीं हो रही है। recent visitors 91

3 करोड़ की PMGSY सड़क पर घटिया निर्माण, गिट्टी की जगह डाली जा रही मिट्टी

Poor construction on the 3 crore PMGSY road in Panna, soil is being used instead of gravel. पन्ना । जिले की गहरा पंचायत से पनारी इमलोनिया ग्राम तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3 करोड़ रूपये की लागत से 29 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस काम की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर मानक गिट्टी की जगह मिट्टी मिलाकर पिचिंग की जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती कम हो रही है। भविष्य में यह जल्दी खराब हो सकती है। मौके से बने वीडियो और शिकायतों के आधार पर यह मामला चर्चा में आ गया है। मामले को लेकर शिकायत भी की जा चुकी है। गुणवत्ता को लेकर बढ़ती शिकायतों के बाद अधिकारियों ने जांच टीम गठित कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसमें जांच टीम गठित कर दी गई है। महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क योजना शिवाकर चौरसिया ने कहा है कि शिकायत पर अमल किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क अपेक्षित मानकों पर खरी नहीं उतर रही। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की जांच और होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। लिहाजा 3 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर पलीता लगता दिख रहा है। recent visitors 76

एमपी पुलिस गज़ब: कार के अंदर कांस्टेबल ने ली रिश्वत, गेट खोला तो बाहर खड़ी थी लोकायुक्त टीम; दौड़ लगाकर भागा

एमपी पुलिस गज़ब: कार के अंदर कांस्टेबल ने ली रिश्वत, गेट खोला तो बाहर खड़ी थी लोकायुक्त टीम; दौड़ लगाकर भागा

MP Police Incident: Constable accepts bribe inside car, opens gate to find Lokayukta team waiting outside; flees इसमें कार में पैसे लेने के बाद जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसकी कार के दरवाजे खुलवाते हुए स्वयं को लोकायुक्त के अधिकारी होने की बात कही, तो वह एक मिनट रुककर साथ चलने की बात कहते हुए कार से उतरा और लोकायुक्त की टीम को धक्का देते हुए भाग खड़ा हुआ। लोकायुक्त टीम को उसकी जैकेट और कार हाथ लगी है। जो जब्त करते हुए पुलिस थाना देहात में जाकर गुरुवार की रात एक बजे कार्रवाई की। लोकायुक्त टीआई कमल सिंह उइके ने बताया कि कोतवाली टीआइ बृजेंद्र चाचौदिया और आरक्षक पंकज यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच में ले लिया है और आरक्षक की तलाश की जा रही है। जमानत नोटिस के लिए रिश्वत मांगी गईलोकायुक्त टीआई के अनुसार टीकमगढ़ के रहने वाले अंकित तिवारी के विरुद्ध कोतवाली थाना में एक एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसमें अब अंकित तिवारी को कोतवाली से जमानत नोटिस भरवाने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसमें जमानत देने के साथ ही केस में बचाने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग हुई। जिसमें 8 हजार रुपये पूर्व में अंकित तिवारी ने दे दिए थे, लेकिन 12 हजार रुपये देना शेष थे। लेनदेन की बात रिकॉर्ड कर लीइसको लेकर अंकित तिवारी ने लोकायुक्त पुलिस सागर कार्यालय जाकर एक शिकायत दर्ज कराई और टेप रिकॉर्डर प्राप्त करते हुए लेनदेन की बात रिकॉर्ड की। इसके चलते 12 हजार रुपये रिश्वत रुपी गुरुवार को देना तय हुआ। अंकित तिवारी ने कलेक्ट्रेट के सामने अपनी कार में बैठे आरक्षक पंकज यादव को दिए। तभी पीछे से लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। लोकायुक्त पुलिस ने आरक्षक पंकज यादव को अपना परिचय देते हुए गेट खोलने के लिए कहा। तब एक मिनट रुकते हुए वह बाहर निकला और जैकेट की चैन खोलकर दौड़ लगा दी। इसलिए टीआई का नाम शामिल किया गयाऐसे में लोकायुक्त की टीम ने पीछा करते हुए उसे दबोचने की कोशिश की। लेकिन उनके हाथ उसकी जैकेट लग सकी और अंधेरे का फायदा उठाकर आरक्षक पंकज यादव मौके से फरार हो गया। रात 1 बजे लोकायुक्त टीम ने आरक्षक की कार क्रमांक एमपी 04 सीजेड 7719 को कब्जे में लेते हुए देहात थाना पहुंचाया और वहीं पूरी कार्रवाई की। अब कोतवाली टीआई बृजेंद्र चाचौदिया और आरक्षक पंकज यादव के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया है। बताया गया कि टीआई की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी लोकायुक्त के पास हैं। इसलिए उनका नाम शामिल किया गया है। यहां बता दें कि पुलिस महकमें टीकमगढ़ में इन दिनों कुछ भी ठीक ठाक नहीं चल रहा है। इसमें लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने सात माह में पुलिस विभाग टीकमगढ़ में तीसरी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली में ही दो लगातार घटनाएं सामने आईं हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। recent visitors 82