शिलांग घूमने गए नव दंपति लापता, संवेदनशील इलाके में मिली गाड़ी, 15 दिन पहले इंदौर में हुई थी शादी

इंदौर  इंदौर से हनीमून पर शिलांग घूमने गए कारोबारी और उसकी पत्नी लापता हो गए। 15 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी। विवाह के बाद मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए थे। दंपति की गाड़ी शिलांग के संवेदनशील इलाके में मिली है। फिलहाल शिलांग पुलिस के साथ ही इंदौर क्राइम ब्रांच भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। विवाह के बाद दोनों गुवाहाटी में कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां दर्शन के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे। दंपति शिलांग में जिस गाड़ी पर घूम रहे थे, वह गाड़ी शिलांग के संवेदनशील इलाके में मिली है। बताया गया कि परिवार के लोग दो दिन से संपर्क में थे, लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो घर वाले शिलांग पहुंचे। फिलहाल शिलांग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम दंपति को ढूंढने में जुटी हुई है। 3 दिनों से लापता हैं राजा और सोनम 30 साल के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की 11 मई को ही इंदौर में शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों ने सबसे पहले गुवाहाटी जाकर मां कामाख्या देवी के दर्शन किए. इंदौर से 20 मई को सुबह 9 बजे बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे थे. 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे. 2 दिन से परिवार के लोगों उनके संपर्क में थे लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो परिवार के 2 सदस्य इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंच गए. बड़े भाई सचिन रघुवंशी और चचेरे भाई अर्पित रघुवंशी ने बताया कि पहले तो यही लगा कि नेटवर्क का इशू होगा. इस वजह से बात नहीं हो पा रही है. 24 मई को भी दोनों को फोन बंद आए. 23 मई को आखिरी बार मां से उनकी बातचीत हुई थी. सोनम के भाई गोविंद ने गूगल मैप के जरिए उनके फोटो से आसपास की लोकेशन ट्रेस कर पता लगाया तो रेंट पर एक्टिवा गाड़ी देने वाले की जानकारी मिल गई. जब उसे फोटो भेजा तो उसने कहा कि हां दोनों ने मेरे से एक्टिवा गाड़ी लेकर ओसरा हिल गए थे. लोकल पुलिस से पता चला की एक्टिवा पहाड़ी क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली है. पत्नी के साथ लापता हुए इंदौर के कारोबारी. कपल 23 मई को शिलांग में घूमने के लिए किराए पर बाइक देने वाले एक व्यक्ति के पास पहुंचा. यहां से एक्टिवा किराए पर ली और फिर ईस्ट ओसरा हिल्स इलाके में एक्टिव से घूमने चले गए . यहां दोपहर 1:30 बजे राजा की पत्नी सोनम और राजा ने इंदौर में मां उमा रघुवंशी से फोन पर आखिरी बार बात की और वादियों में होने की जानकारी दी. इसके बाद से दोनों से संपर्क नहीं हो पाया. अगले दिन परिवार वालों ने फोन किया तो फोन नहीं लगा. सभी को लगा जंगल इलाका होने की वजह से नेटवर्क इशू हो सकता हैं. पुलिस भी जाने से कतराती है उस इलाके में शिलांग पहुंचे राजा के बड़े भाई विपिन ने जानकारी दी की जिस इलाके में गाड़ी लावारिस मिली है वहां से पहाड़ी के बीच एक खाई भी है. यहां एक ओसरा रिजॉर्ट भी बना हुआ है. स्थानीय लोगों से पता चला है कि ये लुटेरों और बदमाशों का गढ़ है. कुछ महीने पहले एक दंपति भी लापता हुए थे, जिनके बारे में आज तक पता नहीं चल सका है. पुलिस भी इस इलाके में जाने से कतराती हैं. अब परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मदद की गुहार लगाई है. recent visitors 71

जस्टिस संजीव सचदेवा को मिल सकती है MP हाईकोर्ट की कमान

जबलपुर  जस्टिस संजीव सचदेवा एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की है। वे एक्टिंग चीफ जस्टिस हैं। 3 नए जज मिले हाईकोर्ट को 3 नए जज मिले हैं। जबलपुर के अपर महाधिवक्ता अमित सेठ, ग्वालियर के अधिवक्ता दीपक खोत व पवन द्विवेदी जज बनाए गए। हाईकोर्ट ने 11 नवंबर 2022 को नाम सुप्रीम कोर्ट भेजे थे। कॉलेजियम ने जांच की। जनवरी 24 को तीनों नाम केंद्र को भेजे। 3 नए जज आने से हाईकोर्ट में 35 जज हो जाएंगे। कर्नाटक, पटना, गुवाहाटी, झारखंड हाईकोर्ट में सीजे नियुक्ति के नामों की सिफारिश केंद्र को भेजी है। जस्टिस संजीव सचदेवा का जन्म 7 अप्रैल 1964 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1989 में वकालत शुरू की। वर्ष 2013 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। बाद में वे स्थायी न्यायाधीश बने और 2024 में उनका तबादला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में किया गया। वर्तमान में वे जबलपुर हाईकोर्ट में प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। recent visitors 69

रीवा में स्कूल को बना डाला ‘ गोदाम’, वीडियो हुआ वायरल तो डीएम ने प्राचार्य को किया निलंबित

रीवा मध्य प्रदेश के रीवा में स्कूल प्रबंधक की लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां एक शासकीय स्कूल को प्याज के गोदाम के रूप में तब्दील कर दिया गया. कमरों के अंदर प्याज से भरी हुई बोरियां रखी गई हैं. स्कूल के अंदर प्याज के भण्डारण का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन सकते में आ गया. कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा उन्होंने जिले के अन्य स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किया है. स्कूल के हेडमास्टर ने किया कारनामा मामला गोविंदगढ़ क्षेत्र स्थित ओढ़की खुर्द शासकीय प्राथमिक पाठशाला का है. छुट्टियों के चलते स्कूल पूरी तरह से खाली है. ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद 15 जून से स्कूल फिर से खुलेंगे. मगर यहां पर पदस्थ हेडमास्टर नरेन्द्र पाण्डेय ने एक गजब का कारनामा कर दिया. हेडमास्टर ने शासकीय स्कूल को पूरी तरह से प्याज के गोदाम में तब्दील कर दिया. इस बात की भनक ग्रामीण और बच्चों के अभिभावकों को लगी तो वो आक्रोशित हो गए. उन्होंने कलेक्टर को शिकायती पत्र लिखकर स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. स्कूल के प्रिंसिपल को किया गया सस्पेंड किसी ने स्कूल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो कलेक्टर प्रतिभा पाल के संज्ञान में आया तो वो भी हेडमास्टर की इस करतूत को देखकर हैरान हो गईं. इसके अलावा उन्हें मामले की शिकायत भी मिली थी. उन्होंने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए शासकीय स्कूल को निजी उपयोग करने पर स्कूल के हेडमास्टर नरेंद्र पांडेय को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. बताया जा रहा है कि हेडमास्टर द्वारा पिछले कई दिनों से स्कूल में प्याज के भंडारण किया गया था. कलेक्टर ने जिले के अन्य स्कूलों को दिया निर्देश मामले को लेकर कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है कि "उन्हें शिकायत मिली थी कि रीवा ब्लाक स्थित ओढ़की खुर्द प्राथमिक पाठशाला में किसी ने प्याज की बोरियों का भंडारण किया है. प्राथमिक जांच में ये शिकायत सही पाई गई. हेडमास्टर नरेन्द्र पाण्डेय की जवाबदेही थी की विद्यालय की कक्षाओं का उपयोग केवल पठन-पाठन के लिए हो. ऐसा न पाए जाने पर हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया. साथ ही अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल को भी निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल कैंपस केवल शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो. अगर कैंपस में कोई दूसरी गतिविधि होते हुए पाई जाएगी तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी." recent visitors 89

पंजाब किंग्स के टॉप-2 में पहुंचने पर बोले कोच रिकी पोंटिंग- ये तो आधा-अधूरा काम है, अभी तो कुछ भी हासिल नहीं किया

नई दिल्ली पंजाब किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि टीम ने अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है और एक दशक से अधिक समय में प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करना अभी आधा-अधूरा काम है। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में शीर्ष दो में अपना स्थान पक्का कर लिया है जिससे उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे। पोंटिंग ने जियोहॉटस्टार से कहा, “मुझे लगता है कि यह स्पष्ट हो गया है कि यह वास्तव में एक प्रतिभाशाली टीम है जो सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हां, यह अब तक की एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन वास्तव में, यदि आप अतीत पर गौर करें तो हमने अभी तक कुछ भी हासिल नहीं किया है। यह एक बात है जो मैं खिलाड़ियों से उस समय से कह रहा हूं जब हमने प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई किया था।” पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य शुरू से शीर्ष दो में रहना था और अब हम वहां पहुंच गए हैं। यह एक ऐसी टीम है जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी एक दूसरे की सफलता का भरपूर आनंद ले रहा है।’’ पोंटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। पिछली बार जब पोंटिंग-अय्यर की जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोच और कप्तान थी, तब उन्होंने कोविड-19 के समय में टीम को अपने पहले फाइनल में पहुंचाया था। पोंटिंग ने कहा, ‘‘मैं उनके (अय्यर) साथ दोबारा काम करने के लिए काफी उत्सुक था। यह बिल्कुल स्पष्ट था कि नीलामी में मैं उन पर कितना पैसा खर्च करने को तैयार था। उनके कप्तान रहते हुए हमने दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में लंबे समय से जानता हूं। वह एक बेहद कुशल इंसान हैं। यदि आप खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बात करें, तो मुझे लगता है कि उनमें से प्रत्येक श्रेयस की बहुत प्रशंसा करेगा, क्योंकि उसने खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनकी पीठ थपथपाई जो एक अच्छे और मजबूत कप्तान का लक्षण है।’’   recent visitors 86

IPL में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक से स्टीव वॉ हैरान, नियंत्रण पर फोकस करने की दी सलाह

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में सनसनी फैलाने वाले 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की शानदार टाइमिंग से ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ भी हैरान हैं। उन्होंने सूर्यवंशी को ‘सुपरनोवा’ बनने से बचते हुए नियंत्रण पर फोकस करने की सलाह दी है। वॉ ने सचिन तेंदुलकर से तुलना को लेकर कहा कि उनसे किसी खिलाड़ी की तुलना हो ही नहीं सकती। सचिन जैसी प्रतिभा बार-बार नहीं आती। वॉ नियमित रूप से आईपीएल नहीं देखते हैं लेकिन उन्होंने सूर्यवंशी को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसे अपने पैर जमीन पर रखने होंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जमाया जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है । वॉ ने जियो स्टार की तरफ से आयोजित , क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया सरकार मीडिया कांफ्रेंस ‘ऑस्ट्रेलियन समर आफ क्रिकेट 2025-26’ में अनिल कुंबले, मैथ्यू हेडन और रॉबिन उथप्पा के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा ,‘‘चौदह साल की उम्र में उस पर कोई दबाव नहीं है। वह पूरी आजादी के साथ खेल रहा है जिसे देखकर अच्छा लगा। मुझे लगता है कि उसके सामने चुनौती नियंत्रण बनाए रखने की होगी।’’ वॉ का मानना है कि एक करोड़ से अधिक का आईपीएल करार पा चुके सूर्यवंशी 16 वर्ष के होने से पहले करोड़पति होंगे और उन पर अपेक्षाओं का काफी दबाव होगा। उन्होंने कहा , ‘‘ क्या वह इसी उत्साह से खेल सकेगा, इसी आजादी से बल्लेबाजी करेगा? यह एक चुनौती होगी।’’ उन्होंने कहा , ‘‘उसके पास कौशल है और वह मानसिक रूप से मजबूत है। आप चाहते हैं कि उसके जैसा बल्लेबाज कामयाब हो। क्रिकेट के लिए यह शानदार कहानी है। मैं आईपीएल ज्यादा नहीं देखता लेकिन इस तरह का कोई खिलाड़ी आता है तो देखने का मन करता है।’’ भारत में हर नए बल्लेबाजी स्टार की तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाती है लेकिन वॉ ने कहा कि सूर्यवंशी या किसी की भी तुलना उनसे नहीं होनी चाहिए क्योंकि तेंदुलकर जैसी प्रतिभा बार-बार नहीं आती। पर्थ में 1991-92 में 18 वर्ष के तेंदुलकर की 114 रन की पारी आज भी याद की जाती है। वॉ ने कहा , ‘‘मुझे नहीं लगता कि सचिन तेंदुलकर से किसी की भी तुलना हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया में आकर पर्थ में शतक जड़ना जो दुनिया की सबसे कठिन पिचों में से है और जहां अधिकांश खिलाड़ी जूझते नजर आते हैं।’’ उन्होंने कहा , ‘‘पर्थ में इतनी कम उम्र में शतक लगाना हैरानी भरा था। सचिन तेंदुलकर जैसा दूसरा आसानी से नहीं मिल सकता। लेकिन मैंने एक 14 साल के लड़के के आईपीएल में शतक लगाने की कल्पना भी नहीं की थी।’’   recent visitors 79

थाने में 25 पुलिस एक्ट का उपयोग कर 59 वाहन की नीलामी की गई, 17 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ

भोपाल भोपाल के थानों में लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों को नीलाम किया गया। थाने में 25 पुलिस एक्ट के दी हुई प्रदत्त शक्तियों का उपयोग कर जप्त वाहनों की हुई नीलामी जिससे राज्य शासन को करीबन 17 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। 17 लाख के बिके वाहन नीलामी से पहले पुलिस उपायुक्त जोन 3 द्वारा कमेटी गठित की गई,  जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3 शालिनी दीक्षित सहायक पुलिस आयुक्त, अनिल बाजपेई एसीपी कोतवाली, सुजीत तिवारी एसीपी हनुमान गंज,  राकेश बघेल थाना प्रभारी कोतवाली काशी राम कुशवाहा एस एच ओ, अजय सोनी एस एच ओ तलैया द्वारा थाना प्रांगण में खुली बोली में नीलामी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें थाने में कई वर्षों से रखे 59 नग वाहन की नीलामी की गई जिसमें कुल 17 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलाम किए गए जप्त शुदा वाहनों में  55 मोटरसाइकिल और  03 चार पहिया वाहन रखे हुए थे। 100 लोग हुए शामिल नीलामी में नीलामी की यह कार्रवाई थाना कोतवाली के वाहनों की गई। इस नीलामी में करीब 100 लोग भाग लेने पहुंचे। जिनमें से बोली प्रक्रिया में निर्धारित तरीके से नियम अनुसार बोली लगाई गई। recent visitors 61

IPL के फाइनल मुकाबले में मनेगा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, इंडियन आर्मी को मिलेगा ‘ग्रैंड सैल्यूट’

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 18वां सीजन अपने चरम पर पहुंच रहा है। सीजन का खिताबी मुकाबला 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस भव्य फाइनल से पहले स्टेडियम में एक शानदार समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्लेऑफ का रोमांच शुरू आईपीएल 2025 के प्लेऑफ मुकाबले 29 मई से शुरू होंगे। मुल्लांपुर में 29 मई को क्वालिफायर 1 खेला जाएगा, जिसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर अहमदाबाद रवाना होगी। अगले दिन, 30 मई को मुल्लांपुर में ही एलिमिनेटर मैच होगा। इस मैच की विजेता टीम क्वालिफायर 2 के लिए अहमदाबाद जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। 1 जून को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में क्वालिफायर 2 का मुकाबला होगा, जिसकी विजेता दूसरी फाइनलिस्ट टीम बनेगी। इसके बाद 3 जून को फाइनल में दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। सीडीएस सहित तीनों सेनाओं के अध्यक्ष को न्योता स्पोर्ट्स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने का फैसला किया है और इसके तहत बोर्ड ने समापन समारोह के लिए सीडीएस, थल सेना अध्यक्ष के साथ ही वायुसेना और नौसेना प्रमुख को भी न्योता दिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस रिपोर्ट के हवाले से कहा, बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है, जिनके ऑपरेशन सिंदूर ने वीरतापूर्ण प्रयास से राष्ट्र की रक्षा की और हमें प्रेरित किया। सम्मान के रूप में हमने समापन समारोह को सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला किया है।  2019 में भी सशस्त्र बलों को समर्पित हुआ था समारोह हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के दौरान सशस्त्र बलों को समर्पित कोई समारोह आयोजित किया जाएगा। 2019 में बीसीसीआई ने चेन्नई में टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के लिए सैन्य बैंड को आमंत्रित किया था और पुलवामा आतंकी हमले के बाद सशस्त्र बलों के लिए 20 करोड़ रुपये का योगदान देने का भी संकल्प लिया था। मालूम हो कि पुलवामा हमले में 44 सीआरपीएफ जवान बलिदान हुए थे। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया। आईपीएल एक सप्ताह के लिए हुआ था स्थगित भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का प्रभाव आईपीएल पर भी पड़ा था और टूर्नामेंट को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था। सीजफायर के बाद आईपीएल 17 मई से दोबारा शुरू हुआ, लेकिन इसके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। तय कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएल का फाइनल 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन बाद में संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ जिसके तहत फाइनल मुकाबला तीन जून को अहमदाबाद में कराने का फैसला लिया गया। सशस्त्र बलों के सम्मान में कुछ मुकाबलों से पहले राष्ट्रगान भी बजाया गया था। समापन समारोह में भारतीय सेना को सम्मान फाइनल से पहले आयोजित होने वाले समापन समारोह में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया जाएगा। इस समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। बीसीसीआई ने इस खास मौके के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, चीफ ऑफ नेवी स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ को विशेष रूप से आमंत्रित किया है। ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की वीरता 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक एयरस्ट्राइक की गई। भारतीय सेना ने यह सुनिश्चित किया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना या वहां के नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान की सेना ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी और ड्रोन हमलों का प्रयास किया। भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने इन ड्रोनों को तुरंत नष्ट कर दिया। तनाव के बीच आईपीएल का आयोजन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित करना पड़ा था। लेकिन 17 मई से टूर्नामेंट फिर से शुरू हुआ, और लगभग सभी विदेशी खिलाड़ी भारत लौट आए। इसने टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा दिया। आईपीएल 2025: एक शानदार समापन की ओर आईपीएल 2025 न केवल क्रिकेट के रोमांच के लिए याद किया जाएगा, बल्कि यह भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और एकता का प्रतीक भी बनेगा। 3 जून को अहमदाबाद में होने वाला फाइनल मुकाबला और समापन समारोह निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।   recent visitors 84