बुदनी मेंकिसानों को खेती के अत्याधुनिक उपकरणों के उपयोग और ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा

 सीहोर सीहोर के बुदनी नगर के केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान में देश का पहला ग्री ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर खोला जा रहा है। किसानों को खेती की सुरक्षा का ड्रोन के जरिए प्रशिक्षण देने के लिए इस संस्थान में ड्रोन सियुलेशन लैब बनकर तैयार हो गई है। एक ड्रोन भी लैब में आ गया है। बताया जा रहा है कि 25 मई को इसका शुभारंभ हो सकता है। महिलाओं को भी दी जाएगी ट्रेनिंग ड्रोन प्रशिक्षण सेंटर में किसानों को खेती के अत्याधुनिक उपकरणों के उपयोग और ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को खेती में उपयोग की जा रही हाईटेक पद्धतियों के बारे में प्रशिक्षित करना है। बताया जा रहा है कि इस सेंटर पर महिलाओं को भी ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने परिवार में पुरुष किसानों के साथ तकनीकी का फायदा उठाकर खेती में हाथ बंटा सकें। अफसर बता रहे हैं कि प्रशिक्षित किसान नई तकनीकों का प्रयोग कर अपनी आय को बढ़ा सकेंगे, जिससे वे खेती के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे। किसानों के लिए ड्रोन खेती एक महत्वपूर्ण तकनीक है, जो फसलों की निगरानी, छिड़काव और फसल निरीक्षण में मददगार है। इससे न केवल लागत कम होगी, बल्कि फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। ड्रोन के लिए उपयुक्त बुदनी का केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान 1955 में बना था। यह ड्रोन उड़ाने के लिए उपयुक्त व ग्रीन जोन है। सुरक्षा कारणों से कहीं भी ड्रोन को उड़ाना मना है, लेकिन बुदनी का केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान इसके लिए उपयुक्त है। यह ड्रोन पायलट प्रशिक्षण केंद्र 20 सीट का है। किसानों के प्रशिक्षण के लिए इसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 10वीं पास किसान ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण ले सकेंगे। बुदनी में यह पूरा सेंटर ड्रोन इंस्ट्रक्टर राय सिंह गुर्जर, डायरेक्टर पीपी राव, ट्रेनिंग हेड अनिल कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ कृषि अभियंता जीआर अंवालकर के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की टीम जल्द ही इसका निरीक्षण करेगी, उसके बाद यहां ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण देना शुरु हो जाएगा। ड्रोन का कृषि में उपयोग     फसल निगरानी ड्रोन का उपयोग फसलों की निगरानी करने, उनकी वृद्धि और स्वास्थ्य की जांच करने में किया जा सकता है।     ड्रोन का उपयोग सिंचाई प्रणाली की निगरानी करने और पानी की बचत करने में किया जा सकता है।     ड्रोन का उपयोग कीटनाशक और उर्वरक छिडकाव में किया जा सकता है, जिससे समय और श्रम की बचत होती है।     ड्रोन का उपयोग फसल कटाई में भी किया जा सकता है, खासकर उन फसलों के लिए जो ऊंचाई पर उगाई जाती हैं।     मिट्टी की जांच ड्रोन का उपयोग मिट्टी की जांच करने और उसकी गुणवत्ता का विश्लेषण करने में किया जा सकता है। …..   recent visitors 53

आज रविवार18 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि के जातकों आज के दिन आपको धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ में पास्ट के मुद्दे न उठाना ही बेहतर है। वहीं, बिजनेस कर रहे लोगों को नयी पार्टनरशिप अट्रैक्ट कर सकती है। बहस में न पड़ें। सेहत के मामले में दिन यादगार आपका रहने वाला है। साथी को अच्छे मूड में रखें। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बच्चों को जंक फूड से दूर रहना चाहिए। वृषभ राशि- आज वृषभ राशि के जातकों आपके करियर में आपके टारगेट पूरे हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है। आपके लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है। जल्दबाजी में आकर किसी भी तरह का डिसीजन न लें। सेहत अच्छी रहने वाली है। प्रेम संबंध जो टूटने की कगार पर थे, उनमें आज सुलह हो जाएगी। अपनी रूटीन में बदलाव करें। मिथुन राशि– मिथुन राशि वाले आज रिलेशनशिप की हर वो प्रॉब्लम सॉल्व करें, जो आपकी मेंटल हेल्थ को बिगाड़ सकती है। आज आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। कोई बड़ा आर्थिक मसला आपको परेशान नहीं करेगा। पैसों के मामले में अच्छी व स्ट्रांग पोजिशन में रहेंगे। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी दिलचस्प इंसान से हो सकती है। दिनभर के कामकाज के बीच खुद के लिए समय निकालना भी जरूरी है। कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आज काम के सिलसिले में ट्रेवल भी करना पड़ सकता है। आपका साथी आपके देखभाल करने वाले रवैये को समझ पा रहा है या नहीं इस बात का ख्याल रखें। इनकम बढ़ने के योग नजर आ रहे हैं। अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। कुछ लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। अहंकार से दूर रहें। सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों को आज के दिन सेल्फ लव पर ध्यान देना चाहिए। डेडलाइन के भीतर काम को निपटाना जरूरी रहेगा। फ्रीलांसिंग काम से अच्छी आमदनी हो सकती है। दिन चढ़ने के साथ वित्तीय समस्याएं सामने आ सकती हैं। सहकर्मी के साथ किसी भी रोमांटिक रिश्ते में फंसने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कन्या राशि– कन्या राशि के लोगों की लाइफ में थोड़ी बहुत हलचल बनी रहेगी। दिन खत्म होने से पहले चीजें बेहतर हो जाएंगी। हेल्दी रहेंगे। सिंगल लोगों के लिए यह वह दिन हो सकता है, जब आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर पहला कदम बढ़ाएंगे, जिसने आपका ध्यान खींचा हो। रियल एस्टेट और व्यवसाय में निवेश करने की योजना पर भी दबाव बढ़ेगा। बिना रेसर्च कोई फैसला न लें। तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। व्यावसायिक ज़िम्मेदारियां दिन को व्यस्त रखेंगी। जिम या योग क्लास में शामिल होना अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी की गुड क्वालिटी पर फोकस करें। जिन लोगों को नौकरी के लिए इंटरव्यू देना है, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। जंक फूड के सेवन से दूरी बनाएं। निवेश करने के बारे में भी एक्सपर्ट की राय लें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक आज ऐसी कोई भी एक्टिविटी न करें, जिसमें बहुत ज्यादा रिस्क हो। व्यवसायी अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। अपने पार्टनर को माता-पिता से मिलवाने के लिए दिन शुभ रहेगा। कुछ जातकों को गले में खराश और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से भी दूर रहना चाहिए। धनु राशि- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। अपनी वित्तीय योजनाओं पर फिर से विचार करना चाहिए। पैसों को सावधानी से संभालें। मानसिक सेहत उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना आपका शारीरिक स्वास्थ्य। धन आएगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। आपको अपनी और अपने साथी की भावनात्मक जरूरतों को समझना चाहिए। सेहत पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी योजना में निवेश किया गया पैसा बेहतरीन रिटर्न दे सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर योग करने से मोटापा और तनाव कम कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किसी कार्यक्रम या समारोह का इन्विटेशन मिल सकता है। यात्रा आनंददायक रहेगी। अच्छी फाइनेंशियल स्थिति के चलते आप संपत्ति खरीदने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। लोगों से मिलने-जुलने की पहल करें। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। कार्यक्षेत्र में राजनीति में फंसने से बचें। घर-परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पैसों से जुड़े मुद्दे सामने आ सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस वालों का पार्टनर आज उन्हें सरप्राइज दे सकता है। स्ट्रेस से दूर रहें। मीन राशि- ऑफिस रोमांस से दूरी बनाए रखें, खासकर अगर आप मैरिड हैं। काम के मामले में आपके अहंकार का असर आपका डिसीजन पर भी पड़ सकता है। पिछले इन्वेस्टमेंट से एक्सपेक्टेशन मुताबिक रिजल्ट नहीं सकेगा। कुछ उम्रदराज जातकों को नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खर्च कम करें। इनोवेटिव कॉन्सेप्ट्स लाएं। recent visitors 86

पुरी से हटिया आ रही तपस्विनी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, यात्रियों में दहशत

राउरकेला अज्ञात बदमाशों ने झारसुगुड़ा जिले के लपंगा स्टेशन के पास पुरी से हटिया आ रही तपस्विनी एक्सप्रेस पर सुबह 5:45 बजे कथित तौर पर पथराव किया। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा पथराव किए जाने के कारण पत्थर उक्त ट्रेन के एसी कोच संख्या-बी-7 की सीट संख्या-15 की अगली खिड़की पर लगा। जिससे एसी बोगी का शीशा टूट गया और कोच के अंदर कांच के टुकड़े बिखर गए। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान झारसुगुड़ा में घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। आरपीएफ ने पुष्टि की है कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पथराव के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट केसी नायक ने बताया कि वे गेट की ओर जा रहे थे। तभी कुछ यात्री उनके पास आए और बताया कि वे अपनी सीट पर बैठे थे, तभी यह घटना घटी। जिससे वे डर गए। शीशा टूटने के साथ ही शीशे का टुकड़ा भी सीट पर गिर गया। कोच अटेंडेंट ने घटना की जानकारी उक्त एसी कोच के टीटीई को दी। टीटीई उक्त कोच में पहुंचे और टूटे हुक को देखकर झारसुगुड़ा स्टेशन प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। लेकिन राजगांगपुर और राउरकेला में भी उक्त ट्रेन के एसी बोगी का शीशा नहीं बदला गया। हटिया पहुंचने के बाद शीशा बदलने की जानकारी कोच अटेंडेंट ने दी है। यह कोई नई घटना नहीं है। इसके पहले भी 26 मार्च 2025 को उपद्रवियों ने पानपोष-कलुंगा स्टेशन के बीच राउरकेला-पुरी वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव कर बोगी का शीशा तोड़ दिया था। लेकिन अब तक राउरकेला आरपीएफ उक्त आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। एक बार फिर इसी रूट की तपस्विनी एक्सप्रेस में उपद्रवियों ने पथराव कर शीशे तोड़ दिए, जिससे ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। recent visitors 72

मुस्लिम युवक हिंदू नाम से युवतियों से संपर्क करते हैं फिर उन्हें दुष्कर्म का शिकार बनाते हैं, इंदौर में दुष्कर्म का मामला आया सामने

इंदौर भोपाल और उज्जैन के बाद अब इंदौर में भी हिंदू युवतियों को लव जिहाद में सुनियोजित ढंग से फंसाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले सामने आए हैं। इससे साबित हो रहा है कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में यह गिरोह काम कर रहे हैं। इंदौर पुलिस की जांच में सामने आया कि शहर के कुछ काल सेंटर को आरोपितों ने लव जिहाद की गतिविधियों का अड्डा बना रखा है। यहां मुस्लिम युवक हिंदू नाम से युवतियों से संपर्क करते हैं फिर उन्हें दुष्कर्म का शिकार बनाते हैं। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इन मुस्लिम युवकों को इस काम में उनके परिवार की महिलाएं भी सहयोग करती हैं। पुलिस के अनुसार, एक काॅल सेंटर में काम करने वाली पांच से ज्यादा युवतियों से शारीरिक शोषण की जानकारी अभी तक मिल चुकी है। फरहान और हन्नेन खान को पकड़ा तो उनसे कई चौंकाने वाले राजफाश हुए हैं। पुलिस इनकी जांच में जुटी है। एक आरोपित हन्नेन खान भोपाल का निवासी है। वह पिछले कुछ समय से इंदौर में रहकर यहां हन्नेन टेलीपरफार्मेंस कंपनी चला रहा था। उसने हिंदू युवती को अपना नाम आयुष पटेल बताकर झांसे में लिया। पुलिस ने हन्नेन के फोन की जांच की तो कई हिंदू युवतियों से चैटिंग मिली। इसी तरह, आरोपित फरहान ने हिंदू युवती को हिंदू नाम बताकर झांसे में लिया था। युवती को सच्चाई का पता चला तो विजय नगर थाने में उसके विरुद्ध मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद) की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, फरहान के कृत्य में उसकी मां अफसाना भी शामिल थी। पुलिस ने फरहान की मां अफसाना, पिता जब्बार, बहन एमन, सोफिया, बहनोई इमरान, छोटे भाई आवेश और उसके साथियों से पूछताछ की। वहीं, पुलिस आरोपित फरहान के संपर्क में रहने वाले हरेक व्यक्ति की काल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन भी जांच रही है। थाना प्रभारी सीके पटेल के मुताबिक, आरोपित फरहान को कहीं से फंडिंग तो नहीं मिल रही, इसके लिए उसके बैंक खातों की जांच की जा रही है। बता दें कि इंदौर में पिछले कुछ समय में लव जिहाद के तमाम मामले सामने आए हैं। recent visitors 68

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलेगा और जनता आप पार्टी सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी: नायब सैनी

लाडवा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को पानी के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलेगा और जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी। सैनी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब में किसानों, युवाओं, महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा जो मान की सरकार में अब तक नहीं मिला। लाडवा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से पानी के मुद्दे पर कहा कि हमें संदेश मिला है कि यह (पंजाब) सरकार गुरुओं की शिक्षाओं के खिलाफ जा रही है। यहां तक कि जब कोई अजनबी घर आता है, तो हम उसे पीने का पानी देते हैं। मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री से कहा कि पानी प्रकृति का उपहार है, और किसी को भी पीने के पानी से वंचित नहीं किया जा सकता। यह मानवता का मामला है कि हर घर में पानी की पहुंच होनी चाहिए। मानसून के दौरान, हरियाणा को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, और हमें हमेशा पर्याप्त आपूर्ति मिलती है। लेकिन इस बार, पंजाब के सीएम ने प्रवाह को रोक दिया है और गुरुओं की पवित्र परंपराओं पर सवाल उठाया है, सब तुच्छ राजनीति के लिए किया है। हम सभी तो गुरुओं के संदेश पर चलने वाले लोग हैं, लेकिन, पंजाब के सीएम ने पानी रोक लिया है। 'तिरंगा यात्रा' पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा से सबसे ज्यादा युवा देश सेवा और सेना में लगे हुए हैं। हमारे गांव के युवा, माताएं-बहनें, बुजुर्ग, इन सभी का आशीर्वाद और समर्थन देश के प्रति अगाध प्रेम का माहौल बनाता है। हमारा हर बच्चा, हर महिला और हर युवा साथी इस यात्रा में शामिल हुआ। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देशभक्ति और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। हम यहां तिरंगा यात्रा के लिए और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारे देश की रक्षा करने वाले हमारे सैनिकों को सम्मान देने के लिए एकत्र हुए हैं। हमारी सेना ने सिर्फ चार दिनों में पाकिस्तान को घुटनों के बल पर ला दिया। मैं हरियाणा की धरती को नमन करता हूं जहां के लोग हमेशा भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी घटना के बाद देश में रोष था। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। पाकिस्तान और पीओके में जाकर हमारी सेना ने आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का काम किया। मैं सेना के वीर सैनिकों के जज्बे को सलाम करता हूं। सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह दोनों ने ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग पूरे देश को दी। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी सुरक्षा के लिए हमारी बेटियां भी आतंकवाद के खिलाफ खड़ी हैं। उनके खिलाफ जिनकी ओर से बयान आए वो ठीक नहीं हैं। recent visitors 81

कांग्रेस नेता उदित राज ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है, भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस की आलोचना की

अहमदाबाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों और आतंक के लिए इस्तेमाल हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान भी इस बात को धीरे-धीरे स्वीकार करने लगा है। केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत हुई कार्रवाई से दुनिया के अन्य देशों को अवगत कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल बनाया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है। इस पर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस की आलोचना की। रोहन गुप्ता ने मिडिया से कहा, "पाकिस्तान अपनी हार को छुपाने के लिए हथकंडे अपना रहा था, मीडिया का दुरुपयोग कर रहा था, लेकिन झूठ लंबे समय तक नहीं चल सकता है। पाकिस्तान को भारत का खौफ हो गया था, लेकिन भारत ने जिम्मेदार देश होने का फिर से परिचय दिया है। हमें कब अटैक करना है और कब रुकना है, यह पता है। हमने अपने टारगेट पर अटैक भी किया, अपनी जमीन का संरक्षण भी किया और सही समय पर रुकने का साहस भी दिखाया। मुझे लगता है कि यही परिपक्व और अपरिपक्व राष्ट्र के बीच का अंतर है। हमारी सेना और सरकार ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आतंकी घटना को अंजाम देकर आप पाकिस्तान के किसी भी कोने में सुरक्षित नहीं हैं।" कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर रोहन गुप्ता ने कहा, "कांग्रेस पार्टी दरबारी मानसिकता से पीड़ित है। जब शशि थरूर ने देश की कार्रवाई की तारीफ कर दी तो कांग्रेस ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन तुर्की के विरोध में एक भी शब्द कांग्रेस के मुंह से नहीं निकला। इसी मानसिकता की वजह से कांग्रेस की स्थिति खराब है। दरबारियों ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस ने शुरुआत में देश और सेना के साथ खड़े होने की बात कही, लेकिन इसके बाद एक-एक कर कांग्रेस नेताओं ने सेना और कार्रवाई का विरोध किया। पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई ने कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई को विदेशों में बताने के लिए गठित कमेटी के नेतृत्वकर्ता के रूप में शशि थरूर का नाम आने पर कांग्रेस का चौंकना इसका सबूत है।" 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के तहत हुई कार्रवाई को बताने के लिए गठित प्रतिनिधिमंडल के विरोध में उदित राज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, "जब दुनिया में कोई भी भारत का समर्थन नहीं कर रहा है, तब 40 सांसदों को विदेश भेजने से क्या होगा।" कांग्रेस ने उदित राज के बयान से खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि पार्टी देश के लिए उठाए जा रहे हर कदम के साथ खड़ी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने प्रतिनिधिमंडल के गठन से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत की थी। recent visitors 75

कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, ट्रेन खंडवा पहुुंचने पर यात्री को कोच से उतारकर करीब एक घंटे सघन जांच

खंडवा इटारसी से भुसावल की ओर जा रही वाराणसी- लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस में बम होने से सूचना से रेलवे महकमें में हडकंप मच गया। ट्रेन खंडवा पहुुंचने पर यात्री को कोच से उतारकर करीब एक घंटे सघन जांच की गई। जांच में कोई भी विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। ट्रेन क्रमांक़ 11072 कामायनी एक्सप्रेस के कोच एस-4, एस-5 या बी-4 ,बी-5 में बम होने की सूचना जीआरपी पुलिस खंडवा को दोपहर करीब 12.42 बजे भोपाल जीआरपी कंट्रोल रूम से मिली थी।   इस पर जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने तत्काल आरपीएफ,सिटी पुलिस और रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना के समय ट्रेन तलवड़िया रेलवे स्टेशन के पास थी। ट्रेन खंडवा स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक पांच पर पहुंचते ही जीआरपी,आरपीएफ, कोतवाली थाने की पुलिस टीम ने डाग स्क्वाड की मदद से ट्रेन की जांच शुरू की। बताए गए कोच में कुछ नहीं मिलने पर सभी कोच की जांच की गई। इस दौरान एक लावारिस बैग मिलने पर बम निरोधक दस्ते व प्रशिक्षित डाग की मदद से तलाशी लेने पर कुछ नहीं मिला। जांच के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेन खंड़वा स्टेशन पर रोकनी पड़ी। बम या अन्य कोई सामग्री नहीं मिलने से सभी राहत मिली। इसके बाद ट्रेन को भूसावल की ओर दोपहर करीब 1.55 बजे रवाना किया गया।जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने बताया कि जलगांव कंट्रोल रूम को कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना फोन पर मिली थी। recent visitors 87