ग्राम पटनाकला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

अनूपपुर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता के निर्देशानुसार शनिवार 05 अक्टूबर को जिले के शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय पटनाकला में नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 एवं पाक्सो अधिनियम, 2012, मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य विषय पर कानूनी जानकारी देने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री राम कृष्ण सोनी, विद्यालय के प्राचार्य श्री विपिन कुमार एक्का, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।   इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधान के संबंध में जानकारी देते हुए अधिनियम अंतर्गत अपराध, अपराध की शिकायत, विशेष न्यायालय की स्थापना आदि से बच्चों को अवगत कराया। शिविर में कैरियर काउंसलिंग और नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। recent visitors 64

महिला टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड ने 21 रनों से जीता मुकाबला

शारजाह. इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर महिला टी20 विश्व कप में शनिवार को यहां बांग्लादेश को 21 रन से हराकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज डेनिएल वायट (41) और माइया बूशेर (23) के बीच पहले विकेट के लिए 40 गेंद में 48 रन की आक्रामक साझेदारी के दम पर सात विकेट पर 118 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को सात विकेट पर 97 रन पर रोक दिया। बांग्लादेश की यह दो मैचों में पहली हार है। टीम ने अपनी शुरुआती मैच में स्कॉटलैंड को शिकस्त दी थी। इंग्लैंड की टीम इस मैच में चार स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी थी। लिंसी स्मिथ और शार्लेट डीन ने दो-दो विकेट लिए जबकि नैट सिवर ब्रंट और सारा ग्लेन को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश के लिए शोबना मोस्तरी ने सबसे ज्यादा 44 रन का योगदान दिया। उन्होंने 48 गेंद की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश की टीम अपनी पारी महज चार चौके और एक छक्का ही लगा सकी। लक्ष्य का बचाव करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया। साथी रानी (सात) ने तीसरे ओवर में सिवर-ब्रंट (20 रन पर एक विकेट) के खिलाफ पारी का पहला चौका जड़ा लेकिन अगले ओवर में डीन (23 रन दो विकेट) ने दिलारा अख्तर (छह) को पगबाधा कर दिया। पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी लिंसी स्मिथ (11 रन पर दो विकेट) ने रानी को सोफी एक्लेस्टोन के हाथों कैच कराया। पावरप्ले में बांग्लादेश दो विकेट पर 20 रन ही बना पाया था। कप्तान निगार सुल्ताना (15) ने नौवें ओवर में सारा ग्लेन के खिलाफ दो चौके जड़े लेकिन दूसरे छोर से मोस्तारी तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। मोस्तारी ने अपनी पारी की 27 गेंद पर पहला चौका जड़ा जिससे बांग्लादेश ने 12वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में निगार के रन आउट होने से टीम को बड़ा झटका लगा। सारा ग्लेन (22 रन पर एक विकेट) ने अगले ओवर में शोर्ना अख्तर (दो) को बोल्ड कर बांग्लादेश को दो ओवर में दूसरा झटका दिया। बांग्लादेश को आखिरी पांच ओवर में 52 रन चाहिए थे और मोस्तारी ने पारी का पहला छक्का जड़कर 16वें ओवर में डीन के खिलाफ 12 रन बटोर कर उम्मीदें जगाई, लेकिन अगले तीन ओवर में तीन विकेट गंवाकर टीम फिर से बैकफुट पर आ गई। स्मिथ ने ताज नेहार (सात) जबकि सिवर-ब्रंट ने रितु मोनी (दो) को आउटकर मैच पर इंग्लैंड का शिकंजा कस दिया। डीन की गेंद पर मोस्तारी के पगबाधा आउट होते ही बांग्लादेश की हार लगभग पक्की हो गई। recent visitors 81

सर्राफा व्यापारी की हुई मौत, हत्या है या आत्महत्या

सीधी सर्राफा व्यापारी की उसके ही कुएं में तैरती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही पुलिस  रामपुर नैकिन थाना के पिपरांव पुलिस चौकी के रैदुअरिया कला गांव निवासी सराफा व्यवसाई नेहा ज्वेलर के संचालक राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष शुक्रवार की सुबह टहलने निकले तो फिर लौट कर नहीं आए आज शनिवार को दोपहर 12बजे उनके के घर के इंदारा यानि बड़े कुएं में शव औंधे मुंह तैरते हुए मिला है। घटना की सूचना पर रामपुर नैकिन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी रैदुअरिया कला थाना रामपुर नैकिन सीधी शुक्रवार की सुबह रोज की तरह टहलने निकले थे। जब वे दस बजे तक लौट कर नहीं आए तो उनकी तलाश परिवार जन करने लगे। इस दौरान परिवार जनों को उनका मोबाइल और सोने की चैन अंगूठी सब कुछ घर में रखा हुआ मिला जिससे उनके गुमने की आशंकाएं होने लगी। परिजन व इष्ट मित्र राजेश की हर सम्भावित जगहों में तलाश करने के बाद मामले की सूचना पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस 24 घंटे इंतजार करने और तलाश जारी रखने का सुझाव देकर चली गई। उधर परिवार जनों ने  रीवा, मैहर,शहडोल जिले के गांव में तलाश करते भटकते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा आज शनिवार को दोपहर में मृतक राजेश के रिस्तेदार खेत वाले घर गये और कुएं में झाक देखा तो शव औंधे मुंह तैरती हुई मिली। जिसकी सूचना परिजनों को दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई। दो रस्सियों से बांधा मिला हाथ पुलिस की मौजूदगी में कुएं से जब शव को बाहर निकाला गया तो राजेश के दोनों हाथ दो रस्सियों से बांधा हुआ मिला शरीर के पिछले हिस्से में पीटने जैसे निशाना मिले जिससे परिवार जनों ने हत्या की आशंकाएं जाहिर किए हैं। परिजनों के अनुसार हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। वही इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि लाश मिलने की जैसी ही सूचना मिली तत्काल मेरे साथ एसडीओपी और चौकी प्रभारी पिपराव भी पहुंच गए। लाश मिलने के बाद हमने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है और जांच की जा रही है। recent visitors 69

उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ के बाद मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

औरैया. यूपी के औरैया जिले में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार तड़के करीब 4:50 बजे ग्राम करमपुर मुढी मोड के पास एक सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, एसओजी टीम और कोतवाली औरैया पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह चेकिंग के दौरान आरोपी का सामना पुलिस से हो गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। आरोपी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए औरैया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद संदिग्ध बच्ची को रोते बिलखते उसके घर छोड़ गया था। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए 3 टीम का गठन किया गया। पीड़िता की मां ने बताया था कि हमारी बच्ची को एक आदमी ने घर पर पहुंचाया था, बच्ची की हालत खराब थी जिसके बाद हमने पुलिस में शिकायत की। मां के मुताबिक उसे नहीं पता की बच्ची किसके साथ गई थी और फिर उसे घर पर कौन छोड़ गया। केस में पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल पा रहा था। फिर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो संदिग्ध दिखा। इसी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया तो आरोपी पकड़ में आया। बता दें कि इसी तरह का एक मामला पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना से भी सामने आया था। जहां, एक नाबालिग का शव बरामद होने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने थाने में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। recent visitors 84

अधिवक्ता संघ राजनगर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

खजुराहो अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम एक गरिमा पूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें नव निर्वाचित अध्यक्ष आर.के. उपाध्याय सचिव जय तिवारी एवं उनकी कार्यकारिणी तथा कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ वरिष्ठ अधिवक्ता हाशिम अंसारी जी के द्वारा दिलवाई गई । अधिवक्ता संघ राजनगर के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया ने सभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अधिवक्ताओं के द्वारा उठाई गई कुछ मांगों पर अपनी सहमति व्यक्त की , इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर से पधारे आर.के सैनी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सामूहिक निर्णय के साथ कार्य करने हेतु सुझाव दिया, वहीं डीजे रविंद्र सिंह रैना ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी बधाई देते हुए राजनगर बार संघ की प्रगति हेतु शुभकामनाएं देते हुए राजनगर बार संघ के द्वारा मांगी गई विभिन्न मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार करने एवं उसे पूर्ण करने हेतु आश्वस्त भी किया । राजनगर अधिवक्ता संघ के इस कार्यक्रम में आज राजेश पांडे (सदस्य) वा विनोद दीक्षित के अलावा आमोद अग्रवाल एवं विष्णु द्विवेदी राजनगर कोर्ट के जज तथा राजनगर तहसीलदार धीरज गौतम के अतिरिक्त राजनगर नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, खजुराहो नगर परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू अवस्थी, पूर्व राजनगर बार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं के.पी चौरसिया फाउंडेशन के भंवर सिंह को मंच के माध्यम से उनके सराहनीय कार्यों हेतु सॉल श्रीफल से सम्मानित भी किया गया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता माधव पाठक के द्वारा किया गया, अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने व्यक्त किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । recent visitors 67

पश्चिमी देशों से बोले – नेतन्याहू ‘आपके समर्थन के साथ या उसके बिना जीतेंगे’

येरूशलम. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की जमकर आलोचना की है। मैक्रॉन ने एक रेडियो साक्षात्कार में इजरायल को हथियारों की आपूर्ति रोकने का आह्वान किया था और कहा था कि सभी "सभ्य" देशों को दृढ़ रहना चाहिए। नेतन्याहू ने इसे शर्मनाक करार दिया। सवाल किया कि क्या उनकी तरह ईरान हिजबुल्लाह, हूती, हमास और उसके सहयोगियों पर हथियार प्रतिबंध लगा रहा है? नेतन्याहू ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा, मैक्रॉन और अन्य पश्चिमी नेता "अब इजरायल के खिलाफ हथियार प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं", और जोर देकर कहा कि इजरायल "उनके समर्थन के साथ या उसके बिना जीतेगा"। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "लेकिन युद्ध जीतने के बाद भी उनकी शर्मिंदगी लंबे समय तक जारी रहेगी।" नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल आज "सभ्यता के दुश्मनों" के खिलाफ सात मोर्चों पर अपना बचाव कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, "क्या ईरान हिजबुल्लाह, हूती, हमास और उसके अन्य सहयोगियों पर हथियार प्रतिबंध लगा रहा है? बिल्कुल नहीं। ये सब साथ खड़े हैं। लेकिन जो देश कथित तौर पर इस आतंकी संगठनों का विरोध करते हैं, वे इजरायल पर हथियार प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हैं।" नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह की मिसाइल और रॉकेट क्षमताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायली सेना सीमा के पास लेबनानी समूह की सुरंग प्रणाली को नष्ट कर रही है। "हालांकि खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन हमने संघर्ष का संतुलन बदल दिया है।" "लगभग एक महीने पहले, जैसे ही हम गाजा में हमास बटालियनों को नष्ट करने के अंत के करीब पहुंचे, हमने उत्तरी इजरायल के निवासियों से किए गए वादे को पूरा करना शुरू कर दिया।" 23 सितंबर से, इजरायली सेना ने पूरे लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई नागरिक हताहत हुए हैं और कई क्षेत्रों से निवासियों को विस्थापित होना पड़ा है। हवाई हमलों में समूह के महासचिव हसन नसरल्लाह सहित प्रमुख हिजबुल्लाह नेताओं को भी निशाना बनाया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इसके अलावा, इजरायल ने लेबनान में एक "सीमित" जमीनी अभियान शुरू किया है। recent visitors 67

अमेरिकी वैज्ञानिकों की चेतावनी, अंतरिक्ष में उठने वाला है भयानक तूफान

नई दिल्ली. अंतरिक्ष में बड़ी आंधी उठने वाली है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि यह बड़ा सौर तूफान पृथ्वी से टकराने वाला है। ऐसे में इस बात को भी समझने की आवश्यक्ता है कि यह भारत को कितना प्रभावित करेगा। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह इलेक्ट्रॉनिक संचार को प्रभावित कर सकता है। आपको बता दें कि सौर तूफान, कणों, ऊर्जा, चुंबकीय क्षेत्रों और सामग्री का अचानक विस्फोट है जो सूर्य के कारण सौर मंडल में विस्फोट होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाला सौर तूफान दूरसंचार और उपग्रहों को बाधित कर सकता है। भारतीय वैज्ञानिक इस पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विशेषज्ञों ने कहा कि उन्होंने भारतीय उपग्रह ऑपरेटरों को सभी एहतियात बरतने के लिए सूचित किया है। अगले कुछ दिन पृथ्वी के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि तूफान नीले ग्रह की ओर बढ़ रहा है। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सुब्रमण्यन ने कहा, "कुछ दिन पहले सौर उर्जा भड़क उठी थी। वह मई में हुई भड़क के समान ही शक्तिशाली है। इसलिए हम मैग्नेटोस्फीयर में किसी तरह के हस्तक्षेप की उम्मीद करेंगे। लेकिन हम इंतजार करना और देखना चाहेंगे क्योंकि पृथ्वी से टकराने में कुछ दिन लगते हैं। हम आज रात या कल रात कुछ करने की उम्मीद करते हैं ताकि पता चल सके कि कुछ हो रहा है या नहीं।" डॉ. सुब्रमण्यन ने कहा, "भविष्यवाणियां हैं कि ऐसा हो सकता है या नहीं भी हो सकता है, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।" मई में आए शक्तिशाली सौर तूफान ने उत्तरी गोलार्ध में ऑरोरा डिस्प्ले का निर्माण किया। जब यह तूफान पृथ्वी की ओर आता है तो पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में एक बड़ी गड़बड़ी पैदा कर सकता है। इसे भू-चुंबकीय तूफान कहा जाता है। यह रेडियो ब्लैकआउट, बिजली की कटौती और ऑरोरा जैसे प्रभाव पैदा कर सकता है। हालांकि वे पृथ्वी पर किसी को भी सीधे नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, क्योंकि ग्रह का चुंबकीय क्षेत्र और वायुमंडल हमें इन तूफानों से सबसे खराब होने से बचाता है। recent visitors 59