सदस्यता अभियान की समीक्षा में जुटी भाजपा, राजस्थान में नड्ढा लेंगे मीटिंग

जयपुर. प्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान संगठन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा राजस्थान की वर्चुअल बैठक लेने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए समिति गठित कर दी। इस समिति का संयोजक ओंकारसिंह लखावत को बनाया गया है। वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया व अनुसूचित जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सदस्य बनाया है। जानिए मंत्री विधायकों का रिपोर्ट कार्ड सदस्यता अभियान की बात करें तो राजस्थान इस मामले में बहुत ही ज्यादा पिछड़ा हुआ है। राजधानी जयपुर में आदर्श नगर, सांगानेर और विद्याधर नगर टॉप पर हैं। वहीं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विधानसभा क्षेत्र दूदू सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। आदर्श नगर की बात करें तो यहां विधानसभा चुनावों में बीजेपी हार गई थी। रवि नैयर यहां से बीजेपी के प्रत्याशी थे। नए सदस्य बनाने में जयपुर में यह विधानसभा टॉप पर रही है। भजनलाल v/s दीया कुमारी वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र सांगानेर दूसरे तथा डिप्टी सीएम दीया कुमारी का निर्वाचन क्षेत्र विद्याधर नगर तीसरे स्थान पर है। सांगानेर में 40232 नए सदस्य बनाए गए हैं, जबकि विद्याधर नगर विधानसभा में 40222 सदस्य बनाए गए हैं। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ की विधानसभा झोटवाड़ा 27958 सदस्यों के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर है।   विधानसभा        नए बनाए सदस्य आदर्शनगर              46879 सांगानेर                  40232 विद्याधर नगर           40222 झोटवाड़ा                27958 सिविल लाइंस          26072 मालवीय नगर          25672 बगरू                    18696 चाकसू                   14794 आमेर                    13782 विराटनगर              13095 बस्सी                     10729 जमवारामगढ़            9615 चौमू                        7891 किशनपोल               8433 किशनपोल               5515 बीएल संतोष से लग चुकी है फटकार – पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले दिनों बीजेपी ऑफिस में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक लेकर जयपुर की स्थिति पर कड़ी नाराजगी भी जताई थी। कई पदाधिकारियों ने यह तर्क दिया कि राजस्थान में इस समय खेती हो रही है इसलिए लोग नए सदस्य नहीं बना पा रहे। इस पर बीएल संतोष ने कहा था कि खेत में भी जाना पड़े तो जाओ लेकिन नए सदस्य बनाओ। राजस्थान का रिपोर्ट कॉर्ड जिला     विधानसभा    सदसय बनाए      क्षेत्र संख्या   जयपुर            7     1,35,735 अजमेर            3      80493 चूरू           6      80301 सीकर           8      80233 भीलवाड़ा          7      71621 भरतपुर         7      70535 जैसलमेर      2      562190 जालौर        5      66244 जोधपुर        3      62190 जयपुर देहात      661324   recent visitors 83

सभी 90 विधानसभा सीटों पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। राज्य के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पूरे राज्य में मतदान प्रतिशत उत्साहजनक रहा। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक राज्य में 61.00% मतदान दर्ज किया गया। कहा कितना मतदान हुआ -: अंबाला-: 62.26% भिवानी-: 63.06% चरखी दादरी-:58.10% फरीदाबाद-:51.28% फतेहाबाद-:67.05% गुरुग्राम-:49.97% हिसार-:64.16% झज्जर-:60.52% जींद-:66.02% कैथल-:62.53% करनाल-:60.42% कुरुक्षेत्र-:65.55% महेंद्रगढ़-:65.76% नूंह-:10.64% पलवल-:67.69% पंचकूला-:54.71% पानीपत-:60.52% रेवाड़ी-:60.91% रोहतक-:60.56% सिरसा-:65.37% सोनीपत-:56.69% यमुनानगर-:67.93% हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं प्रदेश के लोगों से कहना चाहूंगा कि 100% मतदान करें… जिस गति से प्रधानमंत्री मोदी और डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 सालों में काम किया है, आने वाले समय में हम उससे भी तेज गति से काम करेंगे। मैं प्रदेश की जनता से कहना चाहूंगा कि प्रदेश के विकास के लिए खुलकर मतदान करें। विकास की गारंटी 'मोदी की गारंटी' है, कांग्रेस की कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेस के दावे बेबुनियाद हैं, वे लोगों का विश्वास खो चुके हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "वे(कांग्रेस) अब तक अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर पाए, हमने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया.इनके(कांग्रेस) समय में भ्रष्टाचार का बोलबाला था…पिछले 10 साल में हरियाणा में औद्योगिक विकास हुआ है, सबको काम मिला है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "…हमारी पार्टी फैसला करती है, यह हमारी परंपरा है। आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी। आज एकतरफा मुकाबला है और लोग यह दिखा भी रहे हैं…कांग्रेस पार्टी और हम नीति और नेतृत्व पर मजबूत हैं…हम राज्य की सभी 90 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। रानिया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने वोट डाला।रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, "यहां एक तरफ भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा है और दूसरी तरफ नायब सिंह सैनी है जिसमें हुड्डा बड़ी पसंद निकल रहे हैं…मेरी कोई नाराजगी नहीं है, मैं PM मोदी की इज्जत करता हूं… INLD, BJP और हलोपा तीनों का गठबंधन है। तोशाम से कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध चौधरी ने कहा, "…बहुत अच्छा माहौल है, कांग्रेस पार्टी की सरकार आ रही है। लोगों ने कांग्रेस पार्टी को जिताने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है और तोशाम से कांग्रेस जीतेगी। recent visitors 80

नेतन्याहू से अभी तक इस बात की कोई गारंटी नहीं मिली है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने से परहेज करेगा

अमेरिका अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप ने आज ही इजरायल से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए उकसाया था। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अभी तक इस बात की कोई गारंटी नहीं मिली है कि यहूदी देश ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने से परहेज करेगा। उनके इस कदम ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। अगर इजरायल ने इस दिशा में कोई कदम उठाया तो दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की मुहाने पर खड़ी हो जाएगी। अमेरिका के विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, "यह बताना वास्तव में कठिन है।" कई अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के मिसाइल हमलों का जवाब देने के इजरायल के अधिकार के लिए समर्थन व्यक्त किया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर इजरायली हमले का समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने कहा था कि इजरायल की स्थिति में होते तो वे तेल क्षेत्रों को टारगेट करने के विकल्पों पर विचार करते। इससे पहले ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल को जवाबी कार्रवाई करते हुए सबसे पहले ईरान के परमाणु ठिकानों को उड़ा देना चाहिए। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इस सप्ताह राष्ट्रपति जो बाइडेन से पूछे गए एक सवाल का जिक्र किया, जिसमें इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाए जाने की संभावना के बारे में पूछा गया था। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि बाइडेन वह गलत हैं। क्या आपको यही नहीं करना चाहिए? मेरा मतलब है कि हमारे लिए सबसे बड़ा जोखिम परमाणु हथियार है।” ट्रंप ने कहा, "जब उन्होंने उनसे यह सवाल पूछा, तो जवाब यह होना चाहिए था कि पहले परमाणु बम गिराओ और बाकी की चिंता बाद में करो। अगर वे ऐसा करने जा रहे हैं, तो वे ऐसा करने जा रहे हैं। लेकिन हम पता लगा लेंगे कि उनकी क्या योजना है।" आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल को ईरान की तेल के ठिकानों पर हमला करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह मध्य पूर्व में पूर्ण युद्ध की बढ़ती संभावना से बचने के लिए दुनिया को एकजुट करने की कोशिश कर रहे थे। बिडेन ने कहा कि नेतन्याहू को अगले कदमों पर निर्णय लेते समय इजरायल के लिए अमेरिकी समर्थन को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं तेल क्षेत्रों पर हमला करने के अलावा अन्य विकल्पों के बारे में सोचता।" recent visitors 76

बिग बॉस 18 में नजर आएंगी उर्फी जावेद की बहन उरुसा, निर्माताओं से बातचीत जारी

मुंबई,  चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ सलमान खान एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं।6 अक्टूबर से बिग बॉस 18 शुरू होने जा रहा है, जिसका प्रशंसक भी काफी समय से इंतजार कर रहे थे।अब तक इसके कई प्रोमो सामने आ गए हैं, वहीं निया शर्मा इस सीजन की पहली प्रतियोगी हैं। अब खबर आ रही है कि उर्फी जावेद की बहन उरुसा भी बिग बॉस 18 में नजर आ सकती हैं।कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने कुछ दिन पहले बिग बॉस 18 के लिए उरुसा से संपर्क किया था और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। एक सूत्र ने कहा, उरुसा बिग बॉस 18 में नजर आ सकती हैं। चीजें अभी तय नहीं हुई हैं और वह निर्माताओं के साथ बातचीत के अंतिम चरण में हैं।अब दर्शक उन्हें शो में देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। बता दें कि उरुसा साल 2021 में आया रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आई थीं, जिससे उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। उर्फी ने हाल ही में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। उनके करियर की पहली वेब सीरीज फॉलो कर लो यार को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।इस सीरीज में उर्फी की बहन उरुसा की भी झलक दिखी थी। उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला था। recent visitors 149

बंगाल में ट्यूशन से घर लौटते वक्त लड़की के साथ वारदात, अब कक्षा 4 की छात्रा का बलात्कार के बाद हत्या

कोलकाता पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में कक्षा 4 की छात्रा से बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्यूशन से घर लौटते वक्त लड़की के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार की सुबह कृपाखाली गांव में गंगा नदी के किनारे उसका शव मिला। पुलिस का कहना है कि पीड़िता शुक्रवार शाम को लापता हो गई, जिसे लेकर आधी रात को केस दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। बारुईपुर के पुलिस अधीक्षक पलाश ढाली ने कहा कि शुक्रवार रात 9 बजे लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद जांच शुरू कर दी गई, जिससे संदिग्ध की पहचान हो सकी। आधी रात तक FIR दर्ज कर ली गई और फिर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। इसके बाद सुबह में पीड़िता का शव बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी जरूरी कदम उठाए हैं। किसी भी तरह की शिकायत का समाधान किया जा रहा है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी पर साधा निशाना भाजपा की बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने इस घटना पर दुख जताया। साथ ही, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना की। उन्होंने कुछ फुटेज भी जारी किए जिनमें स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। मजूमदार ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कुलटाली पुलिस स्टेशन के कृपाखाली इलाके की यह घटना है। ट्यूशन से लौटते समय चौथी कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। कुछ समय बाद ग्रामीणों को उसका शव नदी के किनारे मिला। महिलाओं को सुरक्षा देने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फेल हो गई हैं। उनसे मेरा सवाल है कि क्या देवी पक्ष की शुरुआत में भी बंगाल की लड़कियों को राहत नहीं मिलेगी? आपके कुशासन में और कितनी बंगाली लड़कियों को यह दुर्दशा झेलनी होगी?' आरजी कर मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले को लेकर हंगामा जारी है। 9 अगस्त को आरजी कर कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था। इसे लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए। जूनियर डॉक्टर्स ने घटना के विरोध में 'पूर्ण काम बंद आंदोलन' वापस लेने के बावजूद शनिवार को मध्य कोलकाता में धरना जारी रखा। चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार को एसएसकेएम अस्पताल से एस्प्लेनेड तक निकाली गई उनकी रैली के दौरान पुलिस ने कुछ आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज किया। पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में कुछ जूनियर डॉक्टर बारिश के बीच हाथ में छाता लिए दिखाई दिए, जबकि कुछ तिरपाल के नीचे शरण लिए रहे। recent visitors 73

बीजेपी मछुआरा प्रकोष्ठ के हैं प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बने नेहरू राम निषाद

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आयोग में नियुक्ति का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद को बनाया गया है। इसका आदेश प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है। नेहरू राम निषाद वर्तमान में निषाद बीजेपी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। इसके अलावा धमतरी निषाद समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे धमतरी जिले के रहने वाले हैं। काफी लंबे समय से नेहरू राम निषाद पार्टी को लेकर सक्रिय हैं। बता दें कि इससे पहले भी राज्य शासन ने विभिन्न प्राधिकरणों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति हो गई थी।   "" श्री नेहरू राम निषाद जी को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं। — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 4, 2024"" recent visitors 149

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू को दी सलाह, बोले- सबसे पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करे इजराइल

वाशिंगटन  हिज्बुल्ला के समर्थन में ईरान भी इजराइल के जंग में कूद गया है। ईरान अब तक इजराइल पर दो बड़े हमले कर चुका है। एक हमला 13 अप्रैल 2024 को किया था और दूसरा हमला हाल ही में 1 अक्टूबर की रात को किया। इस हमले में ईरान ने इजराइल पर 181 मिसाइलें दागीं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल को जवाबी कार्रवाई में संयम बरतने का सलाह दी है। दूसरी ओर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल को ईरान के परमाणु स्थलों पर हमला करने की सलाह दे रहे हैं। ईरान के इस कदम से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। डोनान्ड ट्रंप ने कहा कि इजराइल को ईरान के मिसाइल हमले के जवाब में उसके परमाणु ठिकाने पर हमला करना चाहिए। न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, ट्रम्प ने ये बात शुक्रवार को नॉर्थ कैरोलिना में एक चुनावी कैंपेन के दौरान कही। ट्रंप राष्ट्रपति बाइडेन से पूछे गए एक सवाल का जिक्र कर रहे थे, जिसमें 200 मिसाइलों के हमले के जवाब में इजरायल द्वारा ईरान की एटमी ठिकानों को निशाना बनाने की संभावना के बारे में पूछा गया था. बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिकी विदेश विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि इजरायल ने बाइडेन प्रशासन को इस तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया है कि वह ईरान की परमाणु सुविधाओं को निशाना नहीं बनाएगा. ट्रंप का बाइडेन पर हमला ट्रंप ने कहा, "उनसे पूछा गया कि आप ईरान के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप ईरान पर हमला करेंगे? और उन्होंने कहा, जब तक वे परमाणु हथियारों पर हमला नहीं करते.. यही वह चीज है जिस पर आप हमला करना चाहते हैं, है न? 5 नवंबर के अमेरिकी चुनावों के लिए रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने कहा बाइडेन को इजरायल से ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करने के लिए कहना चाहिए था और बाकी सब चीजों की चिंता बाद में करनी चाहिए. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अगर वे ऐसा करने जा रहे हैं, तो वे ऐसा करेंगे. लेकिन हम उनकी योजनाओं का पता लगा लेंगे." बाइडेन ने दिया था ये बयान 78 वर्षीय ट्रंप की यह टिप्पणी राष्ट्रपति बाइडेन के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य पूर्व में "पूरी तरह से युद्ध" की संभावना नहीं है. जब उनसे पूछा गया था कि लेबनान और ईरान द्वारा इजरायल को घेरने की कोशिश के कारण मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ने के बारे में उन्हें कितना भरोसा है, तो बाइडेन ने कहा, "आपको कितना भरोसा है कि बारिश नहीं होगी? देखिए, मुझे नहीं लगता कि पूरी तरह से युद्ध होने वाला है. मुझे लगता है कि हम इसे टाल सकते हैं." जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इजरायल की मदद के लिए अमेरिकी सेना भेजेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया: "हमने पहले ही इजरायल की मदद की है. हम इजरायल की रक्षा करने जा रहे हैं." बाइडन को ट्रंप ने बताया गलत ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि बाइडेन गलत हैं। हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा परमाणु हथियार हैं। उनके पास परमाणु हथियार जरूर होंगे जो हमारे लिए दिक्कतें पैदा करेंगी। ट्रंप ने कहा, जब उनसे ये सवाल पूछा गया तो उनका जवाब होना चाहिए था कि पहले वहां यानी ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम गिराओ और बाकी चीजों की चिंता बाद में करो। बाइडन ने क्या कहा था ईरान ने इजराइल पर हमला इस राष्ट्रपति जो बाइडन से सवाल पूछे जाने पर बाइडन ने कहा कि वह इजराइल के साथ हैं। क्या इजराइल जवाबी कार्रवाई में ईरान के एटमी ठिकानों पर हमला करेगा। इस पर बाइडन ने कहा कि इजराइल ये कदम अस्वीकार्य होगा। साथ ही उन्होंने इजराइल को ईरान के जवाब में हमला करने पर संयम बरतने की सलाह दी थी। वहीं ट्रंप बाइडन के एकदम विपरीत इजराइल को समर्थन में सलाह दे रहे हैं।   recent visitors 61