प्रदेश के इतिहास से जुड़ी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर स्थापित किए जाएंगे द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ आरंभ हुआ स्वच्छता दिवस समारोह स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना में 685 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण प्रदेश के इतिहास से जुड़ी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर स्थापित किए जाएंगे द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नमो-उपवन को राज्य शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी हमें स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वच्छता कर्मी प्राण-प्रण से हैं समर्पित मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम को किया संबोधित भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छ भारत दिवस-2024 के अवसर पर नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम के क्रम में भोपाल में आयोजित स्वच्छता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के इतिहास से जुड़ी महान विभूतियों के नाम पर भोपाल के मार्गों पर द्वार स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति से जुड़े महापुरुषों भगवान राम, राजा भोज, राजा विक्रमादित्य, सम्राट अशोक आदि के नाम पर इन द्वारों का नामकरण किया जाएगा। भोपाल नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे नमो-उपवन को राज्य शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का भूमि-पूजन और भोपाल नगर निगम के उपकरणों तथा विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कर्तव्य पालन के दौरान दिवंगत 26 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाण पत्र वितरित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना अंतर्गत प्रदेश के लिए 435 करोड़ रूपए की लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के भूमि-पूजन और लोकार्पण के लिए उनका आभार माना। इस अवसर पर आदर्श गौ-शाला ग्वालियर के 100 टन क्षमता बॉयो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिक व संस्थाओं को सम्मानित किया। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम उज्जैन को थ्री-स्टार रेटिंग मिलने पर उज्जैन के 2 हजार 115 सफाई मित्रों को प्रोत्साहन स्वरूप 3-3 हजार रुपये की राशि प्रदान करने के लिए 63 लाख 45 हजार रुपये की राशि सिंगल क्लिक से नगर निगम उज्जैन को अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के स्वच्छता मित्रों से वर्चुअली आत्मीय संवाद किया तथा कार्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर निगम शासकीय सेवा में कर्तव्य पालन के दौरान दिवंगत 26 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम के 125 नए डोर-टू-डोर सीएनजी वाहनों, 6 नए हुक लोडर, दो श्रेडर मशीन तथा एक लिटर पिकिंग मशीन का अवलोकन किया तथा मंच से झंडी दिखाकर उनका लोकार्पण किया। अमृत योजना और "रि-ड्यूस, री-यूज, रि-साइकिल" पर केंद्रित रही प्रदर्शनी : तीन लघु फिल्मों का हुआ प्रदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती "स्वच्छता दिवस" पर स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में प्रदेश में स्वच्छता के लिए संचालित गतिविधियों, अमृत योजना और रि-ड्यूस- रि-यूज- रि-साइकिल पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई सौगातों पर केंद्रित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही गौ-वंश संरक्षण के लिए प्रदेश में जारी गतिविधियों और स्वच्छता ही सेवा अभियान संबंधी गतिविधियों पर तैयार लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक सर्वरामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, अध्यक्ष नगर निगम किशन सूर्यवंशी उपस्थित हैं। चुनौती भरा और जीवट वाला है स्वच्छता कर्मियों का कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 10 वर्ष पूर्व 15 अगस्त पर लाल किले की प्राचीर से स्वच्छता का विषय उठाना अभिनंदनीय है। भारतीय संस्कृति उत्तम सुख-निरोगी काया के सिद्धांत में विश्वास करती है और स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। हमें स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता कर्मी प्राण-प्रण से समर्पित हैं। उनका कार्य चुनौती भरा और जीवटता वाला है, जैसे सेना का सिपाही देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को कुर्बान कर देता है उसी प्रकार सफाई कर्मी, स्वच्छता और समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं। इसी का परिणाम है कि 19 सितम्बर को उज्जैन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया। स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गाँव-गाँव में शौचालय निर्मित करवाकर महिलाओं को बड़ी समस्या और पीड़ा से राहत पहुंचाई है। राज्य सरकार स्वच्छता कर्मियों और उनके परिवारों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह कार्य सच्चे अर्थों में महात्मा गांधी के विचारों को क्रियान्वित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से प्रदेश में 413 नगरीय निकायों में 42 हजार 500 से अधिक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। प्रदेश में 968 ब्लैक स्पॉट का उन्मूलन और सौन्दर्यीकरण हुआ तथा 800 से अधिक शालाओं में एक लाख से अधिक छात्रों के बीच स्वच्छता संवाद कार्यक्रमों से जन-जागरूकता फैलाई गई। प्रदेश में नगरीय‍निकायों की स्टार रैकिंग प्रणाली के तहत उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। मध्यप्रदेश, देश में स्वछतम राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा – मंत्री काश्यप सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच के परिणाम स्वरुप ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप प्रदान किया जा सका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांस्कृतिक गतिविधियों और त्यौहारों के माध्यम से विकास और जन-कल्याण के साथ-साथ स्वच्छता को संस्कार के रूप में अंगीकार करने के लिए प्रदेशवासियों को प्रेरित किया है। स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाना और स्वच्छता कर्मियों का … Read more

महिला टी-20 विश्वकप से पहले स्मृति मंधाना ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इससे काफी ‘भावनाएं’ जुड़ी हैं

संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात में अक्टूबर में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप से पहले स्मृति मंधाना ने बुधवार को भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि इससे काफी 'भावनाएं' जुड़ी हैं। पिछले महीने भारतीय महिला टीम यूएई में 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप में हिस्सा लेने के लिए पहुंची। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चार अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी। इसके बाद भारतीय महिला टीम 6 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में मंधाना ने कहा कि फैंस की भावनाओं के कारण है, ये एक महत्वपूर्ण मुकाबला बन जाता है। मंधाना ने कहा, ''मेरे हिसाब से भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता किसी और चीज से ज्यादा प्रशंसकों की भावनाओं के बारे में है। ऐसा नहीं होता कि खिलाड़ी एक-दूसरे से बात नहीं करते। ये दोनों देशों की भावनाएं हैं जो इस मैच को महत्वपूर्ण बनाती है। मेरे लिए विश्व कप का हर मैच खास है और हम हर खेल में समान प्रयास करते हैं। लेकिन निश्चित रूप से भारत-पाकिस्तान खेलों से बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं।" ऑस्ट्रेलिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''विश्व कप में हर गेम महत्वपूर्ण है। आपको हर मुकाबले में सौ प्रतिशत देना होता है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका मजबूत टीमें हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया, आप जानते हैं आप गलती नहीं कर सकते हैं। आपको उनसे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया का सामना करना हमेशा रोमांचकारी होता है क्योंकि वे बहुत अच्छी टीम हैं और उन्हें हराना एक बड़ी चुनौती है।" इसके बाद नौ अक्टूबर को श्रीलंका तथा 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगी। इस विश्वकप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिन्हें पांच-पांच के समूह में दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप ए में शामिल है। ग्रुप ए में भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। विश्वकप के सेमीफाइनल 17 और 18 अक्तूबर को खेले जाएंगे। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह पहला सेमीफाइनल खेलेगी। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों सेमीफानल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। recent visitors 67

68.50 लाख के निर्माण कार्यों की दी सौगातें, छत्तीसगढ़-कबीरधाम पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

कवर्धा. कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंगलवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने देर शाम तक कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्राम गदहाभाठा, बारदुली, बारदी, गोरखपुर, जिंदा, दुबहा और मिरमिट्टी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या, मांग व शिकायत सुनीं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोगों की मांग व कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 68 लाख 50 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्य की घोषणा की है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव को विकास की मुख्यधारा में लाया जाए। आपके सहयोग से हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। ग्रामीण विकास के लिए विष्णुदेव साय की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राज्यवार विवरण व लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को एक सुरक्षित पक्का आवास प्रदान करना है। पीएम आवास योजना के तहत राज्य को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभ से वंचित न रहे। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि आवास निर्माण में कोई भी बाधा न आए। ग्रामीणों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस योजना के तहत मिलने वाले अवसरों के प्रति उत्साह व्यक्त किया। recent visitors 69

27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में ओलंपिक विजेता मनु भाकर बढ़ाएंगी खिलाड़ियों का हौसला

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 2024 का गौरवपूर्ण मेज़बान बनने जा रहा है. इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा. इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे. प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 20 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता और विश्वप्रसिद्ध निशानेबाज मनु भाकर की उपस्थिति होगी, जो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव और नोडल अधिकारी शालिनी रैना के निर्देशन में राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वन परिसर पंडरी, रायपुर में खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकें और सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर सकें. छत्तीसगढ़ की टीम को इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाडियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह से प्रेरित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है. छत्तीसगढ़ के प्रमुख खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन का नाम विशेष उल्लेखनीय है, जिन्होंने राज्य के लिए 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है. अरुण प्रसाद, आईएफएस और जगदीशन, आईएफएस, के नेतृत्व में खेल चुकी छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल टीम पिछले नौ टूर्नामेंटों में अविजित रही है. इसी प्रकार, राज्य की क्रिकेट टीम ने भी लगातार सात प्रतियोगिताएं जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी है. इस वर्ष भी इन टीमों के खिलाडियों से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है. recent visitors 68

महात्मा गांधी की जयंती पर जेपी नड्डा ने लोधी कॉलोनी में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया

नई दिल्ली महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार सुबह लोधी कॉलोनी में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई नेता मौजूद रहे और स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह केवल एक दिन करने वाला कार्यक्रम नहीं है, स्वच्छता सतत रूप से हर दिन, हर साल हमारे जीवन का अंग बने, इसके लिए हम सभी को कार्य करना चाहिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और जन सामान्य को संदेश दिया कि इस अभियान में अपनी भागीदारी दें। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट पर अपने संदेश में कहा कि सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव का संदेश देकर मानव कल्याण को समर्पित राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं। पूज्य बापू की शिक्षाएं, विचार एवं सामाजिक समरसता के प्रति दृढ़ संकल्प, हम सभी के लिए प्रेरणा पुंज है।   recent visitors 80

नक्सली विरोध और लोकतंत्र का महत्त्व बता रही नाट्य मंडली, छत्तीसगढ़-सुकमा में पुलिस ने छेड़ा अभियान

सुकमा. सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, लोगों को नक्सली विचारधारा से जुड़ने से रोकने के लिए भी पुलिस ने तरकीब ढूंढ निकाली है। यह तरकीब बिल्कुल वैसे ही है जैसे नक्सलियों को उनके ही हथियार से मारा जा रहा हो। कहने का मतलब यह है कि पुलिस ग्रामीणों में नक्सली विचारधारा को खत्म करने और सरकार और लोकतंत्र के प्रति विश्वास और जागरूकता बनाए रखने के लिए जन जागरूकता नाट्य मंडली बनाकर लोगों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम नक्सलियों की तर्ज पर चलाए जा रहा है, क्योंकि पिछले दो दशक से बस्तर में पर पसारते नक्सलवाद का ग्रामीणों से विश्वास का एक बड़ा कारण नक्सलियों की जन चेतना नाट्य मंडली को माना जाता है, जिसका कम लोगों में नक्सलवाद के प्रति विश्वास बनाए रखना और सरकार के प्रति आम लोगों में नकारात्मक छवि बनाना होता था और नक्सलियों की जन चेतना नाट्य मंडली अपने इस प्रयास में अक्सर कामयाब होती थी। इसी की तर्ज पर लंबे समय तक पुलिस के द्वारा इस तरह के अभियान चलाए जाते रहे, लेकिन इस अभियान को लंबे समय बाद फिर से नए स्वरूप के साथ शुरू किया गया है। थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गड़गड़मेटा में पुलिस जन-जागरूक कला मंच द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस जन-जागरूक कला मंच के माध्यम से नक्सलियों के विकास विरोधी, अमानवीय, खोखली विचारधारा एवं अत्याचार के विरूद्ध शासन के जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में आम जनताओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम गड़गड़मेंटा, मुकरम, मोरपल्ली, करकनगुड़ा, सुरपनगुड़ा, ताड़मेटला, कुमोड़तोंग, गोलागुड़ा, कोत्तागुड़ा व आस-पास के अन्य ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित हुए। पुलिस जन-जागरूक कला मंच द्वारा लगातार अन्दरूनी ग्रामों के ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। उक्त मंच के जागरूकता अभियान में ग्रामीण लगातार जुड़ रहे है, तथा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीण, नक्सलियों के विकास-विरोधी विचारधारा से दूर हो रहे है। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से मुख्य धारा से भटके हुए युवाओं एवं अन्य ग्रामीणों को मुख्य धारा में वापस आने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। recent visitors 62

राज्यपाल हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान समारोह में हुए शामिल

हिन्दी, भावों की अभिव्यक्ति और मातृभूमि पर मर-मिटने की भक्ति है: राज्यपाल पटेल राज्यपाल पटेल ने कहा  हिन्दी, माँ भारती के मस्तक की बिंदी है, सिर्फ भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति और मातृ भूमि पर मर मिटने की भक्ति है राज्यपाल हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी सम्मान समारोह में हुए शामिल मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति द्वारा हिन्दी भवन में कार्यक्रम आयोजित भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि हिन्दी, माँ भारती के मस्तक की बिंदी है। यह सिर्फ भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति और मातृ भूमि पर मर मिटने की भक्ति है। हिंदी के सतत् विकास, समृद्धि और प्रसार के लिए क्षेत्रीय शब्दों का हिन्दीकरण और सरलीकरण जरूरी है। राज्यपाल पटेल मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित हिन्दी भाषी साहित्यकार और हिन्दी सेवा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सम्मानित लेखकों, प्रशासनिक अधिकारियों, हिन्दी सेवा साधकों और युवा साहित्यकारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।  राज्यपाल पटेल ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में हिन्दी का प्रसार अहिंदी भाषी राज्यों सहित विदेशों में भी बढ़ा है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिन्दी भाषा की लोकप्रियता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व मंचों पर जब अपनी बात हिंदी में रखते हैं तो सम्पूर्ण विश्व बड़े ध्यान से सुनता है। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में अध्ययन-अध्यापन के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे वैज्ञानिक विषयों की सम्पूर्ण पढ़ाई हिंदी में कराने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति महात्मा गांधी जी के हिंदी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता के सपने को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत है। अहिन्दी भाषियों की कठिनाईयों को समझें और समाधान करें राज्यपाल पटेल ने कहा कि हमें अहिंदी भाषियों की हिन्दी के प्रति रूचि बढ़ाने, उनकी कठिनाईयों को समझना होगा। उसका समाधान करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अहिंदी भाषियों को जोड़ कर हिंदी में चर्चा के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों पर भी चिंतन किया जाना चाहिए। राज्यपाल पटेल ने कहा कि हिंदी को वैश्विक बनाने और लोगों की रुचि बढ़ाने वेब-साइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग की सम्भावनाओं पर चिंतन किया जाना चाहिए। हिंदी के भाषायी विकास में योगदान देने वालों और हिंदी के क्षेत्र में व्यावसायिक उपलब्धियां प्राप्त करने वालों के सम्मान की पहल भी जरूरी है। विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए हिन्दी सेवी सम्मान राज्यपाल पटेल ने समारोह में हिन्दी सेवी सम्मान-2024 प्रदान किया। उन्होंने अलग-अलग श्रेणियों में साहित्यकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और हिन्दी सेवा साधकों को सम्मानित किया। पुरस्कारों में हिन्दीतर भाषी हिन्दी सेवी, विशिष्ट हिन्दी सेवी सम्मान, स्थापित सम्मान और युवा साहित्यकारों के लिए सम्मान शामिल रहे। राज्यपाल पटेल ने मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। पटेल का प्रचार समिति ने पुष्प-गुच्छ से स्वागत, शॉल और श्रीफल से अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें समिति की मासिक पत्रिका भी भेंट की गई। स्वागत उद्बोधन समिति के मंत्री संचालक कैलाश चंद्र पंत ने दिया। रघुनंदन शर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। आभार समिति के उपाध्यक्ष डॉ रंजना अरगढ़े ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सह-सचिव डॉ संगम सक्सेना, से.नि. वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मनोज श्रीवास्तव, सम्मानित लेखक, साहित्यकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।   recent visitors 61