कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन आज, गांधी मैदान में आमसभा आयोजित

रायपुर कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। एक ओर जहां कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा से भाजपा की धड़कनें बढ़ गई है और वह बेवजह गलत बयानबाजी कर रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ न्याय करें। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा पद बचाने की यात्रा है। बीजेपी का कहना है कि इस न्याय यात्रा से कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी गायब है। दोनों पार्टियां जहां एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रही है,वहीं न्याय यात्रा के आखिरी दिन बुधवार को इसके समापन पर गांधी मैदान में आमसभा होगी। बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने सवाल किया है कि कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सांसद इस न्याय यात्रा से कैसे गायब है। पदयात्रा के फ्लाप होने के कारण ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाने मजबूर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पायलट, प्रभारी सचिव और वरिष्ठ नेता होंगे शामिल कांग्रेस की न्याय यात्रा रायपुर पहुंच गई है और यात्रा का रात्रि सड्डू में होगा। बुधवार को यह गांधी मैदान में विशाल आमसभा में बदलेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी सचिन पायलट शास्त्री चौक से यात्रा में शामिल होंगे तथा वे गांधी चौक आमसभा में शामिल होंगे। प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार एवं विजय जांगिड़ एवं जरिता लेफतलांग भी आमसभा में शामिल होंगे। 122 किमी की यात्रा पूर्ण न्याय यात्रा ने पांच दिन में 122 किमी की यात्रा पूरी कर ली है। पांचवे दिन की यात्रा में लोहारीडीह के मृतक प्रशांत साहू, कचरू साहू के परिवार तथा दोंदे के संतोष पटेल के परिवार भी शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा सारागांव से पहला पडाव सेमरिया और उसके बाद रात्रि विश्राम के लिये सड्डू पहुंची। यात्रा के पांचवे दिन में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के बहुत से वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। recent visitors 74

रविशंकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, छत्तीसगढ़-रायपुर के छात्रावास में प्रताड़ना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के एक छात्रवास में छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव का मामला सामने आया है। छात्रों ने जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना के खिलाफ रात को अर्धनग्न प्रदर्शन किया। यह मामला रायपुर के पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शहीद चंद्रशेखर आजाद छात्रावास का है। अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाले छात्रों का आरोप है कि उन्हें प्रताड़ित किया गया, निजी काम कराया जा रहा है। कुलसचिव ने धमकाया है। वार्डन ने प्रताड़ित किया। छात्रों ने हॉस्टल वार्डन कमलेश शुक्ला पर एफआईआर और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। छात्रों का आरोप है कि कुलसचिव शैलेंद्र पटेल और अधीक्षक कमलेश शुक्ला ने उन्हें धमकाया और प्रताड़ित किया है। उनका कहा है कि वार्डन उन्हें दोनों अधिकारियों की दोस्ती का हवाला देकर धमकाता है। वहीं कुलसचिव शैलेंद्र पटेल ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों, सांसद और मंत्री सहित अन्य प्राधिकरण को पत्र लिखकर छात्रावास अधीक्षक और बायोटेक्निक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश शुक्ला पर छात्रों के प्रति दुर्व्यवहार और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर प्रोफेसर कमलेश शुक्ला को पद से हटाने की मांग की थी। इसपर उन्हें पद से हटाया दिया गया है, लेकिन छात्र इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि अधीक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज होनी चाहिए। छात्र अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग कर रही है। recent visitors 104

प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के तहत अतुल की आईआईटी की पढ़ाई का पूरा खर्च देगी यूपी सरकार

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश दिलाने के लिए राज्य सरकार मदद के लिए आगे आई है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि समाज कल्याण विभाग प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के तहत अतुल की आईआईटी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा। मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील के टिटोडा गांव के निवासी और दिहाड़ी श्रमिक राजेंद्र कुमार के बेटे अतुल कुमार का ऐन वक्त वक्त पर पोर्टल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण शुल्क जमा नहीं हो पाने के चलते आईआईटी धनबाद में दाखिला नहीं हो सका था। अतुल ने आईआईटी जेईई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा में सीट हासिल की थी लेकिन 24 जून तक फीस जमा नहीं कर पाने के कारण उसका दाखिला नहीं हो सका था। अतुल के मुताबिक उसके परिजन ने आईआईटी धनबाद से सम्पर्क करके निवेदन किया था कि शुल्क जमा करने वाले पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण उनके बेटे का दाखिला नहीं हो पाया है। अब वे शुल्क लेकर उसे दाखिला दे दें, मगर आईआईटी प्रशासन ने यह कहकर मना कर दिया था कि अब फीस जमा करने की तारीख गुजर चुकी है। बहरहाल, परिवार ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया जिसने आईआईटी धनबाद को अतुल को बीटेक में दाखिला देने का आदेश दिया। प्रवक्ता के मुताबिक यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अतुल के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्र अतुल कुमार के परिजन से फोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार छात्र की पूरी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देगी। इसके तहत न केवल अतुल की शुरुआती फीस जमा की जाएगी, बल्कि चार साल की पूरी पढ़ाई के दौरान लगने वाली फीस भी छात्रवृत्ति के माध्यम से दी जाएगी।   recent visitors 70

शासकीय छुट्टी के बावजूद बच्चों को बुलाया स्कूल, हिंदू संगठन ने इसाई धर्म को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

अंबिकापुर सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की मनमानी का मामला सामने आया है. आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश में शासकीय अवकाश होता है, लेकिन इस अवसर पर भी सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए स्कूल प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाया था. इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन ने स्कूल में पहुंचकर पूछताछ की और स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी. मामले को लेकर आक्रोशित हिंदू संगठन ने स्कूल प्रबंधन पर इसाई धर्म को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों को धर्म का पाठ पढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया है. युवा मोर्चा कार्यकर्ता दीपक यादव ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर कॉन्वेंट स्कूल में पूरा भारत बंद है. हम सफाई अभियान में जुटे हुए थे. इसी दौरान हमें सूचना मिली कि कॉन्वेंट बच्चों को ड्रेस में बुलाया गया है. हमने पूछताछ की, तो स्कूल के गार्ड और प्रिंसिपल ने कहा गया कि हम आज कुछ एक्सट्रा एक्टिविटी के लिए बच्चों को बुलाए हैं. वहीं क्या एक्स्ट्रा एक्टिविटी कराई जा रही है, तो प्रिंसिपल ने जानकारी देने से मना कर दिया और कहा कि हमने सिर्फ अपनी कम्यूनिटी (इसाई) के कुछ बच्चों को ही बुलाया है. जबकि इन बच्चों में हमारी एक परिवार की हिंदू बच्ची भी स्कूल में मौजूद थी. जिसके बाद हमने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग और प्रशासन को जानकारी दी. दीपक यादव ने स्कूल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्मिल स्कूल को लेकर लगातार विवाद बना रहता है. इस स्कूल में धर्म का खेल जारी है यानी बच्चों का ब्रेन वॉश कर उन्हे इसाई धर्म में प्रवेश कर करवाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल एक इसाई धर्म का स्कूल है, जो अक्सर विवादों में बना रहता है. इस बार भी इसकी मनमानी ने स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल उठा दिए हैं. मामले की शिकायत मिलते ही शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें जांच करने स्कूल पहुंची. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल में उपस्थित बच्चों को वापस घर भेज दिया है. जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर के सख्त निर्देश हैं कि आज गांधी जयंती के अवसर पर अगर स्कूल संचालित किया जा रहा है, तो यह गलत है. स्कूल प्रशासन ने भी अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है. वहीं धर्म विवाद को लेकर कहा कि इस मामले को लेकर कहा कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. recent visitors 58

गंगा के समान मानते हैं कन्हर की महिमा, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में श्राद्ध और तर्पण करने उमड़ी भीड़

रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज पितृ पक्ष के आज चतुर्दशी तिथि को भी बड़ी संख्या में रामानुजगंज सहित आसपास गांव के लोग श्रद्धा एवं तर्पण करने पहुंचे। पंचांग के अनुसार एक दिन और श्रद्धा एवं तर्पण के लिए बचेंगे। पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन पितृपक्ष समाप्त हो जाएगा। गंगा नदी के समान क्षेत्र की जीवनदायनी नदी कन्हर को माना जाता है कन्हर नदी भी उत्तर वाहिनी है गंगा के समान। गौरतलब है कि पितृपक्ष के पहले दिन से ही रामानुजगंज के कन्हर नदी के तट पर श्राद्ध एवं तर्पण करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पितृ पक्ष के बीते 14 दिनों तक श्रद्धा एवं तर्पण करने के लिए भारी भीड़ प्रतिदिन रही। श्राद्ध एवं तर्पण  महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे एवं नरेंद्र मिश्रा सहित अन्य पुजारी के द्वारा कराया गया। महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया पितृ पक्ष में श्राद्ध एवं तर्पण करने से ऐसा माना जाता है कि पितरों के द्वारा वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्हीं के आशीर्वाद से कुल में सुख शांति रहती है।पितृ दोष होने पर घर में क्लेश का वातावरण निर्मित होता है। इसलिए सभी लोग को पितृ पक्ष में तर्पण एवं श्राद्ध अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों में भी उल्लेख है कि किसी भी यज्ञ पूजा का प्रारंभ तर्पण एवं श्राद्ध से ही शुरू होता है। recent visitors 111

छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली-चौराहे, मोहल्ले, स्कूल, कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली। स्वच्छता अभियान ने पूरे प्रदेश मेें जनआंदोलन का स्वरूप ले लिया है। छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छता को हम सभी को अपनी आदत में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लेने का आव्हान करते हुए ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी । उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के साथ ही स्वच्छता भी जरूरी है। बापू के सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाथ में झाडू पकड़कर शुरूआत की। देश के लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। स्वच्छता को सभी अपने आदत में शामिल करें। कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में एवं स्वच्छता ही सेवा 2024 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी तरह मच्छर उन्मूलन के लिए चलित वाहन तथा भव्य सशक्त सैन्य समारोह की गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए गए हैं। स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम सभी संकल्प ले कि स्वयं स्वच्छता पर ध्यान देंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे। विगत 10 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से देश की तस्वीर बदली है। रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए सफाई बहुत जरूरी है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन चलाकर सफाई का संदेश दिया है। गांधी के सपनोँ को पूरा करने हमारी सरकार आत्म निर्भर गांव के साथ साफ-सफाई पर पूरा ध्यान दे रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के इस समापन समारोह में सफाईकर्मियों, सफाई दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायकगण श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता श्रीमती मीनल चौबे, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉ. बसव राजू एस., सचिव ग्रामोद्योग विभाग श्री यशवंत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री कुंदन कुमार, संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, आयुक्त नगर निगम रायपुर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी, सफाई दीदी और सफाई मित्र उपस्थित थे। recent visitors 50

सहयोगी महिला सहित तीन गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-चांपा में शादी के बहाने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

चांपा. चांपा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी शिवम मिरी और भागने में सहयोग करने वाली महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, परिजनों ने चांपा थाने में  एफआईआर दर्ज कराई की 26 सितंबर की रात्रि को नाबालिग लड़की घर में नही थी किसी को कुछ बताए बिना कही चली गई। आसपास तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला जिसपर धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चांपा रेलवे स्टेशन में नाबालिग लड़की किसी लड़के के साथ है। जिस पर पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग लड़की और युवक शिवम मिरि को पकड़कर चांपा थाना लाया गया। नाबालिग लड़की का महिला अधिकारी के पास से कथन लेने पर बताई कि बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और तुम्हे प्यार करता हूं कहते हुए जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया है। शिवम मिरि (22) को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। वहीं, नाबालिग लड़की को भागने में उसका सहयोग करने वाली आरोपी महिला राजेश्वरी यादव (24) निवासी पोडिकला , सत्यम कुमार (20), रणबीर पाटले (22) निवासी सुंदरेली जिला सक्ति सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 72