भारत ने चीन के बाद अब तुर्की के प्रोपेगेंडा पर कसी नकेल, TRT वर्ल्ड का सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक

नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तान की मदद करने वाले चीन के खिलाफ पहला बड़ा एक्शन लिया है। भारत सरकार ने प्रोपेगेंडा फैलाने वाले ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के सोशल मीडिया एकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र शिन्हुआ न्यूज को भी भारत ने ब्लॉक कर दिया है। चीन सिन्हुआ न्यूज कई सालों से भारत के खिलाफ गलत सूचना, फर्जी खबरें और दुष्प्रचार फैलाने में लगा हुआ था। ग्लोबल टाइम्स के बाद शिन्हुआ को भी ब्लॉक कर दिया गया है। ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान ग्लोबल टाइम्स पूरी बेशर्मी के साथ झूठ फैलाने में लगा था और बीजिंग में भारत के राजदूत ने इसके लिए चीनी मीडिया ऑउटलेट को फटकार भी लगाई थी। ग्लोबल टाइम्स बार बार ये नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहा था कि भारत बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था। इसके अलावा वो भारत के ऑपरेशन सिंदूर को 'एकतरफा कार्रवाई' बताने की कोशिश भी कर रहा था। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार हो रहा है जब यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा देखा जा रहा था कि वो जताने की कोशिश कर रहा था कि भारत एक लंबी युद्ध में नहीं ठहर सकता है और इस बात को आधार बनाकर वो निवेशकों को भड़काने की कोशिश कर रहा था। ग्लोबल टाइम्स, शिन्हुआ न्यूज के एक्स अकाउंट बैन प्रोपेगेंडा फैलाते हुए चीनी मीडिया में पुराने युद्ध के वीडियो एडिट करके लगाए जा रहे थे। ग्लोबल टाइम्स, पाकिस्तान की सेना के हवाले से तमाम फर्जी खबरें चला रहा था। वो भारतीय हथियारों को लेकर भ्रामक जानकारियां फैला रहा था। चीन में भारतीय दूतावास ने तो ग्लोबल टाइम्स को फर्जी खबरें चलाने के लिए फटकार तक लगाई थी। चीन के साथ साथ तुर्की की मीडिया में लिखा जा रहा था कि "पाकिस्तान के JF-17 थंडर की हाइपरसोनिक मिसाइलों ने आदमपुर में भारत के S-400 सिस्टम को नष्ट कर दिया है। एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की कीमत करीब 1.5 बिलियन डॉलर है।" भारतीय सेना ने जब इन दावों का खंडन कर दिया, फिर भी खबरों को अपडेट नहीं किया गया। इन देशों की मीडिया में भारतीय सेना के बयान नहीं दिखाए जा रहे थे। जाहिर तौर पर चीनी मीडिया में ऐसा इसलिए दिखाया जा रहा था क्योंकि जेएफ-17 चीनी फाइटर जेट है और सरकारी चीनी मीडिया में इस तरह के निराधार दावों से सीधे तौर पर सरकारी चीनी एयरोस्पेस कंपनियों को फायदा होता है। इन रिपोर्टों के बाद, J-17 और J-10C लड़ाकू विमानों के निर्माता एविक चेंगदू एयरक्राफ्ट कंपनी लिमिटेड के शेयरों में शेन्ज़ेन ट्रेडिंग में दो सत्रों में 36 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा तुर्की की मीडिया में भारत को मुस्लिम विरोधी देश दिखाने की कोशिश की गई। डिजिटल तरह से मुस्लिम ब्रदरहुड को बढ़ावा दिया गया। कई संकेतों में चीनी मीडिया ने एक्सपर्ट्स के हवाले से भारत के नागरिकों को डराने की नीयत से 'टू फ्रंट वॉर' का नैरेटिव फैलाने की कोशिश की। भारतीय फाइटर जेट को गिराए जाने के फर्जी वीडियो चीन-समर्थित अकाउंट्स से फैलाए गए। लिहाजा भारत ने सख्त एक्शन लेते हुए चीन के दोनो भोंपू के मुंह को बंद कर दिया है। TRT वर्ल्ड का सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक भारत सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तुर्की के सरकारी टीवी चैनल टीआरटी वर्ल्ड के सोशल मीडिया हैंडल को भारत में ब्लॉक कर दिया। यह कार्रवाई भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए की गई है। आज ही दिन में भारत ने चीन के सरकारी प्रोपेगेंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स के सोशल मीडिया हैंडल को भी ब्लॉक कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, टीआरटी वर्ल्ड और ग्लोबल टाइम्स पर भारत के खिलाफ भ्रामक और भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है। पाकिस्तान समर्थक इन देशों के न्यूज पोर्टल अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी फर्जी खबरें फैलाते पाए गए। भारत सरकार का कड़ा रुख भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को 8,000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया, जिनमें अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों और प्रमुख यूजर्स के खाते शामिल हैं। सरकार का कहना है कि ये खाते राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली गलत सूचनाएं फैला रहे थे। टीआरटी वर्ल्ड और ग्लोबल टाइम्स के खाते इस कार्रवाई का हिस्सा हैं। पाकिस्तान समर्थक प्रचार का आरोप ग्लोबल टाइम्स और कुछ अन्य अकाउंट्स पर पाकिस्तान समर्थक प्रचार को बढ़ावा देने का आरोप है। हाल के दिनों में, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गलत सूचनाओं का प्रसार तेजी से बढ़ा है। तुर्की का टीआरटी वर्ल्ड खुद को वैश्विक समाचार और तुर्की के दृष्टिकोण को पेश करने का दावा करता है। उस पर भी भारत विरोधी कवरेज का आरोप लगा है। विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम भारत द्वारा क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और विदेशी प्रचार को रोकने की दिशा में उठाया गया है। पाकिस्तान का हिमायती है तुर्की ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का खुला समर्थन किया, जिससे भारत और तुर्की के बीच तनाव बढ़ गया है। ऑपरेशन सिंदूर 7-8 मई 2025 की रात को शुरू हुआ। यह पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए एक सटीक और नियंत्रित सैन्य कार्रवाई थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के शिविर शामिल थे। भारत ने इस कार्रवाई को गैर-उत्तेजक और आतंकवाद के खिलाफ एक जिम्मेदार कदम बताया। हालांकि, तुर्की ने इस ऑपरेशन की निंदा करते हुए पाकिस्तान का समर्थन किया। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने 7 मई को एक बयान जारी कर ऑपरेशन सिंदूर को "उकसाने वाला कदम" करार दिया और कहा कि इससे पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ गया है। तुर्की ने भारत और पाकिस्तान दोनों से संयम बरतने की अपील की, लेकिन साथ ही पाकिस्तान की मांग का समर्थन करते हुए पहलगाम हमले की जांच की वकालत की। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज … Read more

हरदोई में एकतरफा प्रेम में युवक ने डीएलएड छात्रा को को मारी गोली

हरदोई  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एकतरफा प्रेम में युवक ने डीएलएड छात्रा को जबरन घर से ले जाने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया तो युवक ने छात्रा के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। बाबटमऊ के मजरा नई बस्ती जरेरा में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक और उसके चचेरे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाबटमऊ के मजरा नई बस्ती जरेरा निवासी नौरंग राजपूत की पुत्री संगीता राजपूत (24) डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अजमतनगर ठठिया निवासी माया प्रकाश से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आनी थी। सोमवार रात वह मां लक्ष्मी और छोटी बहन साधना के साथ छत पर सोई थी। आधी रात के बाद लगभग तीन बजे कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दापुरवा निवासी प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ संगीता के मकान की छत पर पीछे की दीवार के सहारे चढ़ गया। मां लक्ष्मी के मुताबिक, संगीता को उसने छत से खींचकर ले जाने की कोशिश की। संगीता ने शोर मचाया तो प्रेमचंद्र उसे खींचकर जीने में ले जाने लगा और वहीं तमंचे से लक्ष्मी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद फरार हुआ कातिल इसके बाद प्रेमचंद्र अपने चचेरे भाई के साथ मौके से भाग निकला। फायर की आवाज सुनकर परिजन भी जाग गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष मल्लावां बालेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लेकर जरूरी नमूने जुटाए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक बार तुड़वा दी थी शादी, इस बार जान ही ले ली मृतका के पिता नौरंग घटना के बाद बदहवास हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रेमचंद्र पहले भी एक बार उनकी बेटी की शादी तुड़वा चुका था। उनका कहना है कि पिछले साल उसने संगीता की शादी सांडी थाना क्षेत्र के नीभापुरवा गांव में तय की थी। शादी के कार्ड भी बांट दिए थे। इसी दौरान प्रेमचंद्र ने लड़के वालों को भड़का दिया और दुष्प्रचार कर शादी तुड़वा दी। इस बार भी शादी तय होने की भनक प्रेमचंद्र को सोमवार को ही लगी। इस बार उसने संगीता की जान ही ले ली। ननिहाल आते-जाते संगीता से एक तरफा मोहब्बत कर बैठा था प्रेमचंद्र कन्नौज जनपद के बद्दापुरवा गांव में संगीता का ननिहाल है। ननिहाल आने-जाने के दौरान संगीता को वहीं के रहने वाले प्रेमचंद्र ने देखा था। मृतका के पिता नौरंग के मुताबिक लगभग दो साल से प्रेमचंद्र लगातार संगीता का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। संगीता ने इसकी शिकायत परिजनों से की थी। परिजनों ने भी प्रेमचंद्र को काफी समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमचंद्र एकतरफा मोहब्बत करता था और इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया। बेटी को डोली पर बैठाना था, अर्थी बनानी पड़ी बृहस्पतिवार को संगीता की बरात आनी थी। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। बुधवार को घर के आंगन में मंडप लगाया जाना था। कई रिश्तेदार आ चुके थे। इसी बीच मंगलवार सुबह हुई घटना से सब कुछ उलट गया। पिता नौरंग यही कह रहे थे कि बिटिया को डोली पर बैठाना था और अब अर्थी बनानी पड़ रही है। परिजनों ने लगाया जाम छात्रा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन और ग्रामीण भड़क गए। इन लोगों ने शाम साढ़े छह बजे बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जरेरा गांव के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर सीओ आरपी सिंह और एसओ बालेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। परिजन हत्यारोपी की गिरफ्तारी और तत्काल ही उसका घर गिरवाने की मांग पर अड़ गए। जाम लगने स सड़क के दोनों ओरवाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कन्नौज की तरफ से आने वाले वाहनों को मेंहदीघाट से मल्लावां की ओर, जबकि बिलग्राम की ओर से आने वाले वाहनों केा तेरवाकुल्ली चौराहा से राघौपुर की तरफ भेजा गया। सीओ के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद परिजन माने और तब जाम खुला।   recent visitors 46

हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और ऑस्कर विजेता रॉबर्ट बेंटन का निधन

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और ऑस्कर विजेता रॉबर्ट बेंटन का निधन 92 साल की उम्र में हो गया। उनका निधन न्यूयॉर्क के मैनहटन स्थित उनके घर पर हुआ। बेंटन को फिल्म ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ के निर्देशक और लेखक के तौर पर बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म ने 1979 में 5 ऑस्कर पुरस्कारों को जीते थे और इसमें डस्टिन हॉफमैन और मेरिल स्ट्रीप के शानदार अभिनय की भी खूब सराहना की गई थी। रॉबर्ट बेंटन का करियर और उनके योगदान बेंटन का फिल्मी सफर लगभग छह दशकों तक फैला हुआ था। उन्हें तीन अकादमी पुरस्कार मिले और उन्होंने कई ऐतिहासिक और यादगार फिल्मों का निर्देशन किया। उनके द्वारा लिखी गई फिल्म ‘बोनी एंड क्लाइड’ (1967) ने हॉलीवुड सिनेमा को एक नया दृष्टिकोण दिया था और यह फिल्म 60 के दशक के कल्चर का प्रतीक बन गई। रॉबर्ट बेंटन का जन्म टेक्सास के वैक्साहाची में हुआ था। उन्हें फिल्मों का शौक अपने पिता से मिला था। उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। उनके करियर की शुरुआत एस्क्वायर मैगजीन में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर हुई थी। ऑस्कर की दोहरी जीत बेंटन को 1984 में फिल्म ‘प्लेसेस इन द हार्ट’ के लिए एक बार फिर ऑस्कर मिला। यह फिल्म उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई थी और इसके लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला। करियर में उतार-चढ़ाव और वापसी अपने करियर में बेंटन को कई हिट और फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा। फिल्मों जैसे ‘द ह्यूमन स्टेन’, ‘बिली बाथगेट’, और ‘ट्वाइलाइट’ ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया, लेकिन उन्होंने ‘नोबडीज फूल’ जैसी फिल्म से वापसी की और एक बार फिर ऑस्कर नामांकन प्राप्त किया। बेंटन के जीवन के अंतिम वर्षों में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “ऑस्कर समारोह में जब आप उन लोगों से मिलते हैं जिन्हें आपने बरसों बाद देखा हो—कुछ दोस्त, कुछ दुश्मन, कुछ करीबी—वही मेरा परिवार था। और मैंने अपना पूरा जीवन इसी परिवार को खोजने में बिताया।” रॉबर्ट बेंटन ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को अपना निर्देशन दिया और उनकी फिल्मों ने सिनेमा जगत में एक अहम स्थान प्राप्त किया। उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उनके योगदान को याद दिलाती रहेंगी।   recent visitors 58

महिला डॉक्टर की मौत के बाद बस मालिक का फर्जीवाड़ा, हादसे के बाद बस को बेचने का फर्जी डाक्यूमेंट बनवा लिया

भोपाल  बाणगंगा चौराहे पर सोमवार करीब 11 बजे हुए बस हादसे के बाद श्रीराम नंदा एजुकेशन एंड वेयलफेयर सोसायटी ने दोपहर तीन बजे पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए जालसाजी की थी। पुलिस ने जांच के बाद इस फर्जीवाड़े को भी राजफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि स्कूल बस हादसे के चार घंटे बाद ही बस बेचने के अनुबंध के दस्तावेज तैयार करवाए गए थे, ताकि हादसे की जिम्मेदारी से बचा जा सके। इसके लिए एक किसान प्रवेश नागर को प्रलोभन देकर तैयार किया गया था। पुलिस ने इसके बाद दोनों आरोपित पर धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ा दी हैं। दस्तावेज खंगाले गए टीटी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद जब जांच शुरू हुई तो दस्तावेज खंगाले गए। इस दौरान पाया गया कि हादसे के बाद करीब तीन बजे दस्तावेज तैयार किए गए। इसमें प्रवेश नागर को क्रेता और श्रीराम नंदा एजुकेशन एंड वेयलफेयर सोसायटी के सचिव प्रदीप पांडे को विक्रेता दर्शाया गया। हादसे के बाद एग्रीमेंट करवाते नजर आए पुलिस ने इसे दस्तावेजी फर्जीवाड़ा मानते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रवेश नागर पुलिस को पूछताछ में गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में वह टूट गया। पुलिस को एक स्थान पर सीसीटीवी फुटेज में दोनों हादसे के बाद एग्रीमेंट करवाते नजर आ रहे हैं। बस ड्राइवर विशाल बैरागी फिलहाल फरार है। डॉक्टर की मौके पर ही मौत बता दें कि सोमवार को भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर स्कूल की बस ने रेड सिग्नल पर खड़ी आठ गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी सवार बीएएमएस इंटर्न डॉ. आयशा खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वह अपनी शादी की तैयारियों में जुटी थी। शादी की तारीख 14 जून तय थी। उनकी मां जब रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांट रही थीं, तभी उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। 50 फीट तक घिसटती रही सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रेड सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को पीछे से तेज रफ्तार आई बस ने टक्कर मारी। स्कूटर पर बैठी आयशा बस के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 50 फीट तक घिसटने के बाद आगे वाले पहिए के नीचे आ गई। छह अन्य लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाली बस का फिटनेस नवंबर 2024 में ही खत्म हो चुका था और बीमा भी नवीनीकृत नहीं था। बस सड़क पर अवैध रूप से दौड़ाई जा रही थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए संभागायुक्त संदीप सिंह ने भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। फर्जी दस्तावेजों से बचने की कोशिश टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बस से हुए हादसे के बाद जब जांच शुरू हुई तो दस्तावेज खंगाले गए। इस दौरान पाया गया कि दुर्घटना के तुरंत बाद, बैकडेट में दस्तावेज तैयार किए गए। इसमें प्रवेश नागर को क्रेता और प्रदीप पांडे को विक्रेता दर्शाया गया। यह संभावना है कि दस्तावेजों में दी गई तारीख हादसे के बाद ही बनाई गई है। पुलिस ने इसे दस्तावेजी फर्जीवाड़ा मानते हुए दोनों पर IPC की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हादसे के मुख्य आरोपी बस ड्राइवर विशाल बैरागी फिलहाल फरार है। IPS स्कूल का संचालन करती है श्री रामनंदा एजुकेशन सोसाइटी डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आईपीएस स्कूल का संचालन श्री रामनंदा एजुकेशन सोसाइटी करती है। सोसाइटी में 8 सदस्य हैं। पुलिस सभी की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में सोसाइटी के सचिव प्रदीप पांडेय सहित प्रवेश नागर की गिरफ्तारी कर ली गई है। ड्राइवर विशाल बैरागी फरार है। उसके पास हैवी लाइसेंस नहीं होने के बावजूद उसे बस चलाने को दी गई थी। recent visitors 38

इंदौर में किसान ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तरबूज सड़क पर फेंकें

इंदौर इंदौर में किसान ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तरबूज सड़क पर फेंक दिए. किसानों का आरोप है कि नगर निगम सड़कों पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के साथ अतिक्रमण के नाम पर अभद्रता और छीना झपटी कर रहा है. नगर निगम द्वारा एक किसान के साथ फिर ज्यादती करने का मामला सामने आया है. इस बात से दुखी किसान ने अपने ट्रैक्टर ट्राली में भरे हुए तरबूजों की सड़क पर बरसात कर दी. विरोध स्वरूप किसान ने इस दौरान अपने कपड़े भी उतार फेंके, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. किसान ने सड़क पर की तरबूज की बारिश आरोप है कि, आम तौर पर सड़कों से अतिक्रमण हटाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की कोशिश रहती की दुकानदारों के साथ आपसी हितलाभ साधकर मामले को रफा दफा कर दिया जाए. लेकिन जो दुकानदार अधिकारियों और कर्मचारी की बात नहीं मानते उन्हें निगम कर्मियों की ज्यादती का शिकार होना पड़ता है. शहर के एरोड्रम क्षेत्र में छोटा बांगरदा के 60 फीट रोड पर ऐसे ही एक घटनाक्रम के चलते किसान ने सड़क पर तरबूजों की बरसात कर दी. अर्धनग्न होकर किसान का प्रदर्शन दरअसल, मौके पर नगर निगम की टीम और पुलिस ने रोड पर ट्रैक्टर खड़ा करके तरबूज बेचने का आरोप लगाते हुए तराजू जब्त कर लिया था. इस दौरान किसान के करीब 2 क्विंटल तरबूज भी सड़क पर फेंक दिए थे. इस बात से व्यथित किसान विक्रम सिसोदिया के भाई ने अर्धनग्न होकर सड़क पर ही तरबूज फेंकना शुरू कर दिए. इस दौरान वहां चौराहे पर भीड़ एकत्र होने से जाम लग गया. हालांकि यह देख नगर निगम की टीम चुपचाप मौके से रवाना हो गई. किसान ने लगाए नगर निगम कर्मचारियों पर आरोप किसान विक्रम सिसोदिया का कहना था, ''तरबूज बेचे नहीं जा रहे थे, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने तराजू छीन लिया और काफी सारे तरबूज सड़क पर फेंक दिए जो बहुत ही आपत्तिजनक है.'' उन्होंने कहा, ''वे खुद भी भाजपा कार्यकर्ता हैं, लिहाजा इस मामले की शिकायत वह महापौर को करेंगे.'' इधर इस मामले में बिना पड़ताल के किसी भी अधिकारी ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है. विधायक पहुंचे एरोड्रम थाने इस पूरे मामले में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि, ''प्रारंभिक तौर पर जो बात सामने आई है उसकी जांच पड़ताल की जा रही है.'' लेकिन देपालपुर विधानसभा के भाजपा नेता के साथ जिस तरह से इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों और पुलिस ने अभद्रता की उसके चलते क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल एरोड्रम थाने पर पहुंचे और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की बात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कही है. जिस पर संबंधित अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया है की जांच के बाद अभद्रता करने वाले निगम के अधिकारी और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी. क्षेत्रीय विधायक के थाने पहुंचने के मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि, ''विधायक ने जिन पुलिसकर्मियों की शिकायत की है उनकी जांच पड़ताल की जा रही है और आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी.   recent visitors 35

Sofia Qureshi पर विवादित टिप्पणी मामले में विजय शाह पर होगी बड़ी कार्रवाई, डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी

 छतरपुर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया। जिसके बाद से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस की तरफ से मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है तो वहीं FIR दर्ज कराने की भी तैयारी चल रही है। बीजेपी ने मामले को शांत करने के लिए कुछ नेताओं को कर्नल सोफिया के घर भेजा। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संदेश लेकर बीजेपी के कई नेता कर्नल सोफिया कुरैशी के छतरपुर स्थित नौगांव घर पहुंचे। कर्नल सोफिया के घर पहुंचे BJP नेता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश के बाद पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह सहित बीजेपी नेताओं ने सोफिया कुरैशी के नौगांव छतरपुर स्थित घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और सोफिया को देश की बेटी बताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि सोफिया हमारे देश की बेटी है और हमें उन पर गर्व है। बता दें कि विजय शाह के बयान से बीजेपी आलाकमान बेहद नाराज़ है और विवाद बढ़ने के बाद विजय शाह ने माफ़ी भी मांगी है।    खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी, इधर बंगले की बढ़ाई गई सुरक्षा मंगलवार को करनाल मोहल्ला स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री मानवेन्द्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, और वार्ड पार्षद श्यामसुंदर अर्जरिया पूर्व पार्षद कलीम खान ने उनके भाई बंटी सुलेमान से मुलाकात कर पूरे परिवार को बधाई दी। भाजपा की ओर से सार्वजनिक रूप से सम्मान कर कहा गया, “ऐसी बेटियाँ राष्ट्र की धरोहर होती हैं।” मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी व्यक्तिगत रूप से बधाई भेजी। पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने कही ये बात पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है, माननीय प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रीय नेतृत्व ने हमारे नगर की बेटी को लीडरशिप में सबसे आगे जिम्मेदारी सौंपी। जिस तरीके से बेटी सोफिया ने यह कार्य किया है, इसके लिए हम सभी गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आगे राष्ट्रीय नेतृत्व इस परिवार का सम्मान करेगा। हम सभी परिवार का मनोबल बढ़ाने आए हैं। परिवार को भी गर्व होना चाहिए कि उनकी बेटी ने देश के लिए इतना बड़ा कार्य किया।    कर्नल सोफिया के चचेरे भाई बंटी सुलेमान बोले- परिवार के लिए गर्व की बात   कर्नल सोफिया के चचेरे भाई बंटी सुलेमान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस तरह से उनकी बहन का मान बढ़ाया है, यह उनके परिवार के लिए गर्व की बात है और पूरा परिवार बहुत खुश है। हमारी बहन उनके फैसले पर खरी उतरी है। आगे भी इसी तरह का विश्वास उस पर बनाए रखे। हमारे परिवार की ओर से बहुत-बहुत आभार। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान ने देशभर की राजनीति गरमा दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस समेत देशभर के राजनैतिक दल प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर चुके हैं तो वहीं दूरी तरफ देश के आम लोगों में भी मंत्री विजय शाह की टिप्पणी पर नाराजगी दिखाई दे रही है। हालात ये हो गए हैं विवाद बढ़ने पर मंत्री विजय शाह की ओर से माफी मांगे जाने के बावजूद मामला गर्माता देख भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को इसपर संज्ञान लेना पड़ा है।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के राज्य संगठन से मंत्री विजय शाह से जुड़े मामले की रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय नेतृत्व इस मामले पर फैसला लिया जाएगा। मंत्री शाह के इस बयान पर मचा बवाल दरअसल, सोमवार को href="https://www.patrika.com/indore-news/" target="_blank" rel="noopener">इंदौर जिले के महू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित बयान दिया था, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा, ‘जिन्होंने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, मोदी जी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी की तैसी कर दी।’ इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में तकरार पैदा कर दी। उन्होंने कहा, ‘तुम्हारे समाज की बहन तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।’ विवाद बढ़ने बेकफुट पर आए मंत्री इधर, बयान के बाद विजय शाह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मिलने पहुंचे। प्रदेश बीजेपी दफ्तर में दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई। हालांकि विजय शाह ने अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान को लेकर माफी मांगता हूं। मैं 10 बार माफी मांगता हूं। बीजेपी हुई असहज कर्नल सोफिया कुरैशी पर पूरे देश को नाज है। वहीं, मध्य प्रदेश के लिए तो अलग ही गर्व की बात है। कर्नल सोफिया कुरैशी मध्य प्रदेश के नौगांव की रहने वाली हैं। वह यहां की बेटी हैं। तमाम बयानवीर नेता कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। बीजेपी लगातार ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एज ले रही है। बड़बोले मंत्री विजय शाह ने अपने एक बयान से सब कुछ गुड़ गोबर कर दियाहै। विपक्ष के साथ-साथ इनके बयान से सोशल मीडिया पर भी उबाल है। लोग मंत्री की बेशर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पार्टी ने भी तलब कर खानापूर्ति कर दी है। बेशर्मी पर मंत्री की राक्षसी हंसी हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब मंत्री विजय शाह विवादों में घिरे हैं। डैमेज कंट्रोल के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी से मंत्री माफी मांग रहे हैं। एक नहीं, 10-10 बार माफी मांग रहे हैं। अफसोस है कि यह सिर्फ दिखावे के लिए है। उन्हें अपने घटिया बयान पर लगता है कि कोई अफसोस नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। माफी के बाद वह ठहाके लगाकर हंसते हैं। बीजेपी ढो क्यों रही? मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर बीजेपी की फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी को आगे कर भारत सरकार ने दुनिया को अलग संदेश दिया था। बीजेपी इस मुद्दे पर अलग माइलेज ले रही थी। इसके जरिए … Read more

प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 1 जून से 500 मिलीलीटर तक की प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर लगाया बैन

हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 1 जून से 500 मिलीलीटर तक की प्लास्टिक की पानी की बोतलों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिलों के उपनिदेशकों को आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है, जिसमें पर्यावरण विभाग के हालिया निर्णय को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का यह कदम पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्लास्टिक की छोटी बोतलों, खासकर पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) पानी की बोतलों के बढ़ते उपयोग और उनके पर्यावरणीय नुकसान को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। एकल उपयोग वाले प्लास्टिक कचरे को कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अब छात्रों और शिक्षकों को पानी ले जाने के लिए पुन: प्रयोज्य बोतलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। recent visitors 40