अल्कराज ने हार के बाद रैकैट पर निकाला गुस्सा

सिनसिनाटी चार बार के ग्रैंड स्लैम विजेता कार्लोस अल्कराज ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में गेल मोनफिल्स से हारने के बाद अपना गुस्सा रैकेट पर निकाला और उसे कई बार नीचे पटककर तोड़ डाला। मोनफिल्स ने तीन सेट तक चले इस कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-5), 6-4 से जीत दर्ज की। बारिश के कारण यह मैच गुरुवार को पूरा नहीं हो पाया था। दूसरी वरीयता प्राप्त अल्कराज ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगा जैसे यह मेरे करियर का अब तक का सबसे खराब मैच था। मैंने वास्तव में बहुत अच्छी तैयारी कर रही थी और मैं अच्छा महसूस कर रहा था लेकिन मैं उस तरह का खेल नहीं दिखा पाया। मैं इस मैच को भूल जाना चाहता हूं और अमेरिकी ओपन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।’’ यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण माना जाता है। मोनफिल्स का सफर भी लंबा नहीं चला और शुक्रवार को बाद में खेले गए मैच में वह होल्गर रूण से 3-6, 6-3, 6-4 से हार गए। महिला वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने मार्ता कोस्त्युक पर 6-2, 6-2 की शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। आर्यना सबालेंका भी एलिना स्वितोलिना पर 7-5, 6-2 से जीत के साथ आगे बढ़ने में सफल रही लेकिन फ्रेंच ओपन और विंबलडन में उपविजेता रही जैस्मीन पाओलिनी को मीरा एंड्रीवा से 3-6, 6-3, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। एक अन्य मैच में अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किनवेन को 7-5, 6-1 से हराया।   recent visitors 94

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने वेस्ट दिल्ली लायंस टीम की जर्सी का अनावरण किया

नई दिल्ली दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत से पहले वेस्ट दिल्ली लायंस टीम ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान टीम के मालिक डॉ राजन चोपड़ा भी मौजूद रहे। डीपीएल का पहला संस्करण शनिवार से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने वाला है, जिसके लिए वेस्ट दिल्ली लायंस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। बैठक में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने टीम की जर्सी का अनावरण किया और टीम को आगामी दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के लिए शुभकामनाएं दीं। वेस्ट दिल्ली लायंस के द्वारा जारी बयान के अनुसार, बैठक में डॉ राजन चोपड़ा ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को दिल्ली प्रीमियर लीग में शिरकत करने का न्योता दिया, जिसको मंत्री जयंत चौधरी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए निश्चित तौर पर शामिल होने का आश्वासन दिया है। जर्सी अनावरण के दौरान टीम के मालिक डॉ. राजन चोपड़ा, कोच मनोज प्रभाकर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रितिक शौकीन, भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, मध्यक्रम बल्लेबाज देव लाकड़ा, ऑलराउंडर दीपक पुनिया जैसे खिलाड़ियों से सजी वेस्ट दिल्ली लायंस अपना पहला मुकाबला रविवार 18 अगस्त को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेलेगी जबकि उनका दूसरा मैच 21 अगस्त को पुरानी दिल्ली-6 के खिलाफ होना है। लीग के पहले संस्करण में कुल 40 मैच होंगे, जिनमें 33 पुरुष और 7 महिला मुकाबले शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 17 अगस्त से 8 सितंबर, 2024 तक खेला जाएगा। वेस्ट दिल्ली लायंस टीम: रितिक शौकीन, नवदीप सैनी, देव लाकड़ा, दीपक पुनिया, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी, आयुष डोसेजा, कृष यादव, अनमोल शर्मा, जुगल सैनी, अंकित राजेश कुमार, विवेक यादव, आर्यन दलाल, मसाब आलम, एकांश डोबाल, शिवम गुप्ता, योगेश कुमार, सूर्यकांत चौहान, तिशांत डोनल, अब्राहम अहमद मसूदी आदि उपस्तिथ रहे।   recent visitors 91

कोलकाता में डॉक्टर की हत्या का जताया विरोध, छत्तीसगढ़-कोरबा में डॉक्टरों ने काम बंद हड़ताल की दी चेतावनी

कोरबा. कोलकाता के बीजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला देश और दुनिया में गर्माया हुआ है। इस घटनाक्रम को लेकर कोरबा में मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों ने नेताजी चौक से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को कटघरे में खड़ा करने के साथ मामले में संलिप्प्त सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हाल में ही एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लगातार हो रही जांच के साथ इसमें कई  प्रकार के खुलासे हुए हैं।  कोरबा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आव्हान पर सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर के अलावा विभिन्न चिकित्सा संस्थान से जुड़े लोगों ने धरना प्रदर्शन करने के साथ रैली निकाली  उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया। मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र श्रीवास ने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और जहां की अगर डॉक्टर सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इस प्रकरण में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग संगठन कर रहा है। ऐसा नहीं होने पर वे कामकाज बंद कर देंगे। सृष्टि मेडिकल इंस्टिट्यूट के संचालक देवेंद्र पांडे ने मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में जंगल राज काफी समय से चल रहा है और इसी की परिणति यह घटना हुई है। प्रकरण में दोषियों को अत्यंत कठोर सजा देने की जरूरत है। प्रकरण में चारों तरफ से दबाव बनने पर सीबीआई के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मालूम चला है कि किसी बात को लेकर दिवंगत डॉक्टर का कैंपस में इंटर्नशिप कर रही एक छात्रा से विवाद हुआ था जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। खबरें तो इस प्रकार की है कि मौके पर ही डॉक्टर के साथ मारपीट करते हुए उसकी हड्डियां तोड़ दी गई और बाद में दुष्कर्म की वह घटना हुई जिसे लेकर देश भर में डॉक्टर के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ और संभ्रांत लोगों का खून खोल उठा है। recent visitors 90

मार्केटा वोंद्रोसोवा और कैम नॉरी अमेरिकी ओपन से हटे

न्यूयॉर्क विंबलडन 2023 की चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा और कैम नॉरी चोटिल होने के कारण 26 अगस्त से शुरू होने वाली अमेरिकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता से हट गए हैं। विश्व रैंकिंग में 18वें नंबर की खिलाड़ी वोंद्रोसोवा के हाथ में चोट लगी है जबकि नॉरी को बांह में समस्या है। चेक गणराज्य की 25 वर्षीय वोंद्रोसोवा ने पिछले साल विंबलडन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। वह 2019 फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही थी। उन्होंने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक भी जीता था। अमेरिकी ओपन में महिलाओं के ड्रॉ में वोंद्रोसोवा की जगह पेट्रा मार्टिच को जबकि पुरुषों के वर्ग में नॉरी की जगह फ्रांसिस्को कोमेसाना को शामिल किया गया है।   recent visitors 90

पेन्ना सीमेंट प्राप्त करने से अंबुजा को लाभ होगा, अधिग्रहण किया पूरा

नई दिल्ली अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने देश के दक्षिणी हिस्से में अपने कदम बढ़ा दिए हैं। अडानी की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज के साथ अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस अधिग्रहण के साथ ही पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज अब अंबुजा सीमेंट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी बन गई है। बता दें कि अंबुजा सीमेंट्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने जून में पेन्ना सीमेंट में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी थी। यह सौदा 10422 करोड़ रुपये में हुआ था। पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज साउथ की बड़ी कंपनी है। इस अधिग्रहण के पूरा होने के बाद माना जा रहा है कि अडानी साउथ में भी अपने कारोबार की पकड़ मजबूत करेगी। इस अधिग्रहण के पूरा होने के बाद पूरे भारत के सीमेंट बाजार में अडानी ग्रुप की हिस्सेदारी दो बढ़ गई है। वहीं दक्षिण भारत में हिस्सेदारी में 8 फीसदी का इजाफा हुआ है। साल 2028 तक 140 MTPA का लक्ष्य पेन्ना सीमेंट की मौजूदा सीमेंट उत्पादन क्षमता 14 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है। इसमें 10 MTPA पहले से ही ऑपरेशनल है। अडानी सीमेंट साल 2028 तक 140 MTPA क्षमता का लक्ष्य हासिल करना चाहती है। माना जा रहा है कि यह अधिग्रहण इस लक्ष्य को हासिल करने में बड़ा कदम साबित होग। जानकारों के मुताबिक इस कंपनी के अधिग्रहण से अडानी ग्रुप को न केवल दक्षिण भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी, बल्कि वह श्रीलंका के मार्केट में भी प्रवेश कर सकेगा। पेन्ना सीमेंट की इन राज्यों में है पकड़ पेन्ना सीमेंट के पास आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान (निर्माणाधीन) में 14 मिलियन टन सालाना उत्पादन क्षमता है। इसके अलावा जोधपुर संयंत्र से भी 3 MTPA सीमेंट उत्पादन की क्षमता मिलेगी। अडानी ग्रुप ने अपने एक बयान में कहा था कि यह कोलकाता, गोपालपुर, कराईकल, कोच्चि और कोलंबो में पांच बल्क सीमेंट टर्मिनलों के साथ अडानी समूह के समुद्री परिवहन लॉजिस्टिक्स को भी मजबूत करेगा। क्या है कंपनी का प्लान? अडानी ग्रुप काफी तेजी से सीमेंट सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। उसकी नजर गुजरात की कंपनी सौराष्ट्र सीमेंट, जयप्रकाश एसोसिएट्स का सीमेंट बिजनेस और एबीजी शिपयार्ड की कंपनी वदराज सीमेंट पर भी है। अडानी ग्रुप का लक्ष्य क्षमता बढ़ाने और अगले तीन से चार वर्षों में आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक (UltraTech) को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनना है। ग्रुप के पास अभी तीन सीमेंट कंपनियां हैं। इनमें अंबुजा, एसीसी और सांघी सीमेंट शामिल हैं। अब पेन्ना सीमेंट भी उसकी झोली में आ चुकी है।   recent visitors 137

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक विष्णुचरण जोशी की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

धार  श्री परशुराम चौराहे पर  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक विष्णुचरण जोशी के  चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।  इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने  श्री जोशी जी के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि आप पहले सैन्य अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे व क्रांतिकारी विचारधारा के होने से आपने स्वतंत्रा संग्राम सेनानी के रूप में देश को आजादी दिलाने हेतु अपना योगदान दिया। आप भारत की स्वतंत्रता के बाद सन् 1957 से 1967 तक मध्यप्रदेश की शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और अपनी विधानसभा क्षेत्र में अपने सादा जीवन और उच्च विचारों के साथ ही विनम्र व्यवहार एवं निष्काम सहज सरल व्यक्तित्व के  चलते आप लगातार दो बार शुजालपुर से विधायक चुने गए। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेकों सौगात दी। जिसमे प्रमुख रूप से शुजालपुर का रेल्वे स्टेशन, रेल्वे पैदल पुल , सिटी मंडी को जोड़ने वाला जमधड़ नदी का बड़ा पुल, कन्याशाला स्कूल सहित क्षेत्र को कई सौगातें दी। सहज सरल निष्काम कर्मयोगी एवं सत्य के पक्षधर महापुरुष श्री जोशी की 11 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर रामानुज समाधियां मनीष तिवारी ओम पंचोली अनिल पाठक मनोज शर्मा अशुतोष शुक्ला अजय तिवारी सहित आदि अन्य वक्ताओं ने  शाब्दिक पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम का संचालन सेवा निवृत शिक्षक प्रदीप व्यास ने किया एवं आभार सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी ने माना। recent visitors 101

अडानी पावर ने बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति जारी रखी

मुंबई अदाणी पावर (Adani Power) अपने झारखंड स्थित पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति जारी रखेगी. इस संबंध में स्टेटमेंट जारी कर कंपनी ने कहा कि हम बांग्लादेश की जरूरतों को समझते हैं, ऐसे में हम उन्हें अपने करार के मुताबिक बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अदाणी पावर के गोड्डा स्थित 1600 MW के पावर प्लांट से 100% बिजली बांग्लादेश को सप्लाई होती है. ये देश का एकमात्र पावर प्लांट है, जहां का पूरा आउटपुट बांग्लादेश को निर्यात किया जाता है. सरकार ने किया है नया संशोधन इस संशोधन के मुताबिक पावर पर्चेज एग्रीमेंट के तहत पेमेंट में देरी जैसी वजहों के चलते अगर डिफॉल्ट नोटिस जारी किया गया है या पूरी क्षमता का उपयोग नहीं हो रहा है, तो बिजली इंडियन ग्रिड में भेजी जा सकती है. ये राज्य के अंदर या बाहर भेजी जा सकती है. स्टेटमेंट में अदाणी पावर ने कहा कि गाइडलाइंस में बदलाव, मौजूदा व्यवस्था को बरकरार रखने के साथ-साथ भारतीय इंडस्ट्री के पावर एक्सपोर्ट प्रोसेस को नियमित बनाए रखने के लिए किया गया है. कंपनी ने कहा, 'हम अपने गोड्डा प्लांट से बांग्लादेश को बिना रुकावट बिजली उपलब्ध करवा रहे हैं. हम बांग्लादेश के लिए इसकी अहमियत समझते हैं और हम PPA के प्रावधानों और BPDB के डिमांड शेड्यूल के मुताबिक बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.' बांग्लादेश के राजनीतिक संकट के बाद सरकार ने दी छूट बता दें सरकार ने निर्यात शर्तों वाले पावर प्लांट्स को ताजा छूट बांग्लादेश में आए राजनीतिक संकट के बाद दी है. इसके अलावा भारत की कोशिश जीरो-डेफिसिट पावर सप्लाई नेशन बने रहने की है. दरअसल भारत की इलेक्ट्रिसिटी डिमांड बढ़ती जा रही है और शॉर्टफाल सिर्फ एक फीसदी के अंतर पर है. इस साल मई में भारत की पावर डिमांड 250 GW के स्तर पर पहुंच गई थी. ऊर्जा मंत्रालय का अनुमान है कि इस साल गर्मी में ये डिमांड 260 GW तक पहुंच सकती है.   recent visitors 117