जो रूट महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं : पोंटिंग

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि जो रूट महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बशर्ते इंग्लैंड के इस बल्लेबाज की रनों की भूख और रन बनाने की निरंतरता अगले चार वर्ष तक बरकरार रहे। रूट टेस्ट क्रिकेट में 12000 रन का आंकड़ा पार करने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अब तक 143 टेस्ट में 12027 रन बना लिए हैं। तेंदुलकर के नाम 200 टेस्ट में 15921 रन हैं। पोंटिंग ने 168 टेस्ट में 13378 रन बनाए हैं और वह सूची में दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रे लिया के पूर्व कप्ता न पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ''रूट यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह 33 वर्ष के हैं और 3000 रन ही पीछे हैं। देखना है कि वह कितने टेस्ट खेलते हैं।'' उन्होंहने आगे कहा, ''अगर जो रूट साल में 10 से 14 टेस्ट खेलते हैं और प्रतिवर्ष 800 से 1000 रन बनाते हैं तो तीन-चार सालों में वहां तक पहुंच सकते हैं। अगर इंग्लिश बल्ले्बाज की रनों की भूख बरकरार रहती है तो वह सचिन तेंदुलकर के महा रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।''   recent visitors 121

स्कूल स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुछ मुस्लिम छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए

विदिशा  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुछ स्कूली बच्चों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसका वीडियो बहु प्रसारित होने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने इस मामले में एक छात्र को हिरासत में भी लिया है। भाजपा नेता संजय जैन ने बताया गुरुवार को जनपद परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग कार्यक्रम के समापन पर कुछ छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान कुछ मुस्लिम छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर ही विवाद की स्थिति बन गई। जिस पर पुलिस ने मौके से ही एक छात्र को पकड़ लिया, बाकी लोग भाग गए। भाजपा ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है। अन्य लोगों को भी पकड़ने के प्रयास जारी एसडीओपी अजय मिश्रा का कहना है कि इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अन्य लोगों को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। recent visitors 115

हरियाणा में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान, पढ़ें कितने फेज में, कब कहां वोटिंग

नई दिल्ली  भारत निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार) को विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हुई। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव होंगे। यहां पहले चरण के 18 सितंबर, दूसरे चरण के 25 को और 1 अक्तूबर को आखिरी चरण की वोटिंग होगी, जबकि 4 अक्तूबर को गिनती होगी। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान भी हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें 74 जनरल, 9ST, और 7 SC रिजर्व सीट हैं। कुल 87.09 लाख वोटर हैं, जिसमें 44.46 लाख पुरुष, 44.62 लाख महिलाएं और 169 ट्रांसजेंडर हैं। मतदाताओं में 82,590 दिव्यांगजन, 73,943 वरिष्ठ नागरिक, 2,660 शतायु वृद्ध और 76,092 सेवा मतदाता हैं। उन्होंने कहा, 3.71 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं। जम्मू कश्मीर की अवाम तस्वीर बदलना चाहती है: मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव आयोग आज  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर की अवाम तस्वीर बदलना चाहती है. चुनाव के लिए हर किसी में उत्सुकता है. टीम ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था. हम मौसम ठीक होने के इंतजार में थे. अमरनाथ यात्रा खत्म होने का इंतजार था. जम्मू कश्मीर में इस समय 87.09 लाख मतदाता हैं. यहां 20 लाख से ज्यादा युवा हैं. 20 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी. उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर की अवाम तस्वीर बदलना चाहती है। चुनाव के लिए हर किसी में उत्सुकता है। टीम ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था। हम मौसम ठीक होने के इंतजार में थे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 2018 में सरकार भंग होने के बाद से चुनाव नहीं हुए हैं। पिछली बार यहां 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने गठबंधन बनाया था। हालांकि, भाजपा ने बाद में इस गठबंधन से दूरी बना ली, और 2018 में सरकार गिर गई। महाराष्ट्र में क्यों नहीं हुए चुनावों के ऐलान, CEC ने बताई ये वजह चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में चुनाव के ऐलान न कराने को लेकर जवाब दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस वार्ता में कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान हुआ है, इसलिए महाराष्ट्र को लेकर अभी चुनाव कराने का फैसला नहीं लिया गया है. इसके अलावा कई त्योहार भी इसी दौरान आने वाले हैं. पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा-दीपावली पड़ेंगे, इसलिए अभी इनका ऐलान नहीं हुआ है. हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। पिछले चुनाव 2019 में हुए थे, जब भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने मिलकर सरकार बनाई थी। इस साल मार्च में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया था। आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, चुनाव आयोग द्वारा घोषित तारीखों से राजनीतिक दलों और मतदाताओं को आगामी चुनावी गतिविधियों की योजना का पता चलेगा। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 10 साल के अंतराल के बाद होने जा रहे हैं। इससे पहले आखिरी बार विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। इस दौरान, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। 2014 के चुनाव परिणाम: 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की 87 सीटों में से: पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) ने 28 सीटें जीती थीं। बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने 25 सीटें प्राप्त की थीं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इन चुनाव परिणामों के आधार पर, बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई, और मुफ्ती मोहम्मद सईद को मुख्यमंत्री बनाया गया था। लागू हुई आचार संहिता भारत में चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct, MCC) वह दस्तावेज़ है जिसे चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाता है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है। इस आचार संहिता का पालन करना सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और सरकार के लिए अनिवार्य है। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए नियम 1. भाषण और बयानबाज़ी: राजनीतिक दल और उम्मीदवार व्यक्तिगत आलोचना से बचें और किसी भी व्यक्ति की निजी ज़िंदगी पर टिप्पणी न करें। धर्म, जाति, भाषा, या समुदाय के आधार पर वोट मांगना भी मना है। 2. धन और उपहारों का वितरण: किसी भी प्रकार के धन, उपहार, शराब, या अन्य वस्तुओं का वितरण मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नहीं किया जा सकता। 3. प्रचार गतिविधियाँ: प्रचार करते समय किसी भी धार्मिक स्थल, सरकारी भवनों, या शैक्षिक संस्थानों का उपयोग नहीं किया जा सकता। 4. मतदान केंद्रों के पास प्रचार: मतदान के दिन और 48 घंटे पहले, किसी भी प्रकार का प्रचार मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में मना है। 5. झूठे वादे: ऐसे वादे जो अव्यवहारिक या असंभव हैं, नहीं किए जाने चाहिए। सरकार और सरकारी अधिकारियों के लिए नियम 1. चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, सरकार किसी भी नई योजना, परियोजना, या नीति की घोषणा नहीं कर सकती, जिससे मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके। 2. चुनाव की अवधि के दौरान किसी सरकारी अधिकारी का तबादला या पदोन्नति नहीं की जा सकती, जब तक चुनाव आयोग से अनुमति न ली गई हो। 3. चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहनों, अधिकारियों, और अन्य संसाधनों का उपयोग मना है। 4. सरकारी विज्ञापनों या मीडिया पर किसी भी प्रकार का सरकारी प्रचार मना है, जो चुनाव को प्रभावित कर सके।  आचार संहिता के उल्लंघन पर कानूनी प्रभाव: 1. चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज हो सकते हैं। 2. चुनाव आयोग उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ़ कार्रवाई कर सकता है, जिसमें चेतावनी, प्राथमिकी दर्ज कराना, या उम्मीदवार का नामांकन रद्द करना शामिल हो सकता है। 3. चुनाव से संबंधित किसी भी उल्लंघन पर अदालत में मामला दर्ज किया जा सकता है, जो उम्मीदवार की चुनावी योग्यता को प्रभावित कर सकता है। recent visitors 82

परिजनों ने कार्रवाई की उठाई मांग, राजस्थान-भरतपुर में नर्सिंग कर्मी ने महिला मरीज को मारे थप्पड़

भरतपुर. आरबीएम अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को नर्सिंगकर्मी से बार-बार ड्रिप और दवाई बदलने के लिए के लिए कहना भारी पड़ गया। महिला के बार-बार कहने से नाराज नर्सिंगकर्मी ने महिला को इसे लेकर थप्पड़ जड़ दिया, हालांकि महिला भी पीछे नहीं रही उसने भी नर्सिंगकर्मी को थप्पड़ लगा डाले। नर्सिंगकर्मी एवं महिला मरीज के बीच हुई इस हाथापाई में वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कराया। महिला मरीज के परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक को लिखित में शिकायत देकर आरोपी नर्सिंगकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला मरीज राजवती ने बताया कि वह कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव सूरौता की निवासी है और 14 अगस्त देर शाम को मौसमी बीमारी की चपेट में आने के चलते आरबीएम अस्पताल के वार्ड में भर्ती हुई थी। 15 अगस्त दोपहर को ड्रिप खत्म होने से वार्ड में तैनात नर्सिंगकर्मी जयपाल को दूसरी ड्रिप लगाने की बात कही लेकिन 4 से 5 बार कहने के बावजूद नर्सिंगकर्मी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद अचानक पास आकर धक्का मारते हुए थप्पड़ जड़ दिया। बदले में महिला मरीज ने भी गुस्से में आकर नर्सिंगकर्मी में थप्पड़ जड़ दिए। मामले में मरीज महिला राजवती के परिजनों ने आरबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक नागेंद्र भदोरिया को आरोपी नर्सिंगकर्मी के खिलाफ लिखित में शिकायत देकर के कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि आरबीएम अस्पताल में यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि अस्पताल स्टाफ द्वारा पहले भी मरीजों के साथ अभद्रता एवं मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। 4 जुलाई को भी अस्पताल में तैनात गार्ड्स के द्वारा एक मरीज एवं परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और आरोपी गार्डों के खिलाफ थाना मथुरा गेट में मामला दर्ज कराया गया था। लोगों का कहना है कि अस्पताल के अधीक्षक नागेंद्र भदौरिया को कई घटनाओं की लिखित में शिकायत के बाद भी आरोपी स्टाफ के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। यही कारण है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। recent visitors 83

सप्रे संग्रहालय में आयोजित भारतीय भाषा महोत्सव का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने का किया शुभारंभ

भोपाल  राजधानी में स्थित माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान में भारतीय भाषा महोत्सव गुरुवार को शुरु हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने पाठयक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों (आरएसएस) की किताबों को शामिल करने को लेकर उठ रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पाठ्यक्रम का कोर्स तैयार नहीं हुआ है और यह काम अभी बाकी है। इसके लिए एक समिति और अध्ययन मंडल बनेगा जो इसे फाइनल करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बनाए गए हैं, जिनमें हमने लाइब्रेरी स्थापित की है। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में सभी विचारवान लेखकों की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगर पुस्तकें नहीं रखेंगे तो क्या करेंगे? पुस्तकें तो रखनी ही पड़ेंगी, चाहे वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हों या किसी और के। आपकी इच्छा हो तो पढ़ें, नहीं हो तो न पढ़ें। डॉ. यादव ने कहा कि भारत की विशेषता यह है कि यहां ज्ञान दसों दिशाओं से आना चाहिए और इसका प्रवाह कभी नहीं रुकना चाहिए। भारत के आगे बढ़ने का यही कारण है।  सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास में चार वर्ग युवा, महिला, किसान और गरीबों को आधार स्तंभ के रूप में परिभाषित किया है। मध्य प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर चार मिशन – युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन, नारी सशक्तिकरण मिशन एक नवंबर से लागू करने जा रही है जो मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय भाषा महोत्सव हमारी समृद्ध भाषाओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और प्रोत्साहित करने का अद्भुत अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 55 जिले के अंदर जो पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बनाए गए हैं। वहां हमने लाइब्रेरी बनाई है। हमने कहा है कि लाइब्रेरी में कोई भी विचारवान लेखक होगा, उन सभी की पुस्तके वहां रखी जाएंगी। हमारे यहां ऐसा माना जाता है कि ज्ञान दसों दिशाओं से आना चाहिए। ज्ञान का प्रवाह कभी नहीं रुकना चाहिए, भारत की विशेषता भी यही है। भारत के आगे बढ़ने का कारण भी यही है। लायब्रेरी में हों हर तरह की पुस्तकें सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारे यहां कहां गया है, सर्वे भवंतु सुखिन:। हम तो सभी के लिए सोचकर चलने वाले हैं। दसों दिशाओं से जो विचार आते हैं, उसमें से हम अपने मूल विचार को भूले नहीं है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि वाचनालय, ग्रंथालय इसीलिए होते हैं, अभी ये परंपरा थोड़ी कम हो गई है। डॉ यादव ने कहा कि लाइब्रेरी में सभी प्रकार के कोर्स की पुस्तकें होने चाहिए। सीएम डॉ. यादव ने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में माताओं-बहनों का क्या महत्व है, यह हमारा इतिहास बताता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से शिक्षा में हर भाषा के उपयोग पर जोर दिया, जिसके लिए उनका धन्यवाद एवं अभिनंदन है। विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश बनाना है- प्रदेशवासियों को 78वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीएम यादव ने प्रदेशवासियों को दिए अपने संदेश में कहा, अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजना पहुंचे, ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश बनाना है। पूरी दुनिया में अपनी पहचान मोदी के नेतृत्व में भारत ने बनाई है। पिछला एक दशक भारत के गौरव को बढ़ाने वाला गौरवशाली रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से वैभवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 1 नवंबर से लागू होगी यह योजना मुख्यमंत्री डा यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश का बजट अगले पांच वर्ष में दोगुना करने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। बीते तीन वित्तीय वर्षों में शासन द्वारा अधोसंरचना पर पूंजीगत कार्यक्रम में निरंतर वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री ने देश के विकास में चार वर्ग युवा, महिला, किसान और गरीबों को आधार स्तंभ के रूप में परिभाषित किया है। मध्य प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर चार मिशन युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन और नारी सशक्तिकरण मिशन राज्य के स्थापना दिवस एक नवंबर से लागू करने जा रही है। महिला सशक्तिकरण को लेकर खास योजना मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा, युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास की कार्य योजना तैयार कर मिशन मोड में कार्य किया जाएगा। गरीब कल्याण मिशन में सरकारी योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा योजना, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा आदि की दिशा में कार्य करेगा। नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत बालिका शिक्षा, लाडली लक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, महिला स्व सहायता समूह के सशक्तिकरण के प्रयास किए जाएंगे। किसान कल्याण मिशन के तहत सरकार उद्यानिकी और कृषि को लाभ का विषय बनाने के लिए कार्य करेगी। किसानों को राहत देने एवं कृषि की पैदावार बढ़ाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। युवा शक्ति मिशन युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने का संकल्प है। युवा पारंपरिक शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि एआई, मशीन लर्निंग और कोडिंग जैसी तकनीक की शिक्षा भी प्राप्त करें। सरकारी रिक्त पदों पर भरने के लिए तेज कार्य उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 55 जिलों में एक-एक महाविद्यालय को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में परिवर्तित किया गया है। इन कॉलेज को संस्कृत, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों से जोड़ा गया है। साथ ही व्यावसायिक विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। सरकारी रिक्त पदों को भरने के लिए तेजी से कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, प्रदेश को स्पोर्ट्स का हब बनाने के लिए खेलों के माध्यम से पर्यटन के विकास के प्रयास प्रारंभ किए गए हैं। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं की बड़ी भूमिका है। युवा ही भविष्य और समाज का निर्माता है। गरीब कल्याण मिशन के तहत प्रदेश में गरीब और कमजोर वर्ग के युवाओं के उज्जवल भविष्य का नए अध्याय लिखने का संकल्प लिया है। … Read more

Google Pixel 9 लॉन्च के बाद भारत में Pixel 8 सीरीज की कीमत में कटौती, जानें नई कीमतें

Google Pixel 9 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी ने Google Pixel 8 सीरीज की कीमत में कटौती कर दी है। साथ ही Pixel 7a की कीमत में भी कटौती की गई है। पिक्सेल 8 128GB पिक्सेल 8 256GB पिक्सेल 8 प्रो 128 जीबी पिक्सेल 8 प्रो 256GB पिक्सेल 8a 128GB पिक्सेल 8a 256GB पिक्सेल 7a 128GB गूगल पिक्सल 8 सीरीज Google Pixel 8 स्मार्टफोन 6.20 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले में आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में Google Tensor G3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉइड ऑपरेट सिस्टम पर काम करता है। इसका वजन 187.00 ग्राम है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन के फ्रंट में 11MP कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही रियर में 50MP सेंसर, 12MP कैमरा दिया गया है। फोन 4575mAh बैटरी के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। गूगल पिक्सल 8 प्रो फोन 6.70 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। यह Google Tensor G3 चिपसेट के साथ आता है। फ्रंट कैमरे के तौर पर 11MP सेंसर दिया गया है। फोन के रियर में 50MP + 64MP + 48MP कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 5050mAh की बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। गूगल पिक्सल 8a फोन 6.1 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले में आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन Google Tensor G3 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के रियर में 64MP प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 13MP अल्ट्रा वाइड रियर सेंसर दिया गया है। साथ ही फोन के फ्रंट में 13MP कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 4,492mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। Google Pixel 7a यह पिछले साल का किफायती Pixel स्मार्टफोन है और Tensor G2 SoC के साथ आता है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप भी मिलता है। नई कीमत Pixel 8 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 4000 रुपये की छूट पर 71,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Pixel 8 के 256GB वेरिएंट को 5000 रुपये की छूट पर 77,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Pixel 8 Pro के 128GB मॉडल को 99,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 7000 रुपये की छूट दी जा रही है। Pixel 8 Pro 256GB मॉडल को 7000 रुपये की छूट पर 106,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Pixel 8a 128GB मॉडल को 3000 रुपये की छूट पर 49,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Pixel 8a 256GB मॉडल को 3000 रुपये की छूट पर 56,999 खरीद पाएंगे। Pixel 7a 128GB मॉडल की खरीद पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके बाद इसे 41,999 रुपये में खरीद पाएंगे। recent visitors 108

गौतम नगर में एक शख्स ने दुकान पर फिलिस्तीन का झंडा लगाया, पुलिस ने झंडा उतरवाया और युवक को हिरासत में ले लिया

भोपाल 15 अगस्त को जहां एक ओर पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा था और जगह-जगह लोग तिरंगा लहराकर लोग अपनी खुशी का इज़हार कर रहे थे, तो वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर में एक शख्स ने अपनी दुकान के बाहर फिलिस्तीन का झंडा लगा दिया. इस पर विवाद हुआ तो पुलिस ने झंडा उतरवाया और युवक को हिरासत में ले लिया. गौतम नगर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि न्यू फैशन लेडीज़ टेलर नाम से दुकान चलाने वाले हनीफ नाम के शख्स ने अपनी दुकान के बाहर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ ही दुकान की दूसरी तरफ फिलिस्तीन का झंडा लगा रखा है. सूचना मिलने पर दो पुलिसकर्मियों को लोकेशन पर भेजा तो सूचना सही पाई गई. मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहले तो फिलिस्तीन का झंडा उतरवाया, फिर हनीफ को हिरासत में ले लिया गया. वहीं, फिलिस्तीन के झंडे को भी जब्त कर लिया गया है. थाना प्रभारी के मुताबिक, युवक से पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने फिलिस्तीन का झंडा लगाने का फैसला खुद लिया था या किसी के कहने पर उसने यह झंडा लगाया था.   recent visitors 68