बदनावर में बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, 20 घायल,अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

बदनावर पिटगारा तिराहे से कुछ दूर पेटलावद रोड पर तेज रफ्तार यात्री बस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली में सवार कई बच्चे घायल हो गए। बस का ड्राइवर भी गाड़ी में फंस गया था जिसे गैस कटर से बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। उज्‍जैन से राजगढ़ जा रही थी बस एम यादव बस सर्विस की बस एमपी 13 जेड जी 7887 उज्जैन से राजगढ़ जा रही थी। तभी बस ने सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली एवं नीचे का हिस्सा अलग हो गया। ट्राॅली में सवार बच्चों को गंभीर चोट आई।  भंडारे में जा रहे थे यह चंदवाडिया गांव से फोरलेन किनारे बाबा रामदेव के भंडारे में शामिल होने के लिए आ रहे थे। ट्राॅली में रखी नुक्ती भी बिखर गई। बस में सवार यात्री भी घायल हुए। बाद में इन्हें उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल एवं सरदार पटेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनमें कुछ बच्चों की हालत नाजुक बताई गई है।  दुर्घटना के बाद लगा सड़क पर जाम दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। टीआई दीपकसिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया तथा आवागमन सामान्य करवाया। इधर सूचना मिलने पर तहसीलदार सुरेश नागर भी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों व उनके स्वजनों से बातचीत की। करीब 20 घायलों में से तीन गंभीर मरीजों को उपचार के लिए अन्यत्र रैफर किया गया। recent visitors 91

गुना-शिवपुरी में बारिश कहर बनकर बरस रही, बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और हाहाकार मच गया

गुना / शिवपुरी मध्यप्रदेश में एक बार फिर भीषण बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. बारिश कहर बनकर बरस रही है. गुना-शिवपुरी में भारी बरसात के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और हाहाकार मच गया है. जल सैलाब के कारण निचली बस्तियों में पानी भर गया. आलम ये है कि शहर की गलियों और सड़कों के साथ-साथ रेल की पटरियां भी जलमग्न हो गईं.     गुना जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है. गुरुवार को लगातार हुई बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गए. गुना शहर की निचली बस्तियों में जल सैलाब के अधिकतर इलाकों में पानी भर गया है, जिसकी वजह से लोगों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे पटरियां जलमग्न, अंडर पास ब्रिज में कमर तक पानी गुना में भारी बारिश के चलते म्याना के विद्युत सब स्टेशन से लेकर , रेलवे पटरियां भी जलमग्न हो गईं. म्याना के रेलवे अंडर पास ब्रिज में भी 8–10 फुट तक पानी भर गया. अंडर पास ब्रिज में से गुजर रहा एक लोडिंग वाहन फंस गया, लोडिंग वाहन में सवार एक परिवार ने बमुश्किल जान बचाई. वाहन चालक ने अपने पत्नी और बच्चों को कंधे पर बैठाकर अंडर पास ब्रिज से बाहर निकाला. इसके कुछ ही देर बाद ही गैस सिलेंडर से भरा हुआ दूसरा लोडिंग वाहन अंडर पास ब्रिज में फंस गया. गुना में आज के मौसम का हाल भारी बारिश के चलते पार्वती नदी, सिंध नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. शुक्रवार सुबह से भी रुक-रुककर बारिश हो रही है. वहीं काले बादलों ने डेरा डाला हुआ है. मौसम विभाग ने आज गुना में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. टापू पर फंसे लोगों का रेस्क्यू शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ौता-रन्नौद मार्ग पर सिंध में आये उफान के चलते टापू पर आठ लोग गुरुवार की शाम फंस गए थे. इसकी सूचना तत्काल कलेक्टर को दी गई. इसके बाद पुलिस, प्रशासन सहित एसडीआरएफ़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रात में मोर्चा संभाल लिया था. टापू पर फंसे सभी आठ लोगों को आज शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने आज श्योपुर में अत्याधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है और रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं गुना, सागर, विदिशा, पश्चिम अशोक नगर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रायसेन, शहडोल, उमरिया, सीधी, कटनी और मंडला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.   recent visitors 174

प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू, आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

भोपाल  मध्य प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक एक बार फिर खत्म हो गया है. 16 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. बीते दिन गुना, श्योपुर में भारी बारिश देखने को मिली. हालात ये थे कि यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए. कई  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई जिलों में भारी बारिश के बीच ही ध्वजारोहण हुआ. मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अति भारी बारिश मौसम विभाग ने श्योपुर में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है और रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं आज प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना है.   गुना, सागर, विदिशा, पश्चिम अशोक नगर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रायसेन, शहडोल, उमरिया, सीधी, कटनी और मंडला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी मौसम विभाग की तरफ से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कई जिलों में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है. बारिश का कहर जारी बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिला है. गुना में अंडर पास में पानी भरने से लोडिंग वाहन फंस गया. जिसमें से दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया. हालात ये रहे कि भारी बारिश के चलते स्कूलों में पानी भर गया है. वहीं छिंदवाड़ा में भारी बारिश के चलते पुल के ऊपर से पानी बह रहा है. शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सिंध नदी के तेज बहाव में पुलिया से बाइक निकल रहे तीन लोग बह गए. इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश मौसम विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के मंडला, सिवनी, नर्मदापुरम, श्योपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, सागर, राजगढ़, बालाघाट, जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है. अगर पूरे मध्य प्रदेश की बात की जाए तो अब तक प्रदेश में 3.5 इंच ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. recent visitors 89

इसरो ने फिर रचा इतिहास, अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को पीठ पर बांध उड़ चला अपना SSLV रॉकेट

नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एसएसएलवी-डी3/ईओएस-08 मिशन का तीसरा और अंतिम रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। SSLV-D3 ने EOS-08 को कक्षा में सटीक रूप से स्थापित किया। इसरो के लिए यह बड़ी सफलता है। उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख एस सोमनाथ ने एसएसएलवी के विकास कार्य के पूरा होने की घोषणा की। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि छोटे-लिफ्ट लॉन्च व्हीकल, एसएसएलवी-डी3/ईओएस-08 की तीसरी और अंतिम उड़ान सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि रॉकेट ने अंतरिक्ष यान को ठीक उसी कक्षा में स्थापित कर दिया है, जैसा कि योजना बनाई गई थी। इंजेक्शन स्थितियों में कोई विचलन नहीं हुआ। इसरो ने लॉन्च किया मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजकर 17 मिनट पर 500 किलोग्राम की वहन क्षमता वाले एसएसएलवी ने 175.5 किलोग्राम वजन वाले माइक्रोसैटेलाइट ईओएस-08 को लेकर उड़ान भरी। सैटेलाइट का जीवनकाल एक साल तय किया गया है। इसरो के अनुसार, प्रस्तावित मिशन एसएसएलवी विकास परियोजना को पूरा करेगा। इसके बाद इसका इस्तेमाल भारतीय उद्योग और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के मिशनों के लिए किया जाएगा। 475 किमी की ऊंचाई पर रॉकेट से अलग हो जाएगा एसएसएलवी रॉकेट मिनी, माइक्रो या नैनो उपग्रहों (10 से 500 किलोग्राम द्रव्यमान) को 500 किमी की कक्षा में लॉन्च करने में सक्षम है। रॉकेट के तीन चरण ठोस ईंधन द्वारा संचालित होते हैं जबकि अंतिम वेलोसिटी ट्रिमिंग मॉड्यूल (वीटीएम) में तरल ईंधन का इस्तेमाल होता है। उड़ान भरने के ठीक 13 मिनट बाद रॉकेट ईओएस-08 को उसकी कक्षा में छोड़ेगा और लगभग तीन मिनट बाद एसआर-0 अलग हो जाएगा। दोनों सैटेलाइट 475 किमी की ऊंचाई पर रॉकेट से अलग होंगे। स्पेस स्टार्टअप कंपनी का पहला सैटेलाइट चेन्नई स्थित अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप स्पेस रिक्शा के लिए एसआर-0 उसका पहला सैटेलाइट होगा। स्पेस रिक्शा की सह-संस्थापक और स्पेस किड्ज इंडिया की संस्थापक-सीईओ केसन ने बताया कि "हम छह और सैटेलाइट बनाएंगे"। इस बीच, इसरो ने कहा कि ईओएस-08 मिशन के प्राथमिक उद्देश्यों में माइक्रो सैटेलाइट को डिजाइन करना और विकसित करना शामिल है। साथ ही माइक्रो सैटेलाइट बस के साथ अनुरूप पेलोड उपकरण बनाना और भविष्य के परिचालन उपग्रहों के लिए आवश्यक नई प्रौद्योगिकियों को शामिल करना भी शामिल है। अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले घोषणा की थी कि प्रक्षेपण 15 अगस्त को होगा। इसरो ने एक बयान में बताया कि ईओएस-8 अभियान का प्राथमिक उद्देश्य सूक्ष्म उपग्रह का डिजाइन तैयार करना, पेलोड उपकरण बनाना और भविष्य के उपग्रहों के लिए आवश्यक नयी प्रौद्योगिकियों को शामिल करना हैं। इसरो ने बताया कि इस अंतरिक्ष यान के मिशन की अवधि एक वर्ष है। इसका वजन लगभग 175.5 किलोग्राम है और यह लगभग 420 वॉट की शक्ति उत्पन्न करता है। आईओआईआर पेलोड को तस्वीरें खींचने के लिए तैयार किया गया है। यह पेलोड मध्यम-वेव आईआर (एमआईआर) और दीर्घ-वेव-आईआर (एनडब्ल्यूआईआर) बैंड में दिन और रात के समय तस्वीरें खींच सकता है। इसका इस्तेमाल उपग्रह आधारित निगरानी, ​​आपदा निगरानी, ​​पर्यावरण निगरानी, ​​आग लगने का पता लगाने, ज्वालामुखी गतिविधि अवलोकन तथा औद्योगिक एवं विद्युत संयंत्र आपदा निगरानी जैसे कार्यों के लिए किया जा सकेगा। recent visitors 127

‘स्त्री 2’ बनी 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग डे ग्रॉसर

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की लेटेस्ट रिलीज 'स्त्री 2' ने कमाल कर दिया है। 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया। ओपनिंग डे पर ही इसने 45.75 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके नया रेकॉर्ड बना दिया है। 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से इसने 8.35 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह, फर्स्ट डे और पेड प्रीव्यू मिलाकर 'स्त्री 2' ने रिलीज के साथ ही अपने बजट के करीब कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड भी यह 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। और तो और, इसने 'गदर 2', 'टाइगर 3' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। इतनी महाबंपर ओपनिंग को देख हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'स्त्री 2' का बजट 50 करोड़ रुपये से थोड़ा सा ही ज्यादा है। Stree 2 ने एडवांस बुकिंग में न सिर्फ 'फाइटर' और 'कल्कि 2898 AD' की पहले दिन की कमाई को पछाड़ दिया, बल्कि सलमान की 'टाइगर 3' को भी पीछे छोड़ दिया था। इस साल अब तक ओपनिंग डे पर हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई का रेकॉर्ड 'फाइटर' और 'कल्कि 2898 AD' के नाम था। दोनों ने ही 22.50 करोड़ कमाए थे। हालांकि, 'स्त्री2' ने एडवांस बुकिंग में ही इससे अधिक (23.36 करोड़) कमाई कर ली थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि 'स्त्री 2' तगड़ी ओपनिंग करेगी, पर इतनी बड़ी ओपनिंग रहेगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। 'स्त्री 2' साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। आइए बताते हैं कि 'स्त्री 2' का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा: 2024 की सबसे बड़ी ओपनर 'स्त्री 2', किया इतना कलेक्शन 15 अगस्त को 'स्त्री 2' की रिलीज से एक दिन पहले यानी बुधवार, 14 अगस्त को इसके पेड प्रिव्यूज रखे गए थे। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पेड प्रिव्यूज से अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, रिलीज वाले दिन यानी ओपनिंग डे पर 45.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 54.1 करोड़ रुपये हो चुका है 'स्त्री 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो 'स्त्री 2' पहले ही दिन 100 करोड़ के करीब पहुंच गई। इसने 80 करोड़ का कारोबार किया। वर्ल्डवाइड कमाई देखें, तो 'स्त्री 2' अपना पूरा बजट वसूल कर चुकी है और मुनाफे में है। जिस तरह का फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है और पहले दिन जैसा परफॉर्म किया, उसे देखकर लग रहा है कि यह पहले वीकेंड में ही देशभर में 100 करोड़ कमा लेगी। ओपनिंग डे पर ये रही 'स्त्री 2' की ऑक्यूपेंसी 15 अगस्त को नेशनल हॉलिडे था और भारी मात्रा में दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। ऑक्यूपेंसी की बात करें, तो यह सुबह के शोज में 55.42%, दोपहर के शोज में 84.86%, शाम के शोज में 85.00% और रात के शोज में 83.07% हो गई। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और तमन्ना भाटिया भी हैं। वर्ड ऑफ माउथ और 'स्त्री' ने जो हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी में बेंचमार्क स्थापित किया था, उससे फिल्म को बहुत फायदा हुआ है। 'स्त्री 2' ने 'गदर 2' और 'टाइगर 3' समेत इन फिल्मों को पछाड़ा वहीं, साल 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' को भारत में 54.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में 6 दिन लग गए थे। पर 'स्त्री 2' शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' के बाद बड़ी ओपनिंग वाली हिंदी फिल्म बन गई है। जहां 'जवान' ने 65.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, वहीं 'पठान' ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यही नहीं, 'स्त्री 2' ने सनी देओल की 'गदर 2' और सलमान खान की 'टाइगर 3' को भी पछाड़ दिया है। 'गदर 2' का ओपनिंग डे का कलेक्शन 40.10 करोड़ रहा था, वहीं 'टाइगर 3' ने रिलीज वाले दिन 44.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह 'स्त्री 2' हिंदी में साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इसने पहले ही दिन असाधारण प्रदर्शन किया, जो चौंकाने वाला है। हालांकि, यह कलेक्शन अभी और बढ़ सकता है क्योंकि मास सर्किट बहुत बड़ा है। 'स्त्री 2' की ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग, 'एनिमल' से अब भी पीछे 15 अगस्त को स्वंत्रता दिवस के मौके पर नेशनल हॉलिडे था, और यह 'स्त्री 2' के लिए भुनाने का बहुत बड़ा मौका था। हालांकि, इसके साथ ही अक्षय कुमार और फरदीन खान की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' रिलीज हुई। बड़े स्टार्स की बड़े बजट वाली इन फिल्मों के आगे 'स्त्री 2' का टिकना और टकराना बहुत बड़ी जीत है। इससे 'स्त्री' फ्रैंचाइजी को भी फायदा हुआ है। 'स्त्री 2' की एडवांस बुकिंग से ही साफ हो गया था कि यह ओपनिंग डे पर महाबंपर कमाई करेगी। बुधवार, 14 अगस्त को इसकी एडवांस बुकिंग बहुत तेजी से बढ़ी थी। ओपनिंग डे के लिए हुई एडवांस बुकिंग में 'स्त्री 2' के 8.24 लाख से अध‍िक टिकट बिके थे। इस हिसाब से इसने रिलीज से पहले ही 23.36 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली थी। और अब जो आंकड़े आए हैं, उसमें इसने एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को भी पछाड़ दिया है। हालांकि, अभी यह फिल्म रणबीर कपूर की 'एनिमल' को नहीं पछाड़ पाई है। इसने एडवांस बुकिंग से 33.97 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर हिंदी में 54.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। recent visitors 141

बारिश में बाड़ी में घुसने पर हुआ नाराज, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में गर्भवती गाय को पत्थर-डंडे मारकर की हत्या

बिलासपुर. बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। जिसमें एक गाय को पत्थर और डंडे से बेरहमी से पीटा गया है। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गौसेवा धाम के गौ सेवकों ने थाने का घेराव कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच  कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल, पूरा मामला सिरगिट्टी क्षेत्र के महिमा नगर का है। बताया जा रहा है वहां रहने वाले श्याम दास मानिकपुरी ने एक गर्भवती गाय पर क्रूरता से हमला कर दिया। जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाय प्रतिदिन आरोपी के घर के पास आकर बैठती थी। बारिश होने पर उसके बाड़ी में घुस जाती थी। इससे श्यामदास नाराज था। देर शाम बारिश होने पर गाय बाड़ी में चली गई। इसकी जानकारी लगने पर श्याम को गुस्सा आया और गाय को डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही पत्थर फेंकना चालू कर दिया। लगातार हमले के बाद बेजुबान गाय तड़प-तड़प कर मर गई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसके बाद गौ सेवक थाने पहुंचे और आरोपी श्याम दास के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है। recent visitors 146

नेशनल फिल्म अवार्ड: बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन कैटेगरी में ‘फुरसत’ के लिए विशाल भारद्वाज को पुरस्कार

नई दिल्ली सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स अनाउंस कर दिए हैं. देश के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा अवॉर्ड्स कहे जाने वाले, नेशनल अवॉर्ड किसी भी फिल्ममेकर के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होते हैं. इस बार ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से आई, डायरेक्टर-एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने 2022 में माइथोलॉजी बेस्ड कहानी से सिनेमा फैन्स का दिल जीत लिया था. फिल्म देखने के बाद से ही लोग इसे नेशनल अवॉर्ड्स के लिए फेवरेट बता रहे थे. इसके साथ ही मलयालम सिनेमा के लेजेंड एक्टर्स में गिने जाने वाले एक्टर मामूटी को भी उनकी दो बेहतरीन फिल्मों के लिए 'बेस्ट एक्टर' कैटेगरी में मजबूत दावेदार माना जा रहा था. पेश है इस बार फीचर फिल्मों में इस बार के नेशनल अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट: बेस्ट फीचर फिल्म: आट्टम (मलयालम) बेस्ट डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर: प्रमोद कुमार (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट पॉपुलर फिल्म- कांतारा बेस्ट फीचर फिल्म (राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण मूल्यों को प्रमोट करने वाली): कच्छ एक्सप्रेस बेस्ट फिल्म (AVGC- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक):  ब्रह्मास्त्र बेस्ट डायरेक्शन: सूरज बड़जात्या (ऊंचाई) बेस्ट एक्टर (लीड रोल): ऋषभ शेट्टी (कांतारा) बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल): नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम); बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): नीना गुप्ता (ऊंचाई) बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: श्रीपत (मल्लिकापुरम, मलयालम फिल्म) बेस्ट सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र) बेस्ट सिंगर (फीमेल): बॉम्बे जयश्री बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: रवि वर्मन (पोन्नियन सेल्वन) बेस्ट स्क्रीनप्ले (ऑरिजिनल): आट्टम (मलयालम) बेस्ट स्क्रीनप्ले (एडाप्टेड): बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग): (गुलमोहर) बेस्ट साउंड डिजाईन: अनंत (पोन्नियन सेल्वन) बेस्ट एडिटिंग: आट्टम (मलयालम) बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन: बेस्ट कॉस्टयूम डिजाईन: बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत): प्रीतम (ब्रह्मास्त्र) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर): ए. आर. रहमान (पोन्नियन सेल्वन) बेस्ट लिरिक्स: बेस्ट कोरियोग्राफी: बेस्ट एक्शन डायरेक्शन: स्पेशल मेंशन: मनोज बाजपेयी को 'गुलमोहर' के लिए, म्यूजिक डायरेक्टर संजय सलिल फिल्म 'kadhikan' बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी): गुलमोहर बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगू): कार्तिकेय 2 बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल): पोन्नियन सेल्वन बेस्ट फीचर फिल्म (टीवा): सिकाइसल (Sikaisal) बेस्ट फीचर फिल्म (मलयालम): साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 बेस्ट फीचर फिल्म (कन्नड़): के. जी. एफ. चैप्टर 2 बेस्ट फीचर फिल्म (मराठी): वाल्वी बेस्ट फीचर फिल्म (पंजाबी): बागी दी धी बेस्ट फीचर फिल्म (उड़िया): दमन   recent visitors 86