डीआरडीओ ने शुरू किया काम, Pinaka-MK 3 लॉन्ग रेंज रॉकेट जल्द होगा तैयार…

नईदिल्ली कारगिल युद्ध में ऊंची चोटियों पर बैठे दुश्मनों के जिस रॉकेट सिस्टम ने छक्के छुड़ाए थे. अब उसका एडवांस वर्जन जल्द ही सेना को मिल जाएगा. डीआरडीओ ने पिनाका-एमके3 रॉकेट का फैब्रिकेशन वर्क शुरू कर दिया है. इस रॉकेट लॉन्चर की रेंज 120 किलोमीटर या उससे ज्यादा होगी. पिनाका-एमके3 एक लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट सिस्टम है. इसके दो वैरिएंट्स बनाए जाएंगे. पहला 120 किलोमीटर रेंज का और दूसरा 300 किलोमीटर रेंज का. इसमें संभवतः 300 मिलिमीटर कैलिबर के रॉकेट होगे. इसकी जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि चीन की सेना ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी सीमा के पास 300 किलोमीटर रेंज के रॉकेट लॉन्चर लगा रखे हैं. इस रॉकेट सिस्टम के पहले दो वर्जन पाकिस्तान और चीन सीमा पर तैनात हैं. इस रॉकेट सिस्टम की गति ही इसे सबसे ज्यादा खतरनाक बनाती है. इसकी स्पीड 5757.70 km प्रतिघंटा है. यानी एक सेकेंड में 1.61 km की गति से हमला करता है. पिछले साल ही भारतीय थल सेना की ताकत बढ़ाने के लिए 6400 पिनाका रॉकेट्स खरीदने की मंजूरी दी गई थी. दो तरह के वैरिएंट्स पहले से हैं सेना में तैनात यह रॉकेट सिस्टम पूरी तरह से स्वदेशी है. किसी भी मौसम में चलाई जा सकती है. यह कम समय में ताबड़तोड़ फायरिंग करके दुश्मन के इलाके को कब्रिस्तान में बदल देती है. पिछले साल इसके 24 टेस्ट किए गए थे. इसके प्रमुख तौर पर दो वैरिएंट्स मौजूद हैं. तीसरा निर्माणधीन है. पहला है – पिनाका एमके-1 (एनहैंस्ड) रॉकेट सिस्टम (Pinaka Mk-1 Enhanced Rocket System). भगवान शिव के धनुष के नाम पर दिया गया नाम दूसरा है पिनाका एरिया डिनायल म्यूनिशन (Pinaka Area Denial Munition – ADM) रॉकेट सिस्टम. इसका नाम भगवान शिव के धनुष 'पिनाक' के नाम पर रखा गया है. पिनाका रॉकेट सिस्टम 44 सेकेंड में 12 रॉकेट दागता है. यानी हर 4 सेकेंड में एक रॉकेट. 214 कैलिबर के इस लॉन्चर से एक के बाद एक 12 पिनाका रॉकेट दागे जा सकते हैं. 7 से 90 km तक की रेंज, 100 kg का वॉरहेड इसकी रेंज 7 km के नजदीकी टारगेट से लेकर 90 km दूर बैठे दुश्मन को नेस्तानाबूत कर सकता है. पहले वैरिएंट की रेंज 45 और दूसरे वैरिएंट की 90 km है. तीसरे निर्माणाधीन वैरिएंट की रेंज 120 से 300 किलोमीटर होगी. इस लॉन्चर की लंबाई 16 फीट 3 इंच से लेकर 23 फीट 7 इंच तक है. इसका व्यास 8.4 इंच है.  नए पिनाका में रेंज के साथ-साथ वॉरहेड लगाने की क्षमता भी बढ़ जाएगी. इस लॉन्चर से छोड़े जाने वाले पिनाका रॉकेट पर हाई एक्सप्लोसिव फ्रैगमेंटेशन, क्लस्टर बम, एंटी-पर्सनल, एंटी-टैंक और बारूदी सुरंग उड़ाने वाले हथियार लगा सकते हैं. यह रॉकेट 100 kg तक के वॉरहेड लगा सकते हैं. इस सिस्टम की शुरूआत 1986 में हुई थी.   कारगिल युद्ध में उड़ा दी थीं PAK आतंकियों की धज्जियां कारगिल युद्ध के दौरान इस मिसाइल को टट्रा ट्रक पर लोड करके ऊंचाई वाले इलाकों में भेजा गया था. वहां पर इस रॉकेट ने दुश्मन के ठिकानों की धज्जियां उड़ा दी थी. सभी पाकिस्तानी दुश्मनों को पहाड़ पर बनाए अपने बंकरों को छोड़कर भागना पड़ा या फिर मारे गए. क्योंकि ये रॉकेट इतनी गति से हमला करता है कि दुश्मन को संभलने का मौका ही नहीं मिलता.   पिनाका रेजीमेंट को सैन्य बलों की संचालन तैयारियां बढ़ाने को चीन और पाकिस्तान की सीमा के साथ तैनात किया जाएगा. बीईएमएल ऐसे वाहनों की आपूर्ति करेगी जिस पर रॉकेट लॉन्चर को रखा जाएगा. 6 पिनाका रेजीमेंट में ‘ऑटोमेटेड गन एमिंग एंड पोजिशनिंग सिस्टम’ के साथ 114 लॉन्चर, 45 कमान पोस्ट भी होंगे. रॉकेट रेजीमेंट का संचालन 2024 में शुरू करने की योजना है.   recent visitors 77

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत में महिला टी 20 विश्व कप 2024 की मेजबानी को ठुकराया कप

नई दिल्ली बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत में डे-नाइट टेस्ट आयोजित नहीं करवाने के पीछे की वजह बताई है। भारत ने आखिरी बार 2022 में श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी की थी। इसके बाद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली लेकिन बीसीसीआई गुलाबी गेंद से मैच आयोजित करने से कतरा रहा है। हाल ही में जय शाह ने इस कदम के पीछे की वजह बताई और कहा कि ऐसे मैचों में जल्दी नतीजे आ रहे हैं। जय शाह ने ये भी बताया है कि बीसीसीआई ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के भारत को महिला टी 20 विश्व कप 2024 की मेजबानी देने के अनुरोध को ठुकरा दिया। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने वाली है और टूर्नामेंट देश में दो स्थानों पर आयोजित किया जाना है। जय शाह ने खुलासा किया कि उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के भारत को महिला टी 20 विश्व कप 2024 की मेजबानी देने के अनुरोध को ठुकरा दिया। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण काफी तनाव है और वहां आयोजन करवाना बीसीबी के लिए चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा, "अगले साल हम 50 ओवरों के महिला विश्व कप की मेजबानी करेंगे। हम ऐसा कोई संकेत नहीं देना चाहते कि हम लगातार विश्व कप की मेजबानी करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "बांग्लादेश ने बीसीसीआई से पूछा था कि क्या वे इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकते हैं, लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया। अभी मानसून का मौसम चल रहा है और अगले साल हम वनडे महिला विश्व कप की मेजबानी करने जा रहे हैं। मैं यह आभास नहीं देना चाहता कि मैं लगातार विश्व कप की मेजबानी करना चाहता हूं।" जय शाह ने कहा, "आप पांच दिवसीय मैच के लिए टिकट खरीदते हैं, लेकिन खेल 2-3 दिन में खत्म हो जाता है… कोई रिफंड नहीं होता। मैं इसे लेकर थोड़ा भावुक हूं।" भारत ने घर पर तीन डे-नाइट टेस्ट खेले हैं और इसमें से कोई भी तीन दिन से ज्यादा नहीं चला। अहमदाबाद में खेला गया मैच तो सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया था। भारत को डे-नाइट मैच में एकमात्र हार एडिलेड में मिली थी, जहां टीम 36 रन पर आउट हो गई थी, जो 87 वर्षों में टीम का लोएस्ट स्कोर था। recent visitors 96

कैरी बैग के 10 रुपये चार्ज करना पड़ गया भारी, शोरूम पर 38 हजार रुपये का जुर्माना

हिसार हरियाणा के हिसार जिले के एक शोरूम संचालक को खरीदारी करने गए उपभोक्ता से कैरी बैग के 10 रुपये चार्ज करना महंगा पड़ गया। मामले में सुनवाई करते हुए उपभोक्ता अदालत ने शोरूम पर 38 हजार 10 रुपये का जुर्माना लगाया है। एडवोकेट नवीन धमीजा ने 24 अगस्त 2022 को उपभोक्ता अदालत में इस मामले में शिकायत दी थी। नवीन धमीजा ने  बताया कि उन्होंने 14 अगस्त 2022 को अर्बन स्टेट स्थित एक स्टोर से 3541 रुपये का सामान खरीदा था। इस दौरान स्टोर कर्मी ने सामान कैरी बैग में डालकर 10 रुपये अतिरिक्त चार्ज किया। जब इस बारे में पूछा गया तो स्टोर कर्मी ने कहा कि कैरी बैग फ्री में नहीं मिलता। कैरी बैग नहीं लेना तो आप सामान अपनी थैली में डालकर ले जाएं। 38 हजार 10 रुपये का जुर्माना एडवोकेट ने बताया कि करीब 10 दिन बाद उन्होंने कंज्यूमर कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई। कोर्ट में यह मामला करीब दो साल चला। कोर्ट ने शिकायतकर्ता की अपील को सही मानते 26 जुलाई को फैसला सुनाते हुए स्टोर पर 38 हजार 10 रुपये का जुर्माना लगाया। इसमें तीन हजार रुपये शिकायतकर्ता को मानसिक प्रताड़ना के मिले हैं। 35 हजार रुपये सरकारी खजाने में जाएंगे। 10 रुपये कैरी बैग के मिले है। इसके अतिरिक्त कोर्ट ने शोरूम संचालकों को किसी भी उपभोक्ता से कैरी बैग के पैसे वसूल न करने के आदेश भी दिए। यूपी में भी आया था ऐसा मामला बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां ग्राहक को कैरी बैग खरीदने के लिए विवश करने के मामले में रिलाइंस ट्रेंड्स शोरूम के प्रबंधक पर 23,016 रुपये का जुर्माना लगाया था। यह निर्णय आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, सदस्य नीतिका दास और नंदकुमार द्वारा गुरुवार को सुनाया गया था। recent visitors 106

तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच किया नियुक्त, टेस्ट सीरीज से संभालेंगे कमान

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने खुद ये मांग की थी कि वे अपने सपोर्ट स्टाफ में मोर्ने मोर्केल को चाहते हैं। दोनों ने आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स यानी एलएसजी के लिए साथ में काम किया था। मोर्ने मोर्केल का गेंदबाजी करियर दमदार रहा है और वे कोचिंग में भी अपनी छाप छोड़ते आ रहे हैं। मोर्ने मोर्केल का कॉन्ट्रैक्ट 1 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बात की जानकारी खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने क्रिकबज को दी है। मोर्ने मोर्केल बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। वे श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन एक टी20 लीग में व्यस्त रहने की वजह से वह श्रीलंका के दौरे के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को अस्थायी तौर पर श्रीलंका भेजा था। ऐसा होगा नया सपोर्ट स्टाफ राहुल द्रविड़ एंड कंपनी का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ समाप्त हो गया था। इसके बाद नए हेड कोच का ऐलान होना था और उन्हीं के तहत एक नया सपोर्ट स्टाफ बनाया जाना था। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि गौतम गंभीर हेड कोच होंगे। उन्होंने फील्डिंग कोच राहुल द्रविड़ वाला ही चुना था। टी दिलीप को बोर्ड ने बरकरार रखा। वहीं, तीन अन्य सदस्य गंभीर को दिए गए, जिनमें असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर और रायन टेन डोशेट थे और अब गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल होंगे। recent visitors 146

रक्षा क्षेत्र में भारत की ताकत फिर बढ़ने वाली है, सुखोई पर 21 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

नई दिल्ली रक्षा क्षेत्र में भारत की ताकत फिर बढ़ने वाली है। खबर है कि रक्षा मंत्रालय सुखोई विमानों के बेड़े के लिए करीब 21 हजार करोड़ रुपये की डील साइन करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इसके अलावा लड़ाकू विमानों को अपग्रेड किए जाने की भी योजना है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ तनाव लगातार बना हुआ है।  रिपोर्ट के अनुसार, सरकार लड़ाकू विमान Su 30 MKI के बेड़े के लिए जेट इंजन खरीदने के लिए अनुमानित 21 हजार करोड़ रुपये की डील साइन करने वाली है। खास बात है कि इनका निर्माण हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में होगा। ये मौजूदा इंजनों की जगह लेने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 230 इंजनों का ऑर्डर आने वाले दिनों में दिया जा सकता है। अखबार से बातचीत में मामले के जानकारों ने बताया कि इनकी डिलीवरी अगले कुछ सालों में होगी। उन्होंने जानकारी दी है कि करीब 950 AL 31 FP इंजनों की जरूरत है, क्योंकि ये ट्विन इंजन Su 30 MKI विमान के पूरे बेड़े की ताकत बढ़ाते हैं। नए इंजन के अलावा लड़ाकू विमान में कुछ अपग्रेड भी होने वाले हैं, जिनमें नए एवियोनिक्स, रडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट्स शामिल हैं। खबर है कि पहली बार में 100 लड़ाकू विमानों को अपग्रेड किया जाएगा और बाद में पूरे भारत में इसे लागू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि अपग्रेड प्लान 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है और इसमें HAL मुख्य एजेंसी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, HAL भारतीय वायुसेना और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर काम करेगी। recent visitors 79

इस साल राखी बांधने का सही समय यहां जानिए

रक्षाबंधन का पर्व सभी बहनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दौरान भाई भी अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है, और क्षमता के अनुसार उसे उपहार देता है। भारत में राखी के पवित्र पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रिश्तों में मिठास, विश्वास और प्रेम बढ़ाने वाला पर्व माना गया है। इसे हर साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। वहीं इस साल 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। माना जाता है कि इस योग में राखी बांधने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। लेकिन इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल का साया भी रहेगा, और इस काल में राखी बांधना अशुभ हो सकता है। ऐसे में आइए राखी बांधने का सही समय क्या है, जान लेते हैं। भद्राकाल का समय इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा सुबह 5 बजकर 53 मिनट से आरंभ हो जाएगी, जो दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2024 पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 01:30 से लेकर रात्रि 09:07 तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप भाई को राखी बांध सकती है। राखी बांधने की सही विधि भाई की कलाई पर राखी हमेशा सही विधि से बाधंनी चाहिए। इस दौरान सबसे पहले भाई को रोली, अक्षत का टीका लगाएं। फिर भाई के दाहिने कलाई पर राखी बांधें। इसके बाद उसे मिठाई खिलाएं। फिर भाई की आरती उतारे, और उसके सुखी जीवन की कामना करें। वहीं राखी बंधवाने के बाद भाई को अपनी बहनों के चरण स्पर्श करने चाहिए। रक्षा बंधन का मंत्र येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।   recent visitors 126

इस योजना से ऐसे मिलेंगे एक करोड़ रुपये, हर महीने करना होगा बस इतना निवेश

 केंद्र सरकार देश की बेटियों के लिए तमाम तरह की स्कीमें चलाती है. बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए  माता-पिता और अभिभावकों के निवेश के लिए कई योजनाएं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं. इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस की भी कई ऐसी स्कीम हैं. जिनमें निवेश करने पर अच्छा खासा रिटर्न मिलता है. पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए एक बहुत अच्छी बचत योजना साबित हो सकती है. इस योजना में हत आपको  8.2 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जाता है. अगर आप इस योजना अच्छा निवेश करते हैं. तो आपको एक करोड़ रुपए तक का रिटर्न मिल सकता है. एक करोड़ के रिटर्न के लिए आपको कितना करना होगा निवेश. क्या हैं योजना से जुड़ी पात्रताएं. चलिए आपको बताते हैं. दो बच्चियों का खुलवा सकते हैं खाता सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप अपनी बेटी का अकाउंट खुलवा सकते हैं और उसके भविष्य के लिए अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं. योजना में आप 10 साल से कम उम्र की अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं. स्कीम के तहत दो बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है. योजना की मैच्योरिटी पीरियड 21 साल का है. जिसमें 15 साल आपके निवेश करना होता है. तो वहीं 6 साल बाद आपका खाता मैच्योर हो जाता है. इसके साथ ही जो 6 साल बचे हुए होते हैं. उनमें आपको ब्याज भी दिया जाता है. योजना में एक साल के भीतर कम से कम ढाई सौ रुपये निवेश करने होता है. तो वहीं अधिकतम आप डेढ़ लाख रुपये तक साल में जमा कर सकते हैं. इस तरह इकट्ठे कर सकते हैं एक करोड़ अगर आप इस योजना के तहत एक करोड़ रुपये जमा करना चाहते हैं. तो चलिए फिर आपको इसके बारे में कैलकुलेशन बताते हैं कि आपको साल भर में कितने रुपये इन्वेस्ट करने होंगे. तो बता दें 8.2 फीसदी की ब्याज दर के तहत अगर आप हर महीने में 29,444 रुपये जमा करते हैं. तो आप 15 साल के भीतर एक करोड़ रुपए इकट्ठे कर लेंगे. इसमें हर महीनें 29,444 रुपये से 15 साल में आपको जमा करने होंगे 52,99,920 रुपये. तो वहीं 4,700,080 रुपये आपको ब्याज के तौर पर मिलेंगे. टोटल होंगे 10,00,00,00 रुपये. योजना पूरी तरह से टैक्स फ्री सुकन्या समृद्धि योजना पब्लिक प्रोविडेंट फंड की तरह ही टैक्स फ्री योजना है. योजना में आपको तीन तरह से टैक्स की छूट मिलती है. इस योजना में आपको इनकम टैक्स की धारा 80c के तहत सालाना इन्वेस्टमेंट पर 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिलती है. तो इसके साथ ही योजना में मिलने वाले रिटर्न पर भी टैक्स नहीं लगता. और तीसरा जब मैच्योरिटी की रकम मिलती है तब भी वह पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है. recent visitors 91