एसपी राजेश द्विवेदी ने 13 प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया, आठ के थाने बदले गए

शाहजहांपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को 13 प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इनमें आठ थानों के थाना प्रभारी बदले गए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी को पुलिस लाइंस भेजा गया है। एसपी ने कांट थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह काे ह्यूमन ट्रैफिकिंग से का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। जबकि आइजीआरएस सेल में तैनात सर्वेश कुमार शुक्ला को साइबर क्राइम थाने का प्रभारी बनाया गया है। मीडिया सेल प्रभारी बृजेश कुमार सिंह कांट थाने के प्रभारी बनाए गए हैं। अश्वनी कुमार चौक कोतवाली का प्रभारी बने अब तक पुलिस लाइंस में मौजूद अश्वनी कुमार को चौक कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जबकि चौक कोतवाल राजीव कुमार जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं। जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय को बंडा थाने का प्रभारी बनाया गया है। बंडा की थाना प्रभारी सोनी शुक्ला मिर्जापुर थाने की प्रभारी बनाई गईं हैं। एसपी के पीआरओ अशोक कुमार सिंह निगोही थाने के प्रभारी निरीक्षक होंगे।   कटरा थाने के अपराध निरीक्षक हरकेश सिंह को गढ़िया रंगीन थाने का प्रभारी बनाया गया है। गढ़िया रंगीन में अब तक प्रभारी रहे शिवदीन वर्मा आइजीआरएस सेल के प्रभारी बनाए गए हैं। निगोही के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को मीडिया सेल प्रभारी बनाया है। मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार एसपी के पीआरओ होंगे। जबकि साइबर थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइंस भेजा गया है। recent visitors 64

उपमुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस पर किया तीखा पलटवार, 9 आतंकी ठिकानों का ध्वस्त होना बड़ी जीत

रायपुर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर ऑपरेशन की पारदर्शिता और प्रभावशीलता पर घेरा और स्पष्ट जवाब मांगा. इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस प्रकार कल (12 मई, 2025) DGMO ने स्पष्ट रूप से जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय सेना ने आतंकियों के नौ अड्डों को एकसाथ ध्वस्त किया, यह बहुत बड़ी सफलता है. पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है और खुद सीजफायर के लिए संपर्क किया. अगर इसके बाद भी किसी को समझ नहीं आता तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस की ‘बैलाडीला बचाओ यात्रा’ पर उपमुख्यमंत्री साव का तंज उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के बैलाडीला बचाओ यात्रा की घोषणा पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल को गतिविधियां करने का अधिकार है, लेकिन जिस पार्टी ने देश को तोड़ा, वो भारत जोड़ो यात्रा निकालती है, और जिसने संविधान को तार-तार किया, वो संविधान बचाओ यात्रा निकालती है. कांग्रेस जनता से कट चुकी है और अब शून्यता की ओर बढ़ रही है.” गौरतलब है कि कांग्रेस इससे पहले दो यात्राएं स्थगित कर चुकी है और अब ‘बैलाडीला बचाओ यात्रा’ निकालने की तैयारी में है. बीजेपी निकालेगी देश भर में तिरंगा यात्रा डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि पहलगाम की घटना के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया, यह संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है. देशभर में राष्ट्रप्रेमी सेना के समर्थन में हैं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. recent visitors 61

नई दिल्ली ने मॉस्को से एस-400 की और खेप की डिलीवरी की मांग रखी, रूस निकट भविष्य में मंजूरी दे सकता है

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई। इसे देखते हुए भारत ने रूस से इस प्लेटफॉर्म की अतिरिक्त यूनिट्स की अपील की है। नई दिल्ली ने मॉस्को से एस-400 की और खेप की डिलीवरी की मांग रखी है। इस तरह वायु रक्षा क्षमताओं का विस्तार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से यह संकेत मिला कि रूस निकट भविष्य में इस अपील को मंजूरी दे सकता है। रूस में बना S-400 सिस्टम भारतीय सेना में पहले से ही तैनात है। हाल के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रूस का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम विश्व की सबसे उन्नत प्रणालियों में से एक है, जिसे विभिन्न हवाई खतरों जैसे विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सिस्टम 600 किमी तक टारगेट को ट्रैक और 400 किमी की रेंज में उन्हें नष्ट कर सकता है। इसका अपडेटेड फेज्ड-ऐरे रडार एक साथ 100 से अधिक लक्ष्यों को ट्रैक करता है। S-400 चार प्रकार की मिसाइलें दाग सकता है, जो विभिन्न दूरी और ऊंचाई पर खतरों का मुकाबला करती हैं। भारत ने 2018 में रूस के साथ 5.43 बिलियन डॉलर में 5 S-400 यूनिट्स का सौदा किया, जिनमें से पहली 2021 में पंजाब में तैनात की गई। सीमा सुरक्षा के लिए S-400 सिस्टम कितना अहम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 ने भारत की वायु रक्षा में बेहद खास भूमिका निभाई। पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइलों व ड्रोनों को रोकने और विफल करने में इसकी सटीकता काम आई। एस-400 के चलते पाकिस्तानी जेट विमानों और मिसाइलों को मिशन रद्द करने या मार्ग बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसी स्थिति में उसके हमले की योजनाओं को गंभीर झटका लगा। S-400 ने पश्चिमी सीमा से आने वाले हवाई खतरों को त्वरित और प्रभावी ढंग से नष्ट किया, जिससे भारत की रक्षा क्षमता मजबूत हुई। इस शानदार प्रदर्शन ने ही भारत को अतिरिक्त S-400 यूनिट्स के लिए रूस से अपील को प्रेरित किया। एस-400 की तैनाती ने न केवल भारत के रक्षा ढांचे को मजबूती दी, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता में भी योगदान दिया। recent visitors 58

रिपोर्ट: विराट कोहली 7 मई को लेना चाहते थे संन्‍यास, BCCI ने ऑपरेशन सिंदूर के कारण इंतजार करने को कहा

नई दिल्‍ली विराट कोहली का टेस्‍ट करियर 12 मई 2025 को समाप्‍त हुआ। पूर्व भारतीय कप्‍तान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर एक इमोशनल पोस्‍ट के साथ टेस्‍ट क्रिकेट से विदाई ली। कोहली ने 123 टेस्‍ट में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। याद दिला दें कि विराट कोहली ने 2024 में टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास लिया था। अब वो केवल वनडे प्रारूप में खेलते हुए नजर आएंगे। पता हो कि 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्‍ट प्रारूप से संन्‍यास की घोषणा की थी। रिपोर्ट के मुताबिक कोहली भी इसी दिन संन्‍यास की घोषणा करना चाहिते थे। हालांकि, रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कोहली को अपना फैसला सार्वजनिक करने से पहले इंतजार करने की सलाह दी गई थी क्‍योंकि ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्‍तान के साथ सेना विवाद छाया हुआ था। भारत और पाकिस्‍तान के बीच 10 मई को सीजफायर की घोषणा हुई।   कोहली को क्‍यों रोका गया रिपोर्ट में बताया गया कि कोहली ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से कहा था कि वो जल्‍द ही अपना फैसला सार्वजनिक करना चाहते हैं और सोमवार को टेस्‍ट संन्‍यास की घोषणा की। रिपोर्ट की मानें तो कोहली अपने परिवार के साथ ज्‍यादा समय बिताना चाहते हैं, जो उनके फैसले की प्रमुख वजह है। पिछले एक साल में कोहली को अधिकांश अपनी पत्‍नी और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा व बच्‍चों के साथ इंग्‍लैड में समय बिताया है। BGT गंवाने के बाद बीसीसीआई ने निर्देश दिए कि परिवार के सदस्‍य खिलाड़‍ियों के साथ सीमित समय तक रुक सकते हैं। कोहली शायद इस फैसले से संतुष्‍ट नहीं थे। विराट कोहली ने क्‍या कहा कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान एक इवेंट में कहा था, 'लोगों को यह बता पाना मुश्किल है कि परिवार की भूमिका क्‍या है। यह बता पाना मुश्किल है कि जब बाहर कुछ बहुत बड़ा घटा हो और उसमें काफी ऊर्जा खर्च हुई हो, तब परिवार के पास लौटकर आने में क्‍या महसूस होता है।' उन्‍होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि लोगों में समझ है कि परिवार के रहने से क्‍या वैल्‍यू आती है। मैं अपने कमरे में अकेले बैठे नहीं रहना चाहता। मैं भी आम लोगों की तरह रहना चाहता हूं। अगर ऐसा नहीं हो पाता तो फिर आप अपने खेल को जिम्‍मेदारी समझकर खेलने लगते हो। कुछ बुरा तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन सच्‍चाई है कि आप अपना काम खत्‍म करके घर लौटना चाहते हो ताकि परिवार के साथ रहे और आम जिंदगी चलती रहे।' recent visitors 63

अपनी पत्नी को गंभीरावस्था में आईसीयू में छोड़कर वापस सीमा पर लौटे जवान की पत्नी ने ICU में तोड़ा दम

ब्रजराजनगर लखनपुर ब्लॉक के तेंगनामाल गांव का युवा सैनिक देवराज गोंड अपनी गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए एक माह की छुट्टी पर आया था, लेकिन पाकिस्तान के साथ युद्ध की स्थिति उत्पन्न होने के बाद उसे वापस सीमा पर लौटने का आदेश आया। इसके बाद उसे अपनी पत्नी को गंभीरावस्था में आईसीयू में छोड़कर वापस सीमा पर लौटना पड़ा। हालांकि, इस बीच उसकी पत्नी लिपि ने 28 अप्रैल को एक शिशु कन्या को झारसुगुड़ा अस्पताल में जन्म दिया और वह स्वस्थ भी थी, लेकिन बाद में प्रसूता की हालत बिगड़ गई। बुरला के मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती लिपि को बेहतर इलाज के लिए बुरला के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 29 अप्रैल को उसे बुरला अस्पताल में लाया गया था। परिस्थिति गंभीर होने पर उसे आईस यू में भर्ती कराना पड़ा। इस दौरान उसका पति सेना का जवान देवराज गोंड भी बुरला में ही था और अपनी नन्ही बच्ची को खूब लाड प्यार करता रहा। 10 मई को मिली सीमा पर लौटने का आदेश तभी पाकिस्तान के साथ तनाव उत्पन्न होने के बाद 10 मई को उसे वापस ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश मिला और वो देश सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अपनी गंभीर रूप से बीमार पत्नी को आईसीयू में छोड़कर अगले ही दिन (11 मई) रविवार को वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए लौट गया। 12 मई को जवान की पत्नी ने तोड़ा दम अगले ही दिन सोमवार यानी 12 मई की देर रात में लिपि ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिला प्रशासन, राज्य सरकार तथा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा उसे बचाने के सारे प्रयास विफल हो गए। उसकी मौत की खबर सुनकर तथा उसके शव के गांव तेंगनामाल पहुंचने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि जनप्रतिनिधियों तथा इलाके के लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी। स्थानीय विधायक सह राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी, झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी, ब्रजराजनगर की पूर्व विधायक अलका महंती, झारसुगुड़ा की पूर्व विधायक दीपाली दास समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। उम्मीद की जा रही है कि आज मंगलवार शाम को उसके पति देवराज गोंड के गांव पहुंचने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। recent visitors 64

नगरीय निकायों की रेटिंग में ग्रीन स्पेस के लिये किये गये प्रयास महत्वपूर्ण

भोपाल आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री संकेत एस. भोंडवे ने कहा है कि प्रदेश में नगरीय निकायों की रेटिंग में ग्रीन स्पेस के लिये किये जा रहे प्रयासों को कुल मूल्यांकन का महत्वपूर्ण बिन्दु माना जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता बनाये रखने के लिये योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाये। आयुक्त श्री भोंडवे आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन इस तरह से किया जाये कि इसका लाभ आम नागरिकों को सरल और सुलभ तरीके से मिल सके। आयुक्त ने ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन के लिये आवश्यक तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरी योजनाओं पर केन्द्रित वर्तमान मुद्दों पर आधारित वर्चुअल बैठक अब हर 15 दिन में की जायेगी। बैठक में भारत ऐप का उपयोग किया जायेगा। दस्तावेजों की सुरक्षा के लिये डिजी लॉकर का उपयोग आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि फायर प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेजों की सुरक्षा के लिये डिजी लॉकर के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने पालिका भवन का निरीक्षण किया और कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाये रखने के निर्देश दिये। नगरीय विकास आयुक्त का पद श्री सी.बी. चक्रवर्ती के स्थानांतरण के बाद रिक्त हुआ था। recent visitors 49

जम्मू-कश्मीर में कुत्ते सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश होने पर सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों को सतर्क कर देते हैं

जम्मू जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे दहशतगर्दों पर सुरक्षाबलों के साथ-साथ आवारा कुत्ते भी भारी पड़ रहे हैं। दरअसल ये कुत्ते सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश होने पर सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों को सतर्क कर देते हैं। इन कुत्तों को कोई खास ट्रेनिंग नहीं दिया गया है, न ही ये किसी खास नस्ल के हैं। फिर भी ये आवारा कुत्ते जवानों के लिए बहुत मददगार साबित हो रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबल सतर्क जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबल सतर्क हैं। सीमा पार से होने वाले किसी भी तरह के घुसपैठ की कोशिश करने पर आतंकियों को करारा जवाब दिया जा रहा है। वहीं मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जंगल में कई आतंकियों को घेर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए हैं। इन आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था। ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी ठिकाने तबाह पहलगाम आतंकी हमले का बदला सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया। recent visitors 55