दौसा में मचाया कहर, राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश

दौसा. राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। दौसा में 258 एमएम तथा करौली में आज 207 एमएम  बारिश हो चुकी है। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। सुबह साढ़े 8 बजे तक यहां 135 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के लिए यहां रुक-रुककर तेज वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। प्रदेश में आज सवेरे से अत्यंत तेज वर्षा हो रही है। करौली और दौसा में समेत जयपुर, गंगापुर सिटी, कोटपूतली, बहरोड़, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भारी वर्षा हुई है। करौली व दौसा में पहले से ही बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं, वहीं सोमवार को हुई भीषण बारिश ने यहां स्थिति और ज्यादा विकट कर दी है। आज दौसा में 258 एमएम तथा करौली में 207 एमएम बारिश हो चुकी है। भरतपुर में 74 एमएम, गंगापुर सिटी में 117 एमएम, जयपुर में 135 एमएम, कोटपूतली में 71 एमएम, सवाई माधोपुर में 168 एमएम बारिश हुई है। recent visitors 154

एक की मौत और दूसरा गंभीर, छत्तीसगढ़-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही. जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई है तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पूरा मामला जिले के खोडरी चौकी क्षेत्र के रतनपुर केंवची मुख्यमार्ग के बनझोरखा मोड़ का है। जहां पर आज बिलासपुर जिले के तखतपुर के आजाद नगर वार्ड क्रमांक 5 के रहने वाले लगभग 20 युवक दस अलग-अलग मोटर साइकिल से तखतपुर से मध्य प्रदेश के अमरकंटक जाने को निकले थे। सभी युवक आगे-पीछे अपनी अपनी मोटरसाइकिल रखखर चल रहे थे। इनमें से एक स्कूटी में राहुल सूर्यवंशी और सुखदेव कुर्रे भी चल रहे थे। उसी दौरान बनझोरखा मोड़ के पास जैसे ही इनकी स्कूटी पहुंची ही थी कि उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे राहुल सूर्यवंशी, निवासी आजाद नगर वार्ड क्रमांक 5 तखतपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुखदेव कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया था। recent visitors 103

सावन के चौथे सोमवार को अवधपुरी भगवान महाकाल की निकली शाही सवारी

भोपाल भोपाल अवधपुरी क्षेत्र में आज सावन माह के चौथे सोमवार को भगवान महाकाल अवधपुरी की प्रजा एवम भक्तों का हाल चाल जानने के लिए निकले। आपको बता दें कि यह भव्य आयोजन शिव शक्ति धाम मंदिर अवधपुरी के द्वारा किया गया ।   भगवान महाकाल सरकार की भव्य शाही सवारी का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया ।यह सवारी शिव शक्ति मंदिर से शुरू होकर अवधपुरी की कालोनियों  में भ्रमण करते हुए रीगल सिविक सेंटर सौम्या पार्कलैंड तुलसी विहार रीगल टाउन रीगल पैराडाइज बीडीए रोड एवं अन्य मार्गो से होते हुए भव्य शाही सवारी निकाली गई ।भगवान महाकाल की सवारी में ढोल ताशे डमरू मजीरे बजाकर भव्य प्रस्तुति दी गई। शाही सवारी में बड़े हर्ष उल्लास पूर्वक महिलाओं पुरुष बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। recent visitors 92

कनेरा चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है

कनेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता कनेरा चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है कनेरा आपको बता दें कल शाम बमहौरी कला थाना की चौकी कनेरा पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिसमें चौकी पुलिस को मऊरानीपुर तरफ से आ रहा  एमपी 36 एच 1338 एक ट्रक दिखाई दिया इसके ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था, अधिक जांच करने के दौरान पाया गया कि ट्रक ड्राइवर के द्वारा कागज नहीं थे जिस पर कनेरा चौकी पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मऊरानीपुर से जतारा की ओर आ रहा क्र० एमपी 36 एच 1338 ट्रक जिसमें सीमेंट पत्थर सीट भरकर मऊरानीपुर से जतारा लाई जा रही थी, चौकी प्रभारी आकाश रूसिया ने बताया यह ट्रक आकाश अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी जतारा का है जिसने सीट बेल्ट नहीं लगाया था ना कागज पेश किये जिसके चलते हमने धारा 132,177(1) 138(3),194B,130,177(3) में मुकदमा दर्ज किया है। recent visitors 77

चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम भी पूरा हो गया, 2028 तक लॉन्च करने की तैयारी है- एस सोमनाथ

नई दिल्ली चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग को 1 साल पूरा होने जा रहा है। इसी बीच ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ ने एक और खुशखबरी दे दी है। उनका कहना है कि अब भी चंद्रयान-3 का ऑर्बिटर काम कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम भी पूरा हो गया है। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद एक महीने से ज्यादा लंबी यात्रा की और 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड हो गया था।  बातचीत में सोमनाथ से अगले मिशन को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 का ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-4 की भी तैयारी की बात कही। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम पूरा हो गया है और इसे 2028 तक लॉन्च करने की तैयारी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मिशन के तहत चंद्रमा पर जाकर वहां से सैंपल जुटाकर वापस आना है। खास बात है कि प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर (चंद्रयान-3) ने लंबी नींद में जाने से पहले कई अहम जानकारियां पृथ्वी पर भेजी थीं। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग में अब तक सिर्फ चार ही देश सफलता प्राप्त कर सके हैं। चंद्रयान-3 के बाद इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल हो गया था। इससे पहले यह उपलब्धि अमेरिका, रूस और चीन के नाम ही दर्ज थी। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की थी, उसका नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा गया था। भारत इससे पहले चंद्रयान-2 के जरिए भी लैंडिंग की कोशिश कर चुका था, लेकिन पूरी तरह सफलता नहीं मिल सकी थी। recent visitors 92

गैंग का सरगना सहित तीन गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही के सूने मकान में नकबजनी का पर्दाफाश

सिरोही. बरलूट पुलिस, डीसीआरबी, साइबर सेल सिरोही और डीएसटी की संयुक्त कारवाई में एक माह पूर्व बरलूट गांव में सूने मकान में हुई नकबजनी का पर्दाफाश किया गया। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को भीनमाल से गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक आला दर्जे का नकबजन एवं हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में टीम द्वारा मुख्य आरोपी एवं गैंग सरगना तवाव, पुलिस थाना रामसीन, जिला जालौर निवासी गोर्वधनसिंह उर्फ पिन्दुसिंह, रेबारीयो का वास, बंजारा बस्ती, भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल, जिला जालोर निवासी दिनेशपुरी पुत्र रामपुरी गोस्वामी एवं रेबारीयों की ढाणी, बंजारो की बस्ती, भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल, जिला जालौर निवासी गोमाराम पुत्र लाखाराम भील को भीनमाल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ 4 जुलाई 2024 को परिवादी भंवर सिंह पुत्र हरि सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि वह तथा उसकी पत्नि काम से बाहर गए हुए थे। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने मौका देखकर मकान का ताला तोड़कर वहां रखे जेवरात चोरी कर लिए। इस पर डीसीआरबी टीम, एमओबी टीम थाना स्तर की टीम एवं साइबर सेल सिरोही ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए थे। थाना पर अलग-अलग टीमों द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात को अंजाम देने के काम में ली गई मोटरसाइकिल तथा मकान का लॉक एवं दरवाजा तोड़ने में उपयोग में लिया गया लोहे का एक लगिया बरामद किया गया। चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। मुख्य सरगना गोर्वधन सिंह से पूछताछ जारी है। थाना रामसीन का हिस्ट्रीशीटर है और इनके विरूद्ध जालौर, सिरोही, अहमदाबाद और बैगलौर में कई प्रकरण दर्ज है। recent visitors 89

घरों में नहीं जला चूल्हा, राजस्थान-भरतपुर में एक साथ जलीं 7 चिताएं तो रो पड़ा गांव

भरतपुर। रविवार शाम बयाना उपखंड के पिदावली ग्राम के पास बाणगंगा नदी में बने गड्ढे में जमा बारिश के पानी में नहाने के लिए गए श्रीनगर गांव निवासी सात बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना वह दंग रह गया। सातों मृतकों के शव गांव में पहुंचे तो ग्रामीण और रिश्तेदारों की आंखों से आंसू बह निकले। हादसे के बाद से गांव में चूल्हा नहीं जला है। गौरतलब है कि ग्राम श्रीनगर निवासी पवन पुत्र उदयसिंह जाटव, सौरभ पुत्र तानसिंह जाटव, भूपेन्द्र पुत्र दशरथ जाटव, शांतनु पुत्र खैमसिंह उर्फ खेमचन्द जाटव, लक्खी पुत्र प्रीतम सिंह जाटव, पवन पुत्र शुगर सिंह जाटव एवं गौरव पुत्र प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश की डूबने से मौत हो गई थी। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और नियमानुसार सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। नदी में डूबने से इनकी हुई मौत मृतकों में पवन जाटव (25) पुत्र उदयसिंह, पवन (24) पुत्र सुगरसिह, सौरभ जाटय (18) पुत्र थानसिंह, शांतु कुमार (20) पुत्र खेमी, लक्खी जाटय (20) पुत्र पीतम, गौरव (18) पुत्र प्रकाश जाटल एवं भूपेन्द्र (20) पुत्र दशरथ शामिल हैं। इनमें से पवन पुत्र उदय सिंह और पवन पुत्र सुगरसिंह विवाहित बताए गए हैं। शेष सभी विद्यार्थी थे, जो कक्षा 12 से लेकर बीए तक में पढ़ते थे। ऐसा हादसा पहली बार देखा इस हादसे के बाद गांव में चीख पुकार और मृतक के परिजन और रिश्तेदारों के रोने विलाप करने के चलते गांव में चूल्हे तक नहीं जल सके। स्थानीय समन्दर जाटव ने बताया कि 70 साल की आयु में उन्होंने ऐसा हादसा पहले कभी ना देखा है और ना कभी सुना है। इस हादसे ने आसपास के सैकड़ों गांवों से लोग श्रीनगर पहुंचे है। मृतकों के भाई बहन और मां बाप का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं इन मृतकों में दो युवक विवाहित थे। जिनकी पत्नी इस हादसे में कई बार रो रोकर बेहोश हो गई। उन्होंने बताया कि सभी बाणगंगा नदी में नहाने की कहकर गए थे। मृतक एक ही गांव के और कुम्टुब परिवार के होने के नाते एक साथ सात जनों की अर्थियां उठी। इसके चलते परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजा दिलाने का भरोसा प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है। मृतकों की आयु 18 से 25 साल के बीच है तथा सभी गांव श्रीनगर के रहने वाले हैं। इनमें से दो विवाहित थे। शेष पांचों विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। सूचना पर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, एडीशनल एसपी ब्रजेन्द्र सिंह भाटी, एसडीएम राजीव शर्मा, तहसीलदार विनोद मीणा, सांसद संजना जाटव, विधायक डॉ. ऋतु बनावंत सहित बड़ी तादाद में आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच कराए जाने को लेकर भी जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। प्रशासन ने इस पटना के बाद अब नदी एवं पोखरों सहित आस पास पानी के वहाब वाले क्षेत्रों में लोगों को जाने से रोका जाएगा और मोबाइलों पर सेल्फी नहीं लेने के लिए पाबंद किया जाएगा। recent visitors 82