हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल के सुभाष नगर क्षेत्र में हुआ आयोजन

प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला हो गया है तिरंगामय – मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्कूली बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोग तिरंगा यात्रा में उत्साह पूर्वक हुए शामिल हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल के सुभाष नगर क्षेत्र में हुआ आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश प्रगति पथ पर है अग्रसर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा   भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला तिरंगामय हो गया है। आजादी के पावन पर्व पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के महोत्सव में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश प्रगतिपथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भोपाल के सुभाष नगर आर.ओ.बी. से निकाली जा रही भव्य तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। उन्होंने प्रदेशवासियों, देशवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के लिये शुभकामनाएं दी। तिरंगा यात्रा में सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद वी.डी. शर्मा तथा दो बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। तिरंगा यात्रा का लगभग 101 मंचों से हुआ स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सावन की फुहार और देशभक्ति गीतों की धुन के बीच स्कूली बच्चे और खिलाड़ी तिरंगा लहराते हुए यात्रा में उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वेशधारी स्कूली बच्चों, भारत माता के रूप में संपूर्ण गरिमा के साथ आगे बढ़ती छात्राएं और ओज पूर्ण धुन बजाते स्कूली बैंड से सुभाष नगर क्षेत्र का संपूर्ण वातावरण देशभक्तिमय हो गया। तिरंगा यात्रा का लगभग 101 मंच से सभी समाज के लोगों, स्थानीय रहवासियों, स्पोर्ट्स क्लब, स्कूल- कॉलेज के विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।   recent visitors 73

टिफिन बम और जिलेटिन की छड़ बरामद, छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. गंगालुर पुलिस, डीआरजी व बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जवानों ने बुरजी पुसनार के जंगल से तीन नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी ने बुरजी पुसनार के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुरजी पुसनार के जंगल से जगती पुनेम उर्फ जकती उर्फ भीमा पिता लखमा पुनेम निवासी वड्डे पारा पुसनार, सुकारू पुनेम उर्फ सुखराम पिता मासा पुनेम निवासी पेद्दापारा पुसनार व गुट्टा पुनेम पिता दोसेल पुनेम निवासी गोरगेपारा पुसनार थाना गंगालुर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली आईईडी लगाने, मार्ग अवरुद्ध करने व पम्पलेट-बैनर लगाने की घटनाओं में शामिल थे। इनके कब्जे से टिफिन बम, जिलेटिन छड़, नक्सली पर्चे, इलेक्ट्रिक फ्यूज, तार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायलय में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी को सफलता मिली है। संयुक्त पार्टी ने बुरजी पुसनार के जंगल से जगती पुनेम उर्फ जकती उर्फ भीमा पिता लखमा पुनेम निवासी वड्डे पारा पुसनार, सुकारू पुनेम उर्फ सुखराम पिता मासा पुनेम निवासी पेद्दापारा पुसनार व गुट्टा पुनेम पिता दोसेल पुनेम निवासी गोरगेपारा पुसनार थाना गंगालुर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से टिफिन बम, जिलेटिन छड़, नक्सली पर्चे, इलेक्ट्रिक फ्यूज, तार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए नक्सली आईईडी लगाने, मार्ग अवरुद्ध करने व पम्पलेट-बैनर लगाने की घटनाओं में शामिल थे। नक्सलियों का सहयोगी भी हुआ था अरेस्ट बता दें कि इससे पहले शनिवार को बीजापुर जिले में ही पुलिस ने नक्सलियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था। नक्सलियों का सहयोगी 2 हजार रुपए के नोट खपाने के लिए टैक्टर खऱीदने जा रहा था। उसके बैग में करीब 10 लाख रुपए बरामद हुए थे। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि नक्सली अपने उपयोग के लिए टैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं। नक्सली का सहयोगी अपने बैग में 2-2 हजार रुपए के नोट लिए था। recent visitors 95

रचना टॉवर में में हुई 15 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने एक युवती समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

भोपाल  राजधानी भोपाल में सांसद और मंत्री की कॉलोनी रचना टॉवर में शराब कारोबारी से 12 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। इसमें एक युवती भी शामिल है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। शराब कंपनी के पूर्व कर्मचारी की लुटेरों से जेल में दोस्ती हुई थी। जिसके बाद प्लान करके इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। लूट करने वाले दोनों आरोपी यूपी के हैं। जबकि पूर्व कर्मचारी और युवती भोपाल की है। पुलिस वारदात में उपयोग लाई गई पिस्टल और लूटी गई रकम की बरामदगी में जुटी है।   शराब कारोबारी से लुटे थे 12 लाख   गोविंदपुरा स्थित रचना टॉवर में बीते 7 अगस्त को दो लुटेरों ने पिस्टल की नोंक पर शराब कारोबारी 62 वर्षीय श्याम सुंदर जायसवाल से 12 लाख रुपए की लूट की थी। आरोपी बिना नकाब पहने दफ्तर में दाखिल हुए और बेखौफ वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे। लूट करने के बाद आरोपी स्कूटी से भागे थे। स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। इसमें एक युवती भी शामिल थी। जोकि रचना टॉवर के बाहर इंतजार कर रही थी। पुलिस ने लुटेरों का रूट मैप तैयार किया तो वह अग्रवाल स्वीट्स से अप्सरा टॉकीज, जेके रोड होते हुए पिपलानी पेट्रोल पंप की ओर पहुंचे। जहां लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गए। स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस ने युवती समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है। पूर्व कर्मचारी ने रची थी लूट की साजिश वहीं पुलिस इस मामले चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है। लुटेरे यूपी के रहने वाले हैं। शराब कंपनी के पूर्व कर्मचारी मदन ने लूट की साजिश रची थी। उनकी जेल में दोस्ती हुई थी। यह लूट रचना टॉवर में सीनियर एमआईजी फ्लैट नंबर 108 पूर्व विधायक संतोष साहू को आवंटित मकान में हुई थी। यहां आरएस प्रीमियम लिकर नामक छत्तीसगढ़ की शराब कंपनी का दफ्तर है। इस कंपनी की शहर में करीब आधा दर्जन शराब दुकानें हैं। शराब की दुकानों की बिक्री का दिनभर का कलेक्शन इसी दफ्तर में जमा होता है। बता दें कि 7 अगस्त की सुबह दो बदमाश कलेक्शन एजेंट वीरेन्द्र गुप्ता के बारे में पूछताछ करते हुए शराब कंपनी के दफ्तर पहुंचे और श्याम सुंदर जायसवाल से पिस्टल की नोक पर 12 लूटकर भाग निकले थे। घटना के समय फ्लैट में वीरेन्द्र गुप्ता समेत तीन अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन वे तीनों सोए हुए थे। बदमाशों ने उनके दोनों कमरे बाहर से लॉक कर दिए थे। recent visitors 127

दिल्ली HC से पूजा खेडकर को राहत, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

नई दिल्ली पूजा खेडकर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर 21 अगस्त तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह 21 अगस्त पूजा खेडकर को गिरफ्तार ना करे। बता दें, दिल्ली पुलिस ने पूजा खेडकर पर धोखाधड़ी से सिविल सेवा परीक्षा पास करने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा, इस कोर्ट की राय है कि मामले की अगली तारीख की सुनवाई तक यानी 21 अगस्त तक याचिकाकर्ता को गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं है। इसी के साथ कोर्ट ने यूपीएससी और दिल्ली पुलिस को भी मामले में नोटिस जारी किया है।   हाई कोर्ट ने इस दौरान ट्रायल कोर्ट के उस आदेश की भी आलोचना की जिसमें उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया गया था। हाई कोर्ट ने कहा, हाई कोर्ट ने कहा कि पूजा खेडकर को राहत देने से इनकार करते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ ओरोपों में इस कदर उलझ गई कि उनकी जमानत याचिका पर ठीक से विचार नहीं किया। हाई कोर्ट ने कहा, ट्रायल कोर्ट का फैसला अपराध पर आधारित है और यह मानता है कि अपराध किया गया है, लेकिन इस बात पर शायद ही कोई चर्चा हुई कि मांगी गई जमानत क्यों नहीं दी जा सकती। जस्टिस प्रसाद ने कहा कि बड़े मामलों में, अदालतें कई बार आरोपों में उलझ जाती हैं  और मांगी जा रही राहत को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। हाई कोर्ट ने कहा, इन बड़े मामलों में होता यह है कि हम बहस में इतना उलझ जाते हैं कि हम मांगी गई राहत को भूल जाते हैं। हम उस उद्देश्य को भूल जाते हैं जिसके लिए जमानत दायर की गई थी। यूपीएससी और दिल्ली पुलिस को नोटिस क्यो? यूपीएससी और दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि यह मामला एक सुनियोजित साजिश से जुड़ा है और जांच अभी भी जारी है। यूपीएससी के वरिष्ठ वकील नरेश कौशिक ने कहा, "यह एक ऐसा मामला है जहां मानसिक क्षमताओं का क्लासिक तरीके से दुरुपयोग किया गया। यह सुनियोजित अपराध है। ऐसे में पीठ ने पुलिस और यूपीएससी से कहा है कि वे अपने जवाब में कथित साजिश के बारे में बताएं और खेडकर की हिरासत की जरूरत क्यों है, इसका भी जवाब दें।   recent visitors 107

अलीगढ़ में मजदूर के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से भर दी हवा, मजाक से जान चली गई

अलीगढ़ यूपी के अलीगढ़ में दोस्‍तों का मजाक एक मजदूर को भारी पड़ गया। दोस्‍तों ने मजदूर के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। तुरंत मजदूर को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया पर डॉक्‍टर जान नहीं बचा सके। परिजनों ने मजदूर के दोस्‍तों और फैक्‍ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। केशोपुर जौफरी निवासी 35 वर्षीय वीरपाल सिंह शहर के बन्नादेवी के एलमपुर गडिय़ा में रहता था। वह बरौठ छजमल स्थित कोणार्क पाइप फैक्‍ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात को नाइट शिफ्ट में वीरपाल ड्यूटी पर गया। सुबह परिवार को खबर मिली कि वीरपाल की तबीयत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। घरवाले अस्‍पताल पहुंचे तो देखा कि वीरपाल का शरीर बुरी तरह फूला हुआ था। इस पर पहले सारसौल के अस्पताल, फिर वहां से क्वार्सी के एक अस्पताल और बाद में दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम वीरपाल को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण शरीर में हवा भरना आया इधर, पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण शरीर में हवा भरना आया है। वीरपाल के पिता की ओर से साथी कर्मचारी जीतू, फैक्‍ट्री स्वामी और अन्य वर्कर पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ गभाना रंजन शर्मा के अनुसार, फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। recent visitors 102

दल से खदेड़ कर बाद में बुला लेती हैं हथिनियां, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बरसात में हाथियों का बढ़ता है उत्पात

रायगढ़. जंगल प्रकृति का एक बेहद ही खूबसूरत चेहरा है। जंगल हरे-भरे पेड़ और कई प्रकार के जीव-जंतुओं के अलावा अनेकों प्रकार के पशु-पक्षियों का आशियाना है। छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला चारों तरफ घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है और यहां के जंगलों में कई तरह के वन्यप्राणी विचरण करते हैं। जंगली हाथियों की बात करें तो जिले के रायगढ़ व धरमजयगढ़ दोनों वन मंडलों में बीते कई सालों से जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। इनकी लगातार बढ़ती संख्या ग्रामीणों के लिये समस्या बनी हुई है। हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के रूप में मनाया जाता है और यह दिन हाथियों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा के लिये कई प्रकार के जागरूक कार्यक्रम करके मनाया जाता है। रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों की मौजूदगी साल भर रहती है। रायगढ़ एक ऐसा जिला है, जिसमें दो वन मंडल हैं। रायगढ़ व धरमजयगढ़ वन मंडल दोनों एक ही जिले में होनें से यहां जंगली हाथियों का आना-जाना दोनों ही वन मंडल में लगा रहता है। 108 हाथी कर रहे विचरण रायगढ़ जिले का जंगल कोरबा एवं पड़ोसी राज्य ओडिसा के जंगलों से जुड़ा हुआ था, जिस वजह से इसे हाथियों का कॉरीडोर भी कहा जाता है। वर्तमान स्थिति की अगर बात करें तो अभी मौजूदा समय में दोनों वन मंडलों को मिलाकर जिले में कुल 108 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल जहां 103 हाथी तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में कुल 5 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। किस रेंज में कितने हाथी हाथियों के इस दल में सबसे अधिक हाथी छाल रेंज के पुरूंगा बीट में 37 हाथी, लैलूंगा रेंज के कहरचुवां बीट में 21 हाथी, छाल रेंज के एडु बीट में 14 हाथी, कापू रेंज में 10 हाथी के अलावा अलग-अलग रेंज व बीट में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों के इस दल में नर हाथी 29, मादा हाथी 49 के अलावा 30 बच्चे शामिल हैं। रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों का दल कभी कोरबा तो कभी सरगुजा क्षेत्र के जंगलों में चले जाने के कारण इनकी संख्या में कभी कमी तो कभी बढ़ोतरी देखी जाती रही है। 12 किसानों की फसलों को पहुंचाया नुकसान शनिवार रात जंगली हाथियों ने 12 से अधिक जगहों में जमकर उत्पात मचाया है। इसमें धरमजयगढ़ क्षेत्र के शेरबन में चार किसानों की फसलों को नुकसान, छाल क्षेत्र के कुडेंकेला में चार किसानां की झटका मशीन एवं पाइप को नुकसान, छाल के पुरूंगा में चार किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है। जिले में हाथियों की बढ़ी हुई संख्या के कारण इस तरह के नुकसान के आंकड़े रोजाना आ रहे हैं। ड्रोन कैमरे से रखी जाती है नजर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के घने जंगलों में हाथियों की मौजूदगी हमेशा से ही अधिक रही है। इस वजह से हाथी मित्र दल एवं हाथी ट्रैकरों के द्वारा यहां हाथियों पर विशेष रूप से ड्रोन कैमरे के जरिये नजर रखी जाती है, ताकि हाथी के हर मूवमेंट की जानकारी लेकर प्रभावित गांव के ग्रामीणों को सचेत किया जा सके। इस दौरान हाथियों के मस्ती करते हुए के अलावा नहाते हुए कई मनमोहन वीडियो भी अब तक ड्रोन कैमरे में कैद हो चुके हैं। किया जाता है प्रचार-प्रसार वन विभाग की टीम भी हाथी और मानव के बीच द्वंद्व को रोकने हाथी प्रभावित गांवों में लगातार प्रचार-प्रसार करते हुए हाथी विचरण करने वाले जंगलों में ग्रामीणों को किसी भी हाल में जंगल तरफ नही जाने की समझाइश दी जाती रही है, ताकि किसी तरह की जनहानि की घटना घटित न हो। साथ ही साथ गांव-गांव में मुनादी कराकर हाथी से सावधानी बरतने की बात कही जाती है। दल से भटकता नहीं हाथी बताया जाता है कि नर हाथी दल से बिछड़ता नहीं है, बल्कि बरसात के समय उनका उत्पात अधिक हो जाने के चलते मादा हथनियां जो कि हाथियों के दल की प्रमुख होती हैं, उनके द्वारा ही उस नर हाथी को दल से खदेड़ दिया जाता है जो कि कुछ समय बाद पुनः अपने दल में वापस मिल जाता है। फसलों से प्रभावित होते हैं हाथी जानकार लोगों का कहना है कि हाथियों में सूंघने की शक्ति अधिक होती है। इस वजह से जंगलों में विचरण करने वाले हाथी अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में लगे फसलों केला, गन्ना, कटहल, धान से प्रभावित होकर गांव तक पहुंच जाते हैं और यहां उत्पात मचाकर वापस जंगलों में लौट जाते हैं। झटका मशीन का करते हैं उपयोग एक अन्य जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के कई किसान ऐसे भी हैं जो जंगली हाथियों से अपनी फसलों को बचाने के लिये झटका मशीन का उपयोग करते हैं, ताकि जंगली हाथी जब उनके खेतों में धान की फसल को खाने पहुंचते हैं, तब तार के संपर्क में आते ही हल्का सा हटका लगने पर जंगली हाथी वापस भाग जाते हैं। इस झटका मशीन से जंगली हाथियों को किसी प्रकार की कोई हानि नही होती।  हाथी मानव द्वंद्व रोकने की गई पहल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मन की बात में छत्तीसगढ़ में हाथियों के लिए शुरू किये गये रेडियो कार्यक्रम ‘हमर हाथी हमर गोठ’ का जिक्र किया था। 2017 में छत्तीसगढ़ में हाथी और मानव के बीच द्वंत और उनके आतंक को कम करने के उद्देश्य से आकाशवाणी के रायपुर केंद्र से ‘हमर हाथी-हमर गोठ’ कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। recent visitors 104

CM मोहन ने निकायों के जनप्रतिनिधियों को दी सौगात, मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

 भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने निकायों के जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। जिसके बाद अब नगर निगम के महापौर को 36 हजार रुपए मानदेय राशि मिलेगी। वहीं उन्होंने टीडीआर पोर्टल भी लॉन्च किया हैं। सोमवार को सीएम मोहन यादव नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने टीडीआर पोर्टल लॉन्च किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन ने यादव ने निकायों के जनप्रतिनिधियों को एक बड़ी सौगात दी हैं। CM ने नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के पार्षदों का भी मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने मानदेय में 20 फीसदी वृद्धि करने की घोषणा की है। यानी नगर निगम के महापौर को अब 36 हजार रुपए मानदेय राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने यह ऐलान सोमवार को सीएम हाउस में आयोजित महिला महापौर सम्मेलन में किया। यहां 413 नगरीय नगरीय निकायों और 3300 जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि अच्छा काम करने वाले निकाय को संभाग में नगर निगम में 5 करोड़ दिए जाएंगे। नगर पालिका में 2 करोड़ दिए जाएंगे। TDR पोर्टल लॉन्च मुख्यमंत्री ने टीडीआर पोर्टल लॉन्च किया है। आपको बता दें कि पोर्टल पर ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) से जुड़े सभी नियम अपलोड किए जाएंगे। पोर्टल पर अतिरिक्त एफएआर की खरीद-बिक्री हो सकेगी। सरकार सड़क सहित अन्य सार्वजनिक प्रोजेक्ट बनने पर निजी जमीन लेकर मुआवजा नहीं टीडीआर सर्टिफिकेट देगी। टीडीआर के रूप में मिलने वाला एफएआर शेयर की तरह रहेगा। उसी शहर में 24 मीटर या उससे चौड़ी सड़क के किनारे दोगुनी गहराई तक मान्य होगा। एफएआर या तो खुद किए जाने वाले निर्माण में उपयोग होगा या फिर किसी बिल्डर या डेवलपर को बेचा जा सकेगा। सीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से TDR का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, 'जहां-जहां सड़क चौड़ीकरण हुआ, वहां मुआवजे का मुद्दा था। आज के बाद नगर निगम एरिया में 24 मीटर से बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण के लिए किसी भी जमीन या मकान लेंगे, तो उसे FAR के हिसाब से मुआवजा देंगे। पैसा नगर निगम के पास आएगा। उद्योग आधारित वर्ष मनाने वाले हैं। कोशिश है कि लघु, कुटीर महिला स्व सहायता समूह को मिलाकर रोजगार उपलब्ध कराएं। भविष्य में हर जिले में सम्मान के साथ पुलिस बैंक के साथ कार्यक्रम हो सकेंगे।' सीएम यादव के संबोधन के मुख्य point     मुख्यमंत्री ने कहा- हमारे लिए सरकारों का बनना चुनाव है। सरकार का सरोकार अपनी संस्कृति के साथ जोड़ना चाहिए। आसपास के देश देख लीजिए उथल-पुथल दिख जाएगी। सारे संस्कृति से कट गए। इसलिए हमने तय किया कि सारे तीज त्योहार धूमधाम से सरकार के माध्यम से मनाएं।     आप बहनें अकेली नहीं आपके पीछे सरकार की पूरी ताकत है। लाड़ली बहनों ने एक साथ 25 हजार जगहों पर राखी बांधी। बात पैसे की नहीं भाव की है। 250 रुपए का शगुन दिया गया। 10 तारीख को पैसा डाला। मंडला में साढ़े 3 लाख बहने हैं। वहां घर घर से साढ़े 3 लाख राखियां इकट्ठी कर लीं। हमने अपनी योजना में सबको भागीदार बनाया तो साढ़े 3 लाख राखियां एकत्रित कर ली।     सीएम ने कहा बहनों का ये महीना अलग से चमक दर्शाता है। बहनें अपने मायके की तरफ निगाहे दौड़ाने लगतीं हैं। हमारे लिए तो 12 महीना और 13 त्योहार हैं। हमारे यहां पर्व का मतलब अलग है। जैसे ही उपवास की बात आए समझ लो पर्व है। और त्योहार की बात करो तो लो मिठाई खाओ। अंग्रेजी में एक शब्द है फेस्टिवल उसमें पर्व त्योहार का मतलब ही समझ नहीं आता।     टीकमगढ़ की गुजिया और ग्वालियर में बहादुरा के लड्डू त्योहारों पर खाने का आनंद ही अलग है। हमारे यहां माताओं से 90% त्योहार पूरे हो रहे। भाई का एकाध त्योहार है। नवरात्रि नौ दिन की दशहरा तो बेचारा अकेला। यानी बहनों की ताकत कितनी अपार है। हमारे यहां सोकर उठते हैं धरती पर पैर धरना है तो धरती माता को प्रणाम करते हैं। हमारे लिए दीवाली में पूजा होगी धन संपदा के लिए लक्ष्मी जी की पूजा होगी। ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा होगी। महिला सशक्तिकरण भाजपा का लक्ष्य नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा भगवान शिव में शक्ति है तो शिव है। बिना महिला शक्ति के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। महिला सशक्तिकरण भाजपा का लक्ष्य है। इसलिए महिलाओं के लिए लाडली बहाना योजना हो या कोई अन्य योजना हो ये सब महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की है। एमपी पहला राज्य है जिसने स्थानीय निकाय के चुनाव में 50% आरक्षण महिलाओं को दिया। कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने दिया नया नारा सबके भैया मोहन भैया बहनों के भैया मोहन भैया भाइयों के भैया मोहन भैया बहनें भाजपा की ताकत- वीडी शर्मा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा – इतनी बड़ी संख्या में बहनें नेतृत्व कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की यही बहनें ताकत हैं। उसी का परिणाम है कि कोई भी चुनाव हो लोग कहते हैं कि पता नहीं क्या होगा। लेकिन, विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जितने का रिकॉर्ड बहनों के आशीर्वाद से बना। छिंदवाड़ा में उपचुनाव हुआ सम्पतिया उईके वहां प्रभारी थीं। उपचुनाव जीतकर आए। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को नम्बर 1 का राज्य बनाने का काम करेंगे। तीर- तलवार की लड़ाई से ज्यादा कलम की लड़ाई महत्वपूर्ण इस मौके पर नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा – कभी-कभी तीर-तलवार की लड़ाई से ज्यादा कलम की लड़ाई महत्वपूर्ण होती है। देवी अहिल्या बाई होल्कर की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अपने पुत्र और पति को खोने के बाद जब राज संभाला तो आसपास के पेशवाओं ने उनके राज्य पर कब्जा करने की कोशिश की। वो जब आए तो रानी ने नारियों की सेना की ओर से पत्र लिखा कि हम महिलाओं की सेना के साथ युद्ध करेंगे। लेकिन, यदि हम हार गए तो लोग कहेंगे कि शोक में डूबी नारियों को आपने हरा दिया। यदि हम जीत गए तो कहा जाएगा कि नारियों ने आपको हरा दिया। मंत्री वियजवर्गीय ने महिला जनप्रतिनिधियों ने बंधवाई राखी सीएम हाउस में हो रहे मेयर, नगर पालिका … Read more