पोहरी के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी

 शिवपुरी  शिवपुरी जिले के एकमात्र कांग्रेस (Congress) विधायक कैलाश कुशवाहा (Kailash Kushwaha) का भाजपा (BJP) और सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) प्रेम साफ तौर पर रविवार को उमड़ पड़ा. इस प्रेम की दास्तान न केवल एक वीडियो ने जग जाहिर कर दी है, बल्कि कांग्रेस को झटका देने की खबर ने भी तूल पकड़ लिया है. माना जा रहा है कि शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक जल्द ही भाजपा में एंट्री हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये कांग्रेस के लिए जोर का झटका धीरे से लगने वाली बात होगी. विधायक ने पार्टी छोड़ने से किया इनकार हालांकि, कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने पैर छूने की बात पूछे जाने पर साफ तौर पर कहा है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया न केवल हमारे क्षेत्र के सांसद हैं, बल्कि महाराज भी हैं. इस नाते उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया है. वह कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे, लेकिन उनके इस बयान के बाद भी राजनीतिक गलियारों में उनके कांग्रेस में बने रहने पर अटकलबाजी तेज हो गई है. लोग कह रहे हैं कि वह कांग्रेस में कितने दिन रहेंगे, ये कोई नहीं जानता है. इस वजह से पार्टी छोड़ने की अटकलें हुई तेज दरअसल, गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में जन विकास के कार्यों की समीक्षा और तिरंगा यात्रा में शामिल होने शिवपुरी पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को भी बुलाया गया और उन्होंने भी वहां जाकर न केवल सिंधिया से सप्रेम भेंट की, बल्कि उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.  इतना ही नहीं खुद केंद्रीय मंत्री और गुना शिवपुरी सांसद सिंधिया ने भी कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को खूब तवज्जो दी और अपने बाकी विधायकों के साथ हर कार्यक्रम में शामिल रखा. यही वजह है कि उनका भाजपा और सिंधिया प्रेम साफ तौर पर झलकता हुआ दिखाई दिया. जिसके बाद उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई है. घर के बाहर से कांग्रेस का नाम भी हटाया अब देखना यह है कि ये होगा शिवपुरी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक उसके साथ बने रहते हैं. या पार्टी से पल्ला झाड़ कर भाजपा में शामिल हो जाते हैं. हालांकि, अटकलें भाजपा में जाने की तेज हो रही है. इस बीच उनके घर पर लगी नेम प्लेट से भी कांग्रेस गायब हो चुकी है. ऐसे में भाजपा के मन में लड्डू फूटने लगे हैं और कांग्रेस के राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है.   recent visitors 84

कोलकाता में लेडी डॉक्टर की हत्या पर जताया आक्रोश, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मेकाज के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

जगदलपुर. मेडिकल कालेज डिमरापाल के डॉक्टरों के अलावा वहां अध्यनरत छात्र-छात्राओं के द्वारा रविवार की रात को कोलकाता के हॉस्पिटल में काम करने के दौरान एक महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। घटना से देशभर में काम कर रहे डॉक्टरों के अंदर विरोध देखने को मिल रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होने के साथ ही सीबीआई जांच की मांग भी की गई है। डॉक्टर की मौत के बाद उसकी आत्मा की शांति और उसे न्याय मिल सके, इसके लिए डॉक्टरों के द्वारा मोमबत्ती जलाकर उसे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद देशभर में सारे डॉक्टर क्षुब्ध होने के साथ-साथ भयभीत भी है। रविवार की रात को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों एवं पीजी रेजिडेंट्स ने पीड़ित महिला डॉक्टर को 101 मोमबत्तियों के साथ मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करने के साथ डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के साथ कार्यस्थल पर होने वाली हिंसा का विरोध भी किया गया। ऐसी हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स प्रोटेक्शन एक्ट की मांग भी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है जब ड्यूटी के दौरान किसी डॉक्टर के ऊपर हमला हुआ है, इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। लेकिन किसी भी तरह से इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है। हत्या के अलावा मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है। छत्तीसगढ़ के ही कई मेडिकल कॉलेज में परिजन मारपीट कर चुके हैं, जिसके लिए कई बार आवेदन भी दिया जा चुका है। लेकिन अबतक इस पर किसी भी तरह से कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। recent visitors 109

हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य अड्डों पर किए ताबड़तोड़ हमले, साथ देने को आगे आया अमेरिका

गाजा मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर लगभग 30 प्रोजेक्टाइल मिसाइलें दागी गई हैं. इजरायल की सेना आईडीएफ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लेबनान की तरफ से बीती रात कई मिसाइलें दागी गईं. लेबनान के संगठन हिज्बुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ये हमला किया. इनमें से अधिकतर मिसाइलें खुले मैदानों में जाकर गिरी, जिससे किसी तरह के जान एवं माल का नुकसान नहीं हुआ. इस हमले के बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने मिडिल ईस्ट में गाइडेड मिसाइल सबमरीन की तैनाती करने का आदेश दिया. उन्होंने इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट से बात की और उन्हें बताया कि उन्होंने मदद के लिए दो जहाज और एक सबमरीन की तैनाती के आदेश दिए हैं. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने जारी बयान में कहा कि रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने अब्राहम लिंकन स्ट्राइक ग्रुप से मिडिल ईस्ट में हथियारों की सप्लाई और बढ़ाने को कहा है. गाजा में इजरायली हमलों से हालात भयावह होते जा रहे हैं. इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा को एक बार फिर से खाली करने का आदेश दे दिया है. इसके बाद से मध्य और पूर्वी खान यूनिस समेत दक्षिण गाजा पट्टी से व्यापक स्तर पर पलायन शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने सामानों के साथ चेतावनी वाली जगहों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने की कोशिश में जुटे हैं. इनमें से कई लोग तो तीसरी बार विस्थापित हो रहे हैं. पिछले दो दिनों में गाजा सिटी और खान यूनिस में 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायली सेना का दावा है कि उसने हमास के 19 लड़ाकों को मार गिराया है. इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने एक बयान में कहा है कि गाजा शहर में स्थित अल-तबाईन स्कूल परिसर में आतंकियों के सक्रिय होने की खुफिया सूचना मिली थी. इसके बाद आईडीएफ और आईएसए ने आतंकवादियों पर हवाई हमला किया, जिसमें 19 आतंकी मारे गए हैं. आईडीएफ ने हमास के उन 19 लड़ाकों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें मार गिराया गया है… ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने इस हमले को नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध बताया. उन्होंने कहा कि इजरायल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून या नैतिक सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध नहीं है. इजरायल का सामना करने का एकमात्र तरीका यह है कि मुस्लिम देश एक साथ आएं और फिलिस्तीनी राष्ट्र का समर्थन करें. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कार्रवाई की मांग की गई है. उधर, हमास की कैद से इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए तेल अवीव में एक बार फिर प्रदर्शन हुआ. सड़कों पर उतरे हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बंधकों को छोड़ाने के लिए हमास से शांति समझौता करने की अपील की है. बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों को डर है कि गाजा में युद्ध लंबा खींचता है तो ज्यादा बंधक मारे जाएंगे. इस प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों प्रधानमंत्री नेतन्याहू से इस्तीफा भी मांगा है. तेल अवीव में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का दावा है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी सरकार बंधकों को छुड़ाने और देश को चलाने में पूरी तरह से असमर्थ है. ऐसे में नेतन्याहू को तुरंत इस्तीफा देकर देश में आम चुनाव कराना चाहिए.. पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था, करीब आधे बंधकों को हमास अब तक छोड़ चुका है. लेकिन अभी भी 100 इजरायली उसकी कैद में है. बताते चलें कि ईरान की राजधानी तेहरान में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद हमास के नए चीफ का चुनाव कर लिया गया. अब याह्या सिनवार हमास का नया प्रमुख होगा, जिसे बेहद खूंखार माना जाता है. 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए कत्लेआम का मास्टरमाइंड सिनवार को ही माना जाता है. उसके नेतृत्व में हमास के लड़ाकों ने 1200 इजरालियों को मौत की नींद सुला दिया था. उसके बाद से ही आईडीएफ उसकी तलाश में है. इजरायल से ईरान और लेबनान क्यों हैं खफा? बीते महीने ईरान की राजधानी तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा है. हानिया की हत्या में इजरायल का हाथ बताया गया है. इस घटना से एक दिन पहले लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडर फउद शुकर की हत्या कर दी गई थी. हानिया, गाजा में हमास का चीफ था और वो ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने तेहरान गया था. हानिया की हत्या के बाद ईरान ने इजरायल को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी. इसके बाद से हिजबुल्लाह ने इजरायल को टारगेट बनाना शुरू कर दिया. इससे पहले भी हिजबुल्लाह ने इजरायल पर करीब 50 रॉकेट दागे थे. हालांकि इजरायल के आयरन डोम ने इस हमले को नाकाम कर दिया था. ईरान और हिजबुल्लाह की ओर से बदला लिए जाने का ऐलान करने पर मिडिल ईस्ट में बड़े स्तर युद्ध की आशंका बढ़ गई है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए इमरजेंसी मीटिंग की थी. पेंटागन ने आगे की स्थिति को रोकने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य बलों की तैनाती का ऐलान किया है.   recent visitors 91

सतना में 5 ग्राम पंचायतों की एकल नल जल योजना का लोकार्पण

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच से अब ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रत्येक घर में नल की टोटी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने का सपना साकार हो रहा है। स्वच्छ जल उपलब्ध होने से बीमारियों का खतरा कम होगा। यह बात प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रविवार को रैगांव विधानसभा की 5 ग्राम पंचायतों में एकल नल जल योजना के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने रैगांव क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत इटमा में 93 लाख रूपये, ग्राम पंचायत धौरहरा में 95 लाख रूपये, पैकोरी ग्राम पंचायत में 84 लाख रूपये, खडौरा में 43 लाख रूपये और ग्राम पंचायत नचनौरा में 37 लाख रूपये लागत से नवनिर्मित जल जीवन मिशन की एकल पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इन पेयजल योजनाओं में इटमा, धौरहरा और पैकोरी में 12 मीटर ऊंचाई की 100 किलो लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी तथा 20 किलो लीटर क्षमता के सम्पवेल भी बनाये गये है। राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कार्यालयों में पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने एक पेड मां के नाम अभियान में ग्राम पंचायत परिसर में पौधे भी रोपे। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों, युवाओं, गरीब परिवारों एवं महिलाओं के सशक्तीकरण आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनायें संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को हर घर में नल से जल पहुंचाने की चिंता प्रधानमंत्री जी ने की और जल जीवन मिशन लागू किया। घर-घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने का सपना अब साकार हुआ है। राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बरगी का जल सिंचाई के लिए शीघ्र और अवश्य आयेगा। राज्य स्तर पर निरंतर मानीटरिंग और समीक्षा कर बरगी नहर को जिले में लाने के प्रयास तेज किये गये है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढाकर खेती को लाभ का धंधा बनाया जायेगा। वर्तमान परिवेश और पौष्टिकता के लिए मोटे अनाज को फिर से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मोटे अनाज की खेती जरूर करें और अपने खेतों तथा भोजन की थाली में मोटे अनाज को अवश्य स्थान दें। राज्यमंत्री ने कहा कि बहनें रक्षाबंधन त्यौहार के साथ स्वतंत्रता का राष्ट्रीय त्यौहार भी उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाये। हर घर में तिरंगा फहराये और पर्यावरण के लिए एक पेड जरूर लगायें। उन्होंने संबंधित सरपंच को स्वच्छ पेयजल की जांच हेतु विभागीय किट प्रदान की।   recent visitors 74

माँ स्वस्थ होगी तो बच्चा स्वस्थ होगा, बच्चा स्वस्थ होगा तो परिवार, समाज और देश भी स्वस्थ होगा- राज्यपाल मंगुभाई पटेल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश के स्वस्थ भविष्य का आधार स्वस्थ माँ होती है। माँ स्वस्थ होगी तो बच्चा स्वस्थ होगा। बच्चा स्वस्थ होगा तो परिवार, समाज और देश भी स्वस्थ होगा। राज्यपाल पटेल ने कहा कि समाज के हित के रचनात्मक कार्य आत्मसंतुष्टि प्रदान करते है। उन्होंने बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे संस्था के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल पटेल अल्टीमेट फूडीज द्वारा होटल सयाजी में आयोजित 'वूमन एंड चाइल्ड हेल्थ एम्पावरमेंट' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद के 1 हजार दिवस उसके स्वास्थ्य और भविष्य की नींव रखते है। बच्चे के जन्म के बाद का माँ का दूध अमृत के समान होता है। इसी प्रकार समय-समय पर लगाए जाने वाले टीके भी बहुत महत्वपूर्ण होते है। अभिभावकों को इस अवधि में बच्चे की परवरिश पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्था गर्भवती माताओं को बच्चे के स्वास्थ्य, स्तनपान और जरूरी जाँचों के प्रति जागरूक करने का काम करे। दूरस्थ अंचलों तक स्तनपान और पोषण आहार के संबंध में प्रचलित भ्रान्तियों को दूर करने में सहयोग करे। पौधा लगाएं और देखभाल भी सुनिश्चित करे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बदलते मौसम के कारण महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी अनेक चुनौतियाँ है। इसलिए सरकार के "एक पेड़- माँ के नाम" अभियान के तहत हर व्यक्ति अपने घर, अपने कार्यालय या जहाँ भी सम्भव हो एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि पौधा रोपण के बाद उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाएं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विकसित देश और समाज के लिए मातृ और शिशु स्वास्थ्य महत्वपूर्ण होता है। बच्चों का जीवन और उनका समग्र विकास समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का महत्वपूर्ण पहलू है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। संस्था सरकार के प्रयासों को सिम्पैथी और एम्पैथी के साथ पात्र लाभार्थी और वंचित वर्गों तक पहुँचाने में विशेष सहयोग करे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ से स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया। राज्यपाल पटेल ने कार्यकम में बच्चों और महिलाओं को पोषण किट का वितरण किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अल्टीमेट फूडीज संस्था के फाउंडर आबिद फारूकी ने स्वागत उद्बोधन दिया और आभार व्यक्त किया। डॉ. रेणु यादव ने संस्था द्वारा संचालित महिला और बच्चों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े अन्य क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।      recent visitors 73

विश्व हाथी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने हाथियों के संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई

नईदिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व हाथी दिवस को इस वन्यजीव की रक्षा के सामुदायिक प्रयासों का अवसर करार देते हुए उन्हें संरक्षित करने के वास्ते एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। हर साल 12 अगस्त को मनाया जाने वाला विश्व हाथी दिवस एक अंतरराष्ट्रीय वार्षिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर में हाथियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “विश्व हाथी दिवस हाथियों की रक्षा के लिए सामुदायिक प्रयासों की विस्तृत शृंखला की सराहना करने का एक अवसर है। साथ ही, हम हाथियों को एक अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जहां वे सुरक्षित रह सकें।”     मोदी ने कहा कि भारत में हाथी हमारी संस्कृति एवं इतिहास से भी जुड़े रहे हैं और यह खुशी की बात है कि पिछले कुछ वर्षों से उनकी संख्या बढ़ रही है। विश्व हाथी दिवस का लक्ष्य हाथियों के संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करना और जंगली तथा पालतू हाथियों के बेहतर संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए जानकारी और सकारात्मक समाधानों को साझा करना है। recent visitors 93

टीचर ने बच्चे के मारा थप्पड़ आंख की रोशनी गई परिजनों ने की FIR

 मेरठ  मेरठ के एक स्कूल में सातवीं क्लास के बच्चे को टीचर ने ऐसा थप्पड़ मारा कि आंख की रोशनी ही चली गई। बच्चे के पैरंट्स ने स्कूल में शिकायत की और पुलिस के पास मामला दर्ज कराने के लिए गए। सहायता नहीं मिलने पर वे लोग कोर्ट गए, जहां से सख्त आदेश के बाद पुलिस ने अब स्कूल के प्रिंसिपल और योगा टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला मेरठ कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल का है। बच्चे की मां इंदु देवी ने बताया कि उनके बेटे को पहले से ही आंख में लो विजन और रेटिना की समस्या थी। और स्कूल में योगा टीचर ने जब थप्पड़ मारा तो रेटिना का डैमेज और अधिक हो गया। उनका आरोप है कि प्रिंसिपल ने पिछले साल हुई इस घटना के बारे में जानकारी होने के बावजूद कोई ऐक्शन नहीं लिया। तबसे बच्चे के आंख की पांच सर्जरी हो चुकी है। सदर बाजार पुलिस स्टेशन के एसएचओ शशांक द्विवेदी ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ आईपीसी की धारा 325, 351 और 201 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और उसी के तहत ऐक्शन लिया जाएगा। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल रीता गुप्ता ने कहा, 'पीड़ित बच्चा और उसका एक सहपाठी क्लास में झगड़ा कर रहे थे। योगा टीचर ने बीचबचाव किया। टीचर ने हमें बताया कि उन्होंने बच्चे को शरारत के लिए हल्की सी चपत लगाई ना कि थप्पड़ लगाया। लेकिन बच्चे के साथ ऐसा करना भी स्वीकार नहीं है और इस वजह से उनकी सेवा खत्म कर दी गई।' हालांकि मां का कहना है कि स्कूल ने कई महीने के बाद टीचर को हटाया। बच्चे के पिता आर्मी में रहे हैं और अभी दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। मां इंदु ने कोर्ट को बताया कि सातवीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को आंख में समस्या पहले से ही है। उसकी मेडिकल कंडीशन स्कूल को पहले से ही पता है। स्कूल में आरोपी टीचर ने इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसकी रेटिना डैमेज हो गई। डॉक्टर्स कई सर्जरी कर चुके हैं लेकिन बच्चे की आंखों की रोशनी वापस नहीं आ सकी है। recent visitors 101