आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद मंडला में संपन्न

 मंडला मंडला जिले के आम आदमी पार्टी संगठन का कार्य कर्ता संवाद रविवार 11 अगस्त को गोंडी पब्लिक ट्रस्ट सभागार मंडला में संपन्न हुआ जारी विज्ञप्ति में बताया गया है, कि मध्यप्रदेश टीम केजरीवाल के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद में जिले  के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता संवाद के पर्यवेक्षण कार्य के लिए प्रदेश कार्यालय की ओर से चार सदस्यीय पर्यवेक्षक दल संवाद में शामिल हुआ। बता दें कार्यकर्ता संवाद की अध्यक्षता पार्टी प्रदेश संगठन सचिव राम किशोर शिवहरे ने की।संवाद की अध्यक्षता कर रहे शिवहरे ने कहा , कि पार्टी देश ही नहीं विश्व भर में एक ईमानदार पार्टी बनकर उभर रही है । ऐसी पार्टी की विचारधारा और उसके द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं को हमको हर घर तक पहुंचाने का दायित्व टीम केजरीवाल के द्वारा मिला हुआ है। बस इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिलेवार कार्यकर्ता संवाद का अभियान सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है।जिसमें बेहतर पार्टी  संचालन के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद और वर्तमान में बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार, मुफ्त बिजली,पानी, यात्रा जैसी सुविधाओं को जनता को दिलाने उनके साथ खड़े रहने का काम करते रहना पार्टी कार्यकर्ताओं की पहली जिम्मेदारी है‌।जिससे राजनीति ही नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का बड़ा काम हो सकता है। मंडला से पी .डी. खैरवार और चंद्रगुप्त नामदेव होंगे छिंदवाड़ा कार्यकर्ता संवाद के लिए पर्यवेक्षक टीम में सामिल सोमवार 12 अगस्त को छिंदवाड़ा में होने जा रहे कार्यकर्ता संवाद के लिए प्रदेश कार्यालय के द्वारा चयनित पर्यवेक्षक टीम में मंडला जिले से पी.डी.खैरवार और चंद्रगुप्त नामदेव सामिल होंगे।प्रदेश संगठन सचिव एड.रामकिशोर शिवहरे, पर्यवेक्षक वसीम खान, एडवोकेट केशवानंद सैन,सोनू भट्टाचार्य, रजनीश नायडू कार्यकर्ता संवाद में मुख्य रूप से शामिल रहे। recent visitors 89

एक उत्पाती हाथी के ‘कुमकी हाथी’ बनने की कहानी

रायपुर     उत्पात मचाते हुये एक युवा दंतैल हाथी को राजनांदगांव की तरफ़ जाते हुए वन विभाग ने ग्यारह सांल पूर्व पकड़ा, और उसको सरगुजा से तीन साल पूर्व लाली हथिनी का जोड़ीदार बनाने अचानकमार टाइगर रिजर्व ( छतीसगढ़) में सिहावल लाया गया। इसका नाम रखा गया राजू उसे सँगनी के रूप में 'लाली' मिल गई। आज यह दंतैल 'कुमकी हाथी' है। यह कहानी इसी दंतैल हाथी की है।  मादा-नर हाथी के साथ होने  इस टाइगर रिजर्व में एक एलिफेंट कैप का प्रादुर्भाव हुआ। आज इस कैम्प इन हाथियों के लिए सौर ऊर्जा से चलित  मोटर पंप है, तीन शेड और मेडिकल किट के साथ महावत के परिवार है। कैप में हाथी दम्पति के दो शावक हुए हैं।  राजू हाथी आज एक ऐसा साधा हाथी है जो रोज गश्त में निकल कर जंगल की सुरक्षा करता,गश्त में लाली और इनका युवा होता बेटा सावन भी साथ होता है। एटीआर(अचानकमार टाइगर रिजर्व ) में लकड़ी,चोरी करने लिए राजू हाथी 'दरोगा' से कम नहीं। वह अपने बड़े-बड़े कानों से लकड़ी कटाई की आवाज सुन कर पग-पग चोरों के करीब पहुंचता और उसे देखते लकड़ी चोर दहशत में भाग खड़े होते हैं। पर साइकिल छूट जाती हैं। राजू सूंड से साइकिल उठा कर महावत को दे देता हैं। सौ से ज्यादा साइकिल राजू हाथी उठा कर ला चुका है।    हाथी राजू के सिर पर बहुत काम है, जैसे गश्त के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ को किनारे करना, गिरे पेड़ की डालें और पेड़ से चारा तोड़ कर अपने परिवार के लिए लाना, सूरजपुर में दो आदमियों को मारने वाली घायल टाइग्रेस रायपुर सफारी में उपचार उपरांत जब कॉलर लगा कर एटीआर में छोड़ी गई तो महावत और राजू की निगरानी उसकी गतिविधियों पर बनी रही।    मदकाल में राजू मदमस्त   हो जाता है तब महावत शिवमोहन राजवाड़े के अलावा किसी को करीब फटकने नहीं देता। हाथी राजू और परिवार के लिए चारा के अलावा और भी उनके पसंदीदा आहार दिया जाता है। जिसमें विविध अन्न और तेल,गुड़ सब सही अनुपात में मिला कर बनाया जाता। यह उनको पालतू बनाने से लेकर जीवित रहने तक दिया जाता है, नहीं तो जंगल में उसके खाने की कोई कमी नहीं। डाक्टर पी के चंदन यहां हाथियों के कुनबे की स्वास्थ्य की जांच करने एलिफेंट कैम्प नियमित पहुंचते हैं।    हमारा हीरो हाथी राजू अब पूरे कद का विशाल दंतैल हो गया है वह सध चुका है कुमकी हाथी की तरह।       कुमकी हाथी किसे कहते हैं कुमकी हाथी वह बड़े और सधे हाथी होते हैं जो आवाज के साथ महावत के पैर के इशारे भी समझते और चलते हैं। यह खामोशी जरूरी है क्योकि जब किसी 'जंगली हाथी या टाइगर की घेराबन्दी करनी हो तो मनुष्य की आवाज वह 'चक्रव्यूह' से निकल सकता है। इसलिए कुमकी हाथी पर सवार महावत पैर से हाथी के कान के करीब इशारों से दाएं, बाएं,रुकना,झुकना ख़ामोश संकेत देता है जिससे योजना कामयाब होती है।  राजू हाथी कल उपद्रवी हाथी कुमकी हाथी बन चुका है। उसका युवा बेटा सावन भी कुमकी हाथी बनने की राह में है। वह भी पिता के साथ गश्त में जाता है और पांव के इशारे से चलने लगा है। हमारे  'कुमकी हाथी, राजू को बार नवापारा अभयारण में बाहर से आये अजनबी टाइगर को पकड़ने के लिए एटीआर से भेजा गया था,लेकिन बरसात के वजह यह काम रुक गया। (वरिष्ठ पत्रकार प्राण चड्ढा, मप्र और छतीसगढ़ वाइल्ड लाइफ बोर्ड के सदस्य रहे हैं recent visitors 63

बाबा महाकाल सावन के चौथे सोमवार पर की विशेष भस्म आरती, बैलगाड़ी पर सवार होकर करेंगे नगर भ्रमण

उज्जैन  12 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है और प्रातःकाल 2:30 बजे भगवान महाकाल के मंदिर के पट खोले गए. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए. महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलते ही पंडित-पुजारी ने भगवान महाकाल को पंचामृत अभिषेक कर भांग से राजा के रूप में श्रृंगार किया. उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत के द्वारा भगवान को भस्मी अर्पित की गई और फिर भगवान महाकाल की भस्म आरती हुई. इस दौरान मध्य प्रदेश शासन के मंत्री रामनिवास रावत भी मौजूद रहे. नगर भ्रमण पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भादों माह में निकलने वाली सवारी 12 अगस्त को शाम 4 बजे नगर भ्रमण पर निकलेगी. जिसमें बाबा महाकालेश्वर बैलगाड़ी पर नंदी पर विराजमान होकर श्री उमा-महेश स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे. पालकी में भगवान श्री महाकालेश्वर श्री चन्द्रमोलीश्वर स्वरूप में विराजित रहेंगे और हाथी पर श्री मन महेश, गरूड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा नंदी रथ पर, श्री उमा महेश जी के मुखारविंद विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे. इस दौरान घासी जनजातीय घसिया बाजा नृत्य भजन मंडलियों के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेगें. भस्मारती के बाद बाबा का अलौकिक शृंगार गौरतलब है कि सावन माह में प्रत्येक सोमवार को बाबा के अल सुबह 2:30 बजे पट खोल दिए जाते हैं. इसके बाद पंचामृत और अनेक प्रकार के फलों के रस से बाबा का अभिषेक किया जाता है. अभिषेक के बाद बाबा का श्रृंगार कर भस्म आरती की जाती है. इसी प्रकार आज सावन के चौथे सोमवार को भी पंडे-पुजारियों द्वारा सुबह बाबा का पंचामृत अभिषेक कर भस्म आरती की गई.  भस्मारती के बाद बाबा का मनमोहक विशेष श्रृंगार किया गया. उज्जैन में श्रद्धालुओं का जमावड़ा उज्जैन के एकमात्र महाकाल मंदिर में होने वाली इस भस्म आरती का लाभ लेने देश विदेश से कई श्रद्धालु सावन माह में उज्जैन पहुंचते हैं और बाबा की भस्म आरती का दर्शन पाकर वे खुश दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में आज भी दूर-दूर से कई श्रद्धालु महाकाल मंदिर भस्म आरती का लाभ लेने पहुंचे और बाबा के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर वे प्रसन्न दिखाई दिए. भस्म आरती के समय महाकाल मंदिर के गर्भ गृह का नजारा बहुत ही अनुपम दिखा, जिसके दर्शन करने पूरे विश्व से लोग उज्जैन पहुंचे.  मंत्री राम निवास रावत भस्म आरती में हुए शामिल मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत सोमवार प्रात:काल भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए और पूजन-अर्चन किया. इसके पश्चात वह भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होंगे. इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी. recent visitors 54

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास के तहत कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास के तहत कार्यक्रम आयोजित शहडोल   विधायक विधानसभा क्षेत्र जैतपुर जयसिंह मरावी  की उपस्थिति में आज बुढ़ार विकासखंड अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के सभागार में   मुख्यमंत्री सामुदायिक क्षमता विकास पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का संदेश वाचन विधायक जय सिंह मरावी जी द्वारा किया गया एवं मध्य प्रदेश के 313 विकास खण्डों में बैचलर ऑफ  सोशल वर्क,एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क, सामुदायिक नेतृत्व एवं सतत विकास  पाठ्यक्रम कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के लक्ष्य  की युगांतकारी अभिव्यक्ति है  इस हेतु पाठ्यक्रम  को अति आवश्यक माना गया। कार्यक्रम के दौरान  एमएसडब्ल्यू व बीएसडब्ल्यू  के  छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं कॉलेज परिसर में  एक पेंड मां के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा अनुभव कथन साझा किया गया एवं नवीन छात्रों को पुस्तक भी वितरित की गई।  कार्यक्रम में जनपद पंचायत बुढार  सी ई ओ मुद्रिका सिंह पटेल, प्राचार्य श्रीमती संगीता मसी ,  जन अभियान परिषद के  जिला समन्वयक विवेक पांडेय , सांसद प्रतिनिधि  अर्जुन सोनी,डॉ राधेश्याम नापित  सहायक प्राध्यापक  कृष्ण गुप्ता,  मोहन उपाध्याय, दीप्ति पाण्डेय, चन्द्रशेखर वर्मा, सुरेश मिश्रा, आशीष नामदेव, पूर्णिमा मुखर्जी, कैलास पाण्डेय, , आनंद जी यादव, रोहणी वर्मन, आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे recent visitors 70

लोक कला, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर का सम्मान

रायपुर  छत्तीसगढ़ के लोक कला संस्कृति को देश भर में बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत करने, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार वृक्षारोपण,जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने लगातार विभिन्न बाजारों में रैली निकाल कर जागरूक करने एवं कपड़े तथा जूट का थैला वितरण किया। एवं लोगों को निवेदन किया तथा लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित करने समाज सेवा के क्षेत्र में बच्चों, महिलाओं एवं सीनियर सिटीजन, के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता करने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने, यातायात नियमों का पालन एवं सुरक्षा का ध्यान रखने हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार करने वाले डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर का सम्मान गरिमामय कार्यक्रम में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद माननीय विजय बघेल जी, आईपीएस एवं जनसंपर्क आयुक्त आईजी मयंक श्रीवास्तव जी, देश के जाने-माने वक्ता डॉ हिमांशु द्विवेदी, एवं माननीय यशवंत धोटे जी के कर-कमलों से सम्मानित किये। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी के सभागार में आयोजित किया गया डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के लोक कला को देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाले आयोजनों में किया जिसमें प्रमुख रूप से भारत भवन भोपाल भारत रंग महोत्सव नई दिल्ली भारत रंग महोत्सव पृथ्वी थियेटर मुंबई एनसीपी थिएटर मुंबई भवंस मुंबई संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से अगरतला शिलांग, लोकमंथन कार्यक्रम गुवाहाटी, कला साधना संगम बेंगलुरु एन एस डी नई दिल्ली, इंदिरा कला नई दिल्ली, भारत पर्व महोत्सव लाल किला नई दिल्ली, जवाहर कला केंद्र जयपुर, अंतरराष्ट्रीय गिरमिटिया महोत्सव इंडोनेशिया फीजी, मैसूर, जमशेदपुर, भुवनेश्वर, रविंद्र मंच कोलकाता, उज्जैन जबलपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न लोकोत्सव एवं महोत्सव चक्रधर महोत्सव सिरपुर महोत्सव राजिम कुंभ भोरमदेव महोत्सव बिलासा महोत्सव रतनपुर महोत्सव, राज्य उत्सव बीजापुर सुकुमा कांकेर रायपुर महासमुंद अंबिकापुर जयपुर सहित अनेको प्रसिद्ध मंचों पर बहुत ही सफल प्रस्तुति देते हुए छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक कार्यक्रम सुआ, कर्मा, ददरिया, पंथी, राउत नाचा, भोजली के साथ विभिन्न नाटकों का मंचन देशभर में किया। अपने लोक मंच के अलावा विभिन्न चैनल, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। जिसमें नाटक, गीत एवं टेली फिल्म प्रमुख है।पूर्व में डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर को समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं एवं राज्य शासन द्वारा सम्मानित किया गया है। recent visitors 129

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी के मार्ग दर्शन में जन अभियान परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

भोपाल देश के सम्मान के प्रतीक तिरंगा झण्डा के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने हेतु सतना में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्र-1 में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। जन अभियान परिषद के तत्वावधान में आयोजित रैली में शामिल लोगों के हाथ में झण्डा तथा भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊंचा रहे हमारा, इसकी शान न जाने पाये, चाहे जान भले ही जावे गीत रैली के सहभागियों द्वारा गाये जा रहे थे। सामाजिक सरोकार से जुड़ा सर्वोत्तम पाठ्यक्रम है सी.एम.सी.एल.डी.पी. नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सतना में सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक विकास में शासन के साथ जब समुदाय की शक्ति मिलती है तो विकास के सोपान शीघ्रता से प्राप्त किये जा सकते हैं। वर्तमान युवा कल का भविष्य है जिसकी ताकत से ग्रामों की तकदीर और तस्वीर दोनों बदले जा सकते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन पर मध्यप्रदेश के 313 विकासखण्डों में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम एक सशक्त प्रतिमान है जिससे जुड़कर ग्रामीण युवा प्रशिक्षित होकर अपने संकल्पों से ग्रामीण विकास के दूत बनकर शासन की योजनायें जमीनी स्तर तक प्रसारित करनें के वाहक बने हुये है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने युवा नेतृत्व संवाद करते हुए सभी छात्रों से कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित यह पाठ्यक्रम कोई साधारण पाठ्यक्रम नहीं है। इस पाठ्यक्रम से साधारण सा व्यक्तित्व भी नेतृत्व क्षमता बढ़ाकर विशिष्ट बन सकता है। स्वयं का उदाहरण देते हुये उन्होने बताया कि वे भी एम.एस.डब्ल्यू की विद्यार्थी रही है , और आज आपके सामने जीवंत प्रमाण के रूप में उपस्थित हूं कि और यह बताना चाहूंगी कि पढ़ाई कैसे एक साधारण से व्यक्ति को राज्यमंत्री तक का सफर करा देता हूं। राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने किया पौध-रोपण कार्यक्रम के बाद सभी सामुदायिक नेतृत्व कार्य कर्ताओं के साथ राज्यमंत्री श्रीमती बागरी और अन्य उपस्थित लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत द्वारा पौध-रोपण किया। राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने सभी युवाओं से आह्वान करते हुये कहा कि हमे जीवन में पौधे अवश्य लगाना चाहिये। क्योंकि ये ही वो संसाधन है जो हमारे न रहने पर भी हमें जीवंत रखते हुये अमरता दिलाते है। हमारे इस पुण्य कार्य से प्रकृति हरी-भरी होती है वहीं हमारा पर्यावरण स्वच्छ और निर्मल रहता है। हर घर तिरंगा अभियान में युवाओं के साथ ध्वज लेकर की सहभागिता, दिया राष्ट्र भक्ति का संदेश तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुये राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने रैली का नेतृत्व किया। रैली के शुभारंभ से पूर्व राज्यमंत्री ने अपने हाथ में ध्वज लेकर सामूहिक राष्ट्रगान के माध्यम से उपस्थित जनसमूह के साथ भारत माता की वंदना की गयी। जन अभियान परिषद के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ मिलकर रैली के माध्यम से जन जागरूकता और राष्ट्रभक्ति के लिये आमजन को प्रेरित करने के लिये पैदल रैली में भाग लेते हुये सभी युवाओं का उत्सावर्धन किया गया। नागौद का ब्लड स्टोरेज सेंटर सोमवार से होगा शुरू नगरीय विकास एवम आवास राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने बताया कि सिबिल हास्पिटल नागौद का ब्लड स्टोरेज सेंटर सोमवार से शुरू हो जाएगा। अभी तक ब्लड के लिए मरीजों को सतना आना पड़ता था। अब 12 अगस्त सोमवार से यह सुबिधा नागौद अस्पताल में ही मिल सकेगी।   recent visitors 94

कोटेश्वर तीर्थ पांचवीं बार जलमग्न हुआ, नर्मदा जल ने घाटों की सीमाओं को तोड़कर नौ मंदिरों में विराजित जगत के तारण हार का अभिषेक किया

धार  कोटेश्वर तीर्थ रविवार को पांचवीं बार जलमग्न हो गया। नर्मदा जल ने घाटों की सीमाओं को तोड़कर यहां के नौ मंदिरों में विराजित जगत के तारण हार का अभिषेक किया। दोपहर करीब 12 बजे तीर्थ पर नर्मदा का जलस्तर 134.50 मीटर पहुंच गया था। इसके साथ ही तीर्थ साल 2017 से सरदार सरोवर बांध के गेट लगने के बाद पांचवीं बार नर्मदा में जलमग्न हो गया। दूसरी ओर गुजरात में बने सरदार सरोवर बांध के रविवार सुबह इस सीजन में पहली बार नौ गेट खोलकर पानी निकासी की गई। आधे डूब गए मंदिर रविवार को कोटेश्वर तीर्थ के नर्मदा मंदिर, कोटेश्वर महादेव, श्रीराम मंदिर, श्री हनुमान, राधाकृष्ण, कोटनाथ महादेव आदि मंदिर नर्मदा के जल में आधे डूब चुके थे। साल 2017 में बांध के गेट लगने के बाद गत आठ साल में पांचवीं बार तीर्थ के मंदिर जलमग्न हुए हैं। हर साल की तरह इस साल भी तीर्थ के विस्थापन और संरक्षण को लेकर सिर्फ कागजी कवायद ही की गई। अब आगामी वर्षा के मौसम तक यह मामला ठंडा रहेगा। नौ गेट डेढ़ मीटर खोलकर की पानी निकासी     गुजरात में नर्मदा नदी पर बने अंतिम बांध सरदार सरोवर के नौ गेट सुबह डेढ़ मीटर खोलकर और नहर में पानी का संचालन कर चार हजार 634 क्यूमेक्स पानी प्रति सेकंड़ की जा रही थी।     सरदार सरोवर बांध में प्रति सेकंड सात हजार 325 क्यूमेक्स प्रति सेकंड पानी की आवक हो रही है।     बांध का जलस्तर रविवार दोपहर 12 बजे 134.93 मीटर पर पहुंच गया था, जो पूर्ण जलस्तर से 138.68 महज साढ़े तीन मीटर कम है।     साल 2017 में बांध के गेट लगने के बाद गत आठ साल में पहली बार अगस्त माह के पहले पखवाड़े में महज चार दिन में डूब क्षेत्र में बांध के बैक वाटर में नौ मीटर की वृद्धि हुई है।     सात अगस्त को डूब क्षेत्र में नर्मदा का जलस्तर 125.60 मीटर था, जो 11 अगस्त दोपहर 12 बजे 134.60 पर पहुंच गया था।     गौरतलब है कि जलस्तर में इस तरह की वृद्धि तब हो रही है, जब बांध के कैचमेंट क्षेत्र में न तेज वर्षा है और न ही यहां की नदियों में पानी भर रहा है।     रविवार सुबह सरदार सरोवर बांध प्रबंधन ने बांध के नौ गेट खोलकर पानी निकासी की है। प्रदेश के दोनों ऊपरी बांध से भी लगातार जल निकासी किए जाने से बैक वाटर बढ़ रहा है।- आरवी सिंह, एसडीओ, लोनिवि एनवीडीए कुक्षी ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर से लगातार पानी निकासी रविवार दोपहर में ओंकारेश्वर बांध के 15 गेट और आठ विद्युत टरबाइन चलाकर 8103 क्यूमेक्स प्रति सेकंड पानी निकासी की जा रही थी। यह पानी प्रदेश में सरदार सरोवर बांध के बैक वाटर प्रभावित चार जिलों से बहता हुआ सरदार सरोवर में जाकर मिलता है। वहीं गत साल डूब क्षेत्र में 134.50 मीटर जलस्तर 16 सितंबर को था, लेकिन इस साल 35 दिन पूर्व नर्मदा का यह जलस्तर 11 अगस्त को डूब क्षेत्र में पहुंच गया है। recent visitors 83