विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र से हरियाणा तक मंथन, कार्यकर्ताओं से ही मांगे पसंद के 3 नाम

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को यूपी, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में झटका लगने के पीछे एक वजह उम्मीदवारों का चयन भी मानी जा रही थी। पार्टी की आंतरिक रिपोर्ट में भी कहा गया था कि भाजपा ने कई ऐसे चेहरों को रिपीट किया था, जिनसे जनता नाराज थी। इसका खामियाजा तमाम सीटों पर हार के तौर पर दिखा। अब भाजपा उम्मीदवारों के चयन में नया प्रयोग कर रही है और सीधे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। भाजपा ने रविवार को हरियाणा में जिला स्तर पर सर्वे कराए। जिला मुख्यालयों में मतदान कराया गया, जिनमें स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपनी पसंद के तीन नाम लिखकर देने को कहा गया। SC और ST सुरक्षित सीटों पर पहले तय होंगे कैंडिडेट इसके अलावा एससी और एसटी आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवारों का चयन थोड़ा पहले हो सकता है। इसकी वजह यह है कि लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति वर्ग के वोट INDIA अलायंस की ओर शिफ्ट हो गए। ऐसे में भाजपा के लिए इस वर्ग को लुभाना एक चुनौती होगी। ऐसे में पार्टी चाहती है कि ऐसी सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाए।  इसके  लिए पार्टी ने राज्य इकाई, जिला, मंडल और तमाम मोर्चों के नेताओं को बुलाया था। इसके अलाव पूर्व विधायक, सांसद और स्थानीय निकायों में प्रतिनिधियों ने भी वोट डाले। इन नेताओं से पूछा गया था कि वे बताएं कि अपने विधानसभा क्षेत्र में आप किन तीन नेताओं को टिकट का दावेदार मानते हैं। इन लोगों को एक स्लिप दी गई थी, जिनमें तीन नाम भरने की जगह थी। इन स्लिपों में तीनों नाम भरने के बाद उसे बॉक्स में डाल दिया गया। भाजपा के एक नेता बताया कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि कार्यकर्ताओं को भरोसे में लिया जा सके। वे खुद को पार्टी की रणनीति में शामिल मान कर चलें और चुनाव में अच्छी मेहनत करें। यह प्रक्रिया सभी जिलों में अपनाई गई। पार्टी ने जिला मुख्यालयों पर मतदान कराया और इलाके की सभी सीटों को लेकर यह एक तरह का आंतरिक सर्वे भी था। इस दौरान चुनाव प्रभारियों की भी मौजूदगी रही। भाजपा नेताओं का कहना है कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कार्यकर्ताओं की राय लगी गई है। भाजपा अकेले ही सभी सीटों पर उतरने जा रही है और उसका जजपा से गठबंधन टूट चुका है। पिछली बार भी यह गठबंधन चुनाव के बाद ही बना था क्योंकि पहले भाजपा अकेले ही चुनाव में उतरी थी, लेकिन पूर्ण बहुमत न मिलने पर गठबंधन सरकार बनाई थी। सर्वे के दौरान कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के लिए पसंद के तीन नाम तो गिनाए ही। इसके साथ ही इलाके की कुछ समस्याएं भी गिनाईं, जिनके समाधान की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इस सर्वे के आधार पर ही चुनावी रणनीति तय होगी। इस सर्वे की वजह यह भी है कि जाना जा सके कि लोगों को कौन से नेता पसंद हैं और किनसे वे नाराज हैं। दरअसल पार्टी में टिकट के दावेदारों की भी लंबी लिस्ट है। ऐसे में उनकी स्क्रीनिंग के लिए यह एक तरीका पार्टी ने निकाला है।   recent visitors 102

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में किया विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, , विवेक सागर व एश्वर्य प्रताप सिंह मौजूद

भोपाल  प्रभात चौराहे पर सोमवार को तिरंगा यात्रा का मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। मुख्यंमत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में वे शामिल भी हुए है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, खेलमंत्री विश्ववास कैलाश सारंग, महापौर मालती राय व भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचोरी मौजूद है। यात्रा धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में लोग खडे नजर आ रहे है। इसमें पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले हाकी के खिलाड़ी विवेक सागर, अंतरराष्ट्रीय शूटर एश्वर्य प्रताप सिंह शामिल है। यात्रा में सीएम खुली जीप में सवार होकर हाथ में तिरंगा थामे आगे-आगे चल रहे हैं। पीछे से कई युवा साइकिल और पैदल भी चल रहे हैं। बारिश में लोगों का जोश कम नहीं हुआ है। बरसते पानी में लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे हैं। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद हैं। मौके पर हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए पहुंचे हैं। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल हैं। सभी में उत्साह नजर आ रहा है। यात्रा में देशभक्ति गीत गूंज रहे हैं। इस मौके पर कई स्कूलों, कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी पहुंचे हैं। यात्रा के कारण तीन ओर से ट्रैफिक बंद किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच लगाए गए हैं, जिनसे सभी समाजों, सभी वर्ग के लोग पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। तिरंगा यात्रा के दौरान परिवर्तित रहेंगे कई मार्ग -आईटीआई तिराहा से प्रभात की ओर, बोगदापुल से प्रभात की ओर, मेहता मार्केट से प्रभात की ओर आवागमन परिवर्तित रहेगा। – रायसेन की ओर से आने वाले वाहन आइटीआइ रोड तिहारा से बाये तरफ मुड़कर केरियर कालेज होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। – शहर से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले वाहन बोगदा पुल से जिंसी, नर्मदापुरम रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। – मेहता मार्केट से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले वाहन अण्डर ब्रिज का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे। तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग परिवर्तन व्यवस्था इस तरह रहेगी तिरंगा यात्रा मार्ग – प्रभात चौराहा से प्रारंभ होकर अशोक बिहार, परिहार चौराहा, अशोका गार्डन थाना, पुष्पानगर से होते हुये भोपाल रेलवे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-एक) पर समाप्त होगी। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा। इसलिये यात्रा के समय में इस मार्ग में कुछ वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। वाहन चालकअसुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। – प्रभात चौराहा से 80 फीट रोड होकर रेलवे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-एक) की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन, भारी वाहन, अनुमति प्राप्त वाहन, सिटी बस, आदि मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक परिवर्तित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग : यह वाहन प्रभात चौराहा से आइटीआइ जेके रोड, मिनाल, भानपुर ब्रिज होकर आवागमन कर सकेंगे। इसी तरह प्रभात चौराहा से बोगदा पुल, ऐशबाग, भारत टाकिज होकर आवागमन कर सकेंगे। रेल यात्रियों के लिए सुझाव: रेल्वे स्टेशन जाने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए बोगदा पुल भारत टाकीज, संगम टाकीज होकर भोपाल रेल्वे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-पांच-छह) या रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उपयोग करें। आवश्यक होने पर प्लेटफार्म क्रमांक-एक की जगह प्लेटफार्म नंबर-पांच का उपयोग करें। समस्या होने पर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें स्थानीय लोगों के लिए ये वैकल्पिक रास्ते प्रभात चौराहा से आईटीआई जेके रोड, मिनाल, भानपुर ब्रिज होकर आ- जा सकेंगे। प्रभात चौराहा से बोगदा पुल, ऐशबाग, भारत टॉकिज होकर आ-जा सकेंगे रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री बोगदा पुल भारत टाकीज़, संगम होकर भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 जा सकते हैं। समस्या होने पर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं। recent visitors 69

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल

मंडला से भी प्रारम्भ होगी पीएमवायु सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बम्हनी को तहसील का दर्जा दिया जाएगा, 6 करोड़ की लागत से विकसित होगी ग्वारा हवाई पट्टी मंत्री श्रीमती उइके ने जिले की बहनों की ओर से सीएम को बांधी राखी, पहनाया साफा मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंडला प्रवास के दौरान अनेक सौगातें देते हुए ग्वारा में हवाई पट्टी विकसित करने के लिए 6 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंडला से भी शीघ्र ही पीएमवायुसेवा प्रारंभ की जाएगी। साथ ही बम्हनी के महाविद्यालय में पीजी कोर्सेस प्रारंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बम्हनी को उप तहसील से तहसील का दर्जा देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गेहूं की तरह अब धान की खरीदी पर भी बोनस दिया जायेगा। साथ ही दुग्ध उत्पादक किसानों को भी बोनस राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंडला जिले के बम्हनी में रक्षाबंधन सह श्रावण उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंद्र देव के आशीर्वाद के बीच बम्हनी की बहनों का स्नेह और प्यार अद्भुत है। यहां पर हर घर से राखी बंधकर आयी है। यह बहनों का प्यार बड़ा ही स्मरणीय हो गया है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को बहनों के खातों में राशि प्रदान की गई है। बात सिर्फ रुपये पैसों की नहीं है, बल्कि बहनों की सुविधाओं की है। बहनें योजना से मिली इस राशि से राखी के अलावा कई सामग्री खरीदती है। परिवार में जब भी रुपये आते है बहनें रुपयों का सदैव सद्उपयोग करना जानती है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। श्रावण मास त्यौहारों की श्रृंखला का पर्व है। उन्होंने कहा कि वे पहले सिर्फ एक विधानसभा की बहनों के साथ राखी पर्व मनाते रहे हैं, अब से पूरा प्रदेश उनका ही परिवार हो गया है। घरों पर फहराएं तिरंगे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए होगी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश रानी दुर्गावती का 500वाँ जन्मदिन मना रहा है। मंडला की धरती पर ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए हैं जिन्होंने हमेशा इस भूमि की रक्षा की है। यहां की भूमि पर रानी दुर्गावती और अवंती बाई ने मुगलों, पठानों और सुल्तानों से लड़ाईयाँ लड़ी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शंकरशाह व रघुनाथ शाह जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इस अभियान में सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराए। जो चन्द्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, मंगल पांडे, शंकरशाह, रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आपकी ओर से श्रृद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने 11 हजार राखियों का संग्रह किया स्वीकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधने के लिए मंडला जिले की बहनों ने 11 हजार राखियां संग्रहित की, जिन्हें मंच से कार्यक्रम स्थल के छोर तक रेशम की एक डोर से बांधा गया था। इस डोर में बहनों की 11 हजार राखियां बांधी गई थी, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से अपनी ओर खींचा। साथ ही बहनों ने मुख्यमंत्री को आभार देने के लिए 1लाख 11 हजार आभार-पत्र लिखे, जिनका संग्रह मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एनआरएलएम की दीदियों ने सौंपा। आरोही, सुनिता और गौरा बाई को किया लाभान्वित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से आरोही जोगी, एनआरएलएम की लखपति दीदी सुनिता चौहान और मुद्रा योजना से गोरा बाई को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने तनुपाठक को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि मंडला जिले के हृदय स्थल पर रक्षाबंधन का यह आयोजन गौरवान्वित कर रहा है। बम्हनी कॉलेज में पीजी कोर्स प्रारंभ करने और वायु सेवा प्रारंभ करने की मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूरी करने की घोषणा कार्यक्रम के दौरान ही की गई। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें मौजूद रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तिरंगा यात्रा में हुए शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मंडला जिले की हवाई पट्टी ग्वारा में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते तिरंगा रथ में सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह बैंड बाजे, लोक गीत और लोक नृत्य कर यात्रा का स्वागत किया गया।   recent visitors 83

8वीं के छात्र ने फंदे पर झूला, सुसाइड नोट में लिखा- टीचर व सहपाठी से था तंग

कल्याण  महाराष्ट्र के कल्याण में एक 13 साल के आठवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। रविवार शाम 7 बजे उसने ये खौफनाक कदम उठाया। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में उसने स्कूल के एक टीचर और कुछ छात्रों पर परेशान करने के आरोप लगाए है। कोलशेवाडी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सुसाइट नोट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि बच्चे ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इस सुसाइड नोट में उसने एक शिक्षक और कुछ सहपाठियों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, छात्र मुंबई के पास कल्याण पूर्व के एक नामी स्कूल में पढ़ता था। रविवार शाम को उसके घर पर उसका शव मिला, जब उसके परिवार के लोग घर पर नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। सुसाइड नोट में लिखी ये बात छात्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह स्कूल में आर्ट पढ़ाने वाली दीपिका नाम की टीचर और छात्रों की प्रताड़ना से वह बेहद परेशान है। दीपिका टीचर और एक साथी के मानसिक दबाव और उत्पीड़न को सहन नहीं कर पा रहा हूं। इसके कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। छात्र के इस कदम से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे है। recent visitors 127

मुख्यमंत्री निवास पर आज रक्षाबंधन थीम पर होगा महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन

भोपाल प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला जन-प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया जायेगा। सम्मेलन में महिला उत्थान से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जायेगी। सम्मेलन में महिला महापौर, निकाय अध्यक्ष, सभापति एवं महिला पार्षदों की सहभागिता रहेगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने नगरीय निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मेलन की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है। सम्मेलन में रक्षाबंधन पर केन्द्रित होंगे कार्यक्रम रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए सम्मेलन में विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम स्थल पर "भाई के नाम बहन की पाती" संबंधी हस्ताक्षर काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अतिथियों को महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित प्रतीक चिन्ह और उपहार दिये जायेंगे। महिला जन-प्रतिनिधियों के सम्मेलन में व्यवस्थित आवागमन और समुचित व्यवस्थाओं के लिये नगरीय निकायों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन की थीम "देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा रक्षाबंधन कार्यक्रम" पर रखी गई है। प्रदर्शनी सम्मेलन में राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम-स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्व-सहायता समूह के उत्पादों का प्रदर्शन और योजना की जानकारी दी जायेगी। पूर्व में यह कार्यक्रम में भोपाल के हंस ध्वनि सभागार रविन्द्र भोपाल में होना प्रस्तावित था। अब यह सम्मेलन 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है।   recent visitors 135

शेयर मार्केट में गिरावट, अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर में गिरावट

मुंबई  हिंडनबर्ग 2.0 की रिपोर्ट का असर सोमवार को शेयर मार्केट में दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ खुले। वहीं अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर लाल रंग के निशान पर खुले। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी टोटल गैस के शेयरों में देखी गई। इस गिरावट के बाद शुरुआती एक घंटे में ही अडानी ग्रुप के निवेशकों के 53 हजार करोड़ रुपये डूब गए। इस गिरावट से अडानी ग्रुप की 10 कंपनियों का मार्केट 16.7 लाख करोड़ रुपये तक गिर गया। शेयर मार्केट में गिरावट थमी, अडानी ग्रुप के शेयर संभले इस समय शेयर मार्केट में गिरावट थमती नजर आ रही है। वहीं अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट पर कुछ ब्रेक लगे हैं। सेंसेक्स करीब 189 अंकों की गिरावट के साथ 79,516.30 पर है। वहीं निफ्टी में भी सुधार आया है। अडानी टोटल गैस में गिरावट 4.70% रह गई है। अडानी एंटरप्राइजेस के शेयर भी संभल गए हैं। अब इनमें गिरावट करीब 2.60% रह गई है। अडानी के शेयर बुरी तरह टूटे हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने आरोप में सेबी प्रमुख माधबी बुच का कनेक्शन कथित अडानी घोटाले के साथ जोड़ा था। फिर से इसका असर अडानी ग्रुप की कंपनियों पर दिखाई दे रहा है। मार्केट खुलने के शुरुआत एक घंटे में अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों की बुरी स्थिति है। अडानी टोटल गैस का शेयर सबसे ज्यादा गिरा है। इसमें 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। इसके अडानी पावर के शेयरों में 4.40%, अडानी एंटरप्राइजेस के शेयरों में 4.25%, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में करीब 4% और अडानी विल्मार के शेयरों में 4.10% की गिरावट दर्ज की गई।  सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा गिरा शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट आई। मार्केट खुलने के करीब एक घंटे में ही सेंसेक्स 475 अंक गिर गया। इस गिरावट के साथ यह 79,230.80 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी काफी गिरावट आई। यह करीब 153 अंकों की गिरावट के साथ 24,213.75 अंकों पर है। recent visitors 103