विद्यालय-महाविद्यालयीन छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे हैं ठोस प्रयास सैनिटेशन एवं हाइजीन योजना की 57.18 करोड़ रूपये की राशि छात्राओं के खाते में अंतरित की विद्यालय-महाविद्यालयीन छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय महिलाएं प्रारंभ से शौर्य और पराक्रम का महत्वपूर्ण उदाहरण रही हैं। भारत का इतिहास महिलाओं के साहस से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में भारत की संसद और विधानसभा में एक तिहाई स्थान पर महिलाओं के निर्वाचन के प्रावधान के प्रयास ऐतिहासिक होंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले दो-तीन वर्ष में देश में महिला कल्याण और महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल के रवीन्द्र भवन में उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का पिछले 500 वर्ष का इतिहास देखें तो वह महिलाओं के गौरव और शौर्य से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का 500वां वर्ष चल रहा है। आज की युवा पीढ़ी को उनके शौर्य के बारे में जानकारी होना चाहिए। मध्यप्रदेश की बेटी रानी दुर्गावती ने अपने शासन काल में 51 लड़ाईयां लड़ीं। रानी दुर्गावती ने अकबर की सेना को पूरी वीरता के साथ तीन बार पराजित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झांसी की रानी की वीरता का भी उल्लेख किया। उन्होंने देवी अहिल्या बाई के शासन व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि देवी अहिल्या बाई ने अपने कार्यकाल में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों सोमनाथ, उज्जैन, बनारस में विशाल मंदिरों का निर्माण कराया। उनकी धर्म के प्रति सच्ची निष्ठा को पूरे सम्मान के साथ याद किया जाता है। प्रदेश की बेटियों की प्रतिभा की चर्चा करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रतिभाशाली बेटियों ने देश और दुनियां में मध्यप्रदेश का नाम रौशन किया है। राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं से आग्रह किया की वे देश की महान महिला विभूतियों से प्रेरणा लें। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को दुनिया में श्रेष्ठ संस्कृति के रूप में पहचाना जाता है। 19 लाख छात्राओं को अंतरित की गई राशि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर समग्र शिक्षा के अंतर्गत सैनिटेशन एवं हाइजीन योजना में 19 लाख छात्राओं को 57 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों और महाविद्यालय की छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और उनके उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है। मुख्यमंत्री को छात्राओं ने बांधी राखी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को छात्राओं द्वारा "विशाल राखी" भेंट की गई। इसके बाद छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राखी भी बांधी। डॉ. यादव ने छात्राओं को उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली-2024 और राष्ट्रीय सेवा योजना में मध्यप्रदेश का नेतृत्व करने वाली छात्राओं, महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में अव्वल रहने वाली छात्राओं का सम्मान किया। साथ ही यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में जिन छात्राओं ने भागीदारी की, उनका भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मान किया। सम्मान की श्रृंखला में कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के विभिन्न संकायों में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं का भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने उन छात्राओं को भी सम्मानित किया जिन्होंने खेल गतिविधियों में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रारंभ में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुखवीर सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का कॉलेज और स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में निरंतर प्रयास किए जाने पर जोर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता राष्ट्रीय स्तर के औसत से ज्यादा रही है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सीएम राइज स्कूलों से भी शिक्षा में गुणात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल ने आभार व्यक्त किया। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता, आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत वरबडे और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह, वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्राएं उपस्थित रही।   recent visitors 74

प्रदेश के 7.5 लाख अधिकारी और कर्मचारियों के लिए मध्य प्रदेश सरकार बड़ा का ऐलान, महंगाई भत्ते को लेकर अपडेट

भोपाल  मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को अगस्त के महीने में बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. प्रदेश के करीब 7.5 लाख अधिकारी और कर्मचारियों के लिए मध्य प्रदेश की मोहन सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है. दरअसल, प्रदेश सरकार एमपी के कर्मचारियों का डीए (dearness allowance) केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर करने की घोषणा कर सकती है. लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा ये मांग की जा रही थी, जिसे जल्द ही पूरा किया जा सकता है. केंद्रीय कर्मचारियों बराबर हो जाएगा डीए? लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 46 प्रतिशत किया गया था. राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की गई थी. केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 50 प्रतिशत है, यही वजह है कि एमपी के कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों बराबर डीए की मांग कर रहे हैं. ऐसे में जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस पर फैसला लिया जा सकता है. इतने महीनों का एरियर मिलेगा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी. लेकिन डीए का एरियर जारी नहीं किया था, जो अब जारी किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त तक  एक साथ चार माह की एरियर की राशि कर्मचारियों के खाते में पहुंच सकती है. जुलाई 2023 से लेकर फरवरी 2024 तक का एरियर क्रमशः जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में दिया जा रहा है. इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है. फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता? मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने 15 मार्च 2024 को सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी की थी, जिसके आदेश भी जारी कर दिए गए थे. पहले महंगाई भत्ता 42% था, जो बढ़ाकर 46% किया गया था. अब इसमें 4 प्रतिशत की और बढ़ोतरी की जा सकती है और डीए 50 प्रतिशत हो सकता है. recent visitors 70

वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र के बीच चलाई जाएगी, यात्रियों की बल्ले-बल्ले

भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. जल्द ही वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. खास बात ये है कि मध्य प्रदेश वासियों को इससे बड़ा फायदा होने वाला है. दरअसल, वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र के बीच चलाई जाएगी.    दरअसल, फिलहाल देशभर में जो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वे सभी सिटिंग हैं. ऐसे में लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि अब भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. भोपाल से चलेगी स्लीपर वंदे भारत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. देशभर में कुल 10 वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के रूट भी सामने आ गए हैं. एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मध्य प्रदेश से भी चलाई जाएगी. ये वंदे भारत ट्रेन एमपी की राजधानी भोपाल से मुंबई के बीच चलेगी. मुंबई से भोपाल के बीच के 822 किलोमीटर के सफर को वंदे भारत स्लीपर करीब 8 घंटे में पूरा करेगी. इससे महाराष्ट्र और एमपी के यात्रियों को खासा फायदा होगा. भोपाल-मुंबई  रूट पर चलेगी ट्रेन भोपाल – मुंबई क्राउड रूट है. इस ट्रेन रूट पर काफी भीड़ होती है और टिकट मिलने में काफी परेशानी होती है. ये रूट साउथ भारत को नॉर्थ से जोड़ता है. ऐसे में इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर कोच की मांग ज्यादा थी. जल्द ही इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल हो सकता है. फिलहाल वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टाइम टेबल सामने नहीं आया है. ऐसा माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही इसका टाइम टेबल जारी कर सकता है. इसके साथ ही ये ट्रेन कब शुरू होगी इसकी तारीख भी जल्द ही सामने आ सकती है. जानें कैसी होगी स्लीपर वंदे भारत? वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेहद खास होगी. इसके जरिए आप लंबी दूरी की यात्रा आराम से सोते हुए कर सकते हैं. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. 10 कोच 3rd AC, चार कोच 2nd AC, वहीं एक कोच 1st AC का होगा. स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में दो SLR कोच भी होंगे. recent visitors 107

सीएम मोहन यादव नगरीय निकायों की महिला जनप्रतिनिधियों से आज संवाद करेंगे, मुख्यमंत्री आवास में होगा कार्यक्रम

भोपाल  सावन के महीने में एमपी में सरकारी तौर पर नौ अगस्त से पंद्रह अगस्त पूरे हफ्ते ऐसे आयोजन होने जा रहे हैं. जो पूरी तरह से महिलाओं पर केंद्रित होंगे. 10 अगस्त को एक साथ 25 हजार स्थानों पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन और लाड़ली बहनों के खाते में 1900 करोड़ की राशि ट्रांसफर किए जाने के अलावा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पंचायत से लेकर नगरीय निकायों की जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम किए जाएंगे. सावन में शक्ति के उत्सव के तौर पर ये आयोजन होंगे.  रक्षाबंधन पर्व से पहले राज्य सरकार अलग-अलग महिलाओं के वर्ग का सम्मेलन कर रही है। इसी क्रम में 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में नगरीय निकायों की महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन और रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशभर से सम्मेलन में आने वाली करीब तीन हजार महिला जनप्रतिनिधियों के संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम को देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन का नाम दिया गया है। सम्मेलन में ये होंगी शामिल सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया जाएगा। सम्मेलन में महिला उत्थान से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। इसमें महिला महापौर, निकाय अध्यक्ष, सभापति एवं महिला पार्षदों की सहभागिता रहेगी। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। महिलाओं को दिए जाएंगे उपहार आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने नगरीय निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मेलन की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है। कार्यक्रम स्थल पर भाई के नाम बहन की पाती संबंधी हस्ताक्षर काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अतिथियों को महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित प्रतीक चिह्न और उपहार दिए जाएंगे। महिला जन-प्रतिनिधियों के सम्मेलन में व्यवस्थित आवागमन और समुचित व्यवस्थाओं के लिए नगरीय निकायों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन की थीम देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा रक्षाबंधन कार्यक्रम पर रखी गई है। सम्मेलन में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम-स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्व-सहायता समूह के उत्पादों का प्रदर्शन और योजना की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि पूर्व में यह कार्यक्रम में भोपाल के हंसध्वनि सभागार रविन्द्र भोपाल में होना प्रस्तावित था। अब यह सम्मेलन मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। recent visitors 73

देश का यूपीआई अब विदेशों में भी परचम लहरा रहा, नेपाल में 6 महीने में एक लाख से ज्यादा क्रॉस बॉर्डर UPI ट्रांजेक्शन हुआ

नई दिल्ली अपने देश का यूपीआई अब विदेशों में भी परचम लहरा रहा है। नेपाल में यूपीआई से ट्रांजेक्शन का तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि इसने नेपाल में ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड बना दिया है। नेपाल में 6 महीने से भी कम समय में एक लाख से ज्यादा क्रॉस बॉर्डर UPI ट्रांजेक्शन हुआ है। यह ट्रांजेक्शन पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) हुआ है। बता दें कि NIPL ने फोनेपे के साथ मिलकर यह सेवा मार्च 2024 में शुरू की थी। NIPL नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की एक अंतरराष्ट्रीय शाखा है। एक दिन पहले ही मालदीव ने भी UPI को लेकर भारत के साथ एक समझौता किया है। अब वहां भी लोग UPI के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। भारतीय भी कर सकते हैं नेपाल में पेमेंट नेपाल के साथ समझौते के अनुसार भारतीय भी वहां यूपीआई के जरिए किसी भी मर्चेंट को पेमेंट कर सकते हैं। एनपीसीआई इंटरनेशनल के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि नेपाल आने वाले विदेशियों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की होती है। इस कारण नेपाल में यूपीआई ट्रांजेक्शन में काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं नेपाल से आने वाले लोग भी भारत में पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस्तेमाल किसी स्टोर पर पेमेंट करने, यात्रा बुकिंग करने, ऑनलाइन शॉपिंग, एंटरटेनमेंट, होटल आदि जगह पर किया जा सकता है। इससे पेमेंट पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता। रुपे कार्ड को भी किया शुरू एनआईपीएल ने नेपाल में रुपे कार्ड को चालू करने के लिए नेपाल एसबीआई बैंक लिमिटेड (एनएसबीएल) के साथ सहयोग किया है। इससे दोनों देशों के बीच सीमा पार वित्तीय लेनदेन में और वृद्धि होगी। यूपीआई के जरिए कई देशों में लेन-देन यूपीआई को एनपीसीआई द्वारा विकसित किया गया है। यूपीआई मोबाइल फोन के माध्यम से बैंकों के बीच ट्रांजेक्शन को काफी आसान बना देता है। आप अपने अकाउंट से दूसरे अकाउंट में तुरंत पैसा भेज सकते हैं। भारत की UPI सर्विस कई देशों में चालू है। इनमें भूटान, नेपाल, मॉरीशस, सिंगापुर, फ्रांस, श्रीलंका और यूएई शामिल हैं। अब इस लिस्ट में मालदीव भी जुड़ गया है। यूपीआई पेमेंट में सालाना 45 फीसदी की वृद्धि एनपीसीआई की रिपोर्ट के अनुसार यूपीआई के माध्यम से पेमेंट में सालाना 45 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं ट्रांजेक्शन के मूल्य में भी 35 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। जुलाई में यह कुल 20.64 लाख रुपये हो गया है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कुल लेनदेन करीब 20 लाख करोड़ रुपये के पार हुआ है। जून 2024 में कुल यूपीआई लेनदेन मूल्य 20.07 लाख करोड़ रुपये, मई में 20.44 लाख करोड़ रुपये था। जुलाई 2024 में यूपीआई के माध्यम से औसत दैनिक लेनदेन मूल्य करीब 66,590 करोड़ रुपये था। recent visitors 72

सावन का चौथा सोमवार आज, सम्पूर्ण पूजन विधि, शुभ मुहूर्त

शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में देशभर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है। सनातन धर्म में इस महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। साथ ही यह समय शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार पर महादेव की पूजा करने से वह प्रभु प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।   सावन के चौथे सोमवार 2024 की डेट और शुभ मुहूर्त सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर किया जाएगा। सप्तमी तिथि 12 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।  सावन के तीन सोमवार बीत चुके हैं। 12 अगस्त 2024 को सावन का चौथा सोमवार व्रत रखा जाएगा और शिवजी की पूजा-आराधना की जाएगी। वैसे तो सावन के प्रत्येक सोमवार को देवों के देव महादेव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। साथ ही जातक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस बार सावन के चौथे सोमवार पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस खास मौके पर शिव पूजन के साथ जलाभिषेक भी किया जाता है। आइए जानते हैं सावन के चौथे सोमवार के शुभ योग और शिवजी को प्रसन्न करने के सरल उपाय… सावन का चौथा सोमवार : सावन के चौथे सोमवार 12 अगस्त 2024 को 2 शुभ योग बनेंगे। इस दिन शुक्ल योग, ब्रह्म योग, स्वाति नक्षत्र और विशाखा नक्षत्र समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। चौथे सावन सोमवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त : शुक्ल योग : सुबह से सायं 04:26 पीएम तक स्वाती नक्षत्र : सुबह 08:33 एएम तक ब्रह्म मुहूर्त :04:23 ए एम से 05:06 ए एम तक अभिजित मुहूर्त : 11:59 ए एम से 12:52 पी एम तक विजय मुहूर्त : 02:38 पी एम से 03:31 पी एम तक अशुभ मुहूर्त : इस दिन सुबह 07:28 ए एम से 09:07 ए एम तक राहुकाल मुहूर्त का निर्माण हो रहा है। वहीं, सुबह 07:55 ए एम से लेकर रात 08:48 पी एम तक भद्राकाल का निर्माण होगा। सावन के चौथे सोमवार के विशेष उपाय : इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल, कच्चा दूध अर्पित करें और विधिविधान से शिवजी की पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। सावन के चौथे सोमवार पर शिव मंदिर जाएं। शिवजी की विधिवत पूजा करें और मंदिर में शिवजी के समक्ष 11 घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की मनचाही मुराद पूरी होती है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के किसी भी सोमवार के दिन पारद के शिवलिंग की विधिविधान से पूजा करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।    शिव जी का करें राशि अनुसार अभिषेक     मेष राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर शहद या चंदन मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।     वृषभ राशि के जातक जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।     मिथुन राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र डालकर महादेव शिव का अभिषेक करें।     कर्क राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर शुद्ध घी से शिव जी का अभिषेक करें।     सिंह राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए सावन के चौथे सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।     कन्या राशि के जातक शुभ फल की प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर  गंगाजल में पान का पत्ता या दूर्वा डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     तुला राशि के जातक शुक्र ग्रह मजबूत करने हेतु सावन के चौथे सोमवार पर पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें।     वृश्चिक राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     धनु राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर गाय के कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।     मकर राशि के जातक महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     कुंभ राशि के जातक सावन के चौथे सोमवार पर नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।     मीन राशि के जातक विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए भगवान शिव का  दूध में केसर मिलाकर यानी केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें।   recent visitors 120

सोमवार 12 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि : कल का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहेगा. आकस्मिक रूप से पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. पहले से बकाया धन की वसूली करने के प्रयास सफल रहेगा. कल धन लाभ होगा. रोजगार में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी. आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं. किसी चीज़ से संक्रमण होने की भी संभावना हैं. वृषभ राशि : कल का दिन आपके लिए तनावभरा रहेगा. किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं. विवाद से बचें. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी. काम में मन नहीं लगेगा. व्यापार ठीक चलेगा. आय होगी. परिवार के सदस्यों की आपसे किसी बात की अपेक्षा रहेगी. ऐसे में संयम बनाए रखे और सभी के साथ मधुर संबंध बनाए रखे. मित्र का सहयोग प्राप्त होगा लेकिन वह संतोषप्रद नहीं होगा. मिथुन राशि : कल जीवन में व्यस्तता और भाग दौड़ बंद रहेगी. लेकिन महान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. हालांकि कल का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में ज्यादा व्यतीत होगा. खर्चें भी बढ़ जाएंगे. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे. व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. कल आपकी कार्य पूर्ण होंगे. मन में प्रसन्नता रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. लेकिन आप इसकी ज्यादा चिंता नहीं करेंगे. घर में आपको लेकर तनाव का माहौल रहेगा. लेकिन समय रहते बात संभल भी जाएगी. कर्क राशि: कल घर में मांगलिक कार्य के अवसर प्राप्त होंगे. सुख-सुविधा पर खर्च होगा. विवादास्पद मुद्दों से बचें और अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें. सत्संग का लाभ मिलेगा. राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे. कारोबार मनोनुकूल रहेगा. आप किसी प्रकार के व्यवसाय से जुड़े हैं तो संभल कर चलने की सलाह दी जाती हैं. किसी भी समझौते को करने से पहले उस पर अच्छे से विचार अवश्य कर लें. सिंह राशि: कल का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. कोई भी बड़ा कार्य हो जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी. लेकिन इससे पहले पुराने प्रेमी की यादों से बाहर आना होगा. आर्थिक दृष्टि से कल का दिन आपके लिए शुभ समाचार देने वाला होगा. कन्या राशि : कल आपके लिए अच्छी आमदनी के योग है. सामाजिक कार्यों में व्यवस्त्तता रहेगी. हालांकि अनुकूल परिस्थिति के चलते सुकून मिलेगा. व्यवसाय में नई योजनाओं पर ध्यान देने का समय है. किसी भी निवेश से पहले सावधानी बरतें. कल अच्‍छी खबर मिलेगी. कार्यों में गति आएगी. धन लाभ में वृद्धि होगी. मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा. ऑफिस में काम कम होगा, आप अपने सहकर्मियों के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे. किसी सीनियर के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिलेगा. तुला राशि: कल आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं. जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगी. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. कारोबार से लाभ होगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से कल का दिन चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना हैं. पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं जैसे कि गैस बनना, अपच, दस्त, कब्ज इत्यादि. वृश्चिक राशि: कल आपके कार्य स्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगे. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन स्वस्थ की दृष्टि से सचेत रहें. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें. दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें. फालतू की बातों पर ध्यान न दें. कार्यक्षेत्र में किसी तरह के विवाद का सामना कर पड़ सकता हैं. कल ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखे. धनु राशि: कल का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव ला सकता है. कल नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपके करियर को नई दिशा देंगे. व्यवसाय में सहयोगी संबंधों पर ध्यान दें. अपने पार्टनरों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें. सोच विचार कर लेनदेन करें. मेहनत सफल रहेगी. बिगड़े काम बनेंगे. आय में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. डिजिटल मार्केटिंग, मीडिया, पत्रकार इत्यादि संस्थानों से जुड़े लोगों के लिए कल का समय अनुकूल रहने वाला हैं. मकर राशि: कल का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. संपत्ति क्रय विक्रय से उचित लाभ हो सकता है. लेन-देन में सावधानी रखें. किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. इसके साथ ही विवाद को बढ़ावा न दें. किसी के उकसाने में न आएं. कल पूरा दिन व्यस्तता रहेगी. कुछ दिनों से किसी चीज़ की प्रतीक्षा में थे तो उसको लेकर कल खुशखबरी हाथ लग सकती है. कुम्भ राशि: कल कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार में वृद्धि के योग हैं. स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा. दिन की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रहेगी तथा मन बेचैन रहेगा. किसी बात को लेकर मन कुंठित रह सकता हैं, लेकिन आप किसी से कह नहीं पाएंगे. मीन राशि: कल आकस्मिक धन आगमन के योग हैं. मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. विवाहित लोगों का जीवन नीरस रहने की संभावना हैं. आपका अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की भी आशंका हैं. ऐसे में उनसे खुलकर बात करे अन्यथा बात बढ़ जाएगी. recent visitors 95