राजस्थान के भरतपुर में बाणगंगा नदी में डूबने से 7 युवकों की मौत

 भरतपुर  भरतपुर के श्रीनगर गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां सात युवकों की बाणगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। यह दुखद घटना तब हुई जब आठ युवक नदी में नहाने गए थे। एक गहरे गड्ढे की अनजानगी के कारण सात युवक डूब गए, जबकि एक युवक किसी तरह से बचकर गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की तत्परता से निकाले गए शव घटना की खबर फैलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सभी सात युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि युवक यहां रील बनाने के लिए आए थे, लेकिन इस दुखद हादसे का शिकार हो गए। गांव में मातम और शोक का माहौल एक साथ सात युवकों की मौत से गांव में शोक का माहौल है, और उनके परिवारों में रो-रोकर बुरा हाल है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, और यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि स्थानीय लोगों को नदी में मौजूद गड्ढे की जानकारी थी या नहीं। बाढ़ का खतरा और प्रशासन की अपील इस वक्त भरतपुर के गांवों में बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। पांचना बांध के छह गेट खोल दिए गए हैं, जिससे 35000 क्यूसेक पानी गंभीर नदी में छोड़ा गया है, और जलस्तर बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई है। साथ ही यहां बारिश भी जारी है। प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है, और प्रशासन की ओर से उचित कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। recent visitors 83

2.92 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-रायपुर में फर्जी कंपनी बनाकर शेयर ट्रेडिंग

रायपुर. राजधानी रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने का मामला सामने आया है। ठग ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से 2.92 ठगी कर लिया। मामला साइबर थाना में पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से जब्त बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों के कुल 50 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी प्रोफेसर डॉ. डी सुनील ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से ठगी का शिकार हो गए। ठग ने प्रार्थी से 2.92 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। जब ठगी का आशंका हुई तो उन्होंने पंडरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 163/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी। फर्जी कंपनी बनाकर की ठगी पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा न रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों के उपयोग किए जा रहे बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी ली गई। दिल्ली निवासी आरोपी अंकित सिंह की ओर से पता बदल कर फर्जी कंपनी बनाकर कर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे। आरोपी गिरफ्तार इन बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों के 50 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। दिल्ली निवासी आरोपी अंकित कुमार सिंह 19 वर्ष को आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। recent visitors 73

मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा दो ट्रक के बीच पिचला हुई कार, सवारी सुरक्षित

बड़वानी मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक चौंका देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार 2 ट्रकों के बीच फंसकर चकनाचूर हो गई, लेकिन हैरानी की बात ये है कि कार में सवार लोगों को मामूली चोटें ही आईं हैं जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. हालांकि हादसे के कारण कार सवार को कार काटकर बाहर निकाला गया. छेनी हथौड़े की मदद से कार सवार लोगों को निकाला बाहर जानकारी के मुताबिक, बड़वानी जिले में मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम खड़किया में आज सुबह 4 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया. एक कार दो ट्रकों के बीच फंसकर बुरी तरह से चकनाचूर हो गई. कार ट्रकों के बीच में इस तरह फंसी थी कि कर में सवार लोग भी कार के अंदर फंस गए. जिन्हें गैस कटर, छेनी हथौड़ों की सहायता से कार को तोड़कर और काट कर बाहर निकाला गया. लेकिन सबसे आश्चर्य वाली बात यह रही कि कर में सवार 4 में से तीन लोगों को मामूली चोट आई है. वहीं एक कार सवार घायल मामूली फेक्चर की संभावना जताई गई है. हालांकि किसी को भी जानलेवा चोट नहीं है. जबकि गाड़ी की हालत इतनी खराब थी कि स्थानीय लोगों ने किसी के बचने की उम्मीद नहीं की थी. जानकारी के अनुसार कार सवार चारों लोग सेंधवा जनपद पंचायत के उपयंत्री हैं. जिनका नाम शुभम मेहरावत, राहुल मलगैया, प्रशांत शर्मा और अरुण निरमोदे जो महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्रंबकेश्वर महादेव के दर्शन कर सेंधवा लौट रहे थे. इस दौरान नेशनल हाईवे पर एक ट्रक हाईवे किनारे के कीचड़ में फंस गया था. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक और ट्रेलर आपस में टकरा गए. कार की हालत देखकर किसी को विश्वास नहीं हुआ कि इसमें सवार कोई जीवित बचा होगा. इस हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया. recent visitors 62

घट्टिया में झोलाछाप डॉक्‍टर की पत्‍नी के उपचार के बाद एक युवक की जान पर बन आई

उज्जैन  जिले में झोलाछाप डाॅक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को अधिकारियों ने घट्टिया के ग्राम मीण में एक बंगाली डाॅक्टर के यहां छापेमार कार्रवाई की थी। क्लीनिक पर ऑपरेशन करने के औजार भी मिले हैं। डाॅक्टर की पत्नी ने एक युवक को सलाइन लगा दी थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीएमएचओ को शिकायत के बाद ब्लाॅक मेडिकल आफिसर (बीएमओ) ने क्लीनिक सील कर दिया। गले में छाले होने पर गए ले गए थे क्‍लीनिक राजेश पुत्र मोहनलाल चौहान निवासी ग्राम मेलानिया तहसील महिदपुर ने शिकायत की थी कि उसके पुत्र नीलेश चौहान को गले में छाले होने पर ग्राम मीण में डाॅ. चंदन विश्वास के दवाखाना पर ले गया था। जहां पर डाॅ. विश्वास मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी सुजाता ने बताया कि डाॅक्टर साहब बाहर गए हैं। डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कर दिया उपचार     डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कहा कि मैं भी डाॅक्टर हूं तथा तुम्हारे पुत्र को गले में ज्यादा छाले हो गए है।     डॉक्‍टर की पत्‍नी ने इस दौरान यह भी कहा कि युवक को सलाइन यानी बाटल चढ़ाना पड़ेगी।     इसके बाद डाॅक्टर की पत्नी सुजाता ने नीलेश नामक युवक को एक बाटल चढ़ा दी थी।     इसके दस मिनट बाद ही नीलेश का शरीर अकड़ गया और शरीर ठंडा भी पड़ गया था।     स्वजन उसे तत्काल उज्जैन में निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उसकी हालत में सुधार आया । डाॅक्टर की डिग्री की कर रहे जांच शिकायत मिलने के बाद शनिवार को सीएमएचओ डाॅ अशोक पटेल के निर्देश पर घट्टिया बीएमओ डा. अनुज शाल्य व टीम जांच के लिए ग्राम मीण पहुंचे थे। जहां डाॅ. चंदन के क्लीनिक पर छापा मारा था। अधिकारी क्लीनिक देखकर दंग रह गए थे। वहां पर ऑपरेशन करने के औजार व अन्य सामग्री मिली है। इस पर क्लीनिक सील कर दिया गया है। सीएमएचओ डाॅ. पटेल का कहना है कि डाॅक्टर की डिग्री की जांच की जा रही है। फिलहाल क्लीनिक सील कर दिया गया है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महाकाल कायरो सेंटर संचालक को नोटिस जारी उन्हेल रोड पर ढाबला फंटे पर स्थित महाकाल कायरो केयर सेंटर पर बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की थी। बगैर डिग्री व रजिस्ट्रेशन के जितेंद्र परमार नामक व्यक्ति सेंटर संचालित कर रहा था। सेंटर पर बगैर अनुमति पैथालाजी लैब, एक्सरे मशीन, फिजियोथैरेपी की मशीनें लगी हुई थी। इसके अलावा एक मेडिकल स्‍टोर भी बगैर अनुमति के संचालित हो रहा था। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया है। डाॅ. पटेल का कहना है कि सेंटर की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। recent visitors 88

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, प्रदेश की सड़कें बंद हो गई , 5 एनएच भी बंद

शिमला  हिमाचल प्रदेश में बारिश ने एक बार फिर से कहर बरपाया है। बारिश के चलते कई स्थानों भूस्खलन हुआ है। लगातार बारिश से प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में 288 सड़कें और 5 नेशनल हाइवे बंद हो गए। 458 विद्युत ट्रांसफार्मर और 48 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हो गई है। वहीं नाहन के नजदीक नाहन-पोंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मारकंडा नदी उफान पर है। उफनती नारकंडा नदी तबाही मचा रही है। रविवार की सुबह बनकलां में नदी किनारे बना मंदिर को सैलाब बहा ले गया। पलक झपकते ही नदी किनारे बना यह हनुमाल मंदिर पानी में समा गया। दी के समीप टापू में फंसे 7 लोग नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर के समीप 7 लोगों के नदी के समीप टापू में फंसे हुए है। प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए टीम को रवाना कर दिया है। बारिश का क्रम लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश से राहत और बचाव कार्यो में दिक्कतें हो रही है। वहीं लम्बे समय के बाद किन्नौर जिले में बारिश होने से जगह जगह भूस्खलन होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ीं है। बारिश होने से लियो और हांगो सम्पर्क मार्ग पर भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह से अवरूद्ध हुआ है। वही सतलुज और स्पीति नदी के संगम खाब में भी कल शाम बादल फटने से सड़क मार्ग को नुकसान हुआ है। किन्नौर में भारी बारिश का दौर जारी बता दें कि किन्नौर जिले के कई क्षेत्रों में भयंकर बारिश जारी है। वहीं सांगला वैली में भी जमकर बारिश होने से नदी नाले उफान पर है। सांगला वैली के बास्पा नदी पर बनी जल विधुत परियोजना डैम से 200 क्यूमेक्स पानी छोडा़ गया। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से अपील की कि नदी नाले और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। recent visitors 89

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने बताया रसीले-मीठे और प्रभु श्रीराम की यादें, यूपी के सीएम योगी ने भेजा आम

रायपुर. उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय को उपहार में काकोरी-आमों का टोकरा भेजा है। इस पर साय ने कहा कि यह उपहार पाकर मैं भावुक और अभिभूत हूं। प्रभु श्रीराम जब भी ननिहाल आते रहे होंगे, तब उनके साथ रसीले आमों के टोकरे भी जरूर आते रहे होंगे, तभी छत्तीसगढ़ के आमों में भी ऐसा ही स्वाद है। वनवास के समय यहां के आम हमारे रामलला को वहां के आमों की अवश्य याद दिलाते रहे होंगे। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री ने काकोरी-आमों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को भेजे गए पत्र में उत्तर-प्रदेश में आमों के प्रचुर उत्पादन और वहां की लोकप्रिय प्रजातियों का विस्तार से उल्लेख किया है। उन्होंने बताया है कि स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा काकोरी आम उत्पादन का भी प्रमुख केंद्र है। उत्तर-प्रदेश सरकार ने आमों की माकेटिंग काकोरी ब्रांड के नाम से शुरू किया है। मुख्यमंत्री साय को उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री से उपहार स्वरूप काकोरी ब्रांड के रसीले और मीठे आम मिले। जवाब में मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है- मधुर संदेश के साथ आपके भेजे हुए काकोरी-आम सचमुच बड़े ही स्वादिष्ट हैं। उत्तर-प्रदेश की पहचान आमों से भी है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भी। आपने इन दोनों पहचानों को एकाकार करते हुए जो अद्भुत पहल की है, जो वह प्रेरक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका है। इससे हम अपने महान सेनानियों और उस महान संग्राम की यादों को अपने सबसे प्रिय क्षणों में शामिल कर सकेंगे। साय ने पत्र में लिखा है कि ऐतिहासिक रूप से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की भावनाएं हमेशा एक रही हैं। उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के रूप में पहचाने जाने वाले दोनों भू-भागों के निवासीगण राजा राम की ही प्रजा हैं। प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ और उनकी माता कौशल्या ने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया। recent visitors 72

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा में फर्स्टऑवर अर्थात गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा में फर्स्टऑवर अर्थात गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस अवधि में त्वरित और सटीक मेडिकल सहायता से कई लोगों को जीवन दान मिल सकता है। इसलिए दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बेसिक लाइफ़ सपोर्ट की जागरूकता आवश्यक है। स्वास्थ्य कर्मियों को भी आपातकालीन चिकित्सा के नवीनतम प्रोटोकॉल्स से अपडेट करें। राज्यपाल पटेल इमरजेंसी मेडिसिन के 20वें राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्रभावी बनाने और चिकित्सा नवाचारों के लिए एम्स और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस में विद्वानों और विशेषज्ञों के मंथन से आपातकालीन चिकित्सा की बेहतरी के लिए जो समाधान और सुझाव रूपी अमृत निकला है, उसे समाज को ज्यादा से ज्यादा बांटने का प्रयास करें। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश के लिए हेल्थकेयर विशेष रूप से इमरजेंसी हेल्थकेयर एक चुनौती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इमरजेंसी हेल्थ केयर की चुनौतियों के समाधान का व्यापक स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। एडवांस लाइफ़ सपोर्ट, बेसिक लाइफ़ सपोर्ट, एम्बुलेंस आदि सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार भी आपातकालीन चिकित्सा सेवा के नये केंद्रों की स्थापना और अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा की दिशा में कार्य कर रही है। साइक्लोथॉन जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम राज्यपाल पटेल ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को जागरूक बनाने साइक्लोथॉन प्रभावी माध्यम है। उन्होंने एम्स भोपाल की इस पहल की सराहना की। राज्यपाल पटेल ने आशा व्यक्त की कि साइक्लोथॉन का आयोजन आपातकालीन चिकित्सा के प्रति समाज में सकारात्मकता के प्रसार में सफल होगी। साथ ही इमरजेंसी मेडिसिन के क्षेत्र में एम इंडिया-2024 भी मील का पत्थर साबित होगा। सांसद भोपाल आलोक शर्मा ने बेसिक लाइफ सपोर्टपर आधारित आयोजन और जीवन रक्षा की जन-जागरूकता के प्रयासों के लिए एम्स भोपाल को बधाई दी। कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया। कार्यपालक निदेशक डॉ. अजय सिंह ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. मोहम्मद युनुस ने कॉन्फ्रेंस और साइक्लोथॉन की रूप-रेखा की जानकारी दी। अध्यक्ष एम्स भोपाल डॉ. सुनील मलिक ने कॉन्फ्रेंस के विषय पर अपने विचार रखे। डॉ. भूपेश्वरी पटेल ने आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रो. रजनीश जोशी, विद्वान चिकित्सक, साइक्लोथॉन प्रतिभागी उपस्थित रहे।   recent visitors 81