पौध-रोपण कर पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करें -उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ पूरे देश में चल रहा है और उनकी मंशा अनुरूप हम सब पौध-रोपण कर पेड़ बनायें। इससे बड़ा कोई पुण्य का काम हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को हल्के में न लें और इस काम को औपचारिकता न निभायें, दिल से एक पेड़ मां के नाम अभियान को साकार कर प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण करे। जहां जगह मिले वहां पौधारोपण करें, ताकि इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अभियान में सबकी सहभागिता होना आवश्यक है। नागदा के महिदपुर रोड स्थित नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में वृहद पैमाने पर पौध-रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, क्षेत्रीय विधायक डॉ.तेजबहादुर सिंह चौहान, असंगठित कामगार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत, पूर्व विधायक श्री लालसिंह राणावत आदि की उपस्थिति में नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर बरगद, पीपल एवं नीम की त्रिवेणी का रोपण किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि भावनात्मक दृष्टि से हम सब मिलकर वृहद पैमाने पर पौधारोपण कर पेड़ बनने तक उनका संरक्षण अनिवार्य रूप से करें, तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह पायेगा और हमारे जीवन के लिये ऑक्सीजन मिलती रहेगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि हम सबने कोरोनाकाल की भयावह बीमारी को नजदीकी से देखा है और परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि इस प्रकार के दिन पुन: अब नहीं आये। उस दौरान पीड़ित व्यक्ति इधर-उधर ऑक्सीजन की तलाश में भटकते थे। इस दृश्य को हम सबने देखा और सुना था। इसलिये पेड़ों को न काटे और अधिक से अधिक पौध-रोपण कर पेड़ बनाकर उन्हें संरक्षित किया जाये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने का अभियान भी चलाया गया है। उन्होंने उपस्थित जन-समुदाय से आव्हान किया कि घर-घर तिरंगा लहरायें और तिरंगा यात्रा निकालें। तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है और तिरंगा हम सबका है। क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कहा कि मां है तो मां के साथ और जिनकी मां न है तो वे मां की फोटो रखकर प्रत्येक व्यक्ति पौधा जरूर लगाये। साथ ही लगाये गये पौधे को संरक्षण कर उसे पेड़ बनायें। पर्यावरण का संरक्षण करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हमारी आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी महसूस न हो। श्री फिरोजिया ने कहा कि विकास के साथ विनाश न हो, इस पर भी विशेष ध्यान देना होगा। अधिक से अधिक नीम, पीपल, बरगद के पौधारोपण के साथ-साथ फलदार पेड़ भी अनिवार्य रूप से लगायें। क्षेत्रीय विधायक डॉ.तेजबहादुर सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।   recent visitors 92

राजेन्द्र शुक्ल ने कहा- मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पहले ही लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दे दिया

भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पहले ही लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दे दिया है। लाड़ली बहना योजना की प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रुपए की मासिक राशि के साथ रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, स्वनिधि योजना, युवा उद्यमी योजना सहित अन्य योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं। लाड़ली बहना योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है साथ ही आर्थिक आत्मनिर्भरता मिली है।रीवा के नगर निगम टाउनहाल में लाड़ली बहना उत्सव में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को लाड़ली बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। रीवा जिले की लाड़ली बहना योजना की 4 लाख 10 हज़ार बहनों के खाते में मासिक किश्त तथा 250 रुपए रक्षाबंधन के उपहार के रूप में अंतरित हुए है। समारोह में श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1 हज़ार 897 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना हितग्राहियों के खाते में 52 करोड़ रुपए तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332 करोड़ रुपए वर्चुअल माध्यम से अंतरित किए। तिरंगा देश की आजादी और राष्ट्र गौरव का प्रतीक उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता है तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हमारा तिरंगा देश की आजादी और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। जिले भर में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक अपने घर में शान से तिरंगा लहराए। अपने घरों में तिरंगा लहराकर राष्ट्र वंदना और आजादी के पर्व में अपनी सहभागिता निभाएं। अपने घर में तिरंगा लहराकर अपना और देश का सम्मान बढ़ाएं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की सभी को शपथ दिलायी। उप-मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। उप मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान में नगर निगम परिसर के थ्रीआर पार्क में पौधे रोपित किए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता माझी, नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं।   recent visitors 76

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी की दादी के स्वर्गवास पर जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की दादी श्रीमती देवलली बागरी के निधन पर शनिवार को सांसद श्री गणेश सिंह, महापौर श्री योगेश ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सतना जिले के ग्राम हरदुआ पहुंच कर अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी की दादी श्रीमती देवलली बागरी का गुरुवार को उनके गृह ग्राम हरद्दुआ में निधन हो गया था। पूर्व महापौर सुश्री ममता पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पुष्पराज बागरी श्री रमाकांत गौतम, श्री विश्वनाथ तिवारी, श्री अवधेश सिंह, श्री रामसागर पाण्डेय, श्री लोकेश सिंह, श्री रामसहाय गौतम, श्री सचिन सिंह, पूर्व विधायक गुनौर श्री शिवदयाल बागरी सहित अनेक जनप्रतिनिधिओं ने श्रद्धांजली दी। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी विभिन्न ग्रामों में करेंगी नल जल योजना का लोकार्पण राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 11 अगस्त को सतना जिले के रैगाँव विधानसभा क्षेत्र के 5 गांवों धौरहरा, इटमा, खडौरा, पैकोरी, और नचनौरा ग्राम की नव निर्मित एकल नल जल योजनाओं का लोकार्पण करेंगी।   recent visitors 112

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण कार्यों का मुआयना किया

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा नगर निगम क्षेत्र में जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे वृक्षारोपण का जायजा लिया। उप-मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तालाब के चारों ओर सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने तालाब में वर्ष भर पर्याप्त पानी संचित रहने के लिए यथोचित व्यवस्था करने के लिए कहा । उप-मुख्यमंत्री ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में वन विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित रोपित पौधों की उचित देखभाल और सुरक्षा का पूरा प्रबंध करें। पचमठा में सुंदरकांड के सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल हुए उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा में विकास के साथ-साथ भक्ति की भावना प्रवाहित हो रही है। राम दरबार द्वारा पचमठा में बीहर माँ की आरती की जा रही है जो पचमठा के भौतिक विकास को भव्यता प्रदान कर रही है। श्री शुक्ल पचमठा में राम दरबार द्वारा बीहर आरती के 201 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुंदरकाण्ड के सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल हुए तथा पूजा-अर्चना की।   recent visitors 63

मुख्यमंत्री को ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने माथे पर रोली-चंदन के टीके लगाए और कलाई पर स्नेहिल राखियाँ बाँधीं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने माथे पर रोली-चंदन के टीके लगाए और कलाई पर स्नेहिल राखियाँ बाँधीं। सभी बहनों ने उनकी दीर्घ आयु के लिए कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए। साथ ही कहा कि राज्यसरकार उनके हर सुख-दुख में सदैव सहभागी रहेगी। सरकार प्रदेश भर की बहनों के सशक्तिकरण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। यह सुनकर सभी लाड़ली बहनें अभीभूत हो गईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुँचे थे। इसी दौरान राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षासूत्र बाँधे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला एवं सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह की कलाइयों पर भी ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने राखियाँ बाँधीं। सभी जनप्रतिनिधियों ने लाड़ली बहनों को उपहार भेंट किए। इस मौके पर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार सहित सर्वश्री विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, हरीश मेवाफरोश, अनिल सांखला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। पवित्र सावन के महीने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखियाँ बांधने के लिये विमानतल पर ग्वालियर जिले की लाड़ली बहना योजना की 10 हितग्राही बहनें पहुँची थीं। इनमें श्रीमती हेमलता जैन, श्रीमतल कल्पना राठौर, श्रीमती शशि माहौर, श्रीमती शोभा तोमर, श्रीमती पूनम कुशवाह, श्रीमती पूनम परिहार, श्रीमती बबीता श्रीवास्तव, श्रीमती साधना राठौर, श्रीमती कृष्णा बाथम व श्रीमती कुसुम तोमर शामिल थीं।   recent visitors 130

स्व. प्रभात झा ने अभिभावक की भांति स्नेह देकर अपनी भूमिका निभाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को ग्वालियर में स्व. प्रभात झा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने स्व. प्रभात झा को याद करते हुए कहा कि वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता की चिंता करते थे। स्व. झा ने सही मायने में अभिभावक की भांति स्नेह देकर अपनीकी भूमिका का निर्वहन किया। उनका सम्पूर्ण जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के समय से उनके श्रीझा के साथ आत्मीय संबंध रहे। उनके विचार हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगे। ग्वालियर में कैंसर अस्पताल परिसर स्थित शीतला सहाय सभागार में स्व. झा को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिये श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व.झा संकल्प के धनी थे और जो कहते थे, उसे करके दिखाते थे। अभाव में भी कैसे सफलतापूर्वक भूमिका निभाई जा सकती है इसकी झलकश्री प्रभात झा जी के व्यक्तित्व व कृतित्व में साफ दिखाई देती थी। उन्होंने न केवल प्रखर पत्रकारिता की बल्कि संकल्पबद्ध होकर संगठन का काम किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी जब भी श्री झा से मुलाकात हुई तोउन्हें कुछ न कुछ नया सीखने को मिला। सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने कहा कि स्व. झा के विचार प्रेरणादायी है। वे एक आदर्श राजनेता थे। छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मिलना और उनकी चिंता करना उनके स्वभाव में शामिल था। सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा स्व. झा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये भेजे गए शोक संदेश का वाचन किया। सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा किश्री प्रभात झा से मिला मार्गदर्शन हम सभी को सदैव संबल प्रदान करता रहेगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. झा के पदचिन्हों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी एवं पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने विचार व्यक्त कर स्व. प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धाजंलि सभा में इन जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए श्रद्धांजलि सभा में नवीन एवं नवनीकरण ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर तथा श्री हितानंद शर्मा, श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री लोकेन्द्र पारासर, जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण श्री कौशल शर्मा, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्रीमती सुमन शर्मा, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, श्री श्रीधर पडारकर, श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक श्री कमलापथ आर्य, श्री दीपक सचेती, श्री अरूण चतुर्वेदी, डॉ. बीआर श्रीवास्तव, अरूण जैन व श्री आशीष अग्रवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।   recent visitors 83

देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन 12 अगस्त को भोपाल में

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन होगा। सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया जायेगा। सम्मेलन में महिला उत्थान से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जायेगी। इसमें महिला महापौर, निकाय अध्यक्ष, सभापति एवं महिला पार्षदों की सहभागिता रहेगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने नगरीय निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मेलन की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है। सम्मेलन होंगे विविध कार्यक्रम रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए सम्मेलन में विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम स्थल पर "भाई के नाम बहन की पाती" संबंधी हस्ताक्षर काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अतिथियों को महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित प्रतीक चिन्ह और उपहार दिये जायेंगे। महिला जन-प्रतिनिधियों के सम्मेलन में व्यवस्थित आवागमन और समुचित व्यवस्थाओं के लिये नगरीय निकायों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन की थीम "देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा रक्षाबंधन कार्यक्रम" पर रखी गई है। सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शनी सम्मेलन में राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम-स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्व-सहायता समूह के उत्पादों का प्रदर्शन और योजना की जानकारी दी जायेगी। पूर्व में यह कार्यक्रम में भोपाल के हंस ध्वनि सभागार रविन्द्र भोपाल में होना प्रस्तावित था। अब यह सम्मेलन 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है।   recent visitors 84