मेरठ में मिड डे मील में बच्चों को प्रिंसिपल ने खिलाया मीट, स्कूल से लेकर थाने तक हंगामा, BSA ने किया सस्पेंड

 मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक छात्र को नॉनवेज खिलाया, जिसके बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ. इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई और फिर बीएसए ने प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है. यह मामला मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक सरकारी स्कूल वेदवाड़ा के प्रिंसिपल मोहम्मद इकबाल ने स्कूल में बच्चों से नॉनवेज मंगवाया और एक छात्र को खिला दिया, जोकि अलग समुदाय से था. स्कूल के छात्र का आरोप है कि सर ने कहा था कि आज सब्जी अच्छी नहीं आई है. बाजार से जाकर मीट ले आओ और फिर उनसे खाने के लिए भी कहा. एक छात्र ने मना कर दिया और दूसरे छात्र को मीट खिला दिया, जो कि उसका भाई है.   छात्र का कहना है कि मेरा भाई मुंह ढककर कमरे के पंखे के नीचे लेट गया इसके बाद यह बात उसने अपने परिजनों को बताई और बच्चों के मामा स्कूल लेकर पहुंचे और हंगामा किया. मामला थाने तक पहुंच गया. स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इकबाल पर आरोप लगने के बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया.   इस मामले में प्रिंसिपल ने क्या कहा? एक छात्र ने बताया कि मिड डे मील में सब्जी आई थी और सबने खाना खा लिया. सर ने कहा कि सब्जी अच्छी नहीं आई है और बाहर से जाकर 100 रुपये का मीट ले आओ. उन्होंने 100 रुपये निकालकर दिए और फिर सर ने मुझसे पूछा कि खाएगा तो मैंने मना कर दिया. उसके बाद मेरे भाई से पूछा और मुझे बाहर भेज दिया. हालांकि प्रिंसिपल इकबाल ने इन आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि मैंने कुछ नहीं मंगाया वह खुद लेकर आए हैं. यहां मुसलमान बच्चे भी पढ़ते हैं. BSA ने प्रिंसिपल को सस्पेंड किया वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है कि मीट किस लिए मंगाया गया. किसने मंगाया. इनका उद्देश्य दूसरों बच्चों को खिलाना हो सकता है, लेकिन मंगाना गलत है जो नहीं खाते उनको नहीं खिलाना चाहिए था. इसमें अभी प्रिंसिपल को निलंबित किया जा रहा है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. 100 रुपये देकर मंगाया मीट मामला मेरठ के वैद्यवाड़ा स्कूल का है. यहां पढ़ने वाले एक छात्र का आरोप है कि वह और उसका दिव्यांग भाई स्कूल पढ़ने आते हैं. दोपहर में छात्रों के लिए मिड डे मील बनाया जाता है. छात्र ने बताया कि मिड डे मील में आलू सोयाबीन की सब्जी बनी थी. उन्होंने जब उसे खाया तो वह उन्हें अच्छी नहीं लगी. जिसकी वजह से उसने एक और उसके दिव्यांग भाई ने 2 रोटी खाई थीं. छात्र का आरोप है कि सब्जी अच्छी न लगने पर प्रिंसिपल मोहम्मद इकबाल ने उसे 100 रुपये देकर मीट लाने को कहा. छोटे भाई को खिलाया मीट छात्र ने पुलिस को बताया कि जब वह मीट लेकर आया तो प्रिंसिपल ने उससे खाने के लिए पूछा. छात्र ने उसे खाने से मना कर दिया. उसका आरोप है कि प्रिंसिपल ने उसके भाई से भी मीट खाने के लिए पूछा तो उसने उसके खाने से भी मना कर दिया. लेकिन उन्होंने उसके भाई को मीट खिला दिया. वह जब वापस घर आए तो उसका छोटा भाई मुंह ढककर पंखे के नीचे लेट गया. जब उसके परिजनों ने पूछा तो उसने मीट खिलाए जाने की बात उन्हें बताई. बच्चे की बात सुनकर वह बच्चे को लेकर पहले स्कूल पहुंचे. उन्होंने वहां हंगामा किया. फिर वह बच्चे को लेकर थाने पहुंचे. बच्चे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है.     recent visitors 115

GAD ने केजरीवाल के प्रस्ताव को खारिज किया, स्वतंत्रता दिवस पर आतिशी नहीं राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराएगी

 नई दिल्ली दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जगह आतिशी को झंडा फहराना था. केजरीवाल ने जेल के भीतर रहते हुए यह इच्छा जताई थी कि 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में आतिशी उनकी जगह झंडा फहराए. लेकिन इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) ने केजरीवाल के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि केजरीवाल की जगह आतिशी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए. इसके लिए नियमों का हवाला दिया गया है. केजरीवाल ने जेल से लिखा था पत्र शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लेटर लिखा था. पत्र में केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्री आतिशी सिंह झंडा फहराएंगी. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है. जिसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया था. दरअसल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मनीष सिसोदिया अब 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे. जबकि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी आतिशी का नाम लिया था. केजरीवाल ने जेल से लिखा था पत्र शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को झंडा फहराने के संबंध में उपराज्यपाल को लेटर लिखा था. पत्र में केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मंत्री आतिशी सिंह झंडा फहराएंगी. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है. जिसमें मुख्यमंत्री झंडा फहराते हैं. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं इसलिए उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया था. दरअसल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि मनीष सिसोदिया अब 15 अगस्त को झंडा फहराएंगे. जबकि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी आतिशी का नाम लिया था. जेल में क्यों बंद हैं केजरीवाल? केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन पर कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं. केजरीवाल को पांच अगस्त को ही दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है. गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट ने केजरीवाल को स्पेशल जज के पास जाने को कहा था.   recent visitors 107

BMS और समूह संघ ने PM.CM के नाम कलेक्ट्रेड जाकर सोपा ज्ञापन

 डिंडोरी जिला मुख्यालय में प्रदेश के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ की जिला यूनिट डिंडोरी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को जापान दिया गया जिसमें प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केदो में पूरक पोषक आहार संचालित रसोईया एवं समूह की समस्याओं का समाधान हेतु जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिया गया जिसमें वर्तमान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूरक पोषण आहार समूह से। छोणाकर संस्था को देने का निर्णय किया है। जिससे सभी ढाई लाख रसोईया बहने सरकार की इस निर्णय से अक्रोशित हैक्योंकि इन बहनों के पेट पर जहर घोलने का कार्य सरकार कर रही है। जबकि सरकार दोहरा चाल चल रही है एक तरफ लाडली बहना योजना देकर सदभावना प्रकट कर रही है बही दूसरी और उनके। मुख से निवाला छीन रही है।जबकि आंगनबाड़ी में संचालित समूहों का 4.5माह से मानदेय भी नही दिया गया है।प्रदेश में 60प्रतिशत के हिसाब से खादायन दिया जा रहा है उसे 100प्रतिशत किया जाए।मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए गैस लकड़ी दोनो को अनुमति प्रदान किया जाए चुकी अचानक गैस समाप्त हो जाने पर भोजन बनाने में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है खादायान सामग्री ऑन लाईन के साथ आफ लाइन फिंगर देने की व्यवस्था की जाए पूर्व से को रसोईया काम कर रहे है उन्हे न निकला जाए भारतीय मजदूर संघ के  जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी एवं समूह की अध्यक्ष संतोषी परस्ते ज्योति लोरिया हेमवती गीता बई बाई स्वाती सरोज तिवारीउर्मिला दीदी आदि समस्त पदाधिकारी उपस्थित में ज्ञापन दिया गया recent visitors 91

गोलबाजार रामलीला मैदान में अवैध कब्जा, रामलीला कमेटी ने पत्रकार वार्ता में जताया विरोध

 कटनी गोलबाजार रामलीला मैदान में चहुँओर कब्जा हो गया है। अतिक्रमण की वजह से रामलीला मैदान का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है। रामलीला मंच के दायी तरफ राम दरबार की स्थापना करते हुए करीब 2 हजार वर्गफुट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। यहां नगर निगम द्वारा दो करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण की योजना तैयार की गई है, जिससे आने वाले समय रामलीला मंचन के आयोजन पर संकट मंडरा रहा है। यह आरोप आज गोलबाजार रामलीला कमेटी ने पत्रकार वार्ता में लगाते हुए शासन प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की है। कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी एडव्होकेट भरत अग्रवाल ने बताया कि गोलबाजार रामलीला मैदान में वर्ष 1884 से रामलीला का सफल मंचन होता आ रहा है। शहर की सबसे पुरानी रामलीला कमेटी द्वारा हर साल सफलता पूर्वक रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस साल भी 25 सितम्बर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। समाजसेवी रवि खरे ने बताया कि इसके करीब एक सप्ताह पहले भूमिपूजन किया जाएगा। लेकिन विडम्बना है कि अभी तक रामलीला मैदान में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही नहीं की गई है, जबकि मैदान में चारों तरफ अवैध कब्जा हो गया है। कतिपय लोगों ने यहां राम दरबार की स्थापना कर दी है। रात के समय मैदान असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। जिनकी वजह से कई तरह की दिक्कतें हो रही है। उन्होंने बताया कि हर साल प्रशासन द्वारा एक महीने के लिए मैदान को खाली कराकर गोलबाजार रामलीला कमेटी को सौंपा जाता है लेकिन इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा। इसके पीछे मुख्य कारण रंगमंच के दायी तरफ अवैध कब्जा है। कमेटी द्वारा इस अवैध कब्जे की शिकायत पुलिस एवं प्रशासन से की गई थी। पत्रकार वार्ता में समाजसेवी राकेश अग्रवाल, रवि खरे, शरद अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास नगर निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। शहर में कई ऐसी जगह है, जहां पर ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा सकता है लेकिन नगर निगम ने ऑडिटोरियम निर्माण के लिए गोलबाजार रामलीला मैदान का ही चयन किया, यह समझ से परे है। 2 करोड़ रुपये की लागत से यहां पर बनने जा रहे ऑडिटोरियम के निर्माण के बाद रामलीला का मंचन कैसे होगा और हजारों की तादात में आने वाले दर्शक कहां बैठकर रामलीला का लुत्फ उठाएंगे, एसक नगर निगम प्रशासन के पास कोई जबाव नहीं है। ऑडिटोरियम में 200 से 250 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी और टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने ऑडिटोरियम निर्माण की योजना का विरोध करते हुए कहा कि शहर और जनहित में यह ठीक नहीं है। recent visitors 142

2 लाख रुपए में खरीदी गई पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर घसीटा, मदद को चिल्लाती रही, किसी ने नहीं बचाया

 नागौर राजस्थान के नागौर से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को बाइक से बांधकर घसीट दिया. उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसकी पत्नी उसके मना करने के बावजूद भी अपने बहन के घर चली गई थी. फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है. नशे का आदी है प्रेम राम जानकारी के मुताबिक पूरा मामला नागौर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के पांचौड़ी गांव का बताया जा रहा है. व्यक्ति की पहचान पांचौड़ी निवासी प्रेम राम के रूप में हुई है. प्रेम राम मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर अपनी पत्नी को घसीट रहा है. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रेम राम की शादी 10 महीने पहले ही हुई है. बताया जाता है कि प्रेम राम नशेड़ी है और आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी प्रेम राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बहन के यहां जाने से था नाराज प्रेम राम की पत्नी जिद कर जैसलमेर अपनी बहन से मिलने के लिए जा रही थी. लेकिन उसके पति प्रेम राम ने मना कर दिया था. हालांकि, इसके बाद भी प्रेम राम की पत्नी बहन से मिलने चली गई. इससे गुस्साए प्रेम राम ने मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर पत्नी को घसीट दिया. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए मना भी किया, बावजूद इसके वह नहीं माना. 2 लाख रुपए देकर पंजाब जाकर की थी शादी जानकारी के अनुसार, प्रेमाराम की शादी 6 महीने पहले उसके घरवालों ने 2 लाख रुपए देकर पंजाब निवासी सुमित्रा (25) से कराई थी। सुमित्रा के पिता की मौत हो चुकी है। प्रेमाराम की बहन शारदा, मामा और मौसी ने सुमित्रा की मां को 2 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद शादी कर प्रेमाराम सुमित्रा को नाहरसिंहपुरा ले आया था। सुमित्रा के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। पड़ोसियों ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रेमाराम सुमित्रा को बंधक जैसी हालत में रखता था। वह उसे किसी से बात नहीं करने देता था। सुमित्रा पड़ोस की महिलाओं तक से बात नहीं कर सकती थी। प्रेमाराम शराब का आदी था। प्रेमाराम को शक था कि पत्नी खरीदकर लाने के कारण पड़ोसी उसे बहका देंगे। गांव के किसी युवक ने वीडियो बनाया एक महीने पहले पाबंदियां लगाने की बात पर एक दिन घर में सुमित्रा की पति और सास से ‎‎नोक-झोंक हो गई। सुमित्रा ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। इससे नाराज प्रेमाराम ने ‎‎शराब पीकर पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा, इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर ‎‎घसीटा। इससे उसके गंभीर चोटें आईं।इस दौरान गांव के लोग वीडियो बनाते रहे। सुमित्रा चिल्लाती रही, बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने भी सनकी प्रेमाराम को रोकने की कोशिश नहीं की। गांव के किसी व्यक्ति ने अब वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। उधर, पांचौड़ी थानाधिकारी खेताराम ने बताया कि महिला को जैसलमेर से नागौर लाया जाएगा। उससे पूछताछ की जाएगी।   recent visitors 113

टीकमगढ़ जिले के बिकास खंड जतारा के अंतर्गत

टीकमगढ़ ग्राम पंचायत करमौरा में चल रहा है नल जल योजना का कार्य गति शीघ्र जिसमें जो पाइपलाइन रोड के बगल से डाली जा रही है वह 3 फुट का नियम बताया गया है लेकिन एक फुट की गहराई में डाली जा रही है इस संबंध में ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और कहा की मशीन को बंद रहने दो और कहा कि 3 फुट नियम के अनुसार नाली खोदकर लाइन डाली जाए और जो पाइप लाइन के जॉइंट हैं वह भी सही नहीं किये जा रहे हैं हर तरह से फर्जी कार्य किया जा रहा है जिसमें ग्राम करमौरा के कुछ दबंग भी नल जल योजना का कार्य घटिया तरीके से करा रहे है। ठेकेदार विनय शर्मा जान पूछ कर घटिया तरीके से कार्य को करवा रहे हैं। कुछ दिन पहले पत्रकार हैरान यादव ने 15 जुलाई को टंकी निर्माण में जो घटिया कसम का माल लग रहे थे उसे संबंध में उस भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लगाई थी। उसमें उसे खबर का असर होते ही काम बंद हो गया था लेकिन जो टंकी का कार्य धीमी गति से चुपके चुपके कार्य किया जा रहा है। टंकी के कार्य करने वाले कारीगर ग्रामीणों से कहते हैं की टंकी का कार्य अभी बंद है लेकिन दो-तीन चार दिन में प्लर खडा करते हैं  उसके ऊपर स्ट्रक्चर बनाते हैं ऐसे ही आधे से अधिक काम को कर दिया गया है । पीएचई विभाग के एसडीओ व इंजीनियर का कहना है कि अभि टंकी का कार्य बंद है लेकिन असल में टंकी कार्य धीरे-धीरे चल रहा है पत्रकार को भी धमकी दी गई थी इस संबंध में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है क्या ऐसे ही भ्रष्टाचार होगा प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार में उन्हीं की नल जल योजना का कार्य का भ्रष्टाचार अगर कोई पत्रकार खबर चलाता है तो उसको धमकाया जाता है recent visitors 88