एम.पी. ट्रांसको मुख्यालय में हुआ वृहद पौधारोपण

भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार म.प्र. की बिजली कंपनियों में ‘‘ एक पेड़ मॉ के नाम ‘‘ पौध-रोपण अभियान के तहत एम.पी. ट्रांसकों (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) की नयागांव जबलपुर स्थित आवासीय कॉलोनी परिसर में वृहद पौध-रोपण किया गया। इस महा अभियान में कॉलोनी परिसर में रहने वाले कार्मिकों व उनके परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी सहित मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पौध-रोपण कार्यक्रम में परिसर में निवास करने वाले सभी श्रेणी के कार्मिकों ने सपरिवार विभिन्न प्रजाति के लगभग 100 पौधों का रोपण किया एवं सपरिवार इन पौधों के देखरेख की जिम्मेदारी लेने की शपथ भी ली। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 19 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। एम.पी. ट्रांसको के भोपाल कार्यालय में हुआ पौध-रोपरण एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के गोविंदपुरा भोपाल स्थित परिसर एवं भोपाल के विभिन्न एकस्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों में भी पौध-रोपण किया गया। “एक पेड़ मॉ के नाम” अभियान के तहत प्रदेश भर में एम.पी. ट्रांसको के सभी 42 ट्रांसमिशन लाइन मेटेनेन्स (टी.एल.एम.), 416 एकस्ट्रा हाईटेंशन सबस्टेशनों तथा प्रदेश में एम.पी. ट्रांसकों के सभी कार्यालयों में करीब 19 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है।   recent visitors 77

कमला हैरिस ने कई प्रमुख चुनावी प्रांतों में लोकप्रियता में बढ़त की हासिल

वाशिंगटन  अमेरिका की उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कई प्रमुख चुनावी प्रांतों में लोकप्रियता में बढ़त हासिल कर ली है। चुनाव प्रचार के लिए चंदा एकत्र करने का भारतीय अमेरिकी हैरिस (59) का अभियान जारी है। उनकी रैलियों में रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिल रही है। हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को में चंदा जुटाने के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम यह चुनाव जीतेंगे।’’ उन्होंने इस कार्यक्रम में 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा जुटाया जिसमें कई भारतीय अमेरिकियों सहित लगभग 700 दानदाताओं ने भाग लिया। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी दौड़ से बाहर होने के फैसले के बाद राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के एक महीने से भी कम समय में हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त को लगभग समाप्त कर दिया है। सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य सर्वेक्षणों की निगरानी करने वाली मीडिया कंपनी ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ के अनुसार, लोकप्रियता रेटिंग में हैरिस अब सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के औसत में ट्रंप से 0.5 प्रतिशत अंक आगे हैं। इसके अनुसार, हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे महत्वपूर्ण प्रांतों में भी बढ़त बना ली है जहां पहले बाइडन पीछे थे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ताजा सर्वेक्षण में कहा गया कि पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में हैरिस चार प्रतिशत अंकों से आगे हैं। क्या कहते हैं सर्वेक्षण अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनावी दौड़ से बाहर होने के फैसले के बाद राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के एक महीने से भी कम समय में हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त को लगभग समाप्त कर दिया है। सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य सर्वेक्षणों की निगरानी करने वाली मीडिया कंपनी ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ के अनुसार, लोकप्रियता रेटिंग में हैरिस अब सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के औसत में ट्रंप से 0.5 प्रतिशत अंक आगे हैं। इसके अनुसार, हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे महत्वपूर्ण प्रांतों में भी बढ़त बना ली है जहां पहले बाइडेन पीछे थे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ताजा सर्वेक्षण में कहा गया कि पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में हैरिस चार प्रतिशत अंकों से आगे हैं। हैरिस ने किया बड़ा वादा बता दें कि, हाल ही में कमला हैरिस ने लास वेगास में जनता से वादा किया कि वह रेस्तरां कर्मचारियों और अन्य सेवा कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर लागू करों को समाप्त करने की दिशा में काम करेंगी। हैरिस ने कहा, ‘‘सभी से मेरा वादा है कि जब मैं राष्ट्रपति बनूंगी तो हम अमेरिका के कामकाजी परिवारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इसमें न्यूनतम वेतन बढ़ाना और सेवा तथा आतिथ्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर करों को खत्म करना शामिल है।’’ जानें दिलचस्प बात दिलचस्प बात यह भी है कि, राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में लगभग एक जैसी ही बात कर रहे हैं। लास वेगास की अर्थव्यवस्था काफी हद तक होटल, रेस्तरां और मनोरंजन उद्योगों पर निर्भर है। ट्रंप ने भी जून में एक रैली में कमोबेश यही बात कही थी, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस (संसद) के समर्थन के बिना ना तो यह कदम ट्रंप उठा सकते हैं और ना ही हैरिस।     recent visitors 111

रोहित शर्मा और विराट कोहली के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद, भारत की अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी अगली इंटरनेशनल सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है। 19 सितंबर से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। उससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी नाम की चार टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति इन टीमों का चयन करेगी और इसमें कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। सिर्फ बुमराह को मिली छूट दलीप ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट के लगभग सभी बड़े नाम नजर आ सकते। विराट कोहली और रोहित शर्मा एक-एक मैच में नजर आ सकते हैं। चयनकर्ता चाहते हैं कि सभी प्रमुख खिलाड़ी इसमें खेलें। शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को भी दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। वेन्यू में हो सकता है बदलाव इस बार दलीप ट्रॉफी जोनल फॉर्मेट में नहीं खेली जाएगी। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति चार टीमें- भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी का चयन करेगी। टूर्नामेंट का आयोजन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में होना है। हालांकि यहां एयरपोर्ट नहीं है और स्टार खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेने की सहमति जताई है। इस स्थिति में बीसीसीआई अब एक राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने की योजना बना रहा है। ईशान किशन की वापसी संभव ईशान किशन को दलीप ट्रॉफी के लिए चुनने जाने की पूरी उम्मीद है। रिपोर्ट की मानें तो चयन समिति चाहती है कि अगर किशन भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें रेड बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू करना होगा। पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी न खेल पाने के कारण ईशान और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। किशन ने बीसीसीआई की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। वहीं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को दलीप ट्रॉफी की किसी भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद न के बराबर है। recent visitors 173

देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल- उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री एवं अन्य विशिष्टजन ध्वजारोहण करते हैं उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल हों। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल आज रीवा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा कालेज चौराहा होकर मानस भवन के सामने से शिल्पी प्लाजा होते हुए मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के ग्राउण्ड में समाप्त हुई। हर घर तिरंगा अभियान की बाइक रैली को दिखाई हरी झण्डी हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा आयोजित बाइक रैली को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री स्वयं भी खुली जीप में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। सांसद जनार्दन मिश्र, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी एसपी पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, सीईओ जिला पंचायत डॉ सारैभ सोनवणे सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के सदस्य शामिल हुए।   recent visitors 96

राज्यपाल पटेल ने प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे को कुलपति नियुक्त किया

राज्यपाल पटेल ने प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे को कुलपति नियुक्त किया राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर की होंगी कुलपति भोपाल राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष मंगुभाईपटेल ने राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला  विश्वविद्यालय, ग्वालियर का कुलपति प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे को नियुक्त किया है। शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, ग्वालियर की संगीत प्राध्यापक प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु, जो भी पूर्वतर होगी के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।   recent visitors 89

CM महिला उद्यमियों द्वारा संचालित उद्योगों का और लोकार्पण और 10 से अधिक उद्योगों का भूमिपूजन भी करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 13 अगस्त को महिला उद्यमी सम्मेलन सह रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रदेश की महिला उद्यमियों से संवाद करेंगे। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया है कि कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा यादव महिला उद्यमियों द्वारा संचालित करीब 80 से अधिक उद्योगों का और लोकार्पण और 10 से अधिक उद्योगों का भूमिपूजन भी करेंगे। मंत्री काश्यप ने आज सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन में सभी व्यवस्थाएं बहनों के अनुकूल उत्कृष्ठ करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री डा यादव को बहने राखी बांधेंगी। सम्मेलन में प्रदेश की 800 से अधिक महिला उद्यमी बहनें शामिल होंगी। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की सफलता और स्टार्टअप पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रसारण भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ महिला उद्यमी अपने अनुभव भी साझा करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्यमियों को प्रतीकात्मक रूप से ऋण वितरित करेंगे। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण क्षेत्रीय टीवी न्यूज चैनल और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किया जायेगा। महिला सशक्तिकरण के राज्य सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिये यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें तीन-तीन सफल महिला स्टार्ट-अप के साथ महिला संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने अनुभव साझा किये जाएंगे। महिला उद्यमी सम्मेलन में मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ वूमेन इंटरप्राइजेज, फिक्की, सीआईआई का इंडियन वूमेन नेटवर्क, लघु उद्योग भारती, डिक्की, बी.आई.सी.बी.आई., पीएचडी चेंबर, बीएनआई और आईएम स्टार्ट-अप संगठन की महिला उद्यमी और पदाधिकारी शामिल होंगे।   recent visitors 83

प्रदेश का हर MLA अब ई-विधान से जुड़ेगा और उन्हें हर विषय की पूरी जानकारी सिंगल क्लिक पर उपलब्ध रहेगी

 भोपाल  मध्य प्रदेश में विधायकों को अब सरकार लैपटाप या कंप्यूटर खरीदने के लिए अलग से राशि नहीं देगी। इसके स्थान पर ई-विधायक ऑफिस योजना प्रारंभ की जा रही है। इसमें प्रत्येक विधायक को पांच लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे वे ऑफिस की व्यवस्था बनाएंगे। यह ई-विधान से जुड़ेगा और विधायक को हर विषय की पूरी जानकारी सिंगल क्लिक पर उपलब्ध रहेगी। अभी केवल प्रश्न पूछने की व्यवस्था ऑनलाइन है। नई विधानसभा के गठन के समय विधायकों को कामकाज में आसानी हो, इसके लिए लैपटाप खरीदने 35 हजार रुपये तक दिए जाते हैं। विधायक लैपटाप या कंप्यूटर लेकर उसका बिल विधानसभा सचिवालय को आवेदन के साथ देते हैं और फिर राशि संसदीय कार्य विभाग से राशि मिल जाती है लेकिन 16वीं विधानसभा के गठन के बाद यह राशि भी नहीं दी गई। बजट के दौरान टैबलेट खरीदकर दिए थे इसी तरह वित्त विभाग ने पिछले बजट के लिए टैबलेट खरीदकर दिए थे। बजट पुस्तिका देने के कारण इस वर्ष यह भी नहीं दिए गए। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह का कहना है कि अभी किसी विधायक की ओर से लैपटाप के लिए राशि दिलाने का आवेदन नहीं दिया गया है। ई-विधायक ऑफिस योजना का क्रियान्वयन भी शासन द्वारा किया जाना है इसलिए राशि की व्यवस्था भी उसी स्तर से होगी। उधर, संसदीय कार्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था की घोषणा बजट में हुई है पर इसका क्रियान्वयन कैसे और कौन सा विभाग करेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। ई-विधायक ऑफिस का उपयोग जनता के लिए होगा सूत्रों का कहना है कि योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। वही, निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि या स्वेच्छानुदान में से पांच-पांच लाख रुपये निकालकर उपलब्ध कराएगा क्योंकि ई-विधायक ऑफिस योजना का उपयोग भी क्षेत्र की जनता के लिए होगा। उनके आवेदनों को सीधे संबंधित विभागों को सीधे विधायक के कार्यालय से ऑनलाइन प्रेषित कर दिया जाएगा। विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों और आवेदनों की स्थिति की जानकारी भी शासन स्तर से सीधे विधायकों को मिलती रहेगी। recent visitors 108