आशीर्वाद समारोह में नाबालिग ने की डेढ़ करोड़ की चोरी, राजस्थान-जयपुर के होटल से दूल्हे की मां का बैग उड़ाया

जयपुर. जयपुर के होटल हयात में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तेलंगाना से आए एक मेडिकल व्यवसायी के बेटे के आशीर्वाद समारोह के दौरान एक 14 साल का नाबालिग दूल्हे की मां का रुपयों और गहनों से भरा बैग लेकर रफू चक्कर हो गया। सिर्फ एक मिनट के भीतर हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सायबराबाद, तेलंगाना के रहने वाले नरेश कुमार गुप्ता के बेटे की शादी वहीं की एक लड़की से तय हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की से तय हुई थी लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दोनों परिवारों ने जयपुर के हयात होटल में बुकिंग करवाई थी। 8 अगस्त को दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग आशीर्वाद समारोह में मौजूद थे। इसी दौरान मौका पाकर एक नाबालिग ने दूल्हे की मां के पास रखा सफेद रंग का बैग उठा लिया और वहां से चंपत हो गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग और उसका साथ बारात में चल रहे हाथी के साथ होटल के अंदर पहुंचे थे और बैग पकड़े हुए लोगों की रैकी कर रहे थे। मौका मिलते ही नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया और दूल्हे की मां का बैग लेकर भाग गया। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के होटल से निकलने का रूट चार्ट बनाया है और उसी को ध्यान में रखते हुए नाबालिग और उसके साथी की तलाश कर रही है। recent visitors 108

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, विशेष सत्र बुलाएं, मायावती ने मोदी सरकार को घेरा

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंन्‍स कर अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा है कि केंद्र की सरकार को संसद का सत्र बुलाकर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और क्रीमीलेयर के मामले में आरक्षण की स्थिति साफ़ करनी चाहिए। इसके साथ ही जिन राज्यों में कांग्रेस भाजपा और अपना दल की सरकारें हैं उनको भी आरक्षण को लेकर स्थिति साफ़ करनी चाहिए। इसके साथ ही मायावती ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट में ठीक से पैरवी नहीं की। बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि एक अगस्त को सुप्रीम कोर्ट का जो फ़ैसला आया है उस पर केंद्र सरकार ने अपनी स्थिति पूरी तरीक़े से साफ़ नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र को लगता है कि आश्वासन देने से काम चल जाएगा तो ऐसा नहीं है।उनको संसद का सत्र बुलाकर इस पर स्थिति साफ़ करनी चाहिए। प्रधानमंत्री की नीयत अगर साफ़ है तो उनको संसद का सत्र समय से पहले स्थगित नहीं करना चाहिए, विशेष सत्र बुलाना चाहिए और आरक्षण को लेकर पूरी तरह से तस्वीर को साफ़ करना चाहिए। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर संसद में बिल लाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्‍होंने कि भाजपा और कांग्रेस आरक्षण के खिलाफ ही हैं। नौकरियों को खत्‍म कर संविदा पर कर्मचारियों की तैनाती भी आरक्षण को खत्‍म करने की ही कोशिश है। मायावती ने कहा कि एससी-एसटी के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कीमीलेयर के बहाने आरक्षण को खत्‍म करने की साजिश हो रही है। संसद का सत्र खत्‍म हो गया लेकिन विधेयक नहीं आया। ऐसा लगता है कि आरक्षण को निष्‍प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में संविधान बचाने का नाटक करने वाले अब अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और क्रीमीलेयर के आरक्षण के मसले पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस संसद सत्र में इस मुद्दे को ठीक तरीक़े से नहीं उठाया नहीं उठाया। देश के 40 करोड़ अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग कांग्रेस की तरह भाजपा से भी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। recent visitors 107

पति के साथ रहने योग्य नहीं महिला, राजस्थान-झुंझुनू के मीणा सेवा संस्थान का तुगलकी फरमान

झुंझुनू. जिले के आदिवासी मीणा सेवा संस्थान ने लेटर हेड पर आदेश जारी करते हुए कहा कि समाज की विवाहिता अनीशा कावंत अपने पति के साथ रहने के लिए योग्य नहीं है और अपने पति के साथ घर नहीं बसा सकती। संस्थान के इस तुगलगी फरमान को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। पीड़िता अनीशा कावंत ने संस्थान के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा व मुख्य महासचिव रामनिवास मीणा के खिलाफ झुंझुनू कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार विवाहिता अनीशा कावंत का अपने ससुराल वालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते मीणा समाज ने यह फैसला सुनाया। अनीशा ने कहा कि फैसले से पहले उनका पक्ष भी नहीं सुना गया और मनमर्जी से पैसे लेकर ससुराल वालों के पक्ष में एकतरफा फैसला सुनाया गया है। पीड़िता का कहना है कि अब संस्थान के निर्णय के आधार पर ससुराल वाले उसे टॉर्चर कर रहे हैं और कोर्ट में आकर तलाक लेने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने बताया कि उसका मामला मीणा समाज, बीकानेर के क्षेत्राधिकार में आता है। झुंझुनू में उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसने कहा कि षड्यंत्र रचकर मेरा विवाहित जीवन खराब कर दिया, महिला ने रिपोर्ट देकर अध्यक्ष और महासचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। recent visitors 106

सीएम साय की चला रहा था फर्जी फेसबुक आईडी, छत्तीसगढ़-रायपुर पुलिस ने राजस्थान के साहूकार को पकड़ा

रायपुर. रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले के अंतर्राज्यीय आरोपी साहूकार खान गिरफ्तार किया है। आरोपी सीएम के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कई लोगों को झांसा दिया था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाइल भी जब्त किया गया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन में भादवि एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्रार्थी मनोज कुमार साहू ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर छवि धुमिल करने के उद्देश्य से संचालन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी को राजस्थान से पकड़ने के लिए अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर टीम को राजस्थान के अलवर भेजा गया था। टीम के सदस्यों ने अलवर पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए  रेड डालकर आरोपी साहूकार खान को पकड़ा। मिले साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया है। पुलिस ने अलवर के जिस क्षेत्र में रेड डाली थी। उस क्षेत्र के निवासी किसी भी विशिष्ठ और वीआईपी लोगों के फोटो और नाम का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिस संबंध में राजस्थान में भी कई अपराध पंजीबद्ध है, ऐसे अन्य व्यक्तियों पर भी रायपुर पुलिस शिकंजा कस रही है। recent visitors 102

‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कर रहे हैं कोशिश- जयराम रमेश

नई दिल्ली  कांग्रेस ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है। जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकारने की आलोचना की थी और अब प्रधानमंत्री इस राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम रमेश ने आरएसएस और पीएम मोदी को घेरा जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा है कि ‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने एक और हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। तिरंगे के साथ RSS के संबंधों का संक्षिप्त इतिहास देखिए। RSS के दूसरे प्रमुख MS गोलवलकर ने अपनी पुस्तक बंच ऑफ थॉट्स में कांग्रेस के तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने के फैसले की आलोचना की थी, इसे “सांप्रदायिक” और “सिर्फ बहकने और नकल करने का मामला” करार दिया था। RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने 1947 में लिखा था कि तिरंगे को हिंदुओं द्वारा कभी अपनाया नहीं जाएगा और न ही इसका सम्मान किया जाएगा। शब्द तीन अपने आप में एक बुराई है, और तीन रंगों वाला झंडा निश्चित रूप से बहुत बुरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पैदा करेगा और देश के लिए हानिकारक है।’ ‘2015 में, RSS ने कहा कि “राष्ट्रीय ध्वज पर भगवा रंग ही एकमात्र रंग होना चाहिए क्योंकि अन्य रंग सांप्रदायिक विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं।” आरएसएस ने 2001 तक अपने मुख्यालय में नियमित रूप से तिरंगा नहीं फहराया और जब तीन युवकों ने इसके परिसर में झंडा फहराने की कोशिश की तब ज़बरदस्ती करने का “अपराध” बताकर उन पर मामला दर्ज़ किया गया। नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री इस राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं – जिसे उनके वैचारिक परिवार ने लंबे समय से अस्वीकार किया है – क्योंकि उनके संगठन का कोई इतिहास और प्रतीक नहीं है जिसे भारत अपना मान सके। विशेष रूप से उस दिन जब भारत और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मना सकते हैं, जिसमें RSS ने भाग लेने से इंकार कर दिया था।’ recent visitors 106

नेपरी बृजगढी सड़क जलभराव की समस्या का हुआ समाधान, किसानों ने मनाया जीत का जश्न

कैलारस नेपरी से बृजगढी की ओर जाने वाली सड़क को ब्रॉड गेज ट्रैक के पुल के नीचे जल भराव की समस्या महीनों से बाधित किए हुए थी। इस क्षेत्र में लगभग 50 गांव के किसानों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे, अस्पताल पहुंचना आमजन का दूभर हो गया। यहां तक कि किसान खेतों पर भी नहीं पहुंच पा रहे थे। इस जल भराव स्थल पर दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे पानी में गिरकर असमय काल कलवित हो गए। सैकड़ो वाहन खराब हो गए। सैकड़ो लोग महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध चोटिल हो गए। सरकार और प्रशासन किसानों व आमजन की सुनने के लिए तैयार ही नहीं थे। अन्ततः किसानों ने 05 अगस्त से जल भराव स्थल के पास जोरदार आंदोलन की शुरुआत की। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई। उसके बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो सैकड़ो की संख्या में किसानों ने एकत्रित होकर आंदोलन स्थल से रैली निकालकर कल तहसील कार्यालय पहुंच कर घेराव करते हुए आगे आंदोलन की चेतावनी  दी। इस सबके चलते प्रशासन व सरकार सक्रिय हुए। पोकलेन और जेसीबी मशीन मंगाकर तत्काल कच्चा नाला खोदकर पानी कुंवारी नदी में निकाल दिया गया। सड़क साफ कर दी गई। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आंदोलन स्थल पर आज जीत का जश्न मनाया। फल वितरण किये। आंदोलन के नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय तहसीलदार श्री विश्राम बघेल ने आकर नाले को पक्का करने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसानों ने आंदोलन को समाप्ति की घोषणा की। इस मौके किसानों कीआम सभा को मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी , कार्यकारी जिला अध्यक्ष गयाराम  सिंह धाकड, जगन्नाथ सिंह धाकड़, भैरूलाल धाकड़, राजवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष एस एफ आई,बृजराज सिंह सिकरवार सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभी ने जीत की खुशी का इजहार करते हुए किसानों की एकता और संघर्ष को मजबूत बनाने की आम जनों से अपील की। आंदोलन में  सर्वश्री कन्हैयालाल , रामसिंह कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाह, जसवंत सिंह सिकरवार, निरंजन शाक्य, संजयसिंह सिकरवार, मदनलाल धाकड़, दाताराम धाकड़, रामहेत धाकड़, नवाव सिंह धाकड़, राजेन्द्र धाकड़, भूपेंद्र धाकड़, प्रदीप धाकड़ सुरेश चंद्र धाकड़, मातादीन कुशवाह रामप्रकाश जाटव, आदि ने विशेष भूमिका अदा की।अंत में जोरदार नारेबाजी के साथ किसान आंदोलन समाप्त हुआ। किसानों ने जीत के लिए सहयोग करने वाले आम जनों किसानों सभी को बधाई दी और आगामी दिनों में संगठन व एकता को मजबूत करने और राष्ट्रीय व स्थानीय मुद्दों पर किसान सभा के आव्हानों पर अमल करने का भी निर्णय लिया है। recent visitors 110

शीर्ष वरीयता प्राप्त कोको गाफ नेशनल बैंक ओपन से बाहर

टोरंटो शीर्ष वरीयता प्राप्त कोको गाफ 14वीं वरीयता प्राप्त डायना स्नाइडेर से 6.4, 6.1 से हारकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस से बाहर हो गई। स्नाइडेर का सामना अब छठी वरीयता प्राप्त लियुडमिला सैमसोनोवा से होगा जिन्होंने एलिसे मर्टेंस को 6.2,, 6.4 से मात दी थी। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने कैटी बूल्टर को 6.3, 6.3 से हराया। गत चैम्पियन जेसिका पेगुला ने क्वालीफायर एशलिन क्रूगर को 6.2, 6.4 से मात दी। अब उनका सामना पेटोन स्टीयर्न्स से होगा जो विक्टोरिया अजारेंका के जांघ में चोट के कारण कोर्ट छोड़ने के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। टेलर टाउंसेंड ने चौथी वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंको को 6.2, 6.1 से हराया। वहीं एम्मा नवारो ने मार्टा कोस्टियुक को 7.5, 7.5 से हराया।   recent visitors 100