हेड टीचर पिछले 8 सालों से शिकागो में है, गुजरात के सरकारी स्कूल से सैलरी ले रही है, बिना काम मिल रहा दाम

बनासकांठा गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल की शिक्षक 8 साल से शिकागो में रहते हुए गुजरात के सरकारी स्कूल से सैलरी ले रही है। मामला बनासकांठा का है। महिला सरकारी प्राइमरी स्कूल की हेड टीजर बताई जा रही है। अधिकारियों और अभिभावकों ने इस मामले में शिकायत की है। उनका कहना है कि हेड टीजर पिछले 8 सालों से शिकागो में है। इसके बावजूद वह स्कूल से सैलरी ले रही हैं। स्कूल के अधिकारियों के अनुसार, अंबाजी में पंचा प्राइमरी स्कूल की प्रमुख भावनाबेन पटेल के पास अमेरिकी ग्रीन कार्ड है और वह 2013 से अमेरिकी शहर की स्थायी निवासी हैं। वह पिछले 8 सालों से एक भी दिन स्कूल नहीं आई लेकिन फिर भी उनका का नाम स्कूल के रोस्टर में बना हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भावनाबेन पटेल साल में केवल एक बार गुजरात आती हैं वह दीवाली के समय जब स्कूल की छुट्टी होती है। इस दौरान भी वह ना तो स्कूल जाती हैं और ना ही बच्चों से बात करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक  अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने इसके बारे में शिक्षा अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्कूल की प्रभारी शिक्षिका पारुलबेन ने कहा कि भावनाबेन पटेल 2013 में अमेरिका चली  गईं थीं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि भावनाबेन पटेल लंबे समय से स्कूल नहीं आईं तो उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। छात्रों ने यह भी कहा कि उन्होंने पटेल को कम से कम दो साल से नहीं देखा है। रिपोर्ट के मुताबिक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर ने इस बात की पुष्टि की है कि भावनाबेन पटेल आखिरी बार जनवरी 2023 में स्कूल आईं थीं और इस साल की शुरुआत से अनपेड लीव पर हैं। अधिकारियों ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।   recent visitors 73

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ लेने पत्नी के नाम पर धड़ाधड़ गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवा रहे पति

भोपाल  मध्य प्रदेश में 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए कनेक्शन पुरुष से महिला के नाम स्थानांतरित कराने से काम नहीं चलेगा। ऐसे किसी भी प्रकरण को मान्य नहीं किया जाएगा। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके नाम योजना की शुरुआत के समय रसोई गैस कलेक्शन था। प्रदेश में अभी 40 लाख महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिलाने के लिए अंतर की राशि अनुदान के रूप में दी जा रही है। उज्जवला योजना की लाभार्थी हैं शामिल विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना लागू की थी। इसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी भी शामिल की गईं। योजना सिर्फ लाड़ली बहना के लिए योजना का लाभ लेने के लिए कई उपभोक्ताओं ने अपने नाम के स्थान पर कनेक्शन महिलाओं के नाम पर करा लिए पर इसे मान्य नहीं किया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि योजना केवल उज्जवला योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के लिए है। पुरुषों के नाम पर यदि रसोई गैस कनेक्शन है तो उसे मान्य नहीं किया जाएगा। कलेक्टरों को दिए गए निर्देश योजना लागू होने के बाद बड़ी संख्या में कनेक्शन स्थानांतरित कराने के प्रकरण सामने आए हैं। इसे देखते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बात का ध्यान रखें कि कनेक्शन महिला के नाम पर ही होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि जुलाई 2023 से मार्च 2024 क 579 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा चुका है। अप्रैल और मई 2024 का 52.44 करोड़ रुपये अनुदान दिया जाना बाकी है। इसके लिए अब सरकार ने रसोई गैस सहायता योजना (उज्ज्वला) एवं रसोई गैस सहायता योजना (गैर उज्ज्वला) लागू की है। अब इसके माध्यम से ही आयल कंपनियों को अनुदान की राशि का भुगतान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग करेगा। कंपनियां सीधे महिलाओं के खातों में अनुदान की राशि अंतरित करेंगी। recent visitors 59

सैटेलाइट लॉन्च के बाद चीन का ‘स्टारलिंक’ रॉकेट 300 टुकड़ों में बिखर गया और अब यह स्पेस जंक बन गया

चीन चीन ने एलन मस्क की टेक दिग्गज कंपनी टेस्ला से प्रेरणा ले कर अपना स्टार लिंक तैयार किया था। हालांकि सैटेलाइट लॉन्च के बाद चीन का रॉकेट 300 टुकड़ों में बिखर गया और अब यह स्पेस जंक बन गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष कमान (USSPACECOM) ने आज कहा है कि 18 कियानफैन उपग्रहों को लॉन्च करने की उपलब्धि हासिल करने के बाद चीन का लॉन्ग मार्च 6A रॉकेट टूट गया है। इसके बाद पृथ्वी की लो अर्थ ऑर्बिट में 300 से अधिक टुकड़े ट्रैक किए गए। इससे पहले उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च 6A रॉकेट को मंगलवार को उपग्रहों के साथ लॉन्च किया गया था। ये 18 सैटेलाइट पहले बैच का हिस्सा थे जिसका लक्ष्य चीन के एलन मस्क के स्टारलिंक का अपना वर्जन स्थापित करना था जिसे कियानफैन (थाउज़ेंड सेल्स) ब्रॉडबैंड नेटवर्क कहा जाता है। सैटेलाइट को शंघाई में चीनी विज्ञान अकादमी के माइक्रोसैटेलाइट्स के लिए इनोवेशन ने डिजाइन किया और बनाया था। रॉकेट ने लगभग 800 किलोमीटर की ऊंचाई पर उपग्रहों को सफलतापूर्वक पहुंचा दिया था। फिलहाल कोई खतरा नहीं है- USSPACECOM X पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "USSPACECOM 6 अगस्त 2024 को लॉन्च किए गए लॉन्ग मार्च 6A रॉकेट के टूटने की पुष्टि करता है। पृथ्वी की निचली कक्षा में मलबे के 300 से अधिक टुकड़े हो गए हैं। USSPACECOM ने कहा है कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है और अंतरिक्ष डोमेन की सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है। स्पेसएक्स के स्टारलिंक से तुलना चीन ने घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी संचार सेवाएं देने के लिए 2023 में कियानफ़ान मेगा नक्षत्र परियोजना शुरू की है। शंघाई स्थित कंपनी स्पेससेल द्वारा विकसित कियानफैन नेटवर्क लंबे समय में 15,000 से अधिक लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) वाइड-स्क्रीन मल्टीमीडिया उपग्रहों का नेटवर्क स्थापित करने की क्षमता रखता है। इनमें से 108 उपग्रह इस साल और 2025 के अंत तक 648 उपग्रह लॉन्च किए जाएंगे। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2027 तक इस समूह का लक्ष्य वैश्विक नेटवर्क कवरेज प्रदान करना है और 2030 तक 15,000 उपग्रहों को शामिल करना है जो सीधे मोबाइल कनेक्शन जैसी सेवाएं देते हैं। दूसरी तरफ स्पेसएक्स के स्टारलिंक के पास फिलहाल अंतरिक्ष में 6,000 से अधिक उपग्रह हैं और 100 देशों में इसके 3 मिलियन से अधिक ग्राहक भी हैं। recent visitors 76

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जगह आंधी तूफान व बिजली कड़कने का भी अलर्ट

लखनऊ उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, कई जगह आंधी तूफान व बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिमालयी इलाकों में अगले सात दिनों तक बहुत भारी बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान में एक हफ्ते तक बारिश होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 अगस्त, उत्तराखंड में 11, पूर्वी राजस्थान में 9-11 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9-15 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़ में 9-12 अगस्त, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9-13 अगस्त, जम्मू कश्मीर में 10, 11, 14 और 15 अगस्त को मूसलाधार बरसात होने जा रही है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, गुजरात में एक हफ्ते तक तेज बारिश जारी रहने वाली है। इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ में भी हफ्तेभर तक बारिश जारी रहेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में 9, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 अगस्त को तेज बारिश होगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 9 और 10 अगस्त, मेघालय में 9 और बिहार में 10 अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार में भी 9-15 अगस्त, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 9-11 अगस्त, ओडिशा, झारखंड में 9 और 10 अगस्त और 13-15 अगस्त को भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, दक्षिण भारत में भी आने वाले दिनों में तेज बारिश जारी रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में 9-13 अगस्त, केरल में 11-14 अगस्त, तटीय कर्नाटक में 9 अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी। recent visitors 97

केशव मौर्य पार्टी के सदस्य भी हैं, डिप्टी सीएम होने से पार्टी से सम्बन्ध खत्म नहीं हो जाता, याचिका हुई खारिज: कोर्ट

इलाहाबाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकार से बड़ा संगठन वाले बयान को लेकर दाखिल जनहित याचिका खारिज कर दी है। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने कहा कि याचिका में कोई तत्व ही नहीं है। कोर्ट ने कहा कि प्राइवेट कैपिसिटी में पार्टी फोरम में दिए गए बयान का कोई मायने नहीं है। कोर्ट ने कहा कि यह बयान पार्टी फोरम पर है, संवैधानिक पद पर रहते हुए सरकार के फोरम पर नहीं है। कोर्ट ने कहा कि केशव मौर्य डिप्टी सीएम होने के साथ-साथ पार्टी के सदस्य भी हैं। डिप्टी सीएम होने से पार्टी से सम्बन्ध खत्म नहीं हो जाता। इस कारण पार्टी स्तर पर दिए गए बयान को लेकर अखबार में छपी खबरों के आधार पर याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कोई बल नहीं है। इस कारण खारिज की जाती है। याचिका में क्या कहा गया था याचिका को अधिवक्ता मंजेश कुमार यादव ने दाखिल किया था। उन्होंने याचिका में कहा था कि डिप्टी सीएम ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया है। केशव मौर्य का सरकार से बड़ा संगठन कहना उनके पद की गरिमा को कम करता है। सरकार की पारदर्शिता पर संदेह उत्पन्न करता है। यह भी कहा कि भाजपा, राज्यपाल और चुनाव आयोग की ओर से कोई प्रतिक्रिया या खंडन न करना इस मुद्दे को और जटिल बनाता है। याचिका में कहा गया कि उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से पहले उन पर सात आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इसलिए ऐसे आपराधिक रिकॉर्ड वाले किसी व्यक्ति को संवैधानिक पद पर नियुक्त करना गलत है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिया था बयान लोकसभा चुनाव में भाजपा के यूपी में खराब प्रदर्शन के बाद हो रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने यह बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा था, है और रहेगा। लखनऊ में कार्य समिति की बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी अपनी बात को दोहराते हुए लिखा था कि संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा था कि मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले कार्यकर्ता हूं। recent visitors 83

पहले मां को हुई थी जेल, अब पूजा खेडकर के पिता पर भी दर्ज हुआ केस, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

पुणे धोखाधड़ी और गलत तरीके से ओबीसी तथा दिव्यांग कोटा का लाभ हासिल करने की आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की पूर्व अधिकारी पूजा खेडकर के पिता पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। कुछ दिन पहले ही पूजा खेडकर की मां को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा किया गया था। अब उनके पिता भी जेल जा सकते हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ पुणे जिले में एक लोक सेवक को धमकाने और उसकी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुणे जिला कलेक्ट्रेट के एक तहसीलदार स्तर के अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यहां बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बताया, "शिकायत में कहा गया है कि पूजा खेडकर की सहायक कलेक्टर के रूप में तैनाती के दौरान दिलीप खेडकर ने कथित तौर पर तहसीलदार दीपक अकाडे के खिलाफ धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया और उनसे अपनी बेटी के लिए एक केबिन आवंटित करने के लिए कहा। पूजा के पिता को प्रशासनिक कामकाज में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।" संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में पूजा खेडकर का चयन रद्द कर दिया और उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं और चयनों से स्थायी रूप से वंचित कर दिया। दिल्ली में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह वर्तमान में लापता हैं। पूजा खेडकर पर UPSC सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए अपने आवेदन में 'गलत जानकारी देने' का आरोप है। पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "जिला प्रशासन से शिकायत मिलने के बाद हमने दिलीप खेडकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186 (लोक सेवक को उसके सार्वजनिक कार्य करने में बाधा डालना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।" यह घटना इस साल जून में हुई थी। बता दें कि सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी दिलीप खेडकर पर पुणे की पौड पुलिस ने भी आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया था, जिसमें उनकी पत्नी मनोरमा पर मुलशी इलाके में एक व्यक्ति पर जमीन विवाद को लेकर बंदूक तानने का आरोप लगाया गया था। दिलीप खेडकर को उस मामले में अग्रिम जमानत दे दी गई थी, जबकि उनकी पत्नी मनोरमा को पुणे ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उनको हाल ही में अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया था। recent visitors 84

राज्यसभा में मचा हंगामा- उच्च सदन में कार्रवाई के दौरान जगदीप धनखड़-जया बच्चन में जमकर हुई बहस

नई दिल्ली राज्यसभा में एक बार फिर सभापति जगदीप धनखड़ और सपा सांसद जया बच्चन के बीच गर्मागर्म बहस देखने को मिली। यह शुक्रवार को उच्च सदन में कार्रवाई के दौरान हुई। जगदीप धानखड़ ने विपक्षी सांसदों पर संविधान और लोकतंत्र की अवहेलना का आरोप लगाया। कार्यवाही के दौरान सभापति ने जया अमिताभ बच्चन का नाम सदन को संबोधित करने के लिए पुकारा। इस पर जया बच्चन ने धनखड़ के टोन पर सवाल उठा दिया। इसके बाद सदन में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, सभापति जगदीप धनखड़ का भी गुस्सा भड़क उठा। बहस इस कदर बढ़ी कि विपक्ष ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में सदन से वॉकआउट कर दिया। जया बच्चन ने अपनी असहमति जताते हुए कहा कि मैं एक कलाकार हूं। मैं बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशंस को बखूबी समझती हूं। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आपकी टोन स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ‘हम लोग कलीग्स हैं। भले ही आप चेयर पर बैठे हैं…’ इसके बाद सभापति धनखड़ ने उन्हें रोकते हुए सीट पर बैठने के लिए कहा। धनखड़ ने आगे कहा, ‘जया जी, आपने बहुत इज्जत कमाई है। एक ऐक्टर, डायरेक्टर के हिसाब से काम करता है। आप वह नहीं देख रही हैं, जो मैं यहां से देख रहा हूं। मैं हर रोज यह सब देखता हूं।’ सभापति जगदीप धनखड़ यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आप कुछ भी होंगी। एक सेलेब्रिटी होंगी, लेकिन आपको डेकोरम समझना होगा। इसके बाद भी सदन में काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा। राज्यसभा से वॉकआउट करने के बाद जया बच्चन ने सभापति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने सभापति की टोन पर ऑब्जेक्शन किया था। हम कोई स्कूली बच्चे नहीं हैं। हममें से कुछ लोग सीनियर सिटीजंस हैं। जया ने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष बोलने के लिए उठे तो उन्होंने माइक बंद कर दिया। इस बात पर भी काफी गुस्सा आया। आखिर वह ऐसा कर कैसे सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी जया बच्चन और जगदीप धनखड़ के बीच नोक-झोंक देखने को मिली थी। उन्होंने खुद को जया अमिताभ बच्चन कहने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्होंने अपने पति की उपलब्धियों पर गर्व जताया था, साथ ही यह भी कहा कि पति के नाम नीचे पत्नी का नाम नहीं दबना चाहिए। हालांकि अगले ही दिन दोनों के बीच हंसी-खुशी का माहौल भी बना जब जया ने सभापति से कहा, ‘सर, मैं जया अमिताभ बच्चन आपसे कुछ पूछना चाहती हूं।’ recent visitors 104