गूगल क्लाउड स्थापित मध्य प्रदेश में करेगा स्टार्टअप हब, मिलेगा 7 हजार को रोजगार

भोपाल प्रदेश को इंडस्ट्री हब बनाने के दिशा में लगातार काम कर रही मध्य प्रदेश सरकार के बेंगलुरु में दो दिवसीय 'इंवेस्ट-मध्य प्रदेश' के आयोजन में प्रदेश के लिए 3200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इससे सात हजार रोजगार सृजित होंगे। गूगल क्लाउड ने कुशल कार्य बल बढ़ाने के लिए प्रदेश में स्टार्टअप हब और सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। तेजस विमान के निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने प्रदेश में रक्षा संबंधी उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई है। एन वीडिया ने प्रदेश को 'भारत की इंटेलिजेंस राजधानी' के रूप में विकसित करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने का सुझाव दिया है। गुरुवार को बेंगलुरु में हुए 'इन्वेस्ट-मध्य प्रदेश' के इंटरेक्टिव सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश और कर्नाटक का भाई-भाई का संबंध है, दोनों राज्यों में एक सा वातावरण है। कर्नाटक में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग संचालकों को अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए और स्थान मिले, इसी उद्देश्य से इन्वेस्ट मध्य प्रदेश कार्यक्रम कर्नाटक में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरु में इस आयोजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। बताया कि यहां प्राप्त निवेश प्रस्तावों के सकारात्मक परिणाम्र 28 अगस्त को ग्वालियर में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में दिखेंगे।     कर्नाटक की यात्रा अद्भुत रही। इन्टरेक्टिव सेशन में निवेशकों से चर्चा में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उधर पेरिस ओलंपिक में भारत ने पुनः पदक जीता है, जिसकी सभी देशवासियों को बधाई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश आमंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने अलग-अलग राज्यों में जाकर वहां के उद्यमियों और उद्योगपतियों से चर्चा की योजना बनाई थी। इस दिशा में ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश में निवेश के लिए राज्य सरकार के विभागों ने प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं राउंड टेबल मीटिंग के साथ अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ। कार्यक्रम में मनिपाल ग्रुप के मोहनदास पाई, लैप इंडिया के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर शिव वेंकटरामानी और इंफोबींस के एमडी सिद्धार्थ सेठी ने अपने अनुभव साझा किए। मोहनदास पाई ने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्याप्त लैंड-बैंक, उद्योग मित्र नीतियां, उपयुक्त अधो संरचना और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हैं। निश्चित ही मध्य प्रदेश देश में औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र होगा। एमपीआइडीसी और इंडिया इलेक्ट्रानिक्स सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आइईएसए), टाई ग्लोबल, इलेक्ट्रानिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आफ इंडिया (ईएलसीआइएनए) और एसोसिएशन आफजियो स्पेशियल इंडस्ट्रीज (एजीआइ) के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए। इन्वेस्ट मप्र में कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की। वहीं ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड सहित कई देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। ये 11 कंपनियां मप्र में करेंगी 3200 करोड़ का निवेश कंपनी सेक्टर– उद्योग– स्थान– निवेश राशि (करोड़ में)–अनुमानित रोजगार लैप इंडिया– इलेक्ट्रिकल– वायर्स एंड केबल्स– पीलुखेडी, राजगढ़– 175- 300 एजीआइ– मैन्यूफैक्चरिंग– ग्लास कंटेनर– ग्वालियर– 1000– 2000 कोकाकोला– फूड प्रोसेसिंग– बैवरेज– पीलुखेडी, राजगढ़– 350– 700 पूर्वाषा ग्रुप– फूड प्रोसेसिंग– विक्रम उद्योगपुरी, उज्जैन– 400– 800 मेटेक्नो– मेटल सेक्टर– इंसुलेटेड पैनल्स– विक्रम उद्योगपुरी, उज्जैन– 150– 300 थियागाराजन मिल्स– टेक्सटाइल्स–शून्य–शून्य– 250- 600 प्रिंट पाइंट फार्म पैकेजिंग– पैकेजिंग– पैकेजिंग– पीथमपुर, धार– 25– 250 फीदरलाइट इंडिया– मैन्युफैक्चरिंग– फर्नीचर– पीथमपुर, धार– 100– 500 एसआरवी निट टेक प्रा. लि.– टेक्सटाइल– निटवेयर– भोपाल– 25– 500 केनेस टेक्नोलाजी– आईटी– एंड टू एंड और आइओटी सोल्यूशंस इनेबल्ड इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रानिक्स– मप्र– 500– 500 एसकेजी मिल्स– टेक्सटाइल– टेक्सटाइल– मप्र– 200– 450 recent visitors 85

कांग्रेस के खटा खट घोटाले पर एक्शन 99 सांसदों की सदस्यता होगी रद्द? पार्टी के खिलाफ याचिका दाखिल

इलाहाबाद  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी सरकार बनने पर हर महीने साढ़े आठ हजार रूपये दिए जाने का वायदा अब कानून की कसौटी पर परखा जाएगा. इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. पैसे एकाउंट में खटाखट ट्रांसफर किए जाने वाले बयान को आधार बनाकर यह जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में कांग्रेस पार्टी के सभी 99 सांसदों को अयोग्य घोषित करने, पार्टी का चुनाव चिन्ह जब्त करने व पार्टी का पंजीकरण निरस्त करने की मांग की गई है.सामाजिक कार्यकर्ता भारती सिंह ने अपने अधिवक्ता ओ पी सिंह व शाश्वत आनंद के मार्फत यह जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की है. जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में अगले हफ्ते सुनवाई होने की उम्मीद है. कांग्रेस ने किया जनप्रतिनिधि अधिनियम का उल्लंघन याचिका में कहा गया है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जनता को एक गारंटी कार्ड योजना बताई, जिसके तहत गरीब, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यको को चुनाव बाद जुलाई माह से प्रतिमाह 8500 रूपये उनके बैंक खाते में जमा करने का वायदा किया था. यह रकम खाते में खटाखट ट्रांसफर किए जाने की बात कही गई. लोकसभा चुनाव के बाद यह वायदा पूरी तरह से झूठा निकला. इस वायदे से कांग्रेस सहित सहयोगी दलों को वोट देने वाले को साढ़े आठ हजार रूपये प्रतिमाह दिए जाने की गारंटी दी गई थी. इस वायदा पत्र में वोट के बदले रूपए देने का लालच दिया गया. कांग्रेस पार्टी के इस वायदा पत्र पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के हस्ताक्षर थे. इसके साथ ही पावती रसीद भी थी, जिससे लोगों को विश्वास हो गया कि वोट देने पर रूपए जरूर मिलेंगे. इसको लेकर चुनाव आयोग ने 2 मई को एडवाइजरी भी जारी की थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उस पर अमल नहीं किया. याची का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का यह कृत्य जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 121(1)(ए)का खुला उल्लंघन है. इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता व भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध है. पार्टी का चुनाव चिन्ह जब्त कर रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग याची का दावा है कि उसने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग को प्रत्यावेदन दिया, लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर यह जनहित याचिका दायर की गई है. जनहित याचिका के जरिए अदालत से इस मामले में दखल दिए जाने की गुहार लगाई गई है. साथ ही कांग्रेस पार्टी के सभी 99 सांसदों को अयोग्य घोषित करने, पार्टी का चुनाव चिन्ह जब्त करने और रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की गई है. recent visitors 64

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह

मनेन्द्रगढ़  जिला एमसीबी हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री गुरुप्रकाश पासवान के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों मे प्रेस वार्ता आयोजित की जा रही इसी तारतम्य आज भाजपा कार्यालय एमसीबी जिला मे भी आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित वैचारिक आंदोलन है और भाजपा समय-समय पर ऐसे गैर राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करती रहती है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने स्मरण कराया कि जब कोविड की महामारी आई थी, तो सेवा ही संगठन के माध्यम से पूरे देश में हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं ने मास्क का वितरण,भोजन का वितरण किया था और जो जनता इस दुविधा का सामना कर रही थी, उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हर घर तिरंगा पखवाड़ा होता है जो 1 अगस्त से होता है और राष्ट्रव्यापी भाव एक अद्भुत वातावरण बनता है। हम सब 365 दिन भावना से ओतप्रोत रहते हैं। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हम सभी प्रमुखता से तीन बड़े कार्यक्रम करने वाले हैं। पहला कार्यक्रम 11, 12 एवं 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवाओं में देशप्रेम की भावना सशक्त हो, जागरूक हो, इस लिहाज से एक सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी तिरंगा यात्रा 11, 12 व 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रत्येक विधानसभा में हम निकालने वाले हैं। यह विषय हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय के बहुत करीब है। कहा कि हम पूरे देश में, विशेष कर छत्तीसगढ़ में जहां-जहां युद्ध स्मारक हैं, शहीद स्मारक हैं, शहीदों की प्रतिमाएँ हैं वहां माल्यार्पण के साथ स्वच्छता का कार्यक्रम हमारा दूसरा प्रमुख कार्यक्रम है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो में उत्साह हैं। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक जमुना पांडेय जी ने कहा कि हर घर तिरंगा को लेकर जानकारी दिया वही पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले ने बताया की युवा मोर्चा के द्वारा दिनाक 11,12,13, अगस्त को तिरंगा यात्रा निकला जाना है, जिसको लेकर युवा मोर्चा कार्यकताओ में काफी उत्साह दिख रहा है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी ने बताया कि 15 अगस्त 1947 से पहले 14 अगस्त 1947 को जब देश का विभाज न हुआ था तब कई प्रकार की घटनाएं हुई है। देश के कई लोगों की मृत्यु विभाजन के दौरान हुई है। इसलिए हम 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। 2022 में जब आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया तब से हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया। इस अभियान को पूरे देश में वृहद स्तर पर मनाया जाता है। यह अभियान हम लगातार 3 वर्षों से मना रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर यह अभियान पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति की सहभागिता हो, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से स्वच्छता को एक जन्म आंदोलन का स्वरूप दिया है, तमाम ऐसे संगठन चाहे डब्लूएचओ यूनाइटेड नेशन शो बताते हैं कि जहां टॉयलेट की उपलब्धता 35% थी ओडीएफ को अर्जित करने में हम सफल हुए, उसके पीछे हमारी पार्टी की सोच और नेतृत्व है, प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता है तथा हम वर्ष 1947 में भारत देश का खंडन हुआ और यह आंकड़े बताते हैं कि मानव जाति के इतिहास में इस दिन की जैसी हिंसा किसी ने नहीं देखी थी। इस दिन 20 लाख लोगों की नृसंश हत्या हो गई थी और लगभग 2 करोड़ लोग विस्थापित हो गए थे। आप कल्पना कर सकते हैं कि अपनी जड़ों को छोड़कर के जाने का आर्थिक, मानसिक व भावनात्मक दुष्प्रभाव क्या होता है और एक हस्ताक्षर से पूरे देश को विभाजित कर दिया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे क्षेत्र में जहां-जहां रिफ्यूजी परिवार है कोई ऐसा व्यक्ति जो यह संस्मरण हमारे सामने रख सकता है, प्रदर्शनी के माध्यम से हम उस चित्र को सामने रखेंगे और एक मौन जुलूस निकालेंगे जिससे समाज में एक संदेश जाए कि इतनी बड़ी विभीषिका का सामना हमारे देश ने किया था। हम लोग यह भी सुनिश्चित करेंगे की हर एक घर तिरंगा अधिकतम, जहां तक संभव हो हर घर पर, तिरंगा ध्वज लहराए और ऐसे वातावरण के निर्माण से वह सशक्त होकर के सामने आए। केंद्र की तरफ से हमें यह भी कहा गया है कि जितने भी सामाजिक कार्यक्रम जिले के मुख्यालय के समस्त मंडलों, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वही भाजपा जिला महामंत्री व “एक पेड़ माँ के नाम” के संयोजक वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि प्रत्येक मण्डल, बूथ के साथ-साथ सभी विद्यालयों में एक पेड़ माँ के नाम लगाने का संकल्प ले कार्य पूर्ण करें | प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले,जिला उपाध्यक्ष जमुना पाण्डेय,जिला महामंत्री व एक पेड़ के प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, आशीष मजूमदार, प्रदीप वर्मा, मनोज केशरवानी, श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। recent visitors 64

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहें बच्चें

मनेन्द्रगढ़-एमसीबी  जिले में बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एमसीबी जिले में कई पुल के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। इसमें से होकर विद्यार्थियों को स्कूल आना-जाना पड़ रहा है। ऐसा करना छोटे बच्चों के लिए खतरे की घंटी है। कई दिनों की बारिश के बाद कोरिया-एमसीबी जिले के कई क्षेत्रों में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए आफत की बारिश साबित हो रही है। बच्चे उफनती नदी- नालों को पार कर स्कूल आना-जाना कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड़ अंतर्गत प्राथमिक शाला कलमडॉड़, प्राथमिक शाला रोहीनापारा, प्राथमिक शाला डांडहंसवाही के नदी-नाले उफान पर हैं और रपटा पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। बच्चे उसे पार कर अपने स्कूल तक पहुंच रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय के शिक्षक छुट्टी के बाद नदी-नालों को सुरक्षित पार करा रहे हैं। इसके अलावा एमसीबी जिले और कोरिया जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे नदी नाले को पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं, जो कि बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पुल के ऊपर से पानी का बहाव… स्कूली बच्चें कर रहे आना-जाना कोरिया जिले में कलेक्टर ने दिए छुट्टी के आदेश वहीं कोरिया जिले में भारी बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने 7 और 8 अगस्त को स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया। कोरिया जिले के साथ एमसीबी जिले में बीते कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही झमाझम बारिश तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। कोरिया जिले में 7 अगस्त को सुबह 8 बजे से बारिश की शुरूआत हुई, जो घंटों चलती रही। सुबह के समय हल्की बारिश बाद में झमाझम होने लगी। दोपहर 12 बजे तक अच्छी बारिश हुई। दोपहर के बाद मौसम खुल गया और धूप दिखाई देने लगा। भारी बारिश के चलते नहीं हो पा रही रोपाईजिले में प्रतिदिन हो रही बारिश के कारण सभी ओर पानी-पानी हो गया है। खेतों में भी काफी पानी भर गया है, इसके कारण रोपा लगाने में दिक्कत हो रही है। अब किसान भी बारिश के थमने का इंतजार कर रहे हैं। आषाढ़ में बारिश कम होने के कारण बारिश का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन सावन की शुरुआत होने के साथ ही झमाझम बारिश और हल्की बारिश कई दिनों से चल रही रही। लगातार बारिश के कारण जन-जीवन भी प्रभावित हो रहा है। गिरजापुर में सड़क पर गिरा विशाल बरगद कोरिया जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई पेड़ भी धराशायी हो रहे हैं। बुधवार को कोरिया जिले के पटना क्षेत्र के गिरजापुर में मुख्य सड़क के बीच दोपहर के समय अचानक सड़क किनारे स्थित विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। इस दौरान बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ गिरने से पटना से पाण्डवपारा, भैयाथान जाने वाला मार्ग अवरूद्ध हो गया। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे पेड़ को काट कर अलग किया गया। इसके बाद ही पटना-भैयाथान मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो पाया। पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। एनएच 43 पर अचानक गिरा पेड़बुधवार को हो रही बारिश के बीच दोपहर के समय बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम नगर के पास स्थित जमदुआरी घाट के पास एनएच 43 मुख्य मार्ग पर अचानक एक पेड़ सड़क की ओर गिर गया। इसके कारण एनएच 43 पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा। उल्लेखनीय है कि, एनएच 43 व्यस्त मार्ग पर है, इस मार्ग पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती थी। यह तो खुशकिस्मती ही रही कि जमदुआरी घाट पर पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन आर-पार नहीं हो रहा था एमसीबी जिले से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 08 अगस्त 2024 तक 676.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 803.5 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 540.4 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 726.5 मिमी, तहसील चिरमिरी में 722.6 मिमी, तहसील खड़गवां में 621.4 मिमी, तहसील भरतपुर में 643.1 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 540.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। recent visitors 71

नागचंद्रेश्वर मंदिर के आधी रात को खुले पट, भक्तों की उमड़ी भीड़,लगाए जयकारे

उज्जैन तीर्थ नगरी उज्जैन में साल में एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट रात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए. मंदिर के पट खुलने के बाद सर्वप्रथम पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान से श्री नागचंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया. इस अवसर पर मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्ष प्रदीप शर्मा, प्रशासक मृणाल मीना, समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा 'गुरु' और अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे. नागचंद्रेश्वर मंदिर के रात 12 बजे खुले पट नाग पंचमी के अवसर पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर गुरुवार रात 8 बजे से श्रद्धालु की भीड़ लगने लगी थी. लालपुल से होते हुए कर्कराज मंदिर से चारोधाम मंदिर से हरसिद्धि माता मंदिर से बड़े गणेश से प्रवेश दिया जा रहा है. वहीं रात में ही 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. बता दें कि, नाग चंद्रेश्वर की प्रतिमा की पूजन के बाद नागचंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया. पूजन अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए.     शीघ्र दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग महाकालेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर्व मनाया जा रहा है. नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट रात्रि 12 बजे खुले और शुक्रवार की रात 12 बजे तक खुले रहेंगे. जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है. इसी के साथ श्रद्धालुओं के लिए तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं भी प्रशासन द्वारा की गईं हैं. कम से कम समय में दर्शन हो इसकी व्यवस्था प्रशासन ने की है. वहीं शीघ्र दर्शन करने वालों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की व्यवस्था भी की गई है. नागचन्द्रेश्वर मंदिर में दर्शन का समय नागचन्द्रेश्वर मंदिर में दर्शन का समय दिनांक 8 अगस्त की मध्य रात्रि 12ः00 बजे से शुक्रवार 9 अगस्त की रात्रि 12ः00 बजे तक रहेगा. इसके बाद भगवान नागचंद्रेश्वर की आरती के बाद पट बंद हो जाएंगे, फिर एक साल बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के पट खुलेंगे. नागचन्द्रेश्वर भगवान के दर्शन हेतु निर्धारित मार्ग आगंतुक व समस्त श्रद्धालु भील समाज धर्मशाला से प्रवेश कर गंगा गार्डन के समीप से होते हुए चारधाम मंदिर पहुंचे. वहां से पार्किंग स्थल जिगजेग हरसिद्धी चौराहा से होते हुए रूद्रसागर के समीप से बड़ा गणेश मंदिर के द्वार नम्बर 04 व 05 के रास्ते से निकाल कर विश्राम धाम एरोब्रिज से होकर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर जी के दर्शन करेंगे. दर्शन उपरांत एरोब्रिज के द्वितीय ओर से रेम्प मार्बल गलियारा होते हुए नवनिर्मित मार्ग के द्वार क्रमांक 04 के सम्मुख से बड़ा गणेश मंदिर पहुंचेगे और वहां से हरसिद्धि चौराहा से नृसिंह घाट तिराहा होते हुए पुनः भील समाज धर्मशाला पहुंचेंगे. भगवान महाकालेश्वर के दर्शन हेतु निर्धारित मार्ग उज्जैन महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर मंदिर तक आने वाले श्रद्धालु त्रिवेणी संग्रहालय के समीप सरफेस पार्किंग से प्रवेश कर नंदीद्वार श्री महाकाल महालोक मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसेलिटी सेंटर-01 मंदिर परिसर के कार्तिक मण्डपम में प्रवेश कर कार्तिक मण्डपम और गणेश मण्डपम से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे. दर्शन उपरांत बाहर की ओर प्रस्थान कर पुनः महाकाल महालोक एवं नीलकंठ पथ होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.   recent visitors 79

MP में अब साइबर तहसील 2.0 की शुरुआत, अब आंशिक खसरा क्रय-विक्रय का ऑनलाइन नामांतरण 3 सप्ताह मे

भोपाल मध्य प्रदेश में जमीन खरीदने और बेचने के बाद नामांतरण की प्रक्रिया में लगने वाला महीनों का समय अब केवल 2 से 3 सप्ताह में बदल गया है. जमीन खरीदने के बाद तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जरूरी दस्तावेज, खसरा, नक्शा ऑनलाइन SMS, ई-मेल और वॉट्सएप पर घर बैठे मिलेंगे. सम्पूर्ण खसरा क्रय-विक्रय की प्रक्रिया ऑनलाइन थी. अब आंशिक खसरा क्रय-विक्रय प्रक्रिया भी ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ दिए गए हैं. यह सब संभव हुआ है साइबर तहसील 2.0 की शुरुआत से. राज्य की प्रमुख राजस्व आयुक्त  अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि एक साल में अमूमन सम्पूर्ण खसरे के क्रय विक्रय के करीब 2 लाख और आंशिक खसरा क्रय-विक्रय के लगभग 6 लाख प्रकरणों का नामांतरण होता है. आंशिक खसरा क्रय-विक्रय के प्रकरणों का भी ऑनलाइन नामांतरण होने से हर साल करीब 8 लाख से अधिक नागरिक लाभांवित होंगे. यह साइबर तहसील 2.0 के शुरू होने से संभव हो रहा है. साइबर तहसील 2.0 में संपदा से प्राप्त अविवादित आंशिक खसरों के क्रय-विक्रय आधारित नामांतरण प्रकरणों में क्षेत्रीय स्तर पर एण्ड-टू-एण्ड ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से त्वरित निराकरण की व्यवस्था की गई है. इस व्यवस्था में नामांतरण के बाद नामांतरण आदेश और खसरा नक्शा की अपडेट कॉपी ऑनलाइन इमेल और वॉट्सएप के माध्यम से घर बैठे नागरिकों को मिलेगी. साइबर तहसील 2.0 स्वचालित प्रणाली है. इससे एक ओर जहां नागरिकों को तहसील के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, तहसील स्तर पर कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों की कार्य दक्षता बढ़ेगी. इससे अविवादित प्रकरणों के निराकरण त्वरित होने से संबंधित तहसील के राजस्व अधिकारी विवादित प्रकरणों पर पर्याप्त समय दे सकेंगे. जिससे विवादित प्रकरण भी आपसी सहमती से जल्दी निराकृत होंगे.   recent visitors 103

मुख्यमंत्री आवास में आज होगा महिला सरपंच सम्मेलन, सीएम मोहन यादव करेंगे संवाद, कई ऐलान संभव

भोपाल राजधानी में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को महिला सरपंचों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश भर की महिला सरपंच सम्मिलित होंगी। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि प्रदेशभर में सरकार रक्षाबंधन की थीम पर विभिन्न महिला सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री आवास में भी अलग-अलग समूहों को बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला सरपंच आएंगी। महिला सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव संवाद करेंगे। इस मौके पर महिला सरपंच मुख्यमंत्री को राखी भी बांधेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्मेलन के दौरान मंच से सीएम डॉ. मोहन यादव महिला सरपंचों के हित में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सीएम हाउस में आयोजित रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन (Rani Durgavati Women Sarpanch Conference) में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री (CM) मोहन यादव महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान कर सकते हैं। महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या में वृद्धि पंचायत विभाग (Panchayat Department) के अधिकारियों के अनुसार पंचायती राज (Panchayati Raj) में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण (50% Reservation) मिलने के कारण महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आज के सम्मेलन में पंचायती राज व्यवस्था (Panchayati Raj System) को लेकर महिला जनप्रतिनिधियों (Female Representatives) को अधिकार संपन्न बनाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav), पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Panchayat Minister Prahlad Singh Patel), राज्यमंत्री राधा सिंह (Minister of State Radha Singh) और राज्य सरकार की महिला मंत्री (State Government Female Ministers) व विधायक प्रमुखता से मौजूद रहेंगी। इस सम्मेलन में विभिन्न जिलों की चार महिला सरपंच (Women Sarpanches) भी मंच पर अपने विचार रखेंगी। मिल सकता है रक्षाबंधन का विशेष उपहार सम्मेलन के बाद, महिला सरपंच (Women Sarpanches) सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) को राखी बांधेंगी और सीएम उन्हें रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के उपहार (Gifts) देंगे। यह पहली बार है जब सीएम हाउस (CM House) में महिला सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। recent visitors 139