बड़ी खबर: अचानक भोपाल के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय से हटाई सुरक्षा

 भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय से सुरक्षा हटा दी है। यह आरएसएस के समिधा कार्यालय ई-2 में स्थित है, जहां क्षेत्रीय पदाधिकारी रहते हैं। पिछले 15 साल से यहां सुरक्षा तैनात थी। मध्य प्रदेश एसएएफ की ओर से पांच सशस्त्र जवानों की तैनाती थी, जिन्हें अब वापस बुला लिया गया है। पुलिस का तर्क है कि सुरक्षा समीक्षा के आधार पर हटाई गई है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि संघ की सहमति से यह फैसला लिया गया है। कार्यालय के सामने अस्थाई टेंट लगा था, जिसे भी हटा दिया गया है। संघ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जरूरत पड़ी तो दोबारा दे सकते हैं सुरक्षा जिन्हें पहले से सुरक्षा मिली हुई है, उनकी सुरक्षा जरूरत की समीक्षा की जा रही है। पिछली समीक्षा के आधार पर अस्थाई रूप से संघ कार्यालय की सुरक्षा हटाई गई है। जरूरत के आधार पर फिर से लगाई भी जा सकती है। हरिनारायण चारी मिश्रा, पुलिस कमिश्नर, भोपाल   recent visitors 63

पांच मेडल जीतने के बाद आज भारत की नजर 6वें पदक पर टिकी, जानें पूरा शड्यूल

  पेरिस पेरिस ओलिंपिक 2024 की शुरुआत 24 जुलाई से हुई थी। ऐसे में 9 अगस्त यानी कि शुक्रवार का दिन पेरिस ओलिंपिक में भारत का 14वां दिन होगा। अब तक इस ओलंपिक भारत के 13 दिन पूरी हो चुकी है, जिसमे पांच मेडल जीते जा गए। इनमें चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर शामिल हैं। वही। भारत के खाते में अब तक तीन वेंडर शूटिंग, एक हॉकी में और एक जेवलिन थ्रो में आया है। अब भारत के झोली में छठा मेडल भी आ सकता है। बता दें कि भारत को छठा मेडल अमन सहरावत दिलवा सकते है। दरअसल, आज वो ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेंगे। ऐसे में सभी की उम्मीदें इसी बात पर टिकी हैं कि भारत एक बार फिर मेडल जीत सकता है। वहीं अमन को सेमीफाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी, जिसके चलते आज वह ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे। सेमीफाइनल में अमन को जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा था। हिचुगी ने सेमीफाइनल में अमन 10-0 से करारी शिकस्त दी थी। पेरिस ओलंपिक में 09 अगस्त को भारत का शेड्यूल एथलेटिक्स वुमेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:10 बजे मेंस 4×400 मीटर रिले राउंड 1 – दोपहर 2:35 बजे कुश्ती मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच – अमन सहरावत बनाम डेरियन टोई क्रूज़ – रात 10:45 बजे गोल्फ महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 3 – अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12:30 बजे recent visitors 95

घरेलु शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स में 1000 अंको की तेजी, निफ्टी भी हुआ मजबूत

मुंबई शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्‍स सप्‍ताह के अखिरी कारोबारी दिन 1000 अंक से ज्‍यादा चढ़कर 79,984.24 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी की बात करें तो 256.50 अंक उछलकर 24,373 पर पहुंच गया है. हालांकि निफ्टी आज 24,386.85 अंक पर खुला था, जबकि Sensex 79,984.24 पर खुला था. वहीं सेंसेक्‍स के टॉप 30 में से सभी शेयरों में उछाल आई है. Tech Mahindra के शेयरों में 2.6 फीसदी की तेजी आई है, जो 1500 के पार पहुंच गया है. इसके बाद टाटा मोटर्स के शेयर में 2.5 फीसदी की तेजी आई है. एचसीएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर भी 2 फीसदी चढ़े हैं. इसके अलावा, टॉप 30 में से सबसे कम तेजी हिंदुस्‍तान यूनिलीवर के शेयरों में आई है. बैंक निफ्टी (Bank Nifty) में 400 अंकों की तेजी आई है. इन 10 शेयर में शानदार तेजी डिफेंस सेक्‍टर का स्‍टॉक कोचिन शिपयार्ड के शेयर 5 फीसदी चढ़े हैं. अफ्फेल इंडिया के शेयर में 6 फीसदी की तेजी आई है. इसके बाद CAMS में 3.86 फीसदी की तेजी आई है. मिडकैप स्‍टॉक में OFSS के शेयर 4 फीसदी, एचपीसीएल के शेयर 3 फीसदी, एमपैसा के शेयर 3 फीसदी, Eicher Motors के शेयर 4 फीसदी, ONGC के शेयर 3.36 फीसदी और एबीबी इंडिया के शेयर 3.71 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहे हैं. अचानक क्‍यों आई शेयर बाजार में धुंआधार तेजी? कल रात में अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी आई है. नैसडेक इंडेक्‍स में 2.87 फीसदी की तेजी आई है, जबकि डाउ जोन में 1.71 फीसदी की तेजी देखी गई है. इसके अलावा, जापान के शेयर बाजार में 1.26 फीसदी की तेजी देखी गई. इन मार्केट में अच्‍छी तेजी के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. बता दें मंदी की आशंका और ईरान-इजरायल के वार के संकेत के कारण यूरोप से लेकर अमेरिका तक का मार्केट तेजी से गिरा था, लेकिन अब वहां पर थोड़ी स्थिरता आई है और निवेशकों का अभी ग्‍लोबल मार्केट पर भरोसा टिका हुआ है, जिस कारण अच्‍छी तेजी आई है. ग्‍लोबल मार्केट में तेजी देखते हुए भारतीय बाजार का भी सेंटिमेंट बदला है और आज शानदार तेजी देखी जा रही है. इसके अलावा, एलआईसी और अन्‍य कंपनियों के तिमाही नतीजे का भी असर शेयर बाजार पर पड़ा है. निवेशकों को 4.4 लाख करोड़ का मुनाफा शेयर बाजार में शानदार तेजी के कारण बीएसई मार्केट कैप भी बढ़ा है. BSE मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में 4.4 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 450.15 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. इसका मतलब है कि निवेशकों की वैल्‍यूवेशन में 4.4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.   recent visitors 100

बांग्लादेश में तख्ता पलटके बाद, 7 हजार से अधिक भारतीय छात्र भारत लौटे

नई दिल्ली बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कम से कम 7200 छात्र भारत वापस लौट आए हैं। शेख हसीना सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के दौरान हिंदुओं पर भी हमले होने लगे। इसके बाद वहां के भारतीय छात्रों में भी दहशत फैल गई और वे सभी स्वदेश लौट आए। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में यह जानकारी दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब यह जानकारी दी। विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक बांग्लादेश में 19000 भारतीय नागरिक थे जिनमें से 9000 छात्र थे। दरअसल राज्यसभा में सवाल किया गया था कि बांग्लादेश में कारोबार या शिक्षा के उद्देश्य से कितने भारतीय नागरिक रह रहे हैं। बांग्लादेश में गुजरात के कितने लोग हैं और क्या भारतीयों को हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से निकालने के लिए कोई अभियान शुरू किया गया है? केद्रीय मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश में जम्मू-कश्मीर, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के छात्र हैं। वहीं बांग्लादेश में भारतीय मिशन ने राज्यवार कोई लिस्ट नहीं तैयार की है। सरकार ने बताया कि ढाका में भारतीय उच्चायोग के अलावा अन्य असिस्टेंट हाई कमिशन के द्वारा भारतीयों को स्वदेश लौटने में सहयोग किया जा रहा है। भारत-बांग्लादेश सीमा और एयरपोर्ट पर भी उनकी पूरी मदद की जा रही है। सिंह ने कहा, जो भी भारतीय बांग्लादेश के एयरपोर्ट पर या फिर बॉर्डर पर पहुंचते हैं उनकी पूरी मदद की जाती है। 1 अगस्त तक करीब 7200 भारतीय छात्र बांग्लादेश से वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मिशन ने राज्यवार सूची नहीं तैयार की है। वहीं एक दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि हाल के ही सालों में कनाडा जाने वाले लोगों और वहां के विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों के ऐडमिशन में वृद्धि हुई है। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का कार्यभार संभाल लिया है। यूनुस (84) को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति भवन ‘बंगभवन’ में आयोजित एक समारोह में मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ दिलाई जो प्रधानमंत्री के समकक्ष पद है। समारोह में राजनीतिक दलों के नेता, न्यायाधीश, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, तीनों सेनाओं के प्रमुख, पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ सैन्य एवं असैन्य अधिकारी, राजनयिक, स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस दौरान हसीना की पार्टी का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। अंतरिम मंत्रिमंडल के 16 अन्य सदस्य मुख्य रूप से नागरिक समाज से जुड़े लोग हैं और इसमें छात्र आंदोलन के दो नेता भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल के सदस्यों का चयन छात्र नेताओं, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और सेना के बीच हुई चर्चा के बाद किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूनुस को शुभकामनाएं दीं और देश में जल्द ही स्थिति सामान्य होने तथा हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई। recent visitors 113

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का बदला लेने के लिए दिल्ली में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों को पीटा गया

नई दिल्ली बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का बदला लेने के लिए दिल्ली में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों को पीटा गया है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आए कथित गौरक्षक दक्ष चौधरी ने यह हमला किया है। इंस्टाग्राम पर दक्ष ने इसे कबूल करते हुए कहा कि उसने जो किया उसके लिए कोई पछतावा नहीं है। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय 5-6 लोग हाथों में डंडा लेकर कूड़े-कचरे के ढेरों के बीच रह रहे लोगों पर टूट पड़ते हैं। डंडे से उन्हें पीटा जा रहा है। गालियां देते हुए उन्हें जगह खाली करने और बांग्लादेश भागने को कह रहे हैं। हमला करते समय दक्ष कहता है- बांग्लादेश में हिंदुओं बेटियों के साथ रेप हो रहे हैं और यहां सपोले पनप रहे हैं। सरकार चुप बैठी है, संगठन चुप बैठे हैं। रोहिंग्या मुसलमानों को पीटने के बाद दक्ष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट करते हुए कहा, 'जो किया उसके लिए कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि बांग्लादेश में जिन बहनों के साथ बलात्कार हुआ, जिन हिंदुओं को मारा गया, मंदिरों को तोड़ा गया वह सब मेरे अपने थे, प्रत्येक भारतीय के थे। क्यों मारा गया उन्हें, क्यों बलात्कार हुआ क्योंकि वह हिंदू थे। विपक्ष मौन है, बॉलीवुड मौन है, यह वही बॉलीवुड है जब हमास का समर्थन करता है लेकिन जब हिंदुओं पर बर्बता होती है तो चुप रहता है। हमने शुरुआत कर दी है,  बाकी अब क्या करना है भारत के युवाओं, संगठनों को यह आपको पता है। अब इस देश में रोहिंग्या मुस्लिम बिल्कुल नहीं रहे। सरकार असमर्थ है, हम नहीं। एफआईआर हुई है, गिरफ्तारी भी होगी, जेल भी जाएं, लेकिन अब कोई डर नहीं है। लास्ट मैसेज है पता नहीं अब क्या होगा। जय श्रीराम।' दक्ष वही शख्स है जिसने फैजाबाद सीट से भाजपा की हार पर अयोध्या के लोगों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके लिए उसे गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले कन्हैया कुमार पर हमले के बाद भी उसे हिरासत में लिया गया था। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में रहने वाला दक्ष खुद को गौरक्षक बताता है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बड़े पैमाने पर उपद्रव हुए। इस दौरान कई जगह हिंदुओं को निशाना बनाया गया। इसको लेकर भारत में हिंदुवादी संगठनों ने आक्रोश जाहिर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार को बधाई देते हुए कहा है कि हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा की जाए।   recent visitors 108

आज SC में CJI करेंगे आमिर खान का स्‍वागत! जजों के साथ देखेंगे बॉलीवुड स्‍टार की ये मूवी, वजह बेहद खास

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में आज एक खास इनीशिएटिव के तहत ‘लापता लेडीज’ फिल्म दिखाई जाएगी। यह फिल्म जजों, उनके परिवार के सदस्यों और रजिस्ट्री अधिकारियों के लिए यह फिल्म दिखायी जाएगी। समीक्षकों ने इस फिल्म की काफी प्रशंसा की है और यह लैंगिक समानता के विषय पर आधारित है। सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक अनुभाग द्वारा जारी संदेश के अनुसार, प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता आमिर खान के अलावा फिल्म की निर्देशक किरण राव भी स्क्रीनिंग के दौरान उपस्थित रहेंगी। फिल्म देखने का यह आइडिया जस्टिस चंद्रचूड़ की पत्नी कल्पना दास का था। उन्होंने अपने स्टाफ के साथ यह फिल्म देखी थी। सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक अनुभाग द्वारा जारी संदेश में कहा गया है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट की स्थापना के 75वें वर्ष के दौरान आयोजित गतिविधियों के तहत लैंगिक समानता के विषय पर आधारित फिल्म 'लापता लेडीज' शुक्रवार, नौ अगस्त 2024 को प्रशासनिक भवन परिसर के सी-ब्लॉक स्थित सभागार में प्रदर्शित की जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीश अपने परिवार के लोगों के साथ फिल्म देखने पहुंचेंगे। फिल्म अपराह्न सवा चार बजे से शाम छह बजकर 20 मिनट तक दिखाई जाएगी। जस्टिस चंद्रचूड़ ने बताया कि यह सुप्रीम कोर्ट के स्टाफ को सेंसिटाइज करने की मेरी कोशिश है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में ऐसा बहुत कुछ हो रहा है, जिसकी बहुत ज्यादा पब्लिसिटी नहीं हो रही है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट स्टाफ मेंबर्स के लिए आयुर्वेदिक क्लीनिक चलाई जा रही है। यहां पर 24 घंटे सुप्रीम कोर्ट स्टाफ मेंबर्स का इलाज किया जाता है। recent visitors 93