पति के साथ रहने योग्य नहीं महिला, राजस्थान-झुंझुनू के मीणा सेवा संस्थान का तुगलकी फरमान

झुंझुनू. जिले के आदिवासी मीणा सेवा संस्थान ने लेटर हेड पर आदेश जारी करते हुए कहा कि समाज की विवाहिता अनीशा कावंत अपने पति के साथ रहने के लिए योग्य नहीं है और अपने पति के साथ घर नहीं बसा सकती। संस्थान के इस तुगलगी फरमान को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। पीड़िता अनीशा कावंत ने संस्थान के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा व मुख्य महासचिव रामनिवास मीणा के खिलाफ झुंझुनू कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार विवाहिता अनीशा कावंत का अपने ससुराल वालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते मीणा समाज ने यह फैसला सुनाया। अनीशा ने कहा कि फैसले से पहले उनका पक्ष भी नहीं सुना गया और मनमर्जी से पैसे लेकर ससुराल वालों के पक्ष में एकतरफा फैसला सुनाया गया है। पीड़िता का कहना है कि अब संस्थान के निर्णय के आधार पर ससुराल वाले उसे टॉर्चर कर रहे हैं और कोर्ट में आकर तलाक लेने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने बताया कि उसका मामला मीणा समाज, बीकानेर के क्षेत्राधिकार में आता है। झुंझुनू में उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसने कहा कि षड्यंत्र रचकर मेरा विवाहित जीवन खराब कर दिया, महिला ने रिपोर्ट देकर अध्यक्ष और महासचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। recent visitors 122

सीएम साय की चला रहा था फर्जी फेसबुक आईडी, छत्तीसगढ़-रायपुर पुलिस ने राजस्थान के साहूकार को पकड़ा

रायपुर. रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले के अंतर्राज्यीय आरोपी साहूकार खान गिरफ्तार किया है। आरोपी सीएम के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कई लोगों को झांसा दिया था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाइल भी जब्त किया गया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन में भादवि एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्रार्थी मनोज कुमार साहू ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर छवि धुमिल करने के उद्देश्य से संचालन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी को राजस्थान से पकड़ने के लिए अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर टीम को राजस्थान के अलवर भेजा गया था। टीम के सदस्यों ने अलवर पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए  रेड डालकर आरोपी साहूकार खान को पकड़ा। मिले साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया है। पुलिस ने अलवर के जिस क्षेत्र में रेड डाली थी। उस क्षेत्र के निवासी किसी भी विशिष्ठ और वीआईपी लोगों के फोटो और नाम का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिस संबंध में राजस्थान में भी कई अपराध पंजीबद्ध है, ऐसे अन्य व्यक्तियों पर भी रायपुर पुलिस शिकंजा कस रही है। recent visitors 121

‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कर रहे हैं कोशिश- जयराम रमेश

नई दिल्ली  कांग्रेस ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है। जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकारने की आलोचना की थी और अब प्रधानमंत्री इस राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। जयराम रमेश ने आरएसएस और पीएम मोदी को घेरा जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा है कि ‘नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने एक और हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। तिरंगे के साथ RSS के संबंधों का संक्षिप्त इतिहास देखिए। RSS के दूसरे प्रमुख MS गोलवलकर ने अपनी पुस्तक बंच ऑफ थॉट्स में कांग्रेस के तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने के फैसले की आलोचना की थी, इसे “सांप्रदायिक” और “सिर्फ बहकने और नकल करने का मामला” करार दिया था। RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने 1947 में लिखा था कि तिरंगे को हिंदुओं द्वारा कभी अपनाया नहीं जाएगा और न ही इसका सम्मान किया जाएगा। शब्द तीन अपने आप में एक बुराई है, और तीन रंगों वाला झंडा निश्चित रूप से बहुत बुरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पैदा करेगा और देश के लिए हानिकारक है।’ ‘2015 में, RSS ने कहा कि “राष्ट्रीय ध्वज पर भगवा रंग ही एकमात्र रंग होना चाहिए क्योंकि अन्य रंग सांप्रदायिक विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं।” आरएसएस ने 2001 तक अपने मुख्यालय में नियमित रूप से तिरंगा नहीं फहराया और जब तीन युवकों ने इसके परिसर में झंडा फहराने की कोशिश की तब ज़बरदस्ती करने का “अपराध” बताकर उन पर मामला दर्ज़ किया गया। नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री इस राष्ट्रीय प्रतीक को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं – जिसे उनके वैचारिक परिवार ने लंबे समय से अस्वीकार किया है – क्योंकि उनके संगठन का कोई इतिहास और प्रतीक नहीं है जिसे भारत अपना मान सके। विशेष रूप से उस दिन जब भारत और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मना सकते हैं, जिसमें RSS ने भाग लेने से इंकार कर दिया था।’ recent visitors 126

नेपरी बृजगढी सड़क जलभराव की समस्या का हुआ समाधान, किसानों ने मनाया जीत का जश्न

कैलारस नेपरी से बृजगढी की ओर जाने वाली सड़क को ब्रॉड गेज ट्रैक के पुल के नीचे जल भराव की समस्या महीनों से बाधित किए हुए थी। इस क्षेत्र में लगभग 50 गांव के किसानों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे, अस्पताल पहुंचना आमजन का दूभर हो गया। यहां तक कि किसान खेतों पर भी नहीं पहुंच पा रहे थे। इस जल भराव स्थल पर दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे पानी में गिरकर असमय काल कलवित हो गए। सैकड़ो वाहन खराब हो गए। सैकड़ो लोग महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध चोटिल हो गए। सरकार और प्रशासन किसानों व आमजन की सुनने के लिए तैयार ही नहीं थे। अन्ततः किसानों ने 05 अगस्त से जल भराव स्थल के पास जोरदार आंदोलन की शुरुआत की। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई। उसके बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो सैकड़ो की संख्या में किसानों ने एकत्रित होकर आंदोलन स्थल से रैली निकालकर कल तहसील कार्यालय पहुंच कर घेराव करते हुए आगे आंदोलन की चेतावनी  दी। इस सबके चलते प्रशासन व सरकार सक्रिय हुए। पोकलेन और जेसीबी मशीन मंगाकर तत्काल कच्चा नाला खोदकर पानी कुंवारी नदी में निकाल दिया गया। सड़क साफ कर दी गई। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आंदोलन स्थल पर आज जीत का जश्न मनाया। फल वितरण किये। आंदोलन के नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय तहसीलदार श्री विश्राम बघेल ने आकर नाले को पक्का करने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसानों ने आंदोलन को समाप्ति की घोषणा की। इस मौके किसानों कीआम सभा को मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी , कार्यकारी जिला अध्यक्ष गयाराम  सिंह धाकड, जगन्नाथ सिंह धाकड़, भैरूलाल धाकड़, राजवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष एस एफ आई,बृजराज सिंह सिकरवार सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभी ने जीत की खुशी का इजहार करते हुए किसानों की एकता और संघर्ष को मजबूत बनाने की आम जनों से अपील की। आंदोलन में  सर्वश्री कन्हैयालाल , रामसिंह कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाह, जसवंत सिंह सिकरवार, निरंजन शाक्य, संजयसिंह सिकरवार, मदनलाल धाकड़, दाताराम धाकड़, रामहेत धाकड़, नवाव सिंह धाकड़, राजेन्द्र धाकड़, भूपेंद्र धाकड़, प्रदीप धाकड़ सुरेश चंद्र धाकड़, मातादीन कुशवाह रामप्रकाश जाटव, आदि ने विशेष भूमिका अदा की।अंत में जोरदार नारेबाजी के साथ किसान आंदोलन समाप्त हुआ। किसानों ने जीत के लिए सहयोग करने वाले आम जनों किसानों सभी को बधाई दी और आगामी दिनों में संगठन व एकता को मजबूत करने और राष्ट्रीय व स्थानीय मुद्दों पर किसान सभा के आव्हानों पर अमल करने का भी निर्णय लिया है। recent visitors 132

शीर्ष वरीयता प्राप्त कोको गाफ नेशनल बैंक ओपन से बाहर

टोरंटो शीर्ष वरीयता प्राप्त कोको गाफ 14वीं वरीयता प्राप्त डायना स्नाइडेर से 6.4, 6.1 से हारकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस से बाहर हो गई। स्नाइडेर का सामना अब छठी वरीयता प्राप्त लियुडमिला सैमसोनोवा से होगा जिन्होंने एलिसे मर्टेंस को 6.2,, 6.4 से मात दी थी। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने कैटी बूल्टर को 6.3, 6.3 से हराया। गत चैम्पियन जेसिका पेगुला ने क्वालीफायर एशलिन क्रूगर को 6.2, 6.4 से मात दी। अब उनका सामना पेटोन स्टीयर्न्स से होगा जो विक्टोरिया अजारेंका के जांघ में चोट के कारण कोर्ट छोड़ने के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। टेलर टाउंसेंड ने चौथी वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंको को 6.2, 6.1 से हराया। वहीं एम्मा नवारो ने मार्टा कोस्टियुक को 7.5, 7.5 से हराया।   recent visitors 117

टीम विकेटकीपर का फैन पर आया दिल, रचाई सगाई, जल्द करेंगे शादी

नई दिल्ली  भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड के संग सगाई कर ली। दोनों लंबे समय से एक साथ रिलेशनशिप में थे। जितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट पर टी20I कप्तान सूर्यकुमार ने खास अंदाज में बधाई है। जितेश शर्मा ने गर्लफ्रेंड शलाका मकेश्वर के संग सगाई कर ली। आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले 30 साल के जितेश को अनेक क्रिकेटर्स से बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जितेश और उनकी मंगेतर को सबसे अलग अंदाज में मुबारकबाद दी। भारतीय क्रिकेटरों किए मजेदार कमेंट सूर्यकुमार ने जितेश की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत-बहुत बधाई भाऊ और वहिनी को।" मराठी में भाऊ को भाई और वहिनी को भाभी बोला जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी कमेंट किया। गायकवाड़ ने लिखा, बधाई हो, "क्लब में स्वागत है।" ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा, "दोनों को शुभकामनाएं।" अर्शदीप सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत-बहुत मुकारक, फेविकोल का जोड़।" कौन हैं शलाका मकेश्वर जितेश शर्मा की मंगेतर शलाका मकेश्वर ने प्रोफेसर राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बडनेरा रेलवे से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग से बी.ई किया है। शलाका ने डिजाइन में एम. टेक किया है। पुणे के रहने वाली शलाका ने नागपुर में ग्लोबल लॉजिक कंपनी में सीनियर टेस्ट इंजीनियर के पद पर हैं। कौन है ये खिलाड़ी ये खिलाड़ी टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज दीपक शर्मा हैं। दीपक शर्मा ने शलाका मकेश्वर नाम की लड़की से सगाई रचाई है। इस सगाई की फोटो क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जितेश शर्मा ने अपनी सगाई की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि इस पागल दुनिया में हमने एक-दूसरे को हमेशा के लिए चुन लिया है। इसके बाद उन्होंने अपनी सगाई की तारीख मेंशन की है। वहीं, शलाका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की फोटो शेयर की है और उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि मिस्टर एंड मिसेज शर्मा। लोग इनकी सगाई की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और इन्हें बधाई दे रहे हैं। खुद को बताया था फैन गर्ल शलाका मकेश्वर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 मई 2024 का एक पोस्ट है। इस पोस्ट में वह पंजाब किंग्स इलेवन की टीशर्ट पहनकर टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था कि फैन गर्ल मोमेंट। इस पोस्ट पर जितेश शर्मा ने हॉर्ट इमोजी रिएक्ट किया था। इससे लगता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय से हैं। शलाका ने खुद को जितेश शर्मा का फैन गर्ल बताया था। टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं जितेश शर्मा जीतेश शर्मा ने टीम इंडिया में पिछले साल एशियन गेम्स में डेब्यू किया था। इस टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड ने टीम की कमान संभाली थी। जितेश शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 9 इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 100 रन बनाए हैं। जितेश शर्मा ने अपना आखिरी मैच इसी साल जनवरी के महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। आईपीएल में जितेश शर्मा पंजाब किंग्स इलेवन की टीम का हिस्सा हैं। इस साल टीम के कप्तान शिखर धवन चोटिल हो गए थे तो जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स इलेवन की कप्तानी भी संभाली थी। recent visitors 146

सांसद सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से की मुलाकात

शहडोल आदिवासी क्षेत्रों का विकास हमारी कार्य योजना में प्रमुखता से शामिल है, और आपके क्षेत्र का भी समग्र विकास होगा। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह से मुलाकात के दौरान कहीं। दरअसल, सांसद सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने गई थीं। मुलाकात के दौरान हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र के विकास की योजना प्रस्तुत की। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि वे अपने अल्प प्रवास के दौरान शहडोल जिले के छोटे से गाँव विचारपुर, जिसे 'मिनी ब्राजील' कहा जाता है, के खिलाड़ियों से मिले थे। सांसद ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि आदिवासी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता है। इसलिए, उन्होंने अपने क्षेत्र में एक वृहद खेल अकादमी की स्थापना की मांग की। सांसद सिंह ने प्रधानमंत्री के समक्ष घरेलू उड़ानों के लिए एक हवाई अड्डे के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा, उन्होंने शहडोल-नागपुर ट्रेन को अनूपपुर से चलाए जाने की मांग पर भी चर्चा की, जिस पर उन्हें बताया गया कि तीसरी लाइन और लिंक वर्क पूरा होने के बाद इस मांग को पूरा किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने की मांग हिमाद्री सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में सैनिक स्कूल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने, और कोयला खदानों के उत्खनन के बाद खाली जमीनों के उपयोग की भी मांग प्रधानमंत्री के सामने रखी। विकास संबंधित चर्चाओं के बाद, सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को माँ नर्मदा उदगम स्थल अमरकंटक का एक तैल चित्र और क्षेत्र की गौरव, पद्मश्री जोधया बाई द्वारा बनाई गई बैगा जनजाति की एक चित्रकारी भेंट की। बेटी तासू भी थी साथ सांसद ने प्रधानमंत्री को अमरकंटक आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से हुई बातचीत में उन्हें बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिससे आने वाले समय में आदिवासी क्षेत्र के विकास की गति और तेज होने की उम्मीद है। सांसद के साथ उनकी बेटी तासू भी मौजूद थीं, जिन्हें प्रधानमंत्री ने स्नेहपूर्वक दुलारा। इस अवसर पर संगठन से जुड़ी चर्चा भी हुईं। recent visitors 124