पड़ोसी बांग्लादेश में स्थिति काफी बिगड़े, मोहम्मद यूनुस ने भारत की प्रतिक्रिया पर निराशा जताई

नई दिल्ली  भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में स्थिति काफी बिगड़ चुकी है।  शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया साथ ही वह देश भी छोड़ चुकी हैं। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ते ही प्रदर्शनकारी पीएम आवास में दाखिल हो गए हैं। भारत ने इस पूरे मामले को बांग्लादेश का आंतरिक मामला बताया है। वहीं नोबेल पुरस्कार विजेता और बांग्लादेशी अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने भारत की प्रतिक्रिया पर निराशा जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अशांति पड़ोसी देशों में भी फैल सकती है। यूनुस ने कहा कि जब भारत कहता है कि यह उनका आंतरिक मामला है, तो मुझे दुख होता है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में यूनुस ने कहा कि यदि भाई के घर में आग लगी हो तो मैं कैसे कह सकता हूं कि यह उसका निजी मामला है। कूटनीति में 'यह उनका आंतरिक मामला है' कहने के अलावा भी बहुत कुछ कहने का तरीका होता है। मोहम्मद यूनुस ने आगे कहा कि अगर बांग्लादेश में अशांति हो रही है, जहां 17 करोड़ लोग संघर्ष में हैं। युवाओं को सरकारी बलों द्वारा मारा जा रहा है, और कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, तो यह साफ है कि स्थिति बांग्लादेश की सीमाओं के भीतर नहीं रहेगी और पड़ोसी देशों को प्रभावित करेगी। यूनुस अपने माइक्रोफाइनेंस कार्य के लिए जाने जाते हैं, जिसने वहां लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हालांकि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें हाल ही में एक भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठेराया गया था, जिसे उनके समर्थकों का कहना है कि यह राजनीति से प्रेरित है। यूनुस ने भारत से बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का समर्थन करने और चुनावों में पारदर्शिता की कमी की आलोचना करने का आग्रह किया। उन्होंने भारत के सफल चुनावों की प्रशंसा की और बांग्लादेश में लोकतांत्रिक लक्ष्यों के लिए भारत के समर्थन की कमी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने इन मुद्दों पर भारत सरकार के साथ चर्चा करने की योजना बनाई है। अकेले रविवार को बांग्लादेश में लगभग 100 लोग मारे गए, जिनमें 14 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। recent visitors 83

रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

दुर्ग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 77 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 08 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक वास्लोह बीके कास्टिंग लिमिटेड के 2, एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के 10, स्टारेक्स मिनरल्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के 54, हेवी मशीन ड्राईवर के 10, टेंडर/सेल्स ऑफिसर के एक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।   recent visitors 93

आनंद महिंद्रा काआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बड़ा बयान, डेवलप होने से 5 साल पहले बता देगा कैंसर

नईदिल्ली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इन दिनों चर्चा में है। इसके इस्तेमाल और फीचर्स पर दुनिया भर में चर्चा हो रही है। कई लोग इससे होने वाले फायदे के बारे में बात करते हैं, तो कुछ लोग इसके नुकसान के बारे में चर्चा करते हैं। वहीं, भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने AI के पूर्ण इस्तेमाल की बात की है। उन्होंने कहा है कि एआई को बड़े काम की टेक्नोलॉजी बताया है और कहा है कि यह फोटो बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे कई ज्यादा उपयोगी हो सकता है। AI से डिटेक्ट करेगा ब्रेस्ट कैंसर हाल ही में अमेरिका की Duke University के रिसर्चर ने एक New AI डेवलप किया है। इसके रिसर्चर ने दावा किया है कि, AI ब्रेस्ट कैंसर को उसके डेवलप होने से लगभग पांच साल पहले ही डिटेक्ट कर सकता है। अब आनंद महिंद्रा ने साइंस न्यूज नाम के हैंडल पर की गई पोस्ट को रिपोस्ट किया है। उन्होंने इस पर लिखा है कि यह बहुत काम का साबित हो सकता है। कैंसर को डिटेक्ट करने का ये है तरीका कैंसर का पता लगाने के लिए फिलहाल Biopsies, Microscopic Histological एग्जामिनेशन मेथड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इमेजिंग टेक्नोलॉजी जैसे MRI, CT स्कैन और PET स्कैन हैं। अब रिसर्चर्स ने दावा किया है कि AI की मदद से एक्यूरेसी के साथ कैंसर की रिपोर्ट दे सकता है। X प्लेटफॉर्म पर किया पोस्ट महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) पर अपनी इस राय को शेयर किया. उन्होंने अपने इस पोस्ट में साइंस न्यूज के पोस्ट को रिपोस्ट किया है. आनंत महिंद्रा का x पर पोस्ट हाल ही में अमेरिका बेस्ड Duke University के रिसर्चर ने एक New AI डेवलप किया है. यह AI मॉडल कैंसर डेवलप होने से करीब 5 साल पहले कैंसर को बता देगा. ये दावा रिसर्चर ने किया है. कैंसर पता लगाने का असली तरीका कैंसर का पता लगाने के लिए, जो ट्रेडिशनल तरीका है, वो Biopsies, Microscopic Histological एग्जामिनेशन है. इसके अलावा इमेजिंग टेक्नोलॉजी जैसे MRI, CT और PET Scans हैं. वहीं, AI सिर्फ मेडिकल इमेज को एनालाइज करके ज्यादा बेहतर एक्युरेसी के साथ कैंसर की रिपोर्ट दे सकता है, जो दावा रिसर्चर ने किया है. आनंद महिंद्रा ने AI की थी आलोचना आनंद महिंद्रा ने बीते साल एक पोस्ट करके एक फोटो भी पोस्ट की थी. यह फोटो उनकी हमशक्ल थी और उसे AI से बनाता था, जिसमें वे होली के रंग के साथ दिखाए गए थे. तब उन्होंने कहा था कि यह कई लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. यहां आनंद महिंद्रा को उस फॉर्म में दिखाया था, जिसे उन्होंने असली दुनिया में किया ही नहीं था. recent visitors 106

जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज नगर निगम मुख्यालय इंदौर में जंगी प्रदर्शन आयोजित

 इंदौर  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज 6 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय इंदौर में जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. यह प्रदर्शन नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में किया जाएगा. कांग्रेस नेता अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, सत्य नारायण पटेल भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. प्रदर्शन आज  6 अगस्त को सुबह 10:00 बजे नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा. इसलिए हो रहा प्रदर्शन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज 6 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. यह प्रदर्शन नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में किया जाएगा, जिसमें फर्जी फाइल का घोटाला, सड़क का घोटाला, नक्शे का घोटाला, पेंशन का घोटाला, जलकर-सम्पत्ति कर की वृद्धि, नर्सिंग व निट का घोटाला और निगम के अन्य घोटाले शामिल हैं. ये हैं प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे और आरोप फर्जी फाइल का घोटाला: नगर निगम द्वारा फर्जी फाइलों के माध्यम से धन की हेराफेरी की जा रही है. सड़क का घोटाला: सड़कों के निर्माण में घोटाले किए जा रहे हैं, जिससे जनता को परेशानी हो रही है. नक्शे का घोटाला: नक्शों में बदलाव करके भूमाफिया और नेताओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है. पेंशन का घोटाला: पेंशनधारियों को उनकी पेंशन नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है. जलकर-सम्पत्ति कर की वृद्धि: जलकर और संपत्ति कर में वृद्धि की गई है, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. नर्सिंग व नीट का घोटाला: नर्सिंग कॉलेजों और नीट में घोटाले किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है. ये नेता होंगे शामिल कांग्रेस नेता अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, सत्य नारायण पटेल इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. प्रदर्शन सुबह 10:00 बजे नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा. इंदौर नगर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा ने कहा कि पार्टी नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में आवाज उठा रही है और जनता के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी के नेताओं ने कहा कि वे जनता के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे और नगर निगम में पारदर्शिता लाने के लिए प्रयास करेंगे.   recent visitors 128

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार पूरे जी जान से रणनीति बनाने में जुटे हैं

नूंह  हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार पूरे जी जान से रणनीति बनाने में जुटे हैं। प्रदेश में जहां कई अभियानों के तहत कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर हो रहीं है तो वहीं जिताऊ चेहरों को भी तलाश कर रही। बात अगर नूंह जिले की करें तो यहां की तीनों विधानसभाओं में कांग्रेस जातीय समीकरण छोड़कर पार्टी की जीत की कसौटी पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों पर विधानसभा चुनाव में दाव खेलेगी। नूंह विधानसभा में तो कांग्रेस का उम्मीदवार मौजूदा विधायक आफताब अहमद को लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका विधानसभा की टिकट पर कांग्रेस हाईकमान फेरबदल कर सकती है। मामन खान की क्यों कट सकती है टिकट हालांकि फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से विधायक मामन खान को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अचानक फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कांग्रेस युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और मांडीखेडा की रहने वाली नेहा खान ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी। इससे मामन खान के लिए टिकट की रहा थोड़ी कठिन कर दी है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो नूंह हिंसा के आरोपों में घिरे विधायक मामन खान इंजीनियर यूएपीए जैसी संगीन धाराओं में आरोपी है। टिकट कटने का यह उनका सबसे बड़ा कारण हो सकता है। कोई भी पार्टी बड़े ही सोच विचार कर टिकट का वितरण करती है। नेहा खान ने कह दी ये बात कांग्रेस की युवा नेत्री नेहा खान ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रही हैं। राहुल गांधी ने भी कहा है कि महिलाएं राजनीति में सबसे ज़्यादा उपेक्षित वर्ग है। आजादी से आज तक हरियाणा में किसी मुस्लिम महिला को कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं बनाया है, प्रदेश में कांग्रेस की हवा है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर झिरका से अगर पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो वह अच्छे मतों से जीत हासिल करेगी। इसलिए मेवात जैसे देश के सबसे पिछडे ज़िले से एक महिला को विधानसभा भेजने का सही वक़्त है। कौन हैं नेहा खान बता दें की नेहा खान 2021 में सबसे कम उम्र की महिला जिला अध्यक्ष रह चुकी है। इसके साथ ही नेहा अब तक पांच राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर काम कर चुकी है । उत्तरप्रदेश, कर्नाटक , राजस्थान विधानसभा और हरियाणा लोकसभा व दिल्ली म्यूनिसपैलटी में भी चुनाव प्रचार एवं प्रबंधन में भाग लिया। नेहा खान ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में अनेकों बार गिरफ़्तारी दी है । recent visitors 121

औचक निरीक्षण : मीटर में अनियमितता पाए जाने पर मीटर सील कराया गया तथा लैब में परीक्षण के लिये भेजा गया

भोपाल अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने  ग्वालियर सिटी के सुरेश नगर एवं प्रमिला प्लाजा एरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया की उक्त क्षेत्र के अनेक उपभोक्ता अटल गृह ज्योति योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि उनके परिसर काफी बड़े हैं और उनके परिसर का विद्युत भार भी स्वीकृत भार से अधिक है। उन्होंने सुरेश नगर के उपभोक्ता अशोक कुमार शुक्ला के परिसर का मीटर सील कराकर मीटर टेस्टिंग लैब में भिजवाया। इसी प्रकार प्रमिला प्लाजा एरिया में 5-6 उपभोक्ताओं के मीटर में अनियमितता पाए जाने पर मीटर सील कराया गया तथा लैब में परीक्षण के लिये भेजा गया। निरीक्षण के दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल एवं मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर क्षेत्र राजीव गुप्ता उपस्थित थे। गौरतलब है की इन उपभोक्ताओं द्वारा अटल गृह ज्योति योजना का लाभ लिया जा रहा था, जबकि इनके परिसर का लोड स्वीकृत भार से कहीं अधिक पाया गया है। प्रकरणों में विस्तृत जांच की जा रही है।   recent visitors 91

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि खंडवा शहर में बायपास एवं रिंग रोड के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि खंडवा के समग्र विकास के लिये कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं योजनाओं पर सतत निगरानी रखे जाने के लिये भी कहा। नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय  खंडवा में स्विमिंग पूल के लोकार्पण कार्यक्रम के समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि खंडवा शहर में बायपास एवं रिंग रोड के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये। इस पर प्राथमिकता के साथ राज्य सरकार से मंजूरी दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक जब देश स्वंतत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा तब भारत दुनिया का शक्तिशाली राष्ट्र होना चाहिए, इसके लिये काम प्रारंभ कर दिया गया है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक गरीब परिवार का स्वयं का आवास हो इसके लिये तेजी से प्रयास किये जा रहे है। खंडवा नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव ने कहा कि शहर में जल संकट को दूर करने के लिये 137 करोड़ रूपये की योजना पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में बताया गया कि स्विमिंग पूल का निर्माण 7 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कविन्द्र कियावत ने बताया कि स्विमिंग पूल का निर्माण जनभागीदारी से किया गया है। गौरव दिवस समारोह को किया संबोधित नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने खंडवा के गौरव दिवस समारोह को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान पाश्रर्व गायक स्व. किशोर कुमार ने संगीत के क्षेत्र में अपने श्रेष्ठ गायन से अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। उनकी जयंती को खंडवा में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने युवाओं आग्रह किया कि वे अपनी प्रतिभा को निखारे और खंडवा के नाम को देश दुनिया में गौरवन्वित करे। कार्यक्रम को सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती अमृता यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। इस मौके पर लोक नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस मौके पर निकाली गई गौरव यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही।   recent visitors 103