प्रेगनेंसी में सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स सेहत को पहुंचा सकते हैं भारी नुकसान, जानें कारण

प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए खास होता है। इस समय महिला को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए जिससे उसकी हेल्थ और बच्चे की हेल्थ अच्छी रहे। प्रेगनेंसी में महिलाओं को काफी हॉर्मोनल बदलाव होते रहते हैं, जिसका असर महिला के खाने-पीने की आदत और मूड पर भी पड़ता है। महिला को प्रेगनेंसी के समय कई बार तीखा, मीठा खाने या आइस्क्रीम, चॉकलेट, सोडा जैसी चीजें खाने-पीने का करता है। सोडा शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। प्रेगनेंट महिला जब कुछ भी खाती है, तो इसका असर शिशु पर भी पड़ता है। सोडा पीने से शिशु की सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में सोडा पीने के नुकसान के बारे में। एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि प्रेग्नेंसी के दौरान जो महिलाएं शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करती हैं उनके होने वाले बच्चों में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं. peer-reviewed journal Nutrients  में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक मात्रा में शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करती हैं उन महिलाओं और उनके होने वाले बच्चों पर इसका काफी बुरा असर देखने को मिलता है. यह सर्वे अप्रैल और जून 2022 और 2023 में किया गया. इस सर्वे में 4 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को शामिल किया गया. सर्वे के दौरान इन सभी गर्भवती महिलाओं को फ्रूट जूस, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसे फ्रिजी ड्रिंक्स, सोडा, जूस और दूध वाली ड्रिंक्स दी गई.  इस सर्वे के अंत में यह देखा गया कि जिन महिलाओं ने अधिक मात्रा में शुगरी ड्रिंक्स का सेवन किया उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज की समस्या से जूझना पड़ा. प्रेग्नेंसी में होने वाली डायबिटीज की समस्या को जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है. जेस्टेशनल डायबिटीज होने पर बच्चे का वजन सामान्य से ज्यादा हो सकता है जिस कारण डिलीवरी के दौरान कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड सकता है. इसके अलावा जेस्टेशनल डायबिटीज होने पर बच्चे का समय से पहले जन्म और पीलिया की दिक्कत भी हो सकती है. सर्वे के दौरान जिन महिलाओं ने हफ्ते में 3 बार शुगरी ड्रिंक्स का सेवन किया उनमें जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा 38 फीसदी ज्यादा पाया गया. साथ ही इन महिलाओं में जेस्टेशनल हाइपरटेंशन का खतरा भी 64 फीसदी ज्यादा पाया गया.  सर्वे में यह भी पाया गया कि प्रेग्नेंसी के दौरान शुगरी ड्रिंक्स का सेवन ज्यादा करने से भ्रूण को खून की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पाती जिस कारण उसकी ग्रोथ पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है. साथ ही,  इसकी वजह से प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है. हफ्ते में चार बार इन शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से मैक्रोसोमिया का खतरा भी काफी बढ़ जाता है, एक ऐसी स्थिति जिसमें नवजात शिशु औसत से बहुत बड़ा होता है. इस सर्वे के अंत में रिसर्चर्स ने कहा कि प्रेग्नेंसी में बहुत अधिक मात्रा में शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से जेस्टेशनल डायबिटीज और जेस्टेशनल हाइपरटेंशन की समस्या का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. साथ ही इससे मैक्रोसोमिया की समस्या का भी सामना करना पड़ता है.   रिसर्चर्स ने यह भी बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि महिलाएं अपने खानपान का खास ख्याल रखें और हेल्दी चीजों का ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सेवन करें. प्रेगनेंसी में सोडा पीने के नुकसान कैफीन सोडा में कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। सोडा पीने से अनिद्रा की समस्या के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। कैफीन का सीधा असर शिशु की सेहत पर भी पड़ता है। ज्यादा कैफीन के सेवन से बच्चे को पैदा होते समय सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। सोडा पीने से महिला के शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। वहीं इसके वजह से महिला को पेट खराब भी हो सकता है। चीनी की ज्यादा मात्रा सोडा में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो महिला और शिशु दोनों के लिए सही नहीं होती। प्रेगनेंसी में ज्यादा चीनी की मात्रा लेने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और मिस्कैरिज की संभावना भी बढ़ती है। प्रेगनेंसी में चीनी ज्यादा खाने से शिशु में जन्म के समय भी कई समस्याएं हो सकती हैं। आर्टिफिशियल कलर सोडा को कलर देने के लिए इसमें आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इस आर्टीफिशयल कलर में मीठा होने के साथ फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो प्रेगनेंसी के समय लेने से महिला की हड्डियों को कमजोर बना सकता है। नियमित सोडा पीने से शरीर में कैल्शियम प्रभावित होता है, जो बच्चे की हड्डियों को भी कमजोर करता हैं। recent visitors 159

सावन के तीसरे सोमवार पर इस विधि से करें पूजा, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति..

देवों के देव महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। इस पूरे महीने में शिव जी और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए सावन का सोमवार व्रत किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। सावन का तीसरा सोमवार 05 अगस्तको है। अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर भगवान शिव का राशि अनुसार अभिषेक करें। इससे सुख-शांति की प्राप्ति होती है। सावन के तीसरे सोमवार की डेट और शुभ मुहूर्त सावन का तीसरा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर किया जाएगा। प्रतिपदा तिथि 05 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। सोमवार को पूजा करने का शुभ मुहूर्त रात्रि 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 08 बजकर 17 मिनट के बीच रहेगा। राशि अनुसार अभिषेक     मेष राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     वृषभ राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर पर कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।     मिथुन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     कर्क राशि के जातक सावन सोमवार पर शुद्ध दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।     सिंह राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में गुड़ मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।     कन्या राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।     तुला राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।     वृश्चिक राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।     धनु राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गाय के दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।     मकर राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।     कुंभ राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर काले तिल मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।     मीन राशि के जातक सावन के तीसरे सोमवार पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।   recent visitors 120

सावन का तीसरा सोमवार, आज जरूर करें ये उपाय

सावन का तीसरा सोमवार व्रत 5 अगस्त 2024 को रखा जा रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन उपवास रखने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में सावन माह को पूजा पाठ के लिए अधिक शुभ माना गया है। इस दौरान चातुर्मास होने के कारण पूरी सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में होता है। इसलिए इस माह में सभी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।   सावन के तीसरे सोमवार को बेहद खास माना गया है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से सभी रुके हुए कार्यों को गति मिलती है। वहीं वैवाहिक जीवन खुशहाली के लिए सुहागिनें इस दिन व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार पर महादेव के 108 नाम जपने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मन से डर भय दूर होते हैं। इस दौरान कुछ खास उपाय करने से धन लाभ के योग भी बनते हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जान लेते हैं। पूजन विधि सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह ही स्नान कर लें। इसके बाद पूजा स्थान पर सभी पूजन सामग्रियों को एकत्रित कर लें। इसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार दूध से शिव जी का अभिषेक करें। घी का दीपक जलाएं। फिर उन्हें चंदन, फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते और मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद धूप-दीप अर्पित करें। अब शिव चालीसा का पाठ करें। यदि आपका व्रत है, तो सोमवार व्रत कथा का पाठ करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें। सावन सोमवार पर करें ये तीन उपाय     धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो सावन के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। माना जाता है कि इससे धन आगमन के स्रोत बनते हैं।     सावन सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। माना जाता है कि इससे कार्यों में सफलता के योग बनते हैं।     इस दौरान बेलपत्र को शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शिव जी के 108 नाम     ॐ भोलेनाथ नमः     ॐ कैलाश पति नमः     ॐ भूतनाथ नमः     ॐ नंदराज नमः     ॐ नन्दी की सवारी नमः     ॐ ज्योतिलिंग नमः     ॐ महाकाल नमः     ॐ रुद्रनाथ नमः     ॐ भीमशंकर नमः     ॐ नटराज नमः     ॐ प्रलेयन्कार नमः     ॐ चंद्रमोली नमः     ॐ डमरूधारी नमः     ॐ चंद्रधारी नमः     ॐ मलिकार्जुन नमः     ॐ भीमेश्वर नमः     ॐ विषधारी नमः     ॐ बम भोले नमः     ॐ ओंकार स्वामी नमः     ॐ ओंकारेश्वर नमः     ॐ शंकर त्रिशूलधारी नमः     ॐ विश्वनाथ नमः     ॐ अनादिदेव नमः     ॐ उमापति नमः     ॐ गोरापति नमः     ॐ गणपिता नमः     ॐ भोले बाबा नमः     ॐ शिवजी नमः     ॐ शम्भु नमः     ॐ नीलकंठ नमः     ॐ महाकालेश्वर नमः     ॐ त्रिपुरारी नमः     ॐ त्रिलोकनाथ नमः     ॐ त्रिनेत्रधारी नमः     ॐ बर्फानी बाबा नमः     ॐ जगतपिता नमः     ॐ मृत्युन्जन नमः     ॐ नागधारी नमः     ॐ रामेश्वर नमः     ॐ लंकेश्वर नमः     ॐ अमरनाथ नमः     ॐ केदारनाथ नमः     ॐ मंगलेश्वर नमः     ॐ अर्धनारीश्वर नमः     ॐ नागार्जुन नमः     ॐ जटाधारी नमः     ॐ नीलेश्वर नमः     ॐ गलसर्पमाला नमः     ॐ दीनानाथ नमः     ॐ सोमनाथ नमः     ॐ जोगी नमः     ॐ भंडारी बाबा नमः     ॐ बमलेहरी नमः     ॐ गोरीशंकर नमः     ॐ शिवाकांत नमः     ॐ महेश्वराए नमः     ॐ महेश नमः     ॐ ओलोकानाथ नमः     ॐ आदिनाथ नमः     ॐ देवदेवेश्वर नमः     ॐ प्राणनाथ नमः     ॐ शिवम् नमः     ॐ महादानी नमः     ॐ शिवदानी नमः     ॐ संकटहारी नमः     ॐ महेश्वर नमः     ॐ रुंडमालाधारी नमः     ॐ जगपालनकर्ता नमः     ॐ पशुपति नमः     ॐ संगमेश्वर नमः     ॐ दक्षेश्वर नमः     ॐ घ्रेनश्वर नमः     ॐ मणिमहेश नमः     ॐ अनादी नमः     ॐ अमर नमः     ॐ आशुतोष महाराज नमः     ॐ विलवकेश्वर नमः     ॐ अचलेश्वर नमः     ॐ अभयंकर नमः     ॐ पातालेश्वर नमः     ॐ धूधेश्वर नमः     ॐ सर्पधारी नमः     ॐ त्रिलोकिनरेश नमः     ॐ हठ योगी नमः     ॐ विश्लेश्वर नमः     ॐ नागाधिराज नमः     ॐ सर्वेश्वर नमः     ॐ उमाकांत नमः     ॐ बाबा चंद्रेश्वर नमः     ॐ त्रिकालदर्शी नमः     ॐ त्रिलोकी स्वामी नमः     ॐ महादेव नमः     ॐ गढ़शंकर नमः     ॐ मुक्तेश्वर नमः     ॐ नटेषर नमः     ॐ गिरजापति नमः     ॐ भद्रेश्वर नमः     ॐ त्रिपुनाशक नमः     ॐ निर्जेश्वर नमः     ॐ किरातेश्वर नमः     ॐ जागेश्वर नमः     ॐ अबधूतपति नमः     ॐ भीलपति नमः     ॐ जितनाथ नमः     ॐ वृषेश्वर नमः     ॐ भूतेश्वर नमः     ॐ बैजूनाथ नमः     ॐ नागेश्वर नमः   recent visitors 142

सोमवार 05 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिजनों के सुझाव से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। अपने काम पर फोकस करें। आज आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। वृषभ राशि- व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आज आप करियर से जुड़े कई बड़े फैसले लेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरीपेशा वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। मिथुन राशि- आज का दिन शुभ रह सकता है। यह समय आपको सकारात्मक यात्रा के रूप में मिल सकता है। वास्तव में, आप आत्मविश्वास की वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। अपनी खर्च करने की आदतों का निरीक्षण करने और भविष्य में आप उन्हें कैसे सुधार सकते हैं, इसका मूल्यांकन करने का यह एक शानदार समय है। समृद्धि के लिए आपकी तलाश पर विशेष जोर रहेगा। अपने लक्ष्यों को रंगीन चश्मे से देखने के बजाय उन्हें परिप्रेक्ष्य में रखें। कर्क राशि- आपके पास अपनी आत्म-जागरूकता को गहरा करने का अवसर होगा। सामाजिक स्थितियों से हटकर अपने आंतरिक एकालाप का परीक्षण करें। आपकी वर्तमान थकावट की स्थिति देर से आने वाली अप्रिय भावनाओं से निपटने का परिणाम हो सकती है। विस्तार और आत्मनिरीक्षण एक रोमांचक साहसिक कार्य के बजाय एक बोझ की तरह लग सकता है। कोई आंतरिक अंतर्विरोध सामने आएगा, जिसका आपको साहसपूर्वक सामना करना होगा। सिंह राशि- अपनी आवेशित भावनाओं और दूसरों के प्रति साहसिक दृष्टिकोण के साथ अति न करें। कोई बड़ा आंतरिक काम करने के लिए तैयार हो जाइए। आपके पास अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होने की प्रवृत्ति है, यहां तक ​​​​कि अपने स्वयं के व्यक्तिगत विकास को कुछ ऐसा देखने के लिए जो आपको पूर्ण होना चाहिए। इसे आसान बनाएं और जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपका उग्र व्यवहार आपके खिलाफ काम कर सकता है, इसलिए शांत रहें और चीजों को अपने पास आने दें। कन्या राशि- लव लाइफ की दिक्कतों को दूर करने की कोशिश करें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिरता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक सफलता मिलेगी। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन बचत जरूर करें। आज आप म्यूचुअल फंड या फिक्स डिपोजिट में इनवेस्ट करने का डिसीजन ले सकते हैं। हालांकि, आज शेयर्स और नए जोखिम भरे बिजनेस में निवेश करने से बचें। आज आपके पास कर्ज चुकाने के लिए भी पर्याप्त धन होगा। तुला राशि- जीवन के हर पहलू में सफलता हासिल होगी। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। धन के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। वृश्चिक राशि- करियर में कई बड़े सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऑफिस में कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। साथ ही प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस भी बढ़ेंगे। हालांकि, ऑफिस में विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।  अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। धनु राशि- जीवन में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। आज जल्दबाजी में आकर इनवेस्टमेंट का डिसीजन न लें। इससे धन हानि हो सकता है। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। धैर्यता बनाए रखें और शांत दिमाग से फैसले लें। मकर राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों में अपार सफलता मिलेगा। फैमिली मेंबर्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। इसका असर आपके परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कुंभ राशि-  समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मियों द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। नेगेटिविटी से दूर रहें। आज जीवनसाथी के सपोर्ट से लाइफ में कई बड़े बदलाव आएंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मीन राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिजनों के सलाह को नजरअंदाज न करें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। व्यापार में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। नुकसान हो सकता है।  वाहन सावधानी से चलाएं। recent visitors 114

पीपल फार पीपल अभियान चला रहे प्रदेश के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का प्रदेश में जबरदस्त असर दिख रहा है। पूर्व आईएएस व आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के माध्यम से ‘पीपल फॉर पीपल’ अभियान चला रहे हैं। वैसे तो प्रदेशभर में चार करोड़ पौधे रोपे जा रहे हैं मगर नवा रायपुर को पीपल सिटी के रूप में विकसित करने का नवाचार भी शुरू हो गया है। पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी की मां ने उन्हें पीपल का पेड़ लगाने को कहा और उन्होंने घर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर लगाया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील को अमलीजामा पहनाते हुए पर्यावरण मंत्री होने के नाते नवा रायपुर को पीपल के वृक्षों से आच्छादित करने का फैसला लिया है। इसके तहत नवा रायपुर में पहले चरण में 21 हजार पीपल के पौधे रोपे जा रहे हैं। वैसे तो नवा रायपुर में ‘पीपल फॉर पीपल’ अभियान के तहत एक लाख छह हजार पौधे रोपे जाएंगे। इनमें 40 हजार पीपल के और बाकी नीम, बरगद, जामुन, अमलतास, अर्जुन के पौधे लगेंगे। मंत्री ने बताया इसलिए पीपल को चुना मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि पीपल भरपूर मात्रा में शुद्ध ऑक्सीजन देता है। पीपल के वृक्ष को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में ईश्वर का वास होता है। इसलिए लोग इसे काटते भी नहीं हैं। हमारी प्राचीन भारतीय सभ्यता में पीपल के पेड़ का स्थान सर्वोपरि माना गया है। कार्बन उत्सर्जन रोकने में कारगर हर चौक-चौराहे पर एक पीपल का पौधा लगाने का लक्ष्य है। मंत्री चौधरी की पीपल सिटी की परिकल्पना की विशेषज्ञ भी सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि नवा रायपुर में इतनी बड़ी संख्या में पीपल के पौधे रोपे गए तो वह पर्यावरण संरक्षण के साथ शुद्ध प्राणवायु देने और कार्बन उत्सर्जन रोकने में कारगर होंगे। मंत्री इंटरनेट मीडिया पर लाखों की संख्या में जुड़े लोगों को भी वह पीपल लगाने की अपील भी कर रहे हैं। बतादें कि ओपी चौधरी ने रायपुर कलेक्टर रहते हुए भी आक्सीजोन बनवाया था। चौधरी ने 2018 में आइएएस की नौकरी छोड़ी थी और अब भाजपा विधायक बनने के बाद कैबिनेट मंत्री हैं। विशेषज्ञ बोले, मिलेगी शुद्ध हवा जैविकी विशेषज्ञ व गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय, संबलपुर ओडिशा के पूर्व कुलपति डा. एके पति ने कहा कि पीपल अन्य वृक्षों की तुलना में वातावरण में बड़ी मात्रा में आक्सीजन छोड़ता है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में यह पेड़ कार्बन डाई ऑक्साइड का इस्तेमाल करता है। इससे जहां ये पेड़ लगेगा वहां निश्चित रूप से कार्बन डाइ ऑक्साइड की मात्रा कम होगी, तापमान कम होगा। यह पेड़ 24 घंटे आक्सीजन देता है। एक अध्ययन के मुताबिक पीपल के पेड़ 12 डिग्री तक तापमान कम करता है। इतना देता है आक्सीजन विशेषज्ञों के मुताबिक पीपल का पुराना पेड़ रोजाना करीब 250 लीटर तक ऑक्सीजन रिलीज करता है, जबकि नए पौधे सिर्फ 10 लीटर आक्सीजन प्रतिदिन देते हैं। यह हानिकारण बैक्टीरिया को मारता है। recent visitors 116

साइबर क्राइम की शिकायतों के लिए बनाया गया पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में साइबर अपराध के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसमें ऑनलाइन ठगी के साथ-साथ ब्लैकमेलिंग और रुपये ऐंठने के दूसरे तरीके भी शामिल हैं। ठगों ने इतने तरीके निकाल लिए हैं कि कोई न कोई शिकार बन ही जाता है। इन्हीं कारणों से प्रदेश में पांच अलग-अलग रेंज में साइबर थाने खोले गए हैं, ताकि साइबर क्राइम से जुड़े मामलों पर अलग से नजर रखी जा सके। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की एक रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें अलग-अलग राज्यों के गिरोह का ब्यौरा तैयार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में सात राज्यों के करीब दो दर्जन से ज्यादा ठग गिरोहों ने लोगों को शिकार बनाया है। झारखंड से शुरू हुए ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बाद अब दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम से बंगाल में भी ठगों के गिरोह सक्रिय हैं। ये फोन से या फिर ऑनलाइन तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बढ़ती वारदात को देखते हुए साइबर क्राइम को लेकर पोर्टल भी बनाया गया है। इसपर जाकर साइबर क्राइम की शिकायत की जा के सकती है। वहीं हेल्पलाइन का नंबर '1930' भी जारी किया गया है। देश में 10 राज्यों में तीन दर्जन गांव और शहर  केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश के 10 राज्यों में तीन दर्जन से ज्यादा गांव और शहर ऐसे हैं जो साइबर क्राइम का गढ़ बन गए हैं। दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश और गुजरात से लेकर असम तक गिरोह हैं। झारखंड के जामताड़ा को ही साइबर क्राइम का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब देश में एक दो नहीं, बल्कि जामताड़ा जैसे तीन दर्जन से ज्यादा ठगी के केंद्र बन गए हैं। छत्तीसगढ़ में अंजाम देने वाले ये हैं ठगी के गढ़     झारखंड: जामताड़ा और देवघर से ऑनलाइन ठगी की शुरुआत से हुई थी।     राजस्थान: भरतपुर में सेक्सटॉर्शन और आर्मी के नाम पर ठगी की घटनाएं हुईं।     हरियाणा: मेवात में इंटरनेट मीडिया के जरिए ठगी के केस बढ़ते जा रहे हैं।     उत्तरप्रदेश: मथुरा में सेक्सटॉर्शन और इंटरनेट मीडिया से जुड़े गिरोह सक्रिय हैं।     दिल्ली-NCR: इंश्योरेंस, ऑनलाइन जॉब, कॉल सेंटर, नाइजीरियन फ्रॉड के गिरोह।     बिहार: बांका, बेगूसराय, जमुई, नवादा, नालंदा, गया में केबीसी के नाम पर ठगी।     पश्चिम बंगाल: आसनसोल-दुर्गापुर में सिम क्लोनिंग, जामताड़ा गिरोह की गतिविधियां।   recent visitors 116

प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद करना पड़ा महंगा, भालू ने किया हमला

कोंडागांव छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के माकड़ी के जंगल में उस वक्‍त युवकों की जान पर बन आई, जब चार युवक अपने कैमरे के साथ प्रकृति की खूबसूरती कैद करने गए थे। यह घटना तब हुई जब ये युवक भिंभोरा के आसपास तस्वीरें खींच रहे थे। छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के माकड़ी के जंगल में फोटो खींचने गए युवकों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना सुबह 10 बजे के करीब की है, जब वे भिंभोरा के आसपास तस्वीरें ले रहे थे। हमले से घबराए युवकों को उनके साथी ने मौके पर पहुंचकर बचाया, जिससे उनकी जान बच गई। हमले में बालनाथ के हाथ में और सुबोध के घुटने एवं जांघ में चोटें आईं। उन्हें तुरंत लुभा अस्पताल ले जाया गया, जहां वन विभाग को जानकारी दी। वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जानकारी डिवीजन को भेजा। माकड़ी के वन अफसर घायलों का हाल-चाल जानने और घटना की पूरी जानकारी लेने लुभा अस्पताल पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी के बीएमओ डॉक्टर दिवेश घरत ने बताया कि भालू के हमले युवकों को मामूली चोटें आई है। घायलों को जल्‍द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा साथ ही, उन्हें लुभा अस्पताल में दो दिन बाद ड्रेसिंग करवाने की सलाह दी गई। recent visitors 103