सिंधिया ने भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर पूजा अर्चना की

मुरैना  केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के ऐंती पर्वत स्थित त्रेतायुगीन शनि मंदिर पर पहुंच कर भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। सिंधिया कल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे। लगभग 15 मिनट तक सिंधिया भगवान शनिदेव की पूजा में लीन रहे। आम श्रद्धालुओं की तरह ही सिंधिया ने गर्भगृह में जमीन पर बैठकर पूजा की। इसके बाद भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर पूजा पश्चात आरती की। सिंधिया ने भगवान शनिदेव से ग्वालियर चम्बल संभाग के जन-जन के लिए आशीर्वाद मांगा। भगवान शनिदेव उनके स्वयं व परिवार को सुख-शांती, समृद्धि प्रदान करें, ऐसी मनोकामना भगवान से की। भगवान शनिदेव की पूजा के बाद सिंधिया ने मंदिर परिसर में स्थित हनुमान जी की भी आराधना की। सिंधिया के साथ पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व मंत्री गिर्राज डण्डौतिया, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, राकेश मावई सहित अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।     recent visitors 110

ग्वालियर की पुलिस ने जमीन विवाद को सुलझाते हुए मानवता का परिचय दिया

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। इससे पता चलता है कि पुलिस का काम केवल अपराध को नियंत्रित करना ही नहीं है, बल्कि उसे जड़ से समाप्त कर आपसी भेदभाव और मनमुटाव को खत्म कर भविष्य की नींव को संवारना भी है। इस मामले में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद में पुलिस ने ऐसा काम किया कि लोग चारो ओर उनकी तारीफ कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिजौली थाना के ग्राम जग्गुपुरा के रहने वाले ज्ञान सिंह, नाथू परिहार, रामकुमार परिहार, गुड्डी बाई, रौना बाई, अशोका बाई और दर्शन सिंह परिहार ने अलग-अलग शिकायती आवेदन लेकर एसडीओपी बेहट संतोष कुमार पटेल के पास आये थे। उनके द्वारा चार सीएम हेल्पलाइन भी लगाई थी। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था। मिटा सालों पुराना मनमुटाव पता चला कि 7-8 साल पहले सगी चाची ने ज़मीन विवाद को लेकर सगे भतीजे राकेश परिहार पर छेड़छाड़ का मुक़दमा भी लगवाया था। जिसमें वह बाद में दोषमुक्त हुआ था। जमीन विवाद के मामले को देखने के लिए जब चार पुलिस वालों को लेकर एसडीओपी बेहट संतोष कुमार पटेल जग्गुपुरा गांव पहुंचे और पुलिस ने हाथ में टेप लेकर नापना शुरू किया तो 15 वर्ष पुरानी बुराइयां समाप्त होनी शुरू हो गयी। राकेश परिहार जिसे उसके ही भाई गुंडा बदमाश बोलते थे। उसने सड़क किनारे की ज़मीन भी दान कर दी। 15 साल बाद मिली अपनी जमीन बारिश का महीना आते ही गांवों में ज़मीन विवाद बढ़ने लगते हैं। गांव छोड़कर शहर में रहने वाले भी गांव में खेती करने जाते हैं। इसलिए लड़ाई झगड़े होते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराजपुरा थाना हस्तिनापुर का था। जिसमें तीन भाइयों में से सबसे छोटे भाई व पत्नी की मृत्यु के बाद उसके तीनों बच्चे पढ़ने के लिए शहर में रहने चले गए थे। 15 साल बाद जब गांव में गए तब उनके ही अपनों न रहने के लिए घर दिया और न ही ज़मीन। उसके बाद एसडीओपी संतोष कुमार पटेल व थाना प्रभारी हस्तिनापुर राजकुमार राजावत ने गांव जाकर बटवारा की बात की तो गांव व रिश्तेदारों ने एक दिन में सही बंटवारा कर दिया। पुलिस द्वारा जमीनी विवाद पर की गई पहल से वर्षों पुराने विवाद का निराकरण हुआ और सभी पक्ष खुश हुए। लोगों ने की जमकर तारीफ उक्त मामले में आम जन का कहना था कि पुलिस का यह भी चेहरा होता है यह तो उन्हे पता ही नहीं था। अगर इस तरह पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाए तो अपराध और अपराधी दोनों ही अपने आप पुलिस को आत्म समर्पण कर देंगे। साथ ही जब पुलिस इस तरीके से काम करती है तो जनता पुलिस से अपने मन की बात कहने में कोई झिझक भी नहीं रहती है। recent visitors 98

प्रभावितों को मिले तत्काल राहत एवं आर्थिक सहायता- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन को सजगता और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें और आवश्यकता होने पर तत्काल आमजनता को आगाह किया जाए, जिससे कहीं भी कोई दुर्घटना न हो। अतिवर्षा और बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रपटों और पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तमाम सावधानियां के बाद भी यदि कोई घटना और दुर्घटनाएं होती हैं, तो ऐसे मामलों में प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। प्रदेश में वर्षा की स्थिति और शासन द्वारा किए गए प्रबंध प्रदेश में 3 अगस्त तक 548.9 मि.मी. वर्षा हो चुकी है यह औसत से 14% अधिक है। आगामी 3 दिनों में भी सम्पूर्ण प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। आज लगभग पूरे प्रदेश में वर्षा हो रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिला भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम्, जबलपुर, कटनी, सिवनी, छिंदवाड़ा में अतिभारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। जिला सीहोर, शिवपुरी, सतना, मैहर, मण्डला, बालाघाट, पन्ना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, एवं डिण्डौरी जिलों में भारी वर्षा तथा शेष सभी जिलों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है। सिंचाई डेमों की स्थिति प्रदेश के ज्यादातर सिंचाई डेम अभी 60-80% के आस-पास भरे हैं। बाणसुजारा 68.56%, बरगी 88.49%, बारना 79.18%, संजय सरोवर 66.71%, राजघाट 75.90%, तवा 82.45% भर चुका है। वर्तमान में बाणसुजारा (टीकमगढ़) के 06 गेट, बरगी (जबलपुर) के 09 गेट, बिलगांव मीडियम प्रोजेक्ट (डिण्डौरी) 02 गेट, कलियासोत डेम (भोपाल) के 2 गेट, कोलार डेम (सीहोर) के 02 गेट, मटियारी (मंडला) के 06 गेट, मोहनपुरा (राजगढ) 02 गेट, पागरा फिडर (सागर) के 08 गेट, पवई मीडियम प्रोजेक्ट (पन्ना) के 06 गेट, पेंच डायवर्जन (छिंदवाडा) का 04 गेट, राजघाट (अशोकनगर) के 12 गेट, संजय सागर (विदिशा) 01 गेट, तवा (नर्मदापुरम) 03 गेट, थानवर (मंडला) 05 गेट, संजय सरोवर (सिवनी) के 03 गेट खोले गये हैं। इस मॉनसून में अभी तक हुई जन और पशु हानि और मकानों में क्षति के मामलों में राहत राशि तत्काल वितरण करने के निर्देश दिये गए हैं। इसके लिये जिलों में पर्याप्त बजट भी उपलब्ध करवाया गया है। वर्तमान में फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में बाढ़ प्रभावितों के लिए 02 कैम्प संचालित है, जिसमें कुल 290 लोगों को रखा गया हैं। सागर जिले में 01 कैम्प संचालित है, जिसमें 25 लोगों को रखा गया है। जिलेवार स्थिति:- विदिशा – तहसील पोहरी के केदारेश्वर मंदिर पर सरकुला नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से 8 लोग फस गए हैं। मौके पर पुलिस एवं राजस्व टीम ओ.एस.डी.आर.एफ. की टीम पहुँच गई है। सभी 8 लोग ऊंचाई पर हैं एवं सुरक्षित हैं। हरदाः– तहसील हंडिया अंतर्गत ग्राम झुगरिया मनोहरपुरा, अजनई-बमनई, गांगियाखेडी-घोडाकुण्ड रास्ते पर बने रपटों पर पानी होने से मार्ग बंद है। रात भर से वर्षा हो रही है। नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हरियाली अमावस्या के चलते किनारे के गांवों में घाट पर नहाने से रोक दिया गया है। रायसेन:- नाले में 02 व्यक्तियों के बहने की सूचना पर सर्चिग जारी है। नर्मदा नदी में 01 व्यक्ति के कूदने एवं नाले में 01 बच्चे की डूबने की पर सूचना पर सर्चिग जारी है। छतरपुरः– धसान नदी में एक संदग्धि बॉडी नदी में फसी होने पर SDERF टीम द्वारा सर्चिग जारी है। खरगोन:- 01 व्यक्ति नर्मदा नदी में नहाने गया था। उसके डूबने की सूचना पर रेस्क्यू कार्य जारी है। बालाघाटः- संगाडी नाले में एक अज्ञात महिला का शव बहने की सूचना पर SDERF टीम द्वारा सर्चिग जारी है। सागर:- रातभर वर्षा हुई है। निचले इलाकों में पानी भरने की सूचना है। जनहानि नहीं हुई है। वर्तमान में हल्की बारिश हो रही है। सीहोर:– ग्राम छिदगाव काछी से चमेटी मार्ग बंद। बैरिकेट लगा दिया गया है। कोटवार तैनात है। नर्मदा नदी में 01 महिला के कूदने की सूचना पर सचिंग जारी है। जिला रीवा:- 3 अगस्त 2024 को दोपहर रीवा जिले की मनगवां तहसील के ग्राम गढ़ में अशासकीय सनराइज विद्यालय के समीप बाउंड्रीवाल गिरने से 04 बच्चों की मृत्यु हुई है। 01 बच्चा एवं 01 महिला घायल होने से उपचाररत हैं। पिकनिक मनाने गये 12 लोगो को जंगली क्षेत्र जल भराव में फंसे होने की सूचना पर SDERF द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। शहडोल:- 02 अगस्त 2024 को सांय लगभग 7 बजे अतिवृष्टि के कारण निर्माणाधीन ब्यौहारी न्यू सपटा मार्ग के चैनेज में झापर नदी पर लगभग 35 वर्ष पुराना पूर्व निर्मित बाक्स कलवर्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुल के दोनो तरफ बैरिकेडिंग की गई है। दुर्गा माता मंदिर के पास बरसात का पानी भर जाने से कुछ लोग के फसे होने की सूचना पर SDERF टीम घटना स्थल पर पहुँची जहा स्थिति सामान्य है और सभी सुरक्षित है। फ्लोटिंग पम्प की सहायता से पानी खाली कराया गया है। भोपाल:- ईदगाह हिल्स में NDRF कार्यालय की बाउड्रीवाल गिर गई है। जनहानि नही हुई है। उमरिया:– 01 व्यक्ति के डूबने की सूचना पर सर्चिग जारी है। छिंदवाड़ा:- पेंच नदी में 01 व्यक्ति के डूबने की सूचना पर सर्चिग जारी है। पन्ना:- जल भराव के कारण एक ट्रक के फसने की सूचना पर SDERF टीम द्वारा ड्राइवर एवं उनके सहयोगी को सकुशल निकाला। सिंगरौली:– जल भराव होने पर 25 लोगो के फसे होने की सूचना पर SDERF टीम द्वारा सभी को सुरक्षित निकाला गया। कटनी:- गर्रा घाट में अभी पुल के काफी ऊपर से नदी बह रही है। सभी नदी नालों में पानी बढ़ा है। रास्ते बंद है। जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण कुछ स्थानों में जल भराव की स्थिति निर्मित हुई है, जलभराव वाले क्षेत्रों में विभागों से सुरक्षा की दृष्टि से वैरीकेट एवं कर्मचारी तैनात किये गये है, किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।   recent visitors 108

ग्राम टपरियन में खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने 10 लाख रुपए के निर्माण कार्य की घोषणा की

ग्राम टपरियन में खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने 10 लाख रुपए के निर्माण कार्य की  घोषणा की टीकमगढ़  आज खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने ग्राम पंचायत वैसा खास के राहुल ग्राम टपरियन आदिवासी के परिवारों से मिलकर राहुल ग्राम टपरियन के विकास को  किए जाने हेतु स्वर्गीय हल्कीबाई आदिवासी के घर में  राहुल गांधी  ने रात्रि विश्रामकिया था उनके पुत्र हरिबल्लम आदिवासी का वह खंडरमकान बनाए जाने हेतु अपने निजी पैसों से निर्माण हेतु 1 लाख रूपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की एवम उसी घर के पास भुवन बाई आदिवासी के घर के पास जिस जमीन में राहुल गांधी ने भोजन किया था वहा पर दो चबूतरे 2 लाख रूपये की राशि से निर्माण किए जाने की घोषणा की एवम उक्त चबूतरे विधायक विकास निधि से निर्माण किए जाएंगे तथा  स्वर्गीय हल्की बाई आदिवासी के घर के पास समूचे आदिवासी मोहल्ले के सार्वजनिक उपयोग के लिए ₹500000 लाख रुपए की  लागत से  सामुदायिक भवन विधायक विकास निधि से किया जाएगा साथ ही हरिवल्लभ अहिरवार सेवा निर्मित शिक्षक के घर से मुहल्ले के आखरी छोर तक नाली निर्माण विधायक विकास निधि ₹3 लाख रूपये से निर्माण किया जाएगा एवम खरगापुर विधायक  चंदा सुरेंद्र सिंह गौर द्वारा भुवन बाई  आदिवासी   एवं 90 वर्षीय महिला फुंदारी अहिरवार का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया जिससे आदिवासी समाज की महिलाओं में भारी प्रसन्नता देखने को मिली इस मौके पर पास की लगी हुई ग्राम पंचायत राजनगर के ग्राम बनपुरा की अनुसूचित जाति बस्ती में 5 लाख रूपये के लागत से सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की तथा ग्राम पंचायत देवी नगर के ग्राम वैसा उगड़ में अनुसूचित जाति बस्ती में भी 5 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा इस मौके पर वैसा खास सरपंच सोनू तिवारी , देवीनगर सरपंच रामचरण अहिरवार ,राजनगर सरपंच रामदास कुशवाहा , लखन राजपूत ,खुमान रजक , नन्हे भैया रैकवार , माधव कुशवाहा , मुन्ना आदिवासी , द्वारका सोनकिया , जगदीश तिवारी,राकेश  तिवारी , बृजेंद्र तिवारी , एवं भारी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे ! recent visitors 148

मप्र पुलिस में लगभग ढाई वर्ष बाद बनेगी ऐसी स्थिति की एक एडीजी के पास होगा दो शाखाओं का प्रभार

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस में लगभग ढाई वर्ष बाद ऐसी स्थिति बनेगी कि एक एडीजी के पास दो शाखाओं का प्रभार रहेगा। कुछ एडीजी को तो अगले वर्ष से ही दो शाखाओं का प्रभार देना पड़ेगा। एक जनवरी 2025 को 25, उसके एक वर्ष बाद 20 और जनवरी 2027 में 15 एडीजी ही रह जाएंगे। कारण, जितने एडीजी सेवानिवृत हो रहे हैं उनके पद भरने के लिए आईजी ही नहीं रहेंगे। इसकी वजह है आईपीएस अधिकारियों का छोटा बैच। आगे चलकर ऐसी स्थित बनेगी कि स्पेशल डीजी के पद भरने के लिए एडीजी नहीं मिलेंगे। पदोन्नति के अवसर ज्यादा किसी वर्ष बड़ा तो किसी वर्ष एक से तीन आईपीएस अधिकारियों का बैच होने के कारण यह असंतुलन हो रहा है। जिन राज्यों में हर वर्ष चार से पांच अधिकारी मिले वहां अधिकारियों को पदोन्नति के अवसर ज्यादा मिल रहे हैं। प्रदेश में वर्ष 1998 के बैच में तीन, 1999 में तीन, 2000 में एक, 2001 में एक, 2002 में दो आईपीएस अधिकारियों का बैच है। एडीजी बनने के लिए 25 वर्ष की सेवा अनिवार्य है, इस कारण इस पद पर उन्हीं आईजी को पदोन्नत किया जा सकेगा जो यह शर्त पूरी कर रहे हों। पदोन्नति में देरी से अधिकारियों की नाराजगी इस बात की है कि बड़ा बैच लेने वाले उस समय के डीजीपी ने यह नहीं सोचा कि इससे पदोन्नति में नुकसान होगा। इसके पहले के सभी बैच पांच अधिकारियों से अधिक के हैं। 1992 बैच में नौ अधिकारी हैं। बड़ा बैच होने के कारण कुछ एडीजी स्पेशल डीजी भी नहीं बन पाएंगे। इसी बैच के जी जनार्दन एडीजी पद से ही पिछले वर्ष दिसंबर में सेवानिवृत हो गए हैं। एडीजी (अजाक) राजेश गुप्ता भी एडीजी पद से सितंबर 2024 में रिटायर हो जाएंगे, जबकि दूसरे कुछ राज्यों में इस बैच के अधिकारी बीते तीन वर्ष डीजीपी हैं।   recent visitors 97

शौचालय में जड़ा ताला, मरीज परेशान

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी यें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ विधानसभा के मनेंद्रगढ़ का है। आप देखिये कि कैसे यहाँ के पुरुष जनरल वार्ड के बाथरूम में ताला लगा हुआ है। ताला लगे होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी विधानसभा से श्याम बिहारी जायसवाल जी विधायक हैं और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। रोज कुछ ना कुछ मामला आता रहता है, इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा हुआ। मगर इस सड़ी हुई स्वास्थ्य व्यवस्था का जिम्मेदार CMHO डॉ सुरेश तिवारी जो गैर कानूनी तरीके से 30 साल से इसी क्षेत्र में पदस्थ है। सुरेश तिवारी पर कार्यवाही करने की हिम्मत किसी में नहीं नहीं है।  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी अनदेखी कर लोगों के जान से खिलवाड कर रहें। आखिर क्या वजह हो सकता हैं कि इस 30 साल के दरम्यान सभी राजनितिक पार्टियां डाक्टर सुरेश तिवारी का तलवा चाटनें लगते हैं। recent visitors 101

वीजा दिक्कतों के कारण पेरिस ओलंपिक में देर से पहुंची तीरंदाजों की मनोवैज्ञानिक

पेरिस पेरिस ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजों के लिये नियुक्त मनोवैज्ञानिक भारतीय टीम को सिर्फ 48 घंटे का समय ही दे सकी हालांकि भारतीय तीरंदाज पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे और आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन के वादे के साथ अपने अभियान का समापन किया। पेरिस ओलंपिक में तीरंदाजी स्पर्धा में भारत का अभियान महिला एकल में दीपिका कुमारी और भजन कौर की हार के साथ खत्म हो गया। बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पदक जीतने वाली टेबल टेनिस टीम के साथ रही गायत्री वर्तक को पेरिस ओलंपिक के लिये भारतीय तीरंदाजी टीम का खेल मनोवैज्ञानिक नियुक्त किया गया था। लेकिन अज्ञात कारणों से उन्हें वीजा दो दिन पहले ही मिला और वह शुक्रवार को सुबह ही यहां पहुंची और सीधे स्पर्धा स्थल पर पहुंची जहां धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत मिश्रित युगल मुकाबला खेल रहे थे। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की और हमारे अधिकारी विदेश मंत्रालय तथा फ्रेंच दूतावास के संपर्क में थे लेकिन यह हो नहीं सका।’’ वीजा मसलों के कारण वर्तन पिछले महीने तीरंदाजों को एक भी सत्र नहीं दे सकी। उनहोंने कहा, ‘‘मैं कल ही पहुंची और सीधे मैदान पर गई। मैं उनसे मैदान पर ही मिली। पिछले एक महीने से मैं उनके साथ नहीं थी तो कोई आफलाइन सत्र हो ही नहीं सका।’’ recent visitors 117