जमैका की दो बार की ओलंपिक चैंपियन शेली एन फ़्रेज़र चोट के कारण 100 मी दौड़ से हटी

सेंट डेनिस ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता शेली एन फ्रेजर प्राइस अज्ञात चोट के कारण पेरिस ओलंपिक खेलों की इस स्पर्धा से हट गई हैं। जमैका की फ्रेज़र प्राइस ने शनिवार को सेमीफाइनल से पहले हटने का फैसला किया। ओलंपिक अधिकारियों के अनुसार उनकी चोट अज्ञात है। टीम मैनेजर लुडलो वॉट्स ने जमैका ऑब्जर्वर से कहा,‘‘हमें केवल इतनी जानकारी मिली है कि वह चोटिल है। टीम का एक डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।’’ फ्रेज़र प्राइस ने बीजिंग ओलंपिक 2008 और लंदन ओलंपिक 2012 में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा था कि यह उनका पांचवा और अंतिम ओलंपिक होगा। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी अपनी पोस्ट में अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया लेकिन अपनी चोट के बारे में खास जानकारी नहीं दी। फ्रेज़र प्राइस ने कहा,‘‘मैं अपनी निराशा को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती। मैं जानती हूं कि मेरी इस निराशा में मेरे समर्थक मेरे साथ हैं। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं कि 2008 में मेरे ओलंपिक पदार्पण के बाद से मुझे अपने प्रशंसकों का अपार समर्थन मिला है। आप सभी हर जीत, हर कदम पर मेरे साथ रहे।’’ यह स्टार एथलीट पहले राउंड में 10.92 सेकंड के साथ अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रही थी।     recent visitors 107

सिमोन बाइल्स ने महिला वॉल्ट स्पर्धा जीतकर सातवां ओलंपिक स्वर्ण जीता

पेरिस  अमेरिका की स्टार जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने शनिवार को पेरिस खेलों में महिलाओं के वॉल्ट फाइनल में जीत हासिल करके अपना सातवां ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। सत्ताइस वर्षीय बाइल्स ने अपने चिर पिरचित युर्चेंको डबल पाइक और चेंग वॉल्ट से 15.300 औसत अंक हासिल किए और रियो डि जिनेरियो में जीत के आठ साल बाद इस स्पर्धा में दूसरा स्वर्ण पदक जीता। गुरुवार को ऑलराउंड फाइनल में बाइल्स के बाद उपविजेता रहीं ब्राजील की रेबेका एंड्रेड ने रजत पदक जीता। अमेरिका की जेड कैरी ने कांस्य पदक हासिल किया। बाइल्स दो बार वॉल्ट जीतने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले चेकोस्लोवाकिया की वेरा कासालावस्का ने भी वॉल्ट स्पर्धा में दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 1964 और 1968 में लगातार दो बार यह खिताब जीता था। बाइल्स के अब तब अपने करियर में 10 ओलंपिक पदक जीते हैं।   recent visitors 115

हर घर तिरंगा फहराने और निकाय चुनाव पर बनी रणनीति, छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप और मंत्रिमंडल की बैठक

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही साय सरकार की कैबिनेट की बैठक भी हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी से गहन चर्चा की। बैठक में कई विषयों पर मंथन किया गया। इसमें संगठनात्मक कार्यक्रमों और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को लेकर हुए कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देशभर में हर्वोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ "हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा" विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' की 112वीं और तीसरे कार्यकाल की दूसरी कड़ी में इस बारे में किए गए आह्वान का उल्लेख भी किया, जिसमें मोदी ने कहा था, "15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है। अब तो 15 अगस्त के साथ एक और अभियान जुड़ गया है, 'हर घर तिरंगा' अभियान। पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है। 'हर घर तिरंगा' अभियान- तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। इसे लेकर अब तो तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। 15 अगस्त आते-आते, घर में दफ्तर में कार में तिरंगा लगाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट दिखने लगते हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास ये उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है। नबीन ने प्रदेश पदाधिकारियों से आह्वान किया कि इस अभियान के दृष्टिगत 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन हो और इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका हो। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर 'हर घर तिरंगा' फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहें। मंत्रिमंडल की बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी चौधरी, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, रामविचार नेताम, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सरोज पांडेय, लता उसेंडी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहिले, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरत वर्मा व रामजी भारती आदि बीजेपी नेता मौजूद रहे। recent visitors 109

शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका को हराकर बौज़कोवा फाइनल में

वाशिंगटन  चेक गणराज्य की मैरी बौज़कोवा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को हराकर मुबाडाला सिटी डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। बौज़कोवा ने बारिश से प्रभावित इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन की पाउला बडोसा से होगा जिन्होंने अमेरिका की कैरोलिन डोलेहाइड को 6-3, 6-3 से पराजित किया। पुरुषों के फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन कोर्डा का सामना इटली के 10वीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो कोबोली से होगा। कोर्डा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो को 6-4, 6-4 से जबकि कोबोली ने दूसरे वरीय बेन शेल्टन को 4-6, 7-5, 6-3 से हराया। recent visitors 97

केटी लेडेस्की ने पेरिस ओलंपिक में 800 फ्रीस्टाइल जीतकर इतिहास रचा

नानटेरे  केटी लेडेस्की पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीत कर लगातार चार ओलंपिक खेलों में एक प्रतियोगिता को जीतने वाली दूसरी तैराक बन गई है। लेडेस्की का पेरिस ओलंपिक में यह दूसरा जबकि ओलंपिक खेलों में नाैवां स्वर्ण पदक है। वह ओलंपिक में नौ या इससे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली केवल छठी खिलाड़ी है। लेडेस्की ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में तैराक मार्क स्पिट्ज, ट्रैक स्टार कार्ल लुईस, सोवियत जिमनास्ट लारिसा लैटिनिना और फिनलैंड के धावक पावो नूरमी के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स (23 स्वर्ण पदक) के नाम दर्ज है। लेडेस्की ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में आठ मिनट 11.04 सेकंड का समय लेकर ऑस्ट्रेलिया की एरियान टिटमस को पीछे छोड़ा। अमेरिका की एक अन्य खिलाड़ी पेज मैडेन ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले फेल्प्स लगातार चार ओलंपिक खेलों में एक ही स्पर्धा जीतने वाले एकमात्र तैराक थे। उन्होंने एथेंस, बीजिंग, लंदन और रियो डी जनेरियो में 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक जीता था। recent visitors 99

सवाई माधोपुर के पास एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत..मध्यप्रदेश के रहनेवाले थे सभी

जयपुर राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 7 बजे एक कार ट्रक में घुस गई। हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई‌। 6 लोग घायल हो गए। हादसा सूरवाल थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा गांव के पास हुआ। पीड़ित परिवार ऋषिकेश से अंतिम संस्कार से लौट रहा था। ट्रक में कार घुस गई औह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। हादसे का शिकार लोग कार में सवार होकर ऋषिकेश से वापस घर लौट रहे थे। तभी बनास नदी पुलिया पर ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मध्यप्रदेश के बताए जा रहे है। कार को एक किलोमीटर तक घसीट कर ले गया ट्रक चालक पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार आगे चल रही थी। तभी पीछे से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर कार में घुस गया। हादसे के बाद भी ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए। ऐसे में पुलिस को भी शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। हादसे की सूचना पर सूरवाल और बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सीओ सीटी हेमेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।   recent visitors 106

साक्षात्कार के दौरान पूजा भट्ट के आरोपों पर सवाल पूछे जाने पर रणवीर शौरी नाराज हुए

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले हो गया है और सना मकबूल के हाथों में ट्रॉफी और वो 25 लाख रुपये भी चले गए हैं, जिसे रणवीर शौरी जीतना चाहते थे। वह टॉप 3 में आए लेकिन शो के विनर नहीं बन सके। ग्रैंड फिनाले के बाद एक्टर ने इंटरव्यूज दिए। इसमें पूजा भट्ट से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे पूजा भट्ट के लगाए आरोपों पर रिएक्ट किया है। दरअसल, पूजा भट्ट और रणवीर शौरी एक वक्त रिलेशनशिप में थे और कुछ सालों की डेटिंग के बाद, वो दोनों बुरी तरह अलग हो गए थे। पूजा ने एक्टर पर नशा करने और बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। अब एक्टर ने हाल ही में आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। रणवीर शौरी ने 'गल्लाटा इंडिया' के साथ बातचीत की। यहां उन्होंने खुद पर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों पर काफी कुछ कहा है। इंटरव्यू लेने वाले पर भड़क गए रणवीर शौरी रणवीर शौरी को बताया गया कि कुछ लोगों ने उनके सफर में उनका साथ दिया। लेकिन कुछ ने महिलाओं के प्रति उनके व्यवहार को लेकर आलोचना भी की। इस पर रणवीर भड़क गए और पूछा कि किसने दावा किया है कि वह महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। इस इंटरव्यू में ये भी जिक्र किया गया कि कैसे रणवीर अक्सर कहते थे कि वह इंडस्ट्री के एक गैंग का शिकार हुए और कुछ ने तो उन पर शारीरिक हिंसा का भी आरोप लगाया। जब एक्टर ने पूछा कि ये सब किसने कहा है तो उन्हें पूजा भट्ट का नाम बताया गया। तो वह गुस्सा हो गए और वहां से जाने की बात कहने लगे। रणवीर शौरी ने लाइफ के सबसे बड़े 'स्कैंडल' खुलासा किया था 'बिग बॉस ओटीटी 3' के एक एपिसोड में रणवीर शौरी ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े 'स्कैंडल' के बारे में बात की थी। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया था। लेकिन बताया कि एक एक्ट्रेस के साथ उनका रिश्ता उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा स्कैंडल था। उसी के बारे में बात करते हुए, रणवीर ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें इसके बाद अमेरिका जाना पड़ा और फिर उन्होंने अपने भाई से पैसे उधार लेकर छह महीने के लिए एक्टिंग कोर्स में दाखिला लिया। recent visitors 124