कमला हैरिस के पति डगलस एम्हॉफ ने अपनी पहली पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार की

वाशिंगटन अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस के पति डगलस एम्हॉफ ने अपनी पहली पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार की है. एक ब्रिटिश टैब्लॉइड में दावा किया गया था कि उन्होंने एक बार अपनी फैमिली नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली सहायिका) को गर्भवती कर दिया था. द डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, एम्हॉफ का एक सुनहरे बालों वाली नैनी, नाजेन नायलर के साथ संबंध था. वह उसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी, जहां उनके दोनों बच्चे पढ़ते थे. यह 15 वर्ष से अधिक समय पहले हुआ था, जबकि एम्हॉफ तब अपनी तत्कालीन पत्नी, केर्स्टिन के साथ शादी के बंधन में थे. दोनों का डाइवोर्स नहीं हुआ था. इस मामले से परिचित डगलस एम्हॉफ के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि नायलर गर्भवती हो गई थी, लेकिन उसने बच्चे को जन्म नहीं देने का फैसला किया. एम्हॉफ ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में, नाजेन नायलर का नाम लिए बिना या गर्भावस्था का जिक्र किए बिना अपनी पहली पत्नी को चीट करने की बात स्वीकार की. सीएनएन से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी पहली शादी के दौरान, मेरे कारण केर्स्टिन और मैं कुछ कठिन समय से गुजरे. मैंने अपने किए की जिम्मेदारी ली और उसके बाद के वर्षों में, हम दोनों ने एक फैमिली के रूप में अपनी कमियों पर काम किया और मजबूत होकर उभरे.' इस बीच, उनकी पहली पत्नी केर्स्टिन ने शनिवार को एक बयान में कहा, 'डग और मैंने कई साल पहले कई कारणों से अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया था. लेकिन वह हमारे बच्चों के लिए एक महान पिता हैं, मेरे लिए एक बहुत अच्छे मित्र बने हुए हैं. डग, कमला और मैंने मिलकर जो मिक्स्ड फैमिली बनाई है, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है.' सीएनएन ने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि डगलस एम्हॉफ द्वारा अपनी पहली पत्नी को चीट करने के मामले का खुलासा 4 साल पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन के जांच पैनल के सामने हुआ था, जब उन्होंने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए कमला हैरिस को अपने डिप्टी रूप में चुना था. बता दें कि कमला हैरिस और डगलस एम्हॉफ 2013 में एकदूसरे से मिले और 2014 में शादी की थी. दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं. यहूदी मूल के डगलस क्रेग एम्हॉफ पेशे से वकील हैं. कमला हैरिस भी वकालत के पेशे से जुड़ी रही हैं.     recent visitors 126

EPFO ने खाते में डिटेल्स को करेक्शन करने और अपडेट करने के लिए बदले नियम

नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कर्मचारियों के पीएफ खाते को लेकर नया नियम लागू किया है। यह बदलाव सभी पीएफ अकाउंट होल्डर्स के लिए है। EPFO ने खाते में डिटेल्स को करेक्शन करने और अपडेट करने के लिए नए नियम पेस किए हैं। ईपीएफओ ने नाम, जन्म तिथि को सही करने के लिए गाइडलाइन जारी किया है, जिसके तहत कर्मचारियों के प्रोफाइट को अपडेट करने के लिए SOP वर्जन 3.9 को मंजूर किया गया है। नए नियम के बाद यूएएन प्रोफाइनल में अपडेट के लिए डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। वहीं, डिक्लेयरेशन देकर अप्लाई कर सकते हैं। EPFO के अनुसार, कई गलतियों को सुधारने में बड़ी कठिनाइयां होती है। डेटा अपडेट नहीं होने के कारण ऐसा होता है। इस लिए गाइडलाइन पेश की गई है। नए निर्देश के तहत EPFO ने प्रोफाइल में होने वाले बदलावों को मेजर और माइनर कैटेगरी में डिवाइड किया है। माइनर बदलावों में कम से कम दो दस्तेवाज देने होंगे। वहीं बड़े सुधार के लिए कम से कम तीन डॉक्टूमेंट्स सबमिट करने होंगे। ईपीएफ मेंबर्स के पास ई-सर्विस पोर्टल के जरिए सुधार के लिए संयुक्त डिक्लेयरेशन पेश करने का ऑप्शन है। सुधार सिर्फ नियोक्या की ओर से मैनेज किए जा रहे खाते से संबंधित डेटा में किए जा सकते हैं। कंपनियां पिछले या अन्य संस्थान के ईपीएफ अकाउंट में बदलाव नहीं कर सकती है। वहीं, अब ईपीएफ दावों की प्रकिया आसान हो गई है। अगर केवाईसी में बैंक दर्ज है तो ऑनलाइन दावे के साथ बैंक पासबुक और चेक अपलोड करने की जरूरत नहीं है।   recent visitors 110

भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में किया पराजित , सेमीफाइनल में बनाई जगह

पेरिस भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर चल रहा था। दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय तक बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमे भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत इस मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था क्योंकि दूसरे ही क्वार्टर में अमित रोहिदास को रेड कार्ड दे दिया गया था जिस कारण वह पूरे मैच से बाहर हो गए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और अंत तक ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला छह अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा। शूटआउट में क्या हुआ?      पहला शूटआउट ब्रिटेन ने लिया और एलबरी जेम्सी ने गोल दागा      भारत की ओर से पहला शूट हरमनप्रीत सिंह लेने पहुंचे और उन्होंने भी गोल किया     इंग्लैंड की ओर से वालेस ने दूसरा शूट लेने आए और उन्होंने गोल दागा     भारत के लिए सुखजीत आए और उन्होंने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया     इंग्लैंड के लिए तीसरे प्रयास में क्रोनोन आए और वह गोल करने से चूक गए     भारत के लिए तीसरे प्रयास में ललित ने गोल दाग भारत को 3-2 से बढ़त दिलाई     इंग्लैंड चौथे प्रयास में भी गोल करने में विफल रहा और श्रीजेश ब्रिटेन के खिलाड़ी के सामने डटे रहे और गोल नहीं करने दिया     भारत के लिए चौथे प्रयास में राजकुमार ने गोल किया। इस तरह भारत ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई भारत और ब्रिटेन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तीसरे क्वार्टर तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा था। दोनों टीमों ने काउंटर अटैक किए, लेकिन गोल प्राप्त नहीं कर सके। इससे पहले हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर चल रहा था। हॉफ टाइम के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर था। दूसरे क्वार्टर में भारत के अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसका मतलब है कि भारतीय टीम अब शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। भारत ने हालांकि, इसे पीछे छोड़ते हुए हरमनप्रीत सिंह के शानदार गोल के दम पर बढ़त हासिल की, लेकिन ब्रिटेन के लिए ली मोर्टन ने जल्द ही बराबरी का गोल दागा। ब्रिटेन के लिए ली मोर्टन ने काउंटर अटैक पर गोल किया था, जबकि हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल कर 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही भारतीय टीम को 22वें मिनट में 1-0 की बढ़त दिलाई थी। हरमनप्रीत का यह पेरिस ओलंपिक में सातवां गोल रहा। मैच रेफरी ने रोहिदास को ब्रिटेन के एक खिलाड़ी को हॉकी स्टिक से जानबूझकर सिर में चोट पहुंचाने का दोषी माना था और उन्हें रेड कार्ड देकर बाहर कर दिया था। पेरिस ओलंपिक में पहली बार है जब किसी खिलाड़ी को रेड कार्ड दिया गया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई इसे गोल में नहीं बदल सका। इस दौरान भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने दमदार प्रदर्शन किया और ब्रिटेन के हर आक्रमण को रोकने में सफल रहे। भारत ने लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके। भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया था और अब टीम को नॉकआउट चरण में भी उस लय को कायम रखनी होगी। भारतीय टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रही तो पदक की ओर एक कदम बढ़ा लेगी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह का कमाल का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रहा और उन्होंने इस मैच में दो गोल दागे। अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश गोल के सामने दीवार की तरह खड़े रहे और कई बचाव किए। भारतीय टीम को ब्रिटेन के खिलाफ एक बार फिर से उन से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अपने अंतिम पूल मैच में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के खिलाफ जीत की इस लय को कायम रखने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही भारत भारत पूल-बी में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ब्रिटेन पूल-ए में तीसरे स्थान पर था। भारत को अभी तक सिर्फ बेल्जियम से ही हार मिली है। 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को दी थी ओलंपिक में मात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण मनप्रीत सिंह तथा उप-कप्तान हार्दिक सिंह के नेतृत्व वाले मिडफील्ड और गुरजंत सिंह तथा सुखजीत सिंह अग्रिम पंक्ति के बीच शानदार समन्वय था। गुरजंत और सुखजीत ने अपने खेल से ऑस्ट्रेलिया की रक्षा पंक्ति को दबाव में रखा। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ एक बार फिर से हर विभाग में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभिषेक फॉरवर्ड लाइन में सक्रिय थे और उन्होंने टूर्नामेंट में अपना दूसरी बार मैदानी गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। बॉक्सर लवलीना क्वार्टर फाइनल हारकर बाहर बॉक्सिंग से भारत के लिए निराश करने वाली खबर सामने आ रही है. भारतीय स्टार महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गई हैं. उन्हें चीनी खिलाड़ी लि कियान ने 1-4 से शिकस्त दी. recent visitors 114

बेहतर चेहरे की चमक के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग और इसके फायदे

आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा न कि महंगी-महंगी क्रीमों और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी स्किन अभी भी उतनी ग्लोइंग नहीं है जितनी आप चाहती हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो चिंता न करें। अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप 20-25 रुपये में खरीद सकती हैं। इतनी सस्ता? जी हां और भले ही ये प्राकृतिक चीज कीमत में कम है, लेकिन चेहरे के लिए इसके फायदे हजारों में हैं। बिना किसी देरी के पास की किराने की दुकान से ये चीज ले आएं पा चेहरे पर पाएं इतना बेमिशाल निखार की हर कोई देखता रह जाए और जिसके आगे ब्यूटी प्रोडक्ट भी फीके पड़ जाएं। क्या है ये 20 रुपये में मिलने वाली चीज हम जिस चीज की बात कर रहे हैं वो मुल्तानी मिट्टी है, जो बहुत हमारी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी होती है। ये एक तरह की प्राकृतिक मिट्टी है जिसका उपयोग सदियों से त्वचा और बालों की देखभाल के लिए किया जा रहा है। ये कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। आप फेस पैक और फेस मास्क के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे जब हम मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं तो ये हमारे चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने का काम करती है। कील-मुहांसों से लेकर ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की समस्या दूर करने में फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी हमारी स्किन की गहराई से सफाई करती है और डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा चमकदार बनाती है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी ओपन पोर्स को कम करने और स्किन टाइटनिंग का काम भी करती है। मुल्तानी मिट्टी में ब्लीचिंग गुण होते हैं जिससे चेहरे पर इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और त्वचा की रंगत को निखारने लगती है। मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए? मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच गुलाब जल- जरूरत अनुसार दही- 1 चम्मच शहद- 1 चम्मच चेहरे पर ऐसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी में जरूरत अनुसार गुलाब जल में भिगोकर पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो। इसके बाद कटोरी में दही और शहद मिलाकर सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। अब पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। जब समय पूरा हो जाए तो ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें। देखिए कैसे बिना कोई क्रीम लगाए आपका चेहरा कैसा चमक गया है। आप हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। recent visitors 117

इन ट्रिक्स से आपका डिवाइस पूरा दिन चलेगा: बैटरी की आयु बढ़ाने के उपाय

Android स्मार्टफोन की बैटरी को लंबे समय तक चलाना काफी मुश्किल काम है. ऐसे में अगर आपके फोन की बैटरी भी जल्दी जवाब दे जाती है तो आज हम आपको इसे लंबे समय तक चलाने का तगड़ा जुगाड़ बताने जा रहे हैं.  1. ब्राइटनेस कम करें: अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन ब्राइटनेस को कम करने से बैटरी की लाइफ बढ़ सकती है. ज़रूरत न होने पर स्क्रीन को पूरी तरह से बंद कर दें. 2. वाई-फाई और ब्लूटूथ बंद करें: जब आप इनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हों, तो वाई-फाई और ब्लूटूथ को बंद कर दें. ये बैटरी की खपत करते हैं. 3. बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें: कई बार कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे बैटरी की खपत होती है. बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करने के लिए आप "Settings" > "Apps" > "Running" में जाकर उन्हें बंद कर सकते हैं. 4. लोकेशन सेवा बंद करें: जब आप लोकेशन सेवा का इस्तेमाल नहीं कर रहे हों, तो उसे बंद कर दें. यह बैटरी की खपत को कम करने में मदद करेगा. 5. डेटा सेवर मोड का इस्तेमाल करें: जब आप कम डेटा का इस्तेमाल कर रहे हों, तो डेटा सेवर मोड का इस्तेमाल करें. यह बैटरी की खपत को कम करने में मदद करेगा. 6. पुराने ऐप्स को हटा दें: जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, उन्हें हटा दें. पुराने ऐप्स बैटरी की खपत करते हैं. 7. बैटरी सेविंग मोड का इस्तेमाल करें: जब आपके पास कम बैटरी बची हो, तो बैटरी सेविंग मोड का इस्तेमाल करें. यह बैटरी की लाइफ को बढ़ाने में मदद करेगा. 8. स्क्रीन टाइम कम करें: जितना कम आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही कम बैटरी खर्च होगी. 9. नाइट मोड का इस्तेमाल करें: जब आप रात में अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो नाइट मोड का इस्तेमाल करें. यह बैटरी की खपत को कम करने में मदद करेगा. 10. स्मार्टफोन को ठंडा रखें: अपने स्मार्टफोन को धूप में या गर्म जगह पर रखने से बचें. इससे बैटरी की लाइफ कम हो सकती है. इन टिप्स का पालन करके आप अपनी Android स्मार्टफोन की बैटरी को लंबे समय तक फिट रख सकते हैं. यहाँ कुछ अतिरिक्त टिप्स दिए गए हैं: अपने स्मार्टफोन को हमेशा अपडेट रखें. केवल विश्वसनीय स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करें. अपने स्मार्टफोन की बैटरी को नियमित रूप से चार्ज करें. अपने स्मार्टफोन की बैटरी को ओवरचार्ज या ओवरडिस्चार्ज न करें. यदि आपकी स्मार्टफोन की बैटरी खराब हो गई है, तो उसे बदलवा लें. इन टिप्स का पालन करके आप अपनी Android स्मार्टफोन की बैटरी को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रख सकते हैं. recent visitors 111

कर्नाटक में सरकारी बस में हनुमान जी के स्टिकर को लेकर विवाद, नेटिजंस ने कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया

बेंगलुरु कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भगवान हनुमान के नाम पर घमासान हो गया था। अब एक बार फिर भगवान हनुमान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विवाद महज बस में लगे एक हनुमान जी के स्टिकर से शुरू हुआ, जिसके बाद यह सियासी हो गया है। एक मुस्लिम नेता ने सरकारी बस में लगे भगवान हनुमान के स्टिकर को लेकर शिकायत की। उसने इसे लेकर आपत्ति जताई कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इस तरह से हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर नहीं लगाई जा सकती। युवक की शिकायत पर ट्रांसपोर्ट विभाग ने भी कार्रवाई करने को कहा है। इधर अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगना शुरू हो गया है। यातायात विभाग ने कहा कि सरकारी बस में बजरंगबली की फोटो किसने, कब और कैसे लगाई इसकी जांच होगी। कर्नाटक की इस सरकारी बस का नंबर KA-10 F-0455 है। इसकी तस्वीर खींचकर मुस्लिम युवक ने एक्स पर पोस्ट डाला। तस्वीर में बस के रजिस्ट्रेशन का नंबर दिख रहा है और इसके पीछे शीशे पर किनारे एक छोटी सी भगवान हनुमान की तस्वीर लगी है। युवक ने की कार्रवाई की मांग युवक ने लिखा, 'मैंने इस बस को चिकमगलूर बस स्टैंड में देखा, बस के पीछे की ओर एक धार्मिक तस्वीर है। क्या सरकारी बसों में कोई धार्मिक तस्वीर लगाना ठीक है? कृपया चालक और संचालक पर कार्रवाई करें।' विभाग ने दिया यह जवाब युवक ने इस पोस्ट के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को टैग किया। डिपार्टमेंट ने इस पर उत्तर दिया कि आपकी पोस्ट के लिए धन्यवाद, हम आगे की जांच के लिए संबंधित डिपो को भेज रहे हैं। कौन है आरिफ अरवाह इस मुस्लिम युवक का नाम आरिफ अरवाह है। उसने यह शिकायती पोस्ट 31 जुलाई को की। आरिफ चिकमगलूर का रहने वाला है। वह खुद को विधानसभा क्षेत्र में SDPI (Social Democratic Party of India) का महासचिव बताता है। हालांकि यह संगठन PFI का छात्र संगठन है, जिसे केंद्र सरकार बैन कर चुकी है। कांग्रेस सरकार निशाने पर आई इधर पोस्ट पर जवाब देना ट्रांसपोर्ट विभाग पर भारी पड़ गया। नेटिजन्स ने कांग्रेस की सरकार को निशाने पर लिया और उन्हें हिंदू विरोधी बताया। एक यूजर ने लिखा कि कार्रवाई कांग्रेस सरकार के इशारे पर हो रही है। सरकार हिंदू विरोधी है, वर्ना विभाग इस तरह की यूजर की पोस्ट पर जवाब नहीं देता। recent visitors 140

ऑर्गन डोनेशन में MP को मिला ‘बेस्ट इमर्जिंग स्टेट’ का खिताब, यह जिला अंगदान में रहा सबसे आगे

 इंदौर/ भोपाल  हमारा इंदौर शहर अब मध्य प्रदेश का भी मान देश-दुनिया में बढ़ा रहा है। अंगदान के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को बेस्ट इमर्जिंग अवॉर्ड मिला है। जिसमें 90 प्रतिशत हिस्सेदारी इंदौर की है। केंद्रीय मंत्रालय के राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) द्वारा 14वें भारतीय अंगदान दिवस पर शनिवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह अवॉर्ड केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रदान किया। प्रदेश में 90 प्रतिशत अंगदान इंदौर में होते हैं इंदौर स्टेट आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) और प्रदेश की ओर से सांसद शंकर लालवानी, सोटो इंचार्ज एवं मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय दीक्षित ने यह अवॉर्ड प्राप्त किया। इंदौर में प्रदेश के 90 प्रतिशत अंगदान होते हैं। इस तरह इंदौर ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। मध्य प्रदेश में अब तक 60 ग्रीन कॉरिडोर बने हैं, जिससे करीब 200 लोगों को जीवनरूपी उपहार ब्रेनडेड दानदाता द्वारा अंगदान के उपरांत मिला है। साथ ही लगभग 1635 व्यक्तियों को जीवित दानदाता द्वारा अंगदान उपरांत जीवनदान मिला है। देश में अंगदान के लिए शपथ लेने में भी मध्य प्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। यह अवॉर्ड मध्य प्रदेश को आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर के साथ संयुक्त रूप से मिला है। इंदौर के इन कामों ने दिलवाया अवॉर्ड     रात में भी पोस्टमार्टम होना।     एयरपोर्ट पर अंगों की स्क्रीनिंग अब नहीं।     200 किमी दूर भोपाल तक ग्रीन कॉरिडोर बनना।     नाबालिग के लिवर दान के मामले में अच्छा काम सोटो द्वारा करना।     हर वर्ष अंगदान की संख्या बढ़ना।     प्रत्यारोपण के क्षेत्र अच्छा काम करना।   recent visitors 86