लंका के स्पिनरों और धीमी पिच से पार पाने का तरीका खोजना होगा भारत को

कोलंबो  भारत को अगर श्रीलंका के खिलाफ दबदबा बनाए रखना है तो उसे आज रविवार को यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में स्पिनरों और धीमी पिच से निपटने का तरीका ढूंढना होगा। भारत शुक्रवार को खेले गए पहले वनडे मैच में 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय तीन विकेट पर 130 रन बनाकर अच्छी स्थिति दिख रहा था लेकिन इसके बाद श्रीलंका के स्पिनर हावी हो गए और भारतीय टीम 230 रन पर आउट हो गई जिससे यह मैच टाई रहा। रोहित शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की लेकिन इसके बाद श्रीलंका के स्पिनरों ने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। भारत ने उनका सामना करने के लिए विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को उतारा जिन्हें स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ काफी सफलता मिली है। इन तीनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई लेकिन वे स्वच्छंद होकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। कोहली पर बाएं हाथ के स्पिनर डुनिथ वेलालेज और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने लगाम कसे रखी। पिच काफी धीमा खेल रही थी और ऐसे में स्पिनर का सामना करना आसान नहीं था। यहां तक के बाद में मुख्य रूप से बल्लेबाज श्रीलंकाई कप्तान चरित असलांका ने भी गेंदबाजी की और तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच को टाई कराया। भारतीय बल्लेबाजों को साझेदारी निभाने की जरूरत थी लेकिन वह इसमें नाकाम रहे। दूसरी तरफ श्रीलंका के पाथुम निसांका और वेलालेज ने दूसरे छोर पर विकेटों की झड़ी के बावजूद अर्धशतक जमा कर दिखाया कि इस तरह के विकेट पर किस तरह से बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर का प्रभावी ढंग से सामना किया। शुभमन गिल सहित भारत के चार स्पिनरों ने 30 ओवर में 126 रन देकर चार विकेट लिए जबकि श्रीलंका की तरफ से स्पिन गेंदबाजों 37.5 ओवर किए और 167 रन देकर नौ विकेट लिए। भारतीय स्पिनरों को रन रोकने के साथ ही विकेट हासिल करने पर भी ध्यान देना होगा। भारत बल्लेबाजी में एक बदलाव करके ऋषभ पंत या रियान पराग को मौका दे सकता है जिनका स्पिनर के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है। यह दोनों बल्लेबाज अपरंपरागत शॉट खेल कर उनकी लय बिगाड़ सकते हैं। वेलालेज ने वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के खिलाफ स्कूप और रिवर्स स्वीप का अच्छा इस्तेमाल किया। पराग स्पिनर की भूमिका भी निभा सकते हैं लेकिन यह देखना होगा कि भारतीय टीम प्रबंधन केवल एक मैच के बाद टीम में बदलाव करता है या नहीं क्योंकि हाल के दिनों में उसकी ऐसी रणनीति नहीं रही है। टीम इस प्रकार है: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा। श्रीलंका: चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।   recent visitors 108

रविवार 04 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि– किसी प्रोजेक्ट से बड़ी धनराशि मिलने की संभावना है। जब आप शारीरिक गतिविधि के साथ अपनी डाइट  को कंट्रोल करते हैं तो स्वास्थ्य अच्छा रहता है। पेशेवर क्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने की संभावना है, लेकिन आप सब कुछ सराहनीय ढंग से संभाल लेंगे। किसी यात्रा पर किसी सेलिब्रिटी से मुलाकात होना संभव है। सेल्फ-केयर पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।  वृषभ राशि– आप आर्थिक तौर पर उन्नति महसूस करेंगे। आपकी मेहनत और कमिटमेंट आपको पेशेवर मोर्चे पर अपने लिए जगह बनाने में मदद करेगी। लव लाइफ में चीजों को रोमांचक बनाने के लिए आपकी तारीफ की जाएगी। कुछ लोग सोना खरीदने पर विचार कर सकते हैं। काम के साथ-साथ घूमना-फिरना भी जरूरी है, जो तनाव कम कर सकता है। बहुत ज्यादा काम का प्रेशर न लें।  मिथुन राशि- आज नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। आप नया व्यायाम ट्राई करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं और स्वास्थ्य के मोर्चे पर लाभ उठा सकते हैं। पहली बार में कुछ सही करने से आपको अच्छा फील होगा। आपके विचारों को मैनेजमेंट द्वारा लागू करने की संभावना है। कुछ लोग ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में संपत्ति के मामले पर अच्छी खबर की उम्मीद की जा सकती है।  कर्क राशि– पैसा बनाने वाली योजना में निवेश करना रिसकी साबित हो सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर शुरू की गई कोई नई एक्सरसाइज आपको फिट और एनर्जेटिक बनाए रखेगी। प्रोजेक्ट या डील से अच्छा प्रॉफिट मिलने पर आप बॉस की नजरों में आ सकते हैं। लव के मामले में आज वाद-विवाद करने से दूर रहें।  सिंह राशि- किसी योजना में निवेश किया गया पैसा बेहतरीन रिटर्न दे सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर योग करने से मोटापा और तनाव कम कर सकते हैं। आपके विचारों पर ढीसन दिया जाएगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किसी कार्यक्रम या समारोह का इन्विटेशन मिल सकता है। यात्रा आनंददायक रहेगी। अच्छी फाइनेंशियल स्थिति के चलते आप संपत्ति खरीदने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। लोगों से मिलने-जुलने की पहल करें।  कन्या राशि- पैसे कमाने वालों के लिए एक बेहतरीन दिन होने की उम्मीद है। अपनी डाइट पर कंट्रोल रखना और व्यायाम करना जरूरी है। पेशेवर मोर्चे पर रोज एक जैसा काम आपको बोर करने वाला लग सकता है, लेकिन आपको इसे जारी रखना चाहिए। आज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। विदेशी यात्रा का योग है। रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े लोग आज संपत्ति का सौदा करने में सफल हो सकते हैं। तुला राशि- कोई वित्तीय मामला आपको परेशान कर सकता है। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए आपको शारीरिक गतिविधि बढ़ाने की आवश्यकता होगी। पेशेवर मोर्चे पर आपको अपनी स्किल्स को निखारने पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में शांति बनी रहेगी। सिंगल लोगों के लिए रोमांचक समय आने की उम्मीद है। घर या फ्लैट खरीदने की संभावनाएँ उज्ज्वल दिख रही हैं। आपका काम आपको सुर्खियों में ला सकता है। वृश्चिक राशि- धन वृद्धि की योजनाएं सफल होंगी और आपकी आर्थिक सिचूऐशन मजबूत होगी। आप आसानी से अपनी रोजाना की लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज शामिल कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपकी ईमानदारी और समर्पण का रिजल्ट जल्द मिलने की संभावना है। कुछ लोग घर का रिनोवेशन करा सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर पुराने कनेक्शन को बढ़ाने के लिए यह एक अच्छा दिन है। धनु राशि- आज के दिन अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। शारीरिक फिटनेस को मेन्टेन करने पर फोकस करें। प्रोफेशनल्स को अच्छा प्रॉफिट होने की संभावना है। पारिवारिक तौर पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात भी हो सकती है। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ में कड़वाहट दूर करने के लिए साथी के साथ हॉलिडे पर जाएं।  मकर राशि- आर्थिक रूप से आप अपनी स्टेबिलिटी बनाए रखेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए आप ध्यान या योग का सहारा ले सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपको अपनी पहचान बनाने का खास मौका मिलेगा। परिवार का सहयोग आपके सपने को पूरा करने में मदद करेगा। प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना कुछ लोगों के स्ट्रेस को दूर करेगा। आप में से कुछ लोग संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। कुंभ राशि- पिछले निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आपके द्वारा चुने गए हेल्दी फूड्स आपको फिटनेस के एक कदम और करीब लाएंगे। काम के सिलसिले में आप जो पहल करेंगे, उसका जल्द ही पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू करने का यह अच्छा समय है। पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।  मीन राशि- जिस मौके का आप इंतजार कर रहे हैं, वह जल्द ही मिलने वाला है। अंतिम समय में आपको सौंपा गया काम सही ढंग से पूरा हो जाएगा। रोजाना वर्कआउट करने की आपकी आदत से आपको स्वास्थ्य के मामले में सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग आपको चुनौती स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों के लिए सपना साकार होने की संभावना है। किसी लंबी यात्रा पर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। संपत्ति की बिक्री से कुछ लोगों को प्रॉफिट मिलने की संभावना है।  recent visitors 122

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें,गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले एजंसियों पर कड़ी कार्यवाही करें : उपमुख्यमंत्री शर्मा

रायपुर, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के समग्र विकास, किसानों के आर्थिक विकास के लिए नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया है। श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान वहां कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में केन्द्र तथा राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमो की गहन समीक्षा की। उन्होने समीक्षा बैठक में जिले के वंनाचल क्षेत्रों में अधोसरंचना, पुल-पुलिया, सड़क, पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि उपज मंडी के स्वीकृत विकास कार्य, विधायक निधी, प्रभारी मंत्री द्वारा स्वीकृत कार्य, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास कार्य, त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थानों के क्षमता विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य, मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य, लोक निर्माण विभाग के कार्य, नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की गहन समीक्षा की। उन्होने संबंधित विभागों को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न मदों से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी स्वीकृत कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने कृषि उपज मंडी द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्य को प्रांरभ नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जाताई। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य मे यदि गुणवत्ताहीन की शिकायत मिलती है ऐसे निमार्ण कार्यों की सभी पहलुओं की जांच कराई जाएगी और संबंधित विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्माण एंजेसी तथा संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।उन्होने कलेक्टर को समय-समय पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए भी कहा।   कबीधाम जिले के ग्रामीण व सूदूर वनांचल क्षेत्रों मे होगा बैकिंग सुविधाओं का विस्तार उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में किसानों के आर्थिक समृद्धि के लिए जिले के सूदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की पांच नई शाखा खोलने के प्रस्ताव राज्य शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इन पांच नई बैकिंग शाखाओं में सूदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम चिल्फी, कोयलारी, झलमला, सुरजपुरा और राजानवागांव शामिल है। इन ग्रामो में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा साथ ही शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेगे। उन्होंने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को राजनांदगांव से पृथक कर स्वतंत्र कबीरधाम जिले के लिए बैंक खोलने के प्रस्ताव बनाने के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक कबीरधाम जिले के कूकदूर से लेकर मानपुर-मोहला तक कुल चार जिले संचालित हो रहे है, कार्य क्षेत्र विस्तार अधिक होने के कारण बैंकिंग से जुड़े किसानो की समस्याओं का निराकरण करने में विलंब हो जाता है, इसलिए कबीरधाम जिले में पृथक से बैंक खोलने पर विचार करने की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में ठाकुर देव चौके से लेकर नए हाईटेक बस स्टैण्ड तक सड़क चौड़ी करण, कवर्धा से सरोध मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्तावित कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कवर्धा शहर के विस्तार को विशेष ध्यान में रखते हुए रायपुर-बिलासपुर मार्ग के लिए नए बाई पास निर्माण के लिए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सर्वें कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होने बैठक में राज्य शासन द्वारा कवर्धा से होते हुए खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला, मानपुर व बस्तर को जोड़ने वाले राजकीय मार्ग को नेशनल हाईवे में शामिल करने के प्रस्ताव की जानकारी भी दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से रायपुर से बिलासपुर बाईपास मार्ग सात किलोमीटर के चौड़ी करण के प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने जिले में रसोई गैस सिलेण्डर की सुगम आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिले और कवर्धा शहर के लिए कुल चार नए गैस एजेंसी की स्वीकृति के लिए शासन एवं कपंनी को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 12 एजेंसियों के माध्यम से रसोई गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। उन्होने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से वनांचल सहित सूदूर ग्रामीण क्षेत्र तरेगांव जंगल, दलदली, रामपुर, भिभौरी, इंदौरी, चिल्फी और राजानंवागांव क्षेत्र के आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कुल सात एम्बुलेंस की खरीदी के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 26 एम्बुलेंस संचालित हो रही है, जिमसें बाइक एम्बुलेंस, 108 और 102, हाट बाजार क्लिनिंक की एम्बुलेंस शामिल है। बैठक में आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास, आश्रम के उन्नयन, विस्तार, निर्माण कार्य, स्कूल भवन निर्माण की नई स्वीकृति, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा उपकरण की खरीदी, जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए आवश्यक भवन की उपलब्धता की तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वन विभाग के तहत तेंदूपत्ता खरीदी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गौ अभ्यारण्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी ने बताया कि बैगा बाहुल्य क्षेत्र के अंतर्गत पीएम जनमन योजना के तहत 47 सड़क की स्वीकृति मिली है, जिसकी कुल लंबाई 186 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि 40 सड़क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बचे हुए सड़क का कार्य भी जल्दी ही किया जाएगा। खाद्य अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में धान खरीदी की सुविधा के लिए मांग के अनुरूप ग्राम बैरख, खोलवा और नेवासपुर में नए धान खरीदी केंद्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बैठक में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 105

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

  भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के सनोदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जटाशंकर घाटी सागर-दमोह मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदात करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।   recent visitors 109

मध्यप्रदेश अंगदान के लिए ‘बेस्ट इमर्जिंग स्टेट’ पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल मध्यप्रदेश को अंगदान प्रथा को बढ़ावा देने के लिए ‘बेस्ट इमर्जिंग स्टेट’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमति अनुप्रिया पटेल ने आज डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में आयोजित 14वें भारतीय अंगदान दिवस समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण पिथोड़े और महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद कुमार पॉल भी उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश में 60 ब्रेन डैड कैडेवरिक दान सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं, जो अंगदान में एक नया बेंचमार्क है। वर्ष 2018 में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर में राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (SOTTO) की स्थापना हुई थी। इसी वर्ष इंदौर जिले को अंगदान के क्षेत्र में ‘बेस्ट इमर्जिंग डिस्ट्रिक्ट’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। अंगदान और प्रत्यारोपण में उत्कृष्ट कार्य के लिए SOTTO, मध्यप्रदेश को वर्ष 2019 में ‘बेस्ट SOTTO अवार्ड’ भी मिल चुका है। उल्लेखनीय है कि अंगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने, अंगदान से जुड़े मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करने और नागरिकों को मृत्यु के बाद अंगदान और ऊतकदान के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष 3 अगस्त को भारतीय अंगदान दिवस मनाया जाता है।   recent visitors 142

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा में दीवार गिरने से बच्चों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

  भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करने और हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक बच्चों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि रीवा के ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 5 से 8 साल आयु के मासूम बच्चों की असमय मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत बच्चों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।   recent visitors 109

मंत्री ओ.पी चौधरी ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की

रायपुर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी चौधरी ने आज यहां न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की, जिसमें राज्य के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित हुए। मंत्री श्री चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में आवासीय कालोनियों के विकास अनुज्ञा, नियमितिकरण, विकास योजना तथा भवन निर्माण अनुज्ञा में सरलीकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ऑनलाईन प्रक्रिया में आ रही कठिनाईयों के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा उक्त समस्या को देखते हुए साफ्टवेयर में सरलीकरण करते हुए समस्त कार्यालय प्रमुखों को प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया।     मंत्री श्री ओ. पी चौधरी द्वारा नए जिलों में कार्यालयों की स्थापना एवं कर्मचारियों के पद सरंचना के पुनःनिर्धारण पर भी चर्चा की गई साथ ही राज्य के प्रमुख जिले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगाँव जैसे बड़े शहरों में कर्मचारियों-अधिकारियों के पद सरंचना में वृद्धि करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उचित व्यवस्था से आमजनों  के प्रकरणों का निराकरण सुगमता से समय-सीमा पर किया जा सकता है। मंत्री श्री ओ. पी चौधरी ने संचालक श्री सौरभ कुमार को यह निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजनों के प्रकरणों का निराकरण करें। कार्यो में पारदर्शिता एवं तत्परता दिखनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिलने के समय का निर्धारण कर इसकी सूचना कार्यालय के सूचना पटल पर अवश्य लगाए।   इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण की सचिव श्रीमती आर. संगीता, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संचालक श्री सौरभ कुमार, अपर संचालक श्री संदीप बांगड़े, सहित समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुख अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। recent visitors 106