कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा कर पार्टी ने बड़ी गलती की, विष्णु देव साय ने साधा निशाना

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर का निमंत्रण नहीं ठुकराना चाहिए था। कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार कर बड़ा पाप किया है। किसी को भी यह निमंत्रण नहीं ठुकराना चाहिए। उन्होंने कहा, “किसी भी कार्यक्रम में जाना किसी की निजी राय है। हम उसे बाध्य नहीं कर सकते, लेकिन कांग्रेस को यह बात समझनी होगी कि उसने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा कर उचित नहीं किया। कांग्रेस ने ऐसा कर बड़ा पाप किया है, जिसका खामियाजा उसे भुगतना होगा।” उन्होंने राहुल गांधी द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “जो भी दोषी और अपराधी है, वो चाहे कुछ भी कह ले, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ईडी ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। छत्तीसगढ़ में भी लगातार ऐसे नेताओं पर कार्रवाई हो रही है, चाहे वो किसी भी पार्टी के नेता क्यों ना हो।” बता दें कि संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आशंका जताई है कि ईडी उनके खिलाफ छापे मारने वाली है। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “जय स्वर्वेद कथा” कार्यक्रम को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “विज्ञान देव जी का यहां पर शुभागमन हुआ है। उनके समाज का शताब्दी वर्ष चल रहा है। इस उपलक्ष्य में संत जी का कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा चल रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि वो प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को देख सकें, वो इस बात को समझ सकें कि मौजूदा सरकार प्रदेश के लोगों के लिए क्या कुछ कर रही है। कई बार संवाद का सही सेतु नहीं होने के कारण लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि सरकार उनके लिए क्या कर रही है।” recent visitors 105

नये पंजीयन करने वालों के लिये बनेंगे जीएसटी सेवा केंद्र, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा

भोपाल मध्यप्रदेश में जीएसटी के नये पंजीयन लेने वाले व्यक्तियों में हाई रिस्क स्कोर के अंतर्गत आने वाले व्यवसाईयों के बायोमेट्रिक से आधार का सत्यापन करने के लिए जीएसटीएन की मदद से जीएसटी सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नये डाटा एनालिसिस एंड मॉनिटरिंग कार्य से संबंधित नये प्लेटफार्म दिशा – डेटा इंटेलिजेंस सिस्टम फॉर हॉलिस्टिक एनालिसिस का उपयोग शुरू कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज यहां मंत्रालय में वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा की। विभाग द्वारा जीएसटीएन, जीएसटी प्राइम, एनआईसी, ई-वे बिल जैसे विभिन्न पोर्टल पर उपलब्ध लगभग 105 रिपोर्ट को फील्ड अधिकारियों को देकर कर ऑनलाइन वेब पेज के माध्यम से कर चोरी के प्रकरणों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 51,469 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ जो पूर्व वर्ष 2022-23 में प्राप्त कुल राजस्व 44,991 करोड़ की तुलना में 16% अधिक है। इसी प्रकार नवंबर 23 से जून 24 तक 37,287 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जो पिछले साल इसी अवधि में प्राप्त राजस्व से 32,450 करोड़ रूपये की तुलना में 15% अधिक है। जीएसटी के अंतर्गत माह नवंबर से जून 24 तक 24,315 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ जो गत वर्ष इसी अवधि में प्राप्त राजस्व 20,035 करोड़ रूपये की तुलना में 21% अधिक है। जीएसटी रिटर्न फाइलिंग करने में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्य में है। बोगस पंजीयन की रोकथाम के लिए पंजीयन आवेदन के साथ व्यवसाय स्थल के प्रमाण के रूप में दिए गए उपभोक्ता बिजली क्रमांक का ऑनलाइन वेरिफिकेशन विद्युत वितरण कंपनी के डेटा से करने की व्यवस्था की गई है।   recent visitors 92

हर शुक्रवार को भी पातालपानी और कालाकुंड के बीच चलेगी हेरिटेज ट्रेन

इंदौर इस मानूसन में 20 जुलाई से शुरू हुई हेरिटेज ट्रेन में आगामी एक माह तक एक भी सीट रिक्त नहीं बची है। वेटिंग को कम करने के लिए इस ट्रेन को प्रति शुक्रवार भी चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन को अब तक शनिवार और रविवार को ही चलाया जा रहा था। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया आज से हेरिटेज ट्रेन शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन चलना शुरू हो गई है। ट्रेन पातालपानी स्टेशन से सुबह 11:05 बजे निकलती है और दोपहर 1:05 बजे कालाकुंड पहुंचती है। वापसी में ट्रेन कालाकुंड से दोपहर 3:34 बजे प्रस्थान करती है और शाम 4:30 बजे पातालपानी पहुंचती है। इंदौर-जोधपुर ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच इंदौर से चलने वाली इंदौर-जोधपुर-इंदौर और इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से स्लीपर और सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इंदौर-जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस में स्लीपर के तीन और सामान्य श्रेणी के दो कोच 4 अगस्त से 3 सितंबर तक लगाए जाएंगे। इसी तरह इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में स्लीपर के तीन और सामान्य श्रेणी के दो कोच 2 अगस्त से 1 सितंबर तक लगेंगे। इंदौर-उज्जैन के बीच दो वंदे मेट्रो ट्रेन की मांग संसद में गुरुवार को सांसद शंकर लालवानी ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन के बीच दो वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग की है। इसके साथ ही इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का मुद्दा भी उठाया। संसद में लालवानी ने इंदौर-पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में गतिशक्ति कार्गो की मांग की है। इसके साथ ही गौतमपुरा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव दोबारा शुरू करने के लिए कहा। इसके बाद सांसद रेल मंत्री आश्विन वैष्णव से मिले और इंदौर के लिए नई ट्रेनों के संचालन को लेकर मांग पत्र दिया। जिसमें इंदौर से इंदौर-मुंबई स्लीपर वंदे भारत, इंदौर-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत, इंदौर-दिल्ली सुपरफास्ट डेली ट्रेन आदि की मांग की गई है। recent visitors 106

52वीं शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी तीन अगस्त से

भोपाल जनजातीय संग्रहालय, भोपाल द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये सार्थक मंच उपलब्ध कराने के दृष्टिगत हर माह 'लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा' में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन ‘शलाका’ नाम से किया जाता है। इसी अनुक्रम में शनिवार, तीन अगस्त से गोण्ड समुदाय की चित्रकार सुश्री सुनैना तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन किया जा रहा है। 52वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी तीन अगस्त से प्रारंभ होकर 30 अगस्त (मंगलवार से रविवार) तक निरंतर जारी रहेगी। गोण्ड जनजाति की युवा चित्रकार सुनैना तेकाम का जन्म मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल डिण्डौरी जिले के तीतराही गाँव में हुआ था। जंगल-पहाड़ों से घिरे वातावरण और प्रकृति के सानिध्य में उनका बचपन गुजरा। ऐसे परिवेश में उन्होंने चित्रकारी सीखकर अपना मुकाम हासिल किया है। recent visitors 91

सतर्क रहने और कच्चे मकान में निवासरत ग्रामीणों को पास के पक्के मकान में रात गुजारने की दे रहे सलाह

जशपुरनगर जिले में हाथियों की हलचल से बढ़ रही जनहानि को रोकने के लिए इन दिनों वन विभाग के कर्मचारी प्रभावित क्षेत्र के हर घर में दस्तक दे रहें हैं। वनकर्मी हाथी विचरण क्षेत्र के रहवासियों को लिखित में इसकी सूचना देकर रात के समय विशेष रूप से सतर्क रहने और कच्चे मकान में निवासरत ग्रामीणों को पास के पक्के मकान में रात गुजारने की सलाह दे रहें हैं। वन विभाग ने यह कदम बीते 15 दिनों के अंदर में जिले में हाथी के हमले में 5 ग्रामीणों की मौत के बाद उठाया है। डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग का लक्ष्य जनहानि को शून्य करना है। इसके लिए आवश्यक है कि प्रभावित क्षेत्र के रहवासियों का अपेक्षित सहयोग मिले। इसलिए विभाग ने बीट गार्ड को जिले के जिस क्षेत्र में हाथी विचरण कर रहें है,उस क्षेत्र के रहवासियों को लिखित में सूचना देने को कहा गया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लोगों को इस बात की जानकारी दे दी गई है कि उनके क्षेत्र में हाथी विचरण कर रहें हैं और उन्हें विशेष सावधानी बरतनी है। सूचना के देने के दौरान वनकर्मी ग्रामीणों से रात के समय घर से बाहर ना निकलने के साथ ही घर में महुआ, शराब, कटहल ना रखने की समझाइश दे रहें हैं। इन वस्तुओं की खुश्बू से हाथी मानव बस्ती की ओर आकर्षित होते हैं। घर में रखे हुए धान को खाने के लिए हाथी कच्चे मकानों को निशाना बनाते हैं। वनकर्मियों और ग्रामीणों के बीच हो रहा रोचक संवाद हाथियों के विचरण की सूचना और समझाइश देने के लिए ग्रामीणों के घर पहुंच रहें वनकर्मियों और ग्रामीणों के बीच रोचक संवाद देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक वीडियों इंटरनेट मिडिया वाट्सएप और फेसबुक में प्रसारित हो रहा है। इस वीडियों में तपकरा वन परिक्षेत्र के पुरईनबंध गांव में हाथियों के विचरण करने की सूचना देने के पहुंचे वनकर्मियों ने जैसे ही यहां के रहवासी जगमोहन को जंगल की ओर ना जाने की सलाह दी उसने अपने मूंछ को ऐंठ कर कहा आपका काम है बताना और मेरा काम है लकड़ी लेने के लिए जंगल में जाना। ऐसे ही रात के समय अपना घर छोड़ कर पक्के मकान में रात बिताने के लिए ग्रामीणों को राजी करने में भी वनकर्मियों के पसीने छूट रहें हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घर में उनके अलावा पालतू मवेशी और कीमती सामान भी होते हैं। घर खाली होने पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। हाथियों के हलचल की जानकारी जुटाने की चुनौती जिले में इस समय 17 हाथी अलग-अलग क्षेत्र में विचरण कर रहें हैं। हाथियों की चहल कदमी की जानकारी जुटाने की बड़ी चुनौती वन विभाग के सामने खड़ी है। डीएफओ उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए सूचना तंत्र के साथ नाइट विजय थर्मल कैमरायुक्त ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है। लोगों को हाथी विचरण क्षेत्र में लिखित सूचना देने के साथ ही मुनादी और एनीमल ट्रेकर डिवाईस के माध्यम से सूचना दी जा रही है। डिवाईस के माध्यम से एक बार में 10 हजार लोगों के मोबाइल में टैक्ट और वाइस मैसेज पहुंचता है। ये सावधानी बरतें डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय हाथियों से बचने के लिए आवश्यक है कि विचरण क्षेत्र में रात के समय अधिक से अधिक सावधानी बरता जाए। उन्होनें बताया कि वनकर्मी लोगों से अनाज वाले कमरे में ना सोने,रात के समय कच्चे मकान छोड़ कर,पक्के मकान में सोने और हाथी से सामना हो जाने पर उस पर टार्च की रोशनी ना डालने की समझाइश दे रहें है। उन्होनें बताया कि टार्च की रोशनी से हाथी के भड़कने का खतरा रहता है। इसी तरह कच्चे मकान को तोड़ने के दौरान हाथी घर के उसी हिस्से को निशाना बनाते हैं जहां धान या खाना रखा होता है। वर्जन जंगल के किनारे रहने वाले सभी लोगों को हाथी विचरण की लिखित सूचना देने के साथ ही उन्हें हाथियों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक उपाय की जानकारी भी जा रही है। कच्चे मकान में रहने वालों को रात के समय पक्के भवन में रहने को भी कहा जा रहा है। थोड़ी सी सावधानी बरत कर जिले में हाथी से होने वाली जनहानि को शून्य किया जा सकता है। -जितेन्द्र उपाध्याय, डीएफओ,जशपुर recent visitors 111

रीवा-सतना रेललाइन दोहरीकरण में आ रही समस्याओं को शीघ्र निराकृत करें : उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल   उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौ-वन्य विहार रेस्टहाउस रीवा में आयोजित बैठक में ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन का निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा-सतना रेल लाइन के दोहरीकरण में आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर करें। रेलवे के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। गोविंदगढ़ से सीधी के बीच रेलवे लाइन के लिए पुल, पुलिया तथा अन्य निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा कराएं। क्षेत्र में बड़े उद्योगों की स्थापना को बल मिलेगा उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन से पूरा क्षेत्र कलकत्ता से सीधे रेलमार्ग से जुड़ जाएगा। कोयले के परिवहन के लिए भी यह रेलमार्ग बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इससे क्षेत्र में बड़े उद्योगों की स्थापना को बल मिलेगा। रेलवे तथा उद्योगों के माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, आईजी श्री एमएस सिकरवार, डीआईजी श्री एसपी पाण्डेय, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक एवं रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 141

सागर-गढ़कोटा रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया, 5 की मौत

सागर सागर-गढ़कोटा रोड पर जटाशंकर के पास शुक्रवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक कार के ऊपर चढ़ गया। हादसे में कार में सवार महिला, बच्चा समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में कार चला रहा ड्राइवर गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे हादसे में मृतक हुआ जैन परिवार परसोरिया का है, जो सागर में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए गए हुए थे। वहां से कार में लौटते समय जटाशंकर के पास दमोह की ओर से आ रहे आयसर ट्रक से टकरा गए। ट्रक का पहिया कार कार पर चढ़ गया।जिसके कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।   पांच की मौत, ड्राइवर गंभीर हादसे में संदेश जैन उम्र 38 साल पिता सुरेश चंद जैन, निधि जैन उम्र 35 साल पति संदेश जैन, प्रभा जैन उम्र 55 साल पति सुरेश चंद जैन, नैंसी उम्र 27 साल पति शैलेंद्र जैन, उत्कर्ष उम्र 4 साल पिता शैलेंद्र जैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चला रहा परसोरिया निवासी बब्लू खान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।   कार की बॉडी काटना पड़ा नैंसी जैन के पिता बसंल हास्पिटल में भर्ती थे। उन्हे देखने के लिए नैंसी के जेठ, सास, जेठानी और नैंसी का चार साल का बच्चा उत्कर्ष सागर गया कार में गए हुए थे, जहां से वह वापस परसोरिया लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। जेसीबी को मौके पर बुलाकर ट्रक को कार के ऊपर से हटाया गया। जिसके बाद क्षतिग्रस्त कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। recent visitors 144