ओम बिरला ने सदन में खड़े होने के तौर-तरीकों को लेकर कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर को फटकार लगाई

नई दिल्ली लोकसभा के अंदर सांसदों के तौर-तरीके और व्यवहार से नाराज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन में खड़े होने के तौर-तरीकों को लेकर कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर को फटकार लगाई। दोनों के बीच सदन में इसे लेकर बहस भी हुई है। दरअसल, शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एक सवाल का जवाब दे रहे थे, उस समय मणिकम टैगोर विपक्षी बेंच की तरफ अपनी सीट से पीछे जाकर खड़े होकर एक सांसद के साथ बातें कर रहे थे और उस समय उनकी पीठ लोकसभा अध्यक्ष के आसन की तरफ थी। स्पीकर बिरला की नजर जैसे ही उस तरफ गई, उन्होंने जवाब दे रहे जेपी नड्डा को रोककर कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर को फटकार लगाते हुए कहा, "आप पीठ पीछे करके मत खड़े हुआ करिए।" कांग्रेस सांसद ने भी जवाब में बहस करते हुए यह पूछ लिया, "कैसे खड़े होना है?" उनके जवाब पर नाराजगी जाहिर करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "मैं वह ट्रेनिंग भी आपको दे दूंगा।" आपको याद दिला दें कि, इससे पहले 30 जुलाई को सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर बिरला विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी आसन (लोकसभा अध्यक्ष की चेयर) की तरफ पीठ नहीं करने की नसीहत दे चुके हैं। recent visitors 92

बसामन मामा गौ वन्य-विहार गौवंश को आश्रय के साथ रोजगार के अवसर देगा: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौ वन्य-विहार अभ्यारण्य रीवा में आयोजित बैठक में वन्य-विहार के विकास कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बसामन मामा गौ वन्य-विहार प्रोजेक्ट प्रदेश में अपनी तरह की अनूठी परियोजना है। यह परियोजना निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के क्षेत्र पूरे देश में आदर्श बनेगी। उन्होंने कहा कि गौ वन्य-विहार में गौवंश को आश्रय देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। इसे गोबर गैस और सोलर प्लांट के माध्यम से ग्रीन एनर्जी का सेंटर बनाएंगे और यह आय का अतिरिक्त साधन भी बनेंगे। गौ-सेवकों का मानदेय एक हजार रुपए बढ़ाने के निर्देश उप मुख्यमंत्री ने वन्य विहार में कार्यरत गौ-सेवकों का मानदेय एक हजार रुपए बढ़ाने के निर्देश दिये। उप-मुख्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था, सौर ऊर्जा प्लांट तथा गौशाला के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य को एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला के गोबर से कंप्रेस्ड गोबर गैस बनाकर नगर निगम को सप्लाई करें। इससे नगर निगम के वाहन चलाए जाएंगे। गौशाला के सभी शेडों में सोलर सिस्टम से सौर ऊर्जा का उत्पादन कराने के निर्देश दिये। साथ ही गोबर से गुणकारी खाद, गोनाइल तथा अन्य उत्पाद बनाने के लिए निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इससे गौशाला से जुड़े स्वसहायता समूहों को स्वरोजगार के अवसर के साथ गौशाला को अतिरिक्त आय भी होगी। उन्होंने ने गौमाता की पूजा कर गौ-ग्रास खिलाया साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में पौधे-रोपण किया। कमिश्नर श्री बीएस जामोद, आईजी श्री एमएस सिकरवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 121

मुख्यमंत्री ने की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में प्रदेश में उत्पन्न होने वाले ज्वार, बाजरा, रागी जैसे श्रीअन्न को शामिल किया जाए। इसके लिए स्थानीय किसानों से अनाज लेने और प्रक्रिया में स्व-सहायता समूहों को जोड़ने पर विचार किया जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिन्हें पर्ची जारी की गई है। वह योजना के लिए पात्र हैं या नहीं इसका भी सर्वे कराया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। मंत्रालय में हुई बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा सहित अधिकारी उपस्थित थे। राज्य स्तर पर गठित हो गैस कार्पोरेशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नापतौल विभाग के अमले की यूनिफार्म तय की जाए। अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना आदि में इस संबंध में जारी व्यवस्था के आधार पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने पाइप लाइन द्वारा रसोई गैस उपलब्ध कराने संबंधी गतिविधि के लिए राज्य स्तर पर गैस कार्पोरेशन गठित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में भी गैस उपयोग की संभावना है, अत: इसकी आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई जाए। अन्य राज्यों में इस संबंध में लागू व्यवस्था का भी अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नीति बनाई जाए। साथ ही भू-जल भंडारण के संरक्षण और बिजली की बचत‍के दृष्टिगत बिना मौसम की धान व मूंग के उत्पादन को हतोत्साहित किया जाए। इसके लिए किसानों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किसान सम्मेलन और कृषि विशेषज्ञों के साथ परिचर्चाएं भी की जाएं। सा.वि.प्र. के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य योजनाओं पर हुआ प्रस्तुतिकरण बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम, फोर्टिफाईड चावल, शक्कर एवं नमक वितरण अनुसूचित जाति जनजाति विद्यार्थियों को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने वन-नेशन-वन राशन कार्ड प्रधानमंत्री राशन आपके ग्राम योजना मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं को 450 रूपए में गैस रिफिल उपलब्ध करान प्रधानमंत्री जनमन मिशन गेहूं उपार्जन की स्थिति और लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए जारी गतिविधियों पर प्रस्तुतिकरण के साथ चर्चा भी हुई। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 82

रीवा-भोपाल के मध्य नई ट्रेन का संचालन विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी सौग़ात, मुख्यमंत्री डॉ. यादव हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को करेंगे रवाना

भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा-भोपाल के मध्य नवीन ट्रेन संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रीवा से भोपाल के बीच यात्रियों की लंबी वेटिंग रहती थी, इस नवीन ट्रेन के संचालन से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के निवासियों के लिए यह एक बड़ी सौग़ात है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवीन ट्रेन को शुक्रवार रात्रि भोपाल से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह नई रेल-सेवा (22145/46) 2 अगस्त से प्रारंभ हो रही है। भोपाल से यह ट्रेन शुक्रवार और रविवार को रात्रि 11 बजे चलेगी और रानी कमलापति, इटारसी, जबलपुर होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी तरह यह ट्रेन रीवा से शनिवार और सोमवार की रात 10:30 बजे चलेगी तथा सुबह 8:05 बजे भोपाल पहुंचेगी।   recent visitors 85

ईरान आने वाले दिनों में इजरायल पर हमला करेगा: बाइडेन

वाशिंगटन बाइडेन प्रशासन को पूरा विश्वास है कि ईरान आने वाले दिनों में इजरायल पर हमला करेगा। स्थानीय समाचार वेबसाइट एक्सियोस ने अमेरिकी सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। उसने तीन सूत्रों के हवाले से बताया कि ऐसी परिस्थिति में अमेरिका इजरायल की मदद की तैयारी कर रहा है। तेहरान में इस्माइल हानिया की हत्या के प्रतिशोध में ईरानी हमला 13 अप्रैल को किए गए हमले जैसा ही हो सकता है, लेकिन इसमें लेबनानी हिजबुल्लाह के शामिल होने की काफी संभावना है। एडनक्रोनोस समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है, "लेकिन (अमेरिकी) प्रशासन को आशंका है कि चार महीने पहले की तुलना में मौजूदा परिस्थितियों में उसी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन को संगठित करना अधिक कठिन हो सकता है जिसने अप्रैल में ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से इजरायल की रक्षा करने में मदद की थी।" अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एंड्रयूज एयर बेस पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि इस्माइल हानिया की हत्या से गाजा में हमास के साथ युद्ध विराम के प्रयासों में मदद नहीं मिलेगी। बाइडेन ने गुरुवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर बात की और कहा कि वह मध्य पूर्व में तनाव के बढ़ने से बहुत चिंतित हैं। राष्ट्रपति ने नेतन्याहू के साथ फोन कॉल का संदर्भ देते हुए एक बार फिर आग्रह किया, "हमारे पास युद्ध विराम का आधार है, इसे आगे बढ़ना होगा और उन्हें भी आगे बढ़ना होगा।" इस्माइल हानिया को शुक्रवार को कतर में दफनाया जाएगा। हमास के राजनीतिक नेता का शव गुरुवार को ईरान से दोहा पहुंचा। हमास और कतर की सरकारी मीडिया के अनुसार, कतर की राष्ट्रीय मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद जनाजे की नमाज अदा की जाएगी, जिसके बाद लुसैल शहर में उसे दफना दिया जाएगा। recent visitors 85

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजली कंपनी मुख्यालय गोविंदपुरा में करेंगे पौध-रोपण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित मुख्यालय परिसर में 6 अगस्त को प्रातः 11 बजे पौध-रोपण कर बिजली कंपनियों के परिसर में पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ करेंगे। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ अभियान के तहत प्रदेश में बिजली कंपनियों के परिसर में एक लाख से अधिक पौधे लागाये जायेंगे। मंत्री श्री तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 19 हजार, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 18 हजार 800, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 20 हजार, ट्रांमिसन कंपनी द्वारा 19 हजार, पॉवर जनरेटिंग कंपनी द्वारा 19 हजार और मध्यप्रदेश पॉवर मेनेजमेंट कंपनी द्वारा 5 हजार से अधिक पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि अधिकारी-कर्मचारी लगाये जाने वाले पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्‍वास कैलाश सारंग,  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर एवं महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय सहित जन-प्रतिनिधि, कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक भी 6 अगस्त को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित मुख्यालय परिसर में पौध-रोपण करेंगे।   recent visitors 107

बाणगंगा और कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी, पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज निकाले

इंदौर कार पंक्चर कर लाखों रुपये की चोरी करने के मामले में मद्रास की ठक-ठक गैंग का नाम सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने सात बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं, जो बाणगंगा थाना क्षेत्र में वारदात करने आए थे। बदमाश पुलिस को चकमा देने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वारदात करने के बाद आरोपित चलते हुए कपड़े भी बदल लेते हैं। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडेय के मुताबिक, 15 जुलाई को पंधाना निवासी देवेंद्र पंवार के साथ लवकुश चौराहे पर वारदात हुई थी। बदमाश उनकी कार को पंक्चर कर 10 लाख से ज्यादा के आभूषण और नकदी रुपये चुरा ले गए थे। इसी गैंग ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सियागंज में कार पंक्चर की और महिला से 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात के पहले पार्टी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस मदनी दरबार होटल पहुंची, तो आरोपित वारदात के पूर्व नाॅनवेज की पार्टी करते हुए नजर आए। आरोपित वारदात के बाद रेलवे स्टेशन के पास भी दिखे। हालांकि, इस बीच पुलिस की नजरों से बचने के लिए कपड़े बदल लिए।  टीआई देवेंद्र सिंह के मुताबिक, बदमाश ठक-ठक गैंग के सदस्य हैं जो पूरे देश में चोरी की घटनाएं करते हैं।     आरोपित पहले गाड़ी पर गंदगी फेंक कर चोरी करते थे। इसके बाद रुपये गिरा कर लोगों को झांसा देने लगे।     बदमाश ट्रेन से आते-जाते हैं। लोकेशन, पीएसटीएन से बचने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं।     डीसीपी के मुताबिक आरोपितों की गिरफ्तारी पर पु‍लिस ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।     पुलिस के अनुसार आरोपितों की तलाश के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पर्चे चस्पा करवाए जा रहे हैं। बंगले में चोरी करने वाले आरोपितों से टामी-औजार जब्त एमजी रोड स्थित लाल बंगला में चोरी करने वाले आरोपितों को तुकोगंज पुलिस ने शनिवार तक रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से औजार और टामी जब्त कर ली है। recent visitors 130