सुनार की दूकान में चोरी कर भाग रहा था युवक, संचालक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

 बिलासपुर  जुआ और सट्टे में हारकर युवक कर्जे में डूब गया। कर्ज से उबरने युवक ने लूट की योजना बना ली। कोरबा जिले के पाली से आकर उसने सरकंडा के सीपत रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश की। इसमें वह सफल नहीं हो पाया। उल्टे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आभूषण खरीदी के बहाने आया युवक सरकंडा के सीपत रोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक हर्ष सोनी अपनी मां अंजू सोनी के साथ गुरुवार की सुबह दुकान पर थे। इसी दौरान एक युवक खरीदी के बहाने उनकी दुकान पर आया। उसने सोने के आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकान संचालक ने जैसे ही आभूषण निकालकर काउंटर पर रखा युवक उसे झपटकर भागने लगा। अचानक हुई इस घटना से दुकान संचालक हड़बड़ा गया। वे शोर मचाते हुए लूटेरे के पीछे भागने लगे। इधर आसपास के लोगों ने भी आभूषण लूटकर भाग रहे युवक को दौड़ाया। थोड़ी ही दूर पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों की भीड़ ने युवक की पिटाई की। इसके बाद उससे आभूषण लेकर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। कर्ज से उबरने के लिए लूट की योजना प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक का नाम अतुल दास निवासी पाली है। युवक जुआ और सट्टे में मोटी रकम हार चुका है। इसके कारण वह कर्ज में डूबा है। कर्ज से उबरने के लिए उसने लूट की योजना बनाई थी। वह अपनी बाइक पर शहर आया था। लूट की घटना को अंजाम देते समय वह लोगों की पकड़ में आ गया। पुलिस उससे पूछताछ कर और भी घटनाओं में शामिल होने की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दुकान संचालक ने जुर्म दर्ज नहीं कराया है। दुकान संचालक ने दिखाई हिम्मत, आसपास के लोगों ने किया सहयोग दुकान में ग्राहक बनकर आया युवक अचानक ही जेवर लेकर भागने लगा। इसे देख दुकान संचालक हर्ष सोनी शोर मचाते हुए उसके पीछे भागने लगे। इसे देख आसपास के लोग भी लूटेरे युवक के पीछे भागने लगे। दुकान संचालक ने जिस तरह से हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे का पीछा किया इससे वह कुछ दूर ही भाग पाया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। लूट के जेवर युवक के पास से मिल गए। मामले में शिकायत दर्ज कर लिया गया है। recent visitors 100

मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने एक दर्जन से अधिक निजी स्कूलों को दिया झटका

जबलपुर मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने एक दर्जन से अधिक निजी स्कूलों को झटका दे दिया। क्राइस्ट चर्च स्कूल, सेंट अलायशियस स्कूल, स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानगंगा आर्चिड्स इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जान्स स्कूल, दमोह सहित कई स्कूलों ने याचिका दायर कर कहा था कि जिला कमेटी की ओर से उनके स्कूल की फीस निर्धारित की गई है और बढ़ाई गई फीस वापस करने का निर्देश दिया गया है। स्कूल की फीस का निर्धारण जिला कमेटी नहीं कर सकती जिला कमेटी को यह अधिकार नहीं है कि वह स्कूल की फीस का निर्धारण करे। इसके अलावा उक्त कार्रवाई के पहले उन्हें सुनवाई का अवसर भी नहीं दिया गया। इसलिए हाई कोर्ट का हस्तक्षेप अपेक्षित है। इसके विरोध में राज्य शासन की ओर से उप महाधिवक्ता ब्रम्हदत्त सिंह ने दलील दी। उप महाधिवक्ता ने कहा कि मप्र निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) नियम-2020 की विभिन्न धाराओं में यह प्रविधान है कि स्कूल को पिछले तीन वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरे के साथ-साथ यह बताना आवश्यक है कि फीस कितनी बढ़ाई है। जब स्कूलों द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तब उन्हें नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं दिया, पर्याप्त अवसर दिया नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाते हुए नियमविरुद्ध बढ़ाई गई फीस वापसी का आदेश जिला कमेटी द्वारा किया गया। आदेश जारी करने के पहले स्कूलों को सुनवाई का पर्याप्त अवसर भी प्रदान किया गया था। याचिकाकर्ता निजी स्कूलों के पास जिला कमेटी के आदेश के विरुद्ध राज्य समिति के समक्ष अपील के प्रवि‍धान का विकल्प खुला है। recent visitors 91

पेरिस के मेयर ने युद्ध के दौरान एकजुटता दिखाते हुए यूक्रेन के ओलंपिक एथलीटों का सम्मान किया

पेरिस पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने 2024 ओलंपिक के दौरान एकजुटता दिखाने के लिए यूक्रेन के खिलाड़ियों को फ्रांस की राजधानी के सर्वोच्च गौरव ‘ग्रैंड वर्मील’ पदक से सम्मानित किया। हिडाल्गो ने कहा, ‘‘मैं आज आपके दुख और गर्व दोनों की कल्पना कर सकती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि आपके देश पर अभी भी हमला हो रहा है और वह युद्ध में है। आपके कई दोस्त, आपके रिश्तेदार अग्रिम पंक्ति में हैं और लड़ रहे हैं।’’ यूक्रेन की नौकायन खिलाड़ी अनास्तासिया कोजेनकोवा और डाइविंग खिलाड़ी ओलेक्सी सेरेडा ने देश के सभी खिलाड़ियों की ओर से पदक प्राप्त किये। इन दोनों ने पहले ही अपनी ओलंपिक प्रतियोगिताएं समाप्त कर ली हैं। उन्होंने  यूक्रेन के अन्य एथलीटों के एक समूह का नेतृत्व किया, जो पेरिस के भव्य सिटी हॉल में स्वागत समारोह में शामिल हुए थे। यूक्रेन के लिए इस ओलंपिक में पदक जीतने वाले दोनों खिलाड़ी इस समारोह में मौजूद नहीं थे।   recent visitors 102

महानदी में 20 किमी बहकर छत्तीसगढ़ से ओडिशा पहुंची महिला, मछुवारो ने बचाई जान

    रायगढ़ छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है. जिसके चलते नदियां और नाले उफान पर हैं. ऐसे में बुधवार को बाढ़ में एक 35 वर्षीय मानसिक रूप से अवस्थ महिला उफनती नदी में 20 किलोमीटर बह गई और उसे पड़ोसी राज्य ओडिशा में मछुआरों ने बचा लिया. इस बात की जानकारी पुलिस ने न्यूज एजेंसी भाषा को दी. पति से अलग रह रही थी महिला  घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सारंगढ-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि चमत्कारिक रूप से बच निकलने के बाद सरोजनी चौहान को सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के सरिया इलाके में उसके घर वापस लाया गया. इसके बाद पड़ोसी रायगढ़ जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया.  चौहान अपने पति से अलग हो गई थी और सरिया के पोरथ गांव में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसका इलाज चल रहा था और उसके परिजनों ने उसके पैरों में बेड़ियां डाल दी थीं, क्योंकि वह अक्सर बिना किसी को बताए घर से निकल जाती थी. परिजनों की माने तो वह बुधवार की रात महानदी के किनारे स्थित अपने घर में लगे सब्जी के खेत में शौच के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. रेस्क्यू के बाद मछुआरों ने महिला को पुलिस को सौंपा जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली. इसी बीच गुरुवार की सुबह उसे ओडिशा के रेंगाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के परसादा गांव में कुछ मछुआरों ने नदी से बचा लिया. इसके बाद मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.एसपी ने कहा कि सारंगढ़ से एक पुलिस दल उसे परसादा से सरिया वापस ले आया और वह अब अस्पताल में है. हालांकि, उसके परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई है और मामले में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है. फिर भी मामले की जांच की जा रही है.     recent visitors 89

परिणीति चोपड़ा पहुंचीं लंदन के इस्कॉन मंदिर

मुंबई इस दिनों मां की पोस्ट के बाद से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस लंदन में कृष्ण भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) मंदिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके अलावा वो यहां गौ सेवा करती भी नजर आईं हैं. सामने आए वीडियो में परिणीति चोपड़ा को भगवान कृष्ण का भजन गाते देखा जा सकता है. यहां एक्ट्रेस पहले मंदिर के अधिकारियों के साथ बातचीत करती नजर आती हैं. इसके बाद वह मंदिर के अंदर नजर आती हैं और कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके दोस्त राजीव अदातिया भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि राजीव अदातिया और परिणीति चोपड़ा मंदिर में आंख बंद किए हाथ जोड़कर कृष्ण जी का जाप करते दिखाई दे रहे हैं. कृष्ण जी का भजन करने के बाद परिणीति चोपड़ा गौ सेवा करती और गाय को चारा खिलाती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘यहां लंदन में अपने भारतीय समुदाय के साथ प्रार्थना और जप करके मेरी आध्यात्मिक आत्मा को सुकून मिला. मेरी यात्रा को इतना खास बनाने के लिए इस्कॉन को बहुत-बहुत धन्यवाद. हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे. हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे. मेरे लिए इस दिन को तय करने और मेरा बनने के लिए राजीव अदातिया को धन्यवाद.’ वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया गया था. recent visitors 145

नांदेड़ के आल महाराष्ट्र सीजन – 4 में नगर के रविराज ने बढ़ाया मान

डिंडोरी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं क्रिकेटर रविराज बिलैयजा ने नांदेड़ के आल इंडिया महाराष्ट्र सीजन – 4 फैशन शो में बतौर अतिथि शिरकत की। बता दें की महाराष्ट्र में विगत चार वर्षों से ओम सोशियो कल्चरल मल्टीपर्पज बहुद्देशीय शिक्षण संस्थान महागांव के द्वारा मिस्टर एंड मिसेज महाराष्ट्र के भव्यतम शो का आयोजन किया जाता है। आयोजनकर्ता विशाल डहाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविराज बिलैया को एक प्रोड्यूसर और गीतकार के तौर पर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। और यह सारा कार्यक्रम नांदेड़ के पी व्ही आर मॉल में आयोजित किया गया। इस दरमियान मंच पर मौजूद अतिथियों की विशेष फरमाइश पर रविराज ने " इंसा चाहे तो जमीं को जन्नत बना दे,अपने हुनर से वो एक नई कुदरत बसा दे" और "अभी तो हौसलों की उड़ान बाकी है ,उड़ने को ये आसमा.. पंखों फैलान बाकी है " स्वरचित कविता का वाचन किया गया,जिसे समस्त ज्यूरी मेंबर्स और फैशन शो में शिरकत करती मॉडल के अलावा दर्शक दीर्घा ने जमकर सराहा। आल महाराष्ट्र के सीजन – 4 की विनर सुष्मिता सर्पे को मिस महाराष्ट्रा के ताज से नवाजा गया और मिस्टर महाराष्ट्र का खिताब ओम चिंतामणि के नाम रहा. कार्यक्रम में साउथ इंडस्ट्री के विलेन वेंकट  ,साउथ इंडस्ट्री के फैशन कोरियोग्राफर साईं लोहार,इवेंट डायरेक्टर और ऑर्गेनाइजर विशाल डहाले ,ज्यूरी मेंबर वैभव तड़स, अक्षय वारुलकर और डॉक्टर निकिता चव्हाण उपस्थित थे। शो से वापस लौटे रविराज से जब हमारे प्रतिनिधि ने चर्चा की तो उन्होंने बताया की आने वाले समय में वह भी प्रदेश के किसी भी शहर में आल एम पी लेवल का मिस्टर एंड मिसेज फैशन शो का आयोजन कराएंगे और इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी हैं। recent visitors 87

फ्रिट्ज और पॉल की अमेरिकी जोड़ी से ओलंपिक युगल में हार के बाद एंडी मरे ने लिया संन्यास

पेरिस ओलंपिक के पुरुष युगल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे का शानदार पेशेवर करियर खत्म हो गया। वह इस खेल को अलविदा कहने के लिए जब कोर्ट पर उतरे तो उनकी आंखें नम थी। इस 37 साल के खिलाड़ी ने पहले ही कहा था कि 2024 ग्रीष्मकालीन खेल उनके लिए आखिरी पेशेवर मुकाबला होगा। उन्हें और उनके साथी डैन इवांस को गुरुवार रात कोर्ट सुजैन लेंगले में टेलर फ्रिट्ज और टॉमी पॉल की अमेरिका की जोड़ी ने 6-2, 6-4 से हराया। ओलंपिक टेनिस एकल स्पर्धा दो बार के इकलौते स्वर्ण पदक ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि यह पल आने वाला है। यह अगर आज नहीं हुआ होता तो कुछ दिनों के बाद होने वाला था। मैं इसके लिए तैयार था। जाहिर है, मैं भावुक हूं क्योंकि यह आखिरी बार था जब मैंने किसी प्रतिस्पर्धी मैच को खेला।  मैं वास्तव में अभी खुश हूं।’’ तीन ग्रैंड स्लैम खिताब के इस विजेता ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मुझे यहां ओलंपिक में जाने और अपनी शर्तों पर समापन करने का मौका मिला क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में इस बारे में कुछ कहना मुश्किल था।’’   recent visitors 118