नकली होलोग्राम मामले में रायपुर लाए जाएंगे अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी, ED ने जारी किया वारंट

 रायपुर  शराब घोटाला मामले के आरोपित अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को उत्तरप्रदेश के मेरठ जेल से रायपुर लाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल दोनों के खिलाफ ईडी की विशेष कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। ईडी की ओर से कोर्ट में लगाए गए आवेदन पर जारी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर अब मेरठ जेल में बंद दोनों आरोपितों को रायपुर लाकर ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि 19 जून को रायपुर केंद्रीय जेल में बंद अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जमानत मिली थी, जमानत पर जेल से बाहर निकलते ही यूपी एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। नकली होलोग्राम केस में पूछताछ के लिए मेरठ ले गई थी UPSTF इस दौरान अनवर के स्वजन, रिश्तेदार और समर्थकों ने जेल परिसर में जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने किसी तरह सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची, जहां से यूपी एसटीएफ अनवर को साथ लेकर मेरठ रवाना हो गई थी। इससे पहले अरुणपति त्रिपाठी को यूपी एसटीएफ यहां से लेकर गई थी। दोनों के अलावा अन्य आरोपितों के खिलाफ नोएडा में नकली होलोग्राम का केस दर्ज है। इसी केस में पूछताछ के सिलसिले में प्रोडक्शन के आधार पर अनवर को यहां से लेकर जाया गया था। दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर मेरठ जेल भेज दिया था, तब से दोनों वहां है। recent visitors 88

बिग बॉस OTT 3 फिनाले: नाइज़ी और सना मकबूल टॉप 2 कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को है और वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं। इस सीजन का विनर कौन होगा, यह तो 2 अगस्त को फिनाले की रात ही पता चलेगा। लेकिन अभी यह पता चल गया है कि खिताबी जंग सना मकबूल और नेजी के बीच होने वाली है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से लव कटारिया और अरमान मलिक के डबल एलिमिनेशन के बाद शो को रणवीर शौरी, साई केतन, कृतिका, नेजी और सना मकबूल के रूप में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिल गए थे। लेकिन अब इनमें से तीन कंटेस्टेंट्स बेघर हो चुके हैं। 'बिग बॉस' से जुड़ी खबर देने वाले 'द खबरी' के मुताबिक, Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले के कुछ हिस्से गुरुवार, 1 अगस्त को शूट किए गए। इस दौरान तीन कंटेस्टेंट्स को बेघर कर दिया गया। वहीं एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस शूट की। लव कटारिया, अरमान मलिक, विशाल पांडे और नीरज गोयत ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार ने शूट किया ग्रैंड फिनाले 'द खबरी' ने बताया कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने भी ग्रैंड फिनाले पर शिरकत की। वो अपनी फिल्म 'स्त्री 2' को प्रमोट करने आए थे। पर साथ ही वो एक कंटेस्टेंट का एविक्शन कर गए। बेघर हुए ये 3 कंटेस्टेंट्स 'द खबरी' के मुताबिक, टॉप-5 में से साई केतन राव पांचवे नंबर पर घर से बेघर हो गए हैं। चौथे नंबर पर कृतिका मलिक को बेघर किया गया, जबकि तीसरे नंबर पर रणवीर शौरी को जनता के वोटों के आधार पर एलिमिनेट कर दिया गया। उनका एविक्शन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने किया। सना मकबूल और नेजी के बीच लाइव वोटिंग इन तीनों के बेघर होने के बाद अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी के लिए सना मकबूल और नेजी के बीच टक्कर होगी। सना और नेजी के बीच होने वाली खिताबी जंग में विनर चुनने के लिए लाइव वोटिंग भी हो सकती है। बेशक, अभी टॉप-2 कंटेस्टेंट्स को लेकर जानकारी सामने आ गई है, पर विनर 2 अगस्त की रात ही अनाउंस किया जाएगा, तब तक आप सभी अपने सब्र की सीमा बांधे रखिए। recent visitors 221

रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रीवा और श्नेडर एआईएन खिलाड़ी के रूप में ओलंपिक सेमीफाइनल में

पेरिस रूस की टेनिस खिलाड़ी माइरा आंद्रीवा और डायना श्नेडर पेरिस ओलंपिक के महिला युगल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं जिससे एआईएन नाम से तटस्थ व्यक्तिगत खिलाड़ियों के रूप में खेल रहे देश के खिलाड़ियों को पहला पदक जीतने का मौका मिला है। सत्रह साल की आंद्रीवा अब भी हाई स्कूल में पढ़ रही हैं जबकि 20 साल की श्नेडर अमेरिका जाने के बाद वहां नॉर्थ कैरोलिना में कॉलेज टेनिस खेलती हैं। आंद्रीवा और श्नेडर की जोड़ी ने कैटरीना सिनिकोवा और बारबरा क्रेसिकोवा की चेक गणराज्य की दूसरी वरीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 6-1, 7-5 से हराया। श्नेडर के साथ पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रहीं आंद्रीवा ने कहा, ‘‘हमें पता है कि हम अंतिम अंक तक संघर्ष जारी रखेंगे। संभवत: यही कारण है कि हम एक साथ इतना अच्छा कर रहे हैं।’’ फरवरी 2022 में यूक्रेन में शुरू हुए युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने पेरिस खेलों में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को टीम खेलों से प्रतिबंधित किया है। रूस या बेलारूस के पासपोर्ट धारक व्यक्तिगत खिलाड़ियों को क्वालीफाई करने पर तटस्थ खिलाड़ियों के रूप में हिस्सा लेने की स्वीकृति है।   recent visitors 96

छत्तीसगढ़ में आफत की बरसात, बीजापुर में बह गई सड़क, रायपुर समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में कुछ दिन के ब्रेक के बाद मानसून की एक्टिविटी एक बार फिर तेज हो गई. मौसम विभाग का कहना है कि आग कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है. आईएमडी के मुताबिक शनिवार से बारिश की गतिविधि थोड़ी कम हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में भाी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. प्रदेश में 1 अगस्त तक 614.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. प्रदेश के बालोद, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है. बीजापुर में सबसे ज्यादा 1406 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. वहीं अब तक सूबे के 9 जिलों में कम बारिश हुई है, जो ज्यादातर सरगुजा जिले में आते हैं. जानें आज किन जिलों में है अलर्ट मौसम विभाग ने आज कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया में भारी बारिश की संभावना जताई है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सरगुजा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिलासपुर में बारिश का 10 साल का टूटा रेकॉर्ड बिलासपुर जिले में 1 जून से अब तक 6723.3 एमएम बारिश हो चुकी है। आंकड़ों पर जाएं तो पिछले 10 सालों में अब तक की यह रिकार्ड बारिश है। इस बार आषाढ़ में कम बारिश की कमी सावन ने पूरी कर दी। बल्कि आंकड़ों के अनुसार 1 जून से अब तक का 10 साल का रिकार्ड टूट गया है। गुरुवार को सुबह से ही झड़ी लगी रही। बीजापुर में बह गई सड़क 2 महीने पहले बनी बीजापुर जिले के गंगालूर से नेलसनार की सड़क पहली ही बारिश में बह गई है. इस इलाके में लगभग 20 से 30 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी. इतना ही नहीं सड़क पर पुल भी बनाया गया था. सड़क निर्माण का काम PWD विभाग ने किया था. मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार से कुल 16 कॉन्ट्रैक्ट हुए थे. 16 कॉन्ट्रैक्ट में कुल लागत राशि 56 करोड़ बताई जा रही है. आरोप है कि ठेकेदार ने शासन को गुमराह करते कुछ अधिकारियों से मिलीभगत कर इस सड़क की लागत को 112 करोड़ रुपये कर दिया था. अब स्थानीय भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच की मांग की. वहीं गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है. सीएम साय ने कहा कि भ्राहटाचार करने वालों को सरकार नहीं बख्शेगी. भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा. किसी भी सेक्टर भ्रष्टाचार हुआ हो, आरोपी जेल जाएंगे. recent visitors 95

जोरदार बारिश से मध्य प्रदेश में लबालब हुए बांध, तवा, भदभदा और कलियासोत डैम के खुले गेट, बारिश का अलर्ट

भोपाल  बड़ा तालाब का लेवल 1666 फीट पहुंचा बड़ा तालाब अब सिर्फ 0.80 फीट खाली सीहोर और भोपाल जिले में तेज बारिश का अलर्ट थोड़ी देर में खोले जाएंगे भदभदा डैम के गेट तेज बारिश होते ही खोल दिए जाएंगे भदभदा डैम के गेट निगम ने गेट खोलने की तैयारियां की पूरी राजधानी में सीजन की 71% हुई बारिश भोपाल में 106 फीसदी बारिश का अनुमान. नर्मदापुरम में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही तवा डैम के 9 गेट खोले जा चुके हैं. राजधानी और इसके आसपास जिलों में भी गुरुवार शाम से तेज बारिश हो रही है. जिससे बड़ा तालाब भी फुल हो चुका है. जिसके बाद कलियासोत के 10 और भदभदा डैम के 5 गेट, कोलार डैम के 4 गेट खोल दिए गए हैं. यदि इसी तरह से बारिश का सिलसिला जारी रहा तो अन्य डैमों के गेट भी खोलने पड़ेंगे. एमपी में 5 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 'प्रदेश में अब तक सीजन की 55 प्रतिशत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 19.7 इंच अधिक है. जून और जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश के बाद जुलाई महीने में भी यह सिलसिला जारी रहेगा. एक अगस्त को भी प्रदेश के 23 जिलों में तेज बारिश हुई है. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि एमपी में मॉनसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से सिस्टम स्ट्रांग बना हुआ है. जिससे 5 अगस्त तक पूरे प्रदेश में इसी तरह तेज बारिश का दौर जारी रहेगा.' एमपी के 9 जिलों में रेड अलर्ट, 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि जुलाई में करीब 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है. शुक्रवार को नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, डिंडौरी, मंडला, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, टीकमगढ़, सतना, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, राजगढ़, आगर-मालवा, हरदा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जबकि इंदौर, उज्जैन, देवास, खरगोन, खंडवा समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की संभावना है. ये है प्रदेश में बारिश का हाल बैतूल जिले में बीते 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है. इससे तवा नदी का जलस्तर बढ़ते ही सुबह सतपुड़ा डैम के 7 गेट खोले गए. वहीं रायसेन में 36 घंटों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. यहां मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. भोपाल में गुरुवार शाम से तेज बारिश हो रही है. जिससे नदी-नाले भर चुके हैं. निचली बस्तियों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है. उधर मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान के उपर बह रही है. यह है मौसम का मौजूदा सिस्टम मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र व उससे लगे बांग्लादेश पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है. मॉनसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, हरदोई, बनारस, देहरी, कैनिंग से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. सौराष्ट्र और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है. उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है. इसके साथ ही दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है.   recent visitors 99

CM योगी अयोध्या रेप पीड़िता की मां से मिले, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

 लखनऊ अयोध्या रेप पीड़िता नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. मोईद खान का नाम 12 साल की लड़की से रेप केस में आया है. खुद सीएम योगी ने इस बात को विधानसभा में उठाया था.   दरअसल, बीते दिन विधानसभा में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया था. उन्होंने कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद (अवधेश प्रसाद) का करीबी है. लेकिन पार्टी ने अब तक उसपर कोई कार्रवाई की नहीं की. क्या ये बात हल्के में टाल देने वाली है. अयोध्या में रेप का मामला विधानसभा में गूंजा सीएम योगी ने इस मामले पर समाजवादी पार्टी और अयोध्या से मौजूदा सपा सांसद अवधेश प्रसाद को घेरा. सीएम ने कहा कि बलात्कार का आरोपी समाजवादी पार्टी का है. उसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है. लेकिन इस पूरे मामले पर अब तक सपा ने कोई एक्शन नहीं लिया. जबकि आरोपी सपा सांसद का करीबी है. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान इस कृत्य में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है. उन्हीं के साथ उठता है, खाता है. उनकी ही टीम का सदस्य है. लेकिन सपा ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. जानिए पूरी घटना रेप की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन आरोप है कि शुरू में इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में जब विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, एनसीपीसीआर ने इस घटना पर पुलिस को नोटिस भी दिया है.   recent visitors 105