8वीं की छात्रा ने अधेड़ से शादी करने पर दुखी होकर लगाई फांसी, जानें क्या थी मजबूरी

सीतापुर यूपी के सीतापुर में एक कम उम्र लड़की ने अधेड़ से शादी कराने पर खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की के पिता दुनिया में नहीं है। गांववालों के मुताबिक परिजनों ने लड़की की मर्जी के खिलाफ शादी कर दी थी। लड़की गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है और गुरुवार को भी स्कूल गई थी। हालांकि पुलिस लड़की को बालिग बता रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला जिले के थाना तालगांव के एक गांव का है। गांववालों का कहना है कि लड़की की शादी तीन महीने पहले गांव के ही एक अधिक उम्र के शख्‍स से हुई थी। लड़की के पिता की मौत एक साल पहले हो चुकी थी। अधिक उम्र के पुरुष से शादी करने पर लड़की नाराज चल रही थी। अंतत: उसने अपनी जान दे दी। बताते हैं गरीबी के चलते मां और परिवारी जनों ने उसकी शादी गांव में ही उससे ज्यादा उम्र के अधेड़ के साथ कर दी थी। अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ लड़की की जोड़ी मैच नहीं कर रही थी। आए दिन घर में मारपीट होती थी। लड़की की एक सहेली ने बताया कि उसने मारपीट से शरीर पर पड़े निशान को दिखाया था। रोज की तरह वह गुरुवार को भी स्कूल गई थी। छुट्टी में वापस आने के बाद अपनी ससुराल में दुपट्टे से फंदा बनाकरआत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय ससुरालीजन खेत की तरफ गए थे। गांव के बच्चों ने शव लटकते हुए देखा। उन्‍होंने चीख पुकार मचाई तो लड़की की मां भी रोती बिलखते हुए पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्‍या बोली पुलिस इस बारे में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शादी के बाद उम्र से कोई मतलब नहीं है। किसी भी उम्र में कोई भी पढ़ाई कर सकता है।   recent visitors 97

04 अगस्त रविवार को मुक्तिधाम मनेन्द्रगढ़ में चलेगा स्वच्छता अभियान

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आगामी 04 अगस्त रविवार को मुक्तिधाम मनेन्द्रगढ़ में चलेगा स्वच्छता अभियान। जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, तहसीलदार कार्यालय, नगर पालिका कर्मचारी, जनप्रतिनिधि समेत आमनागरिक रहेंगे मौजूद। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ मो० इशहाक खान ने आम जनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हैं। रविवार को प्रातः 7:30से 10:00 बजे तक चलेगा अभियान।   recent visitors 118

रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पूंजी का उपयोग समझदारी से करे-कलेक्टर श्री मिश्रा

रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पूंजी का उपयोग समझदारी से करे-कलेक्टर श्री मिश्रा 26 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किए        धार  कलेक्ट्रेट सभागृह में जून-2024 में सेवानिवृत्त हुए 26 शासकीय कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदान किया जाकर शाल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके भावी सुखमय जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति उपरांत भी सक्रिय रहने व सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करते रहने हेतु संदेश दिया। साथ ही सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाली राशि को भविष्य हेतु सुरक्षित रखने व समझदारी व सुनियोजित तरीके से खर्च करने एवं सही तरीके से इन्वेस्ट करने की सलाह भी दी, ताकि भविष्य में उन्हें अपने जीवन यापन हेतु दूसरे परिजनों पर निर्भर न रहना पडे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना, इस जिले की अच्छी परिपाटी है। इससे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन समय पर आरंभ हो जाती हैं। इस मौके पर जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती भगवती काग, पेंशनर संघ के अध्यक्ष प्रमोद टोंग्या, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह परिहार, सचिव गजेन्द्र सिंह चौहान, महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी एवं संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंतरसिंह यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जनजातीय विकास कार्यालय के 13, स्वास्थ्य विभाग के 3, भूमि संरक्षण कार्यालय, राजस्व विभाग, डाइट कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, जेल विभाग, आयुष विभाग के -1-1, एवं शिक्षा विभाग व आबकारी विभाग के 2-2 कर्मचारियों का सम्मान किया गया। recent visitors 105

केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

 इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी में मचे घमासान को लेकर बीते दिनों बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है. अब उनके इस बयान को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. यह याचिका वकील मंजेश कुमार यादव की तरफ से दायर की गई है. जिसमें कहा गया है कि मौर्य की टिप्पणी उनके पद की गरिमा को कम करती है और सरकार की पारदर्शिता और शुचिता पर संदेह पैदा करती है. याचिका में मौर्य के आपराधिक इतिहास का भी किया गया है उल्लेख याचिका में कहा गया है कि बीजेपी, राज्यपाल और चुनाव आयोग की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया या खंडन न आना इस मुद्दे को और जटिल बनाता है. इसके अलावा याचिका में मौर्य के आपराधिक इतिहास का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति से पहले उन पर सात आपराधिक मामले दर्ज थे. याचिका में दलील दी गई है कि ऐसे रिकॉर्ड वाले किसी व्यक्ति को संवैधानिक पद पर नियुक्त करना अनुचित है और यह एक खतरनाक मिसाल कायम करता है. याचिका के संबंध में न्यूज एजेंसी भाषा से बात करते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर की गई है और अगले कुछ दिनों में इसे अदालत में सूचीबद्ध किए जाने की संभावना है. मौर्य ने दिया था ये बयान 14 जुलाई को बीजेपी की एक दिवसीय राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा, "संगठन सरकार से बड़ा था, बड़ा है और हमेशा बड़ा रहेगा". उनके इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जोड़कर देखा गया था. उनके इस बयान से सियासत गरमा गई थी और विपक्ष ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था. हालांकि, इस  समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री की तरफ से दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक को उपचुनाव को लेकर कोई भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. आपको बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद से ही बीजेपी में घमासान मचा हुआ है.   recent visitors 110

आईफोन 16 सीरीज: दो नए रंग विकल्प, बेहतरीन फीचर्स और बदलाव – ब्रॉन्ज और रोज़

iPhone 16 सीरीज काफी ट्रेंड में है। इस साल ये सीरीज लॉन्च भी होने वाली है। आज हम आपको नए लीक्स के साथ कलर्स की जानकारी देने वाले हैं। हालांकि ऐपल की तरफ से अभी तक इसको लेकर जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन लीक्स की मानें तो ये फोन नए कलर ऑप्शन्स के साथ आने वाला है। iPhone 16 Pro इस कड़ी में बड़ा ऑप्शन साबित होने वाला है। iPhone 15 Pro सीरीज की बात करें तो इसमें Blue Titanium के साथ bronze hue को भी ऐड किया जा सकता है। iPhone 16 Pro Max की बात करें तो इसमें bronze भी शामिल होने वाला है। जबकि एक अन्य चाइनीज लीकर ने बताया कि इसमें 'Rose' को भी शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो bronze और rose कलर नया ऑप्शन साबित हो सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि ये शेड्स यूजर्स को काफी पसंद आने वाले हैं। iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max का यूजर्स बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। ऐसे में आप इन्हें आज ही अपनी लिस्ट में शामिल भी कर सकते हैं। साथ ही इसमें कुछ क्लासिक कलर ऑप्शन भी यूजर्स को नए देखने को मिल सकता है। iPhone 15 Pro सीरीज की बात करें तो इसमें ऐपल ने पिछले साल नया कलर ऑप्शन 'Natural Titanium' ऐड किया था जो ऐपल लवर्स को काफी पसंद भी आया था। अब इसमें एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि ये यूजर्स की पहली पसंद साबित हो सकता है। एक अन्य लीक की मानें तो ऐपल की तरफ से पूरे प्रोसेस में सुधार भी किया जा रहा है। अभी भी इन मॉडल्स पर काफी काम किया जा रहा है। ये काफी स्टाइलिश होने वाले हैं। iPhone 16 Pro को लेकर इससे पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। लेकिन एक बात तो साफ है कि ऐपल इंटेलिजेंस की मदद से ओएस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही कैमरे में भी सुधार तो किए ही जाएंगे। हालांकि एक लीक्स में दावा किया गया था कि ऐपल की आने वाली सीरीज में फोल्ड मॉडल्स भी देखने को मिल सकते हैं। ये ऐसे अपडेट्स जो किसी भी यूजर के लिए पहली पसंद साबित हो सकते हैं। recent visitors 151

प्लेसमेंट ड्राइव में 18 युवाओं का चयन

   धार  प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी  जितेन्द्र सिंह बदनोरा ने बताया कि आईआईटी की तर्ज पर अब शासकीय आईटीआई धार में भी प्री-प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमे देश की प्रतिष्ठित कंपनी पेनासोनिक एनर्जी पीथमपुर में 18 युवाओं का चयन अपरेंटिसशिप हेतु किया गया।  जिसमें युवाओ को प्रशिक्षण के दौरान ही रोजगार का यह सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। प्री-प्लेसमेंट ड्राइव में साक्षात्कार के माध्यम से पेनासोनिक एनर्जी पीथमपुर द्वारा 18 युवाओं का चयन किया गया। कम्पनी की एच.आर. मैनेजर सारिका पटेल ने बताया कि बस एवं मेस फेसिलिटी प्रदान की जावेगी। संस्था के प्रभारी प्राचार्य अनिल कुमार राजोरिया ने चयनित युवाओ को नियुक्ति पत्र प्रदान किये एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। recent visitors 101