Chakravyuh वाले भाषण के बाद ED कर रही रेड की तैयारी, राहुल गांधी का बड़ा दावा

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) संसद में उनके 'चक्रव्यूह' भाषण के बाद उन पर छापेमारी करने की योजना बना रहा है. कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि ईडी के 'अंदरूनी लोगों' ने इस बारे में जानकारी दी है. एक्स पर एक पोस्ट में, राहुल गांधी ने कहा, "जाहिर है, 2 इन 1 को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया. ईडी के 'अंदरूनी लोगों' ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है. बांह फैलाकर ईडी का इंतजार कर रहा हूं, चाय और बिस्कुट मेरी तरफ से." दरअसल 29 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था. उन्होंने कहा कि देश के किसान, मजदूर और युवा डरे हुए हैं. उन्होंने कमल के प्रतीक को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और दावा किया कि 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' बनाया गया है. राहुल ने 'चक्रव्यूह' को लेकर संसद में दिया था भाषण राहुल गांधी ने कहा, 'जो 'चक्रव्यूह' बनाया है. इससे करोड़ों लोगों को नुकसान हुआ है. हम इस चक्रव्यूह को तोड़ेंगे. इसे तोड़ने का सबसे बड़ा तरीका जाति जनगणना है. जिससे आप सब डरते हैं. I.N.D.I.A इस सदन में गारंटीकृत कानूनी एमएसपी पारित करेगा. इसी सदन में जाति जनगणना हम पास करके आपको दिखाएंगे.' राहुल गांधी ने महाभारत युद्ध की चक्रव्यूह संरचना का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें डर, हिंसा होती है और अभिमन्यु को फंसाकर छह लोगों ने मारा. उन्होंने चक्रव्यूह को पद्मव्यूह बताते हुए कहा कि ये एक उल्टे कमल की तरह होता है. राहुल ने कहा, 'एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है, वो भी लोटस की शेप में है, जिसको आजकल पीएम मोदी छाती पर लगाकर घूमते हैं. अभिमन्यु को 6 लोगों ने मारा था, जिनके नाम द्रोण, कर्ण, कृपाचार्य, कृतवर्मा, अश्वस्थामा और शकुनी थे. आज भी चक्रव्यूह के बीच में 6 लोग हैं. चक्रव्यूह के बिल्कुल सेंटर में, 6 लोग कंट्रोल करते हैं, जैसे उस टाइम 6 लोग कंट्रोल करते थे, वैसे आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं. स्पीकर ने राहुल गांधी को टोका राहुल गांधी के इस बयान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उन्हें टोकते हुए याद दिलाते हैं कि जो शख्स इस सदन का सदस्य नहीं है, उसका नाम न लिया जाए. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर वो चाहते हैं कि वो अजित डोभाल, अडानी और अंबानी का नाम न लें तो वो नहीं लेंगे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की जनता को मोदी सरकार ने चक्रव्यूह में फंसा दिया है, इसमें किसान और युवा सबसे ज्यादा पीड़ित हैं.उन्होंने कहा, 'अन्नदाता, जिनको आप इस चक्रव्यूह से निकलने नहीं देते हो, उन्हें आपने कुछ नहीं दिया. उन्होंने एक चीज मांगी थी…एमएसपी. आपने उनको बॉर्डर पर बंद कर दिया. आजतक रोड बंद है, कोई उनसे बात करने को तैयार नहीं, वो यहां मुझसे मिलने आए तो आप उनको अंदर नहीं आने दे रहे. अनुराग ठाकुर ने किया था पलटवार अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले बयान पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने चक्रव्यूह का विषय उठाकर अच्छा किया, क्योंकि इस देश ने कांग्रेस पार्टी के कई चक्रव्यूह देखे हैं. उन्होंने कांग्रेस पर 7 चक्रव्यूह गिनते हुए हमला किया और कहा कि पहला चक्रव्यूह तो कांग्रेस ही थी, जिसने देश को बांटा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के भाषण की सराहना की, जहां अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पहले के भाषण का जवाब देते हुए इसे "तथ्यों और हास्य का एक बेहतरीन मिश्रण" बताया.   recent visitors 105

कोर्ट ने कहा कि एनडीपीएस केसेज में गांजा, चरस तक जमानत दे सकती है, लेकिन हेरोइन केस में नहीं

नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट ने हेरोइन रखने की आरोपी महिला को जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वह एनडीपीएस केसेज में गांजा और चरस तक तो जमानत दे सकती है। लेकिन हेरोइन के मामले में वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेगी। कोर्ट के इसके पीछे की वजह भी स्पष्ट की और कहा कि यह ऐसा नशा है जो सब खत्म कर देता है। युवा पीढ़ी पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। जस्टिस सीटी रविकुमार और संजय करोल की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि जब भी गांजा या चरस से जुड़े मामले होते हैं तो हम जमानत के पक्षधर होते हैं। लेकिन हेरोइन के मामले में हम ऐसा ऐसा नहीं कर सकते हैं। हमें इसको लेकर सख्त रवैया अपनाना ही होगा। मामला 61 साल की महिला से जुड़ा है, जिसके ऊपर 500 ग्राम हेरोइन रखने का आरोप है। महिला उसी कार में यात्रा कर रही थी, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया था। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद यह मामला शीर्ष अदालत तक पहुंचा था। यहां पर महिला आरोपी की तरफ से पेश वकील ने उसकी उम्र का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी। इसके साथ ही उन्होंने दलील दी कि महिला के पास से कुछ भी नहीं मिला था। इसके बाद जस्टिस रविकुमार ने वकील को याद दिलाया कि महिला के ऊपर 500 ग्राम हेरोइन लेकर चलने का आरोप है। जस्टिस करोल ने आगे कहा कि हेरोइन सबकुछ तबाह कर देती है। उन्होंने कहा कि यह युवा पीढ़ी को पूरी तरह से खत्म कर देती है। हम इस मामले में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं। महिला की तरफ से एडवोकेट श्रेय कपूर सुप्रीम कोर्ट में दलील रख रहे थे।   recent visitors 162

ओलंपिक में मेडल जीतने वाले स्वप्निल को 1 करोड़ का इनाम देगी महाराष्ट्र सरकार

नई दिल्ली फ्रांस पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 3 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत की ओर से मनु भाकर, स्वप्निल कुसाले, और सरबजोत सिंह ने शूटिंग में कांस्य पदक पर निशाना साधा है। अब भी भारत के कई खिलाड़ी पदक की रेस में हैं। इन खिलाड़ियों पर अभी से इनामों की बारिश होनी शुरू हो गई है। इस कड़ी में दिग्गज उद्योगपति और JSW समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने पदक विजेताओं को एक ब्रांड न्यू लग्जरी कार उपहार में देने का वादा किया है। सज्जन जिंदल ने एक एक्स पोस्ट पर घोषणा की है कि वह 2024 के पेरिस ओलंपिक में हर भारतीय पदक विजेता को MG विंडसर गिफ्ट करेंगे। उन्होंने कहा है कि एथलीट अपने समर्पण और सफलता के लिए सबसे बेस्ट इनाम के हकदार हैं। मॉरिस गैरेज इंडिया ने JSW ग्रुप के साथ मिलकर अपने नए CUV MG विंडसर के भारत में लॉन्च की घोषणा की थी। उसके बाद सज्जन जिंदल ने यह फैसला लिया है। सज्जन जिंदल ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, "यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टीम इंडिया के हर ओलंपिक पदक विजेता को JSW MG इंडिया की ओर से एक शानदार कार MG विंडसर उपहार में दी जाएगी! हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अपने समर्पण और सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ के हकदार हैं।” 1924 में स्थापित यू.के. स्थित कंपनी एमजी ने बताया है कि यह कार विंडसर कैसल यानी ब्रिटेन के शाही महल की वास्तुकला से प्रेरित है। जिंदल के पोस्ट पर 64,000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही लोग उनके इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शानदार पहल।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "सुपर सर, आपको बधाई।" एक यूजर ने लिखा, "बधाई, बढ़िया काम करते रहें।" गौरतलब है कि इस साल टीम इंडिया की ओलंपिक किट JSW ग्रुप ने ही डिजाइन की है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह किट भारत की विविधता का हृदय और आत्मा से प्रतिनिधित्व करती है। इसे एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए एडवांस फीचर के साथ डिजाइन किया गया है।  पेरिस ओलंपिक्स 2024 (paris olympics 2024) में भारत को ब्रॉन्ज मेडल (Bronze medal for India) दिलाने वाले स्वप्निल कुसाले के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale) के लिए खजाना खोल दिया है। उन्होंने स्वप्निल कुसाले को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।   recent visitors 160

भालू के हमलें से वृध्द महिला घायल

जनकपुर/एमसीबी   विकास खंड भरतपुर के वन परिक्षेत्र कोटाडोल के ग्राम नेउर में भालू के हमले से एक वृद्ध महिला फूल बाईं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वन विभाग के द्वारा तत्काल एक हज़ार रूपए सहायता राशि घायल को दी गई। recent visitors 105

किसानों की बिकराल समस्याओं को लेकर साइकिल द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने किसान हुवा प्रस्थान

छतरपुर घुवारा तहसील के ग्राम पंचायत बमनौरा का किसान रामावतार लोधी किसानों की समस्याओं को अवगत कराने मुख्यमंत्री महोदय जी से मिलने साइकिल से आज बमनौरा कलां से भोपाल के लिए रवाना हो गया है इसमें मुख्य समस्याएं 1 आवारा पशुओं द्वारा फसल का नुकसान 2 नीलगाय द्वारा फसल नष्ट 3 बंदरो के द्वारा फसलों को हानि 4 किसानों को खेत पर जाने हेतु रास्ता  ये ऐसी समस्याएं है की शासन के अलावा और कोई नही सुलझा सकता है इससे आहत होकर रामावतार लोधी बमनौरा कलां से  अपनी साइकिल से भोपाल जा रहे है सभी महनुभाओ ने इनका समर्थन किया इसमें राजेश पटेरिया जनपद सदस्य रामनिवास राजपूत समस्त किसान बंधु मौजूद रहे recent visitors 165

बंडा पुल पर बाइक को लोडिंग वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल, पुलिस ने वाहन को पकड़ा

टीकमगढ़ दिगौड़ा कस्बा के बंडा पुल के पास बुधवार की शाम को एक लोडिंग वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। टक्कर मारकर भागने वाले लोडिंग वाहन को पुलिस ने ग्राम बर्माताल के पास से पकड़कर पुलिस थाना में रखा गया है। दिगौड़ा पुलिस ने बताया है कि ग्राम बम्होरी के निवासी गजेन्द्र सिंह तोमर व प्रमोद कुमार नायक बाइक से टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे, जैसे ही यह दिगौड़ा के बंडा पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन UP 93 CT 7856 ने इनकी बाइक में बगल से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गिरकर घायल हो गए। लोडिंग वाहन का चालक मौके से तेज रफ्तार में वाहन को लेकर भाग गया। पुलिस ने पीछा करते हुए लोडिंग वाहन को ग्राम बर्माताल के पास पकड़ लिया, जिसको पुलिस थाने में रखा गया है। पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। recent visitors 100