Kedarnath में यात्रियों का रेस्क्यू जारी, पीएमओ ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, रेस्क्यू के लिए एयर फोर्स का चिनूक, एमआई 17 रवाना

रुद्रप्रयाग केदारघाटी में बीती रात्रि को हुई अत्यधिक बारिश से लिनचोली के समीप जंगलचट्टी में बादल फटने से रामबाड़ा, भीमबली लिनचोली का रास्ता पूरी तरह से बंद होने के बाद जिला प्रशासन बिना देरी के राहत एवं बचाव कार्य में लग गया। एक ओर जहां अतिवृष्टि की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू करते हुए इन स्थानों में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया वहीं दूसरी ओर उन्हें आवश्यकता के अनुसार पानी की बोतल व फूड पैकेट भी उपलब्ध कराए गए। देर शाम तक केदारनाथ यात्रा मार्ग से 4000 से अधिक श्रद्धालुओं का रेस्क्यू किया गया। जिसमें लगभग 700 श्रद्धालुओं का हैली के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। फंसे हुए श्रद्धालुओं को जीएमवीएन एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मुख्यमंत्री, आपदा सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर इसपर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उधर पीएमओ कार्यालय से भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। देर रात्रि हुई अतिवृष्टि के बाद आज प्रातः मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से घटना की जानकारी ली। साथ ही जिलाधिकारी से हुई वार्ता में यात्रा मार्ग में फंसे हुए श्रद्धालुओं का प्राथमिकता के आधार पर रेस्क्यू करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य करीब डेढ सौ मीटर रास्ते के बहने के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमों के सहयोग से लगभग 4000 श्रद्धालुओं को निकाला गया। इसमें भीमबली और लिनचोली में बाधित हुए रास्ते के कारण पांच हैली सेवाओं के माध्यम से करीब 700 लोगों का रेस्क्यू किया गया। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया गया है कि कल से हवाई सेवा हेतु चिनूक एवं एमआई की सेवा उपलब्ध करा दी जाएंगी तथा यथाशीघ्र उनको रेस्क्यू कर लिया जाएगा। केदारनाथ धाम में 10-14 दिनों के लिए खानपान की पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का हवाई एवं मौके पर सर्वेक्षण किया। साथ ही उनके द्वारा रेस्क्यू कर रही टीमों की हौसला अफजाई की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनसे फीडबैक लिया। मौके पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। अत्यधिक बारिश के चलते केदार घाटी के लिए जाने वाली 33 केवी की विद्युत सप्लाई बाधित होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर श्री केदारनाथ धाम में 11 केवी लाइन की विद्युत सप्लाई के जरिए विद्युत आपूर्ति की जा रही है।वहीं गौरीकुंड, सोनप्रयाग व लिनचोली में विद्युत व्यवस्था सुचारू करने हेतु कार्य गतिमान है, जिसके लिए 55 लोगों द्वारा कार्य गतिमान है। यात्रा मार्ग में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त है। वायुसेना कर रही है मदद फंसे हुए लोगों को लाने के लिए लगातार वायु सेना का भी सहारा लिया जा रहा है. एयर लिफ्ट में तेजी लाने के लिए वायु सेना का चिनूक एवं एमआई 17 हेलिकॉप्टर भी शुक्रवार सुबह गौचर पहुंच गए हैं. एमआई 17 ने एक चक्कर लगाकर 10 लोगों को रेस्क्यू कर गौचर पहुंचा दिया है. वायुसेना ने बयान जारी करते हुए कहा, 'भारतीय वायुसेना ने केदारनाथ से बचाव अभियान शुरू किया है. Mi17V5 और चिनूक के जरिए भारतीय वायुसेना ने केदारनाथ में बचाव अभियान शुरू किया है. एक चिनूक और एक Mi17 V5 हेलिकॉप्टर के साथ NDRF की टीमों को बचाव स्थलों पर ले जाया गया. आगे की कार्रवाई के लिए भारतीय वायुसेना के और उपकरण स्टैंडबाय पर हैं.' CM ने की प्रभावितों से मुलाकात उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'केदारघाटी में बुधवार रात्रि को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों एवं विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को क्षतिग्रस्त सड़कों और पैदल मार्गों के सुधारीकरण का कार्य तेजी से किए जाने एवं संवेदनशील स्थानों से लोगों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए.' उन्होंने सचिव से यह भी कहा कि अतिवृष्टि के कारण राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिलाधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता मांगे जाने पर उन्हें तुरंत उपलब्ध करायी जाए. बादल फटना किसे कहते हैं? बादल का फटना या क्लाउडबर्स्ट का मतलब, बहुत कम समय में एक सीमित दायरे में अचानक बहुत भारी बारिश होना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगर किसी एक इलाके में 20-30 वर्ग किलोमीटर दायरे में एक घंटे में 100 मिलीमीटर बारिश होती है तो उसे बादल का फटना कहा जाता है. आम बोलचाल की भाषा में कहें तो किसी एक जगह पर एक साथ अचानक बहुत बारिश होना बादल फटना कहा जाता है.अब आपको बताते हैं कि बादल फटने की घटना कब होती है? कैसे फटता है बादल तापमान बढ़ने से भारी मात्रा में नमी वाले बादल एक जगह इकट्ठा होने पर पानी की बूंदें आपस में मिल जाती है इससे बूंदों का भार इतना ज्यादा हो जाता है कि बादल का घनत्व बढ़ जाता है, इससे एक सीमित दायरे में अचानक तेज बारिश होने लगती है, इसे ही बादल फटना कहा जाता है. बादल फटने की घटनाओं के मामले में देश के दो राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सबसे अधिक संवेदनशील माने जाते हैं. इन दोनों पहाड़ी राज्यों में अब मॉनसून की बारिश के दौरान बादल फटना आम हो गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाले वर्षों में बादल फटने की आपदाओं में ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका है. यानी अभी तो ये ट्रेलर, कुदरत आगाह कर रही है, अभी नहीं संभले तो जान और माल दोनों से हाथ धोना पड़ेगा. इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ सहित जिला एवं तहसील प्रशासन के लगभग 500 कार्मिकों द्वारा अलग-अलग सेक्टर में कार्य किया जा रहा है। सभी सेक्टरों को अलग-अलग 7 सेक्टरों में बांटा गया है। तथा अलग-अलग सेक्टर में अलग-अलग टीमें गठित हैं जो उनसे संबंधित लोगों से लगातार संपर्क कर रही है। साथ ही किसी स्थिति में किसी के फंसे होने अथवा अन्य किसी भी तरह की सहायता हेतु टीमें मुस्तैद हैं। वहीं केदारनाथ धाम के मोटर मार्गों को भी दुरूस्त कर लिया गया है। रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक को पूर्णतः यातायात हेतु सुचारू किया जा चुका है। जबकि सोनप्रयाग से गौरीकुंड मार्ग पर भी कार्य शुरू किया … Read more

46 सेकेंड में मैच से हटीं इटली की महिला बॉक्सर, लड़की के सामने रिंग में उतरे और महज 46 सेकंड में ही मारा विजय पंच

पेरिस  पेरिस ओलंपिक 2024 में एक मामला सबसे ज्यादा गहराता जा रहा है. यह सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रेंड में छाया हुआ है. यह मामला अल्जीरिया के मुक्केबाज इमान खलीफा का है. वो एक ट्रांसजेडर हैं, जो 2023 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जेंडर एलिजिबिलिटी मानदंडों को पूरा नहीं कर सके थे और बाहर हो गए थे. मगर इस बार पेरिस ओलंपिक में जेंडर-इक्वालिटी का मामला है तो उन्हें एंट्री मिल गई. अब यही खलीफा पेरिस ओलंपिक के महिला बॉक्सिंग इवेंट में उतरी हैं. गुरुवार को उनका मुकाबला इटली की बॉक्सर एंजेला कारिनी से हुआ था. यह मैच खलीफा ने सिर्फ 46 सेकंड में जीत लिया. इसका कारण है कि एंजेला ने नाक में चोट के कारण बीच में ही मैच छोड़ दिया था. हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि वो यह मैच हारी नहीं बल्कि खुद को जीता हुआ मानती हैं. एलन मस्क ने भी एंजेला का सपोर्ट किया इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर #IStandWithAngelaCarini ट्रेंड कर रहा है. इसी को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क ने भी पोस्ट शेयर की. सभी ने एंजेला कारिनी को सपोर्ट किया है. एक यूजर ने लिखा- पुरुषों को महिलाओं के खेल में शामिल नहीं होना चाहिए #IStandWithAngelaCarini. इसको जवाब देते हुए मस्क लिखा- बिल्कुल सही. इसी बीच एक अन्य यूजर ने लिखा कि आदमी का महिलाओं के खेल में क्या काम है. एंजेला ने 46वें सेकंड में ही मैच छोड़ दिया दरअसल, पेरिस ओलंपिक के छठे दिन महिला बॉक्सिंग में 66 किग्रा वेट कैटेगरी इवेंट के पहले राउंड में खलीफा का मुकाबला एंजेला से हुआ. मैच शुरू हुआ ही था कि 46वें सेकंड में एंजेला ने मुकाबला रोक दिया और नाक में दर्द की शिकायत करते हुए मैच बीच में ही छोड़ दिया. मैच के दौरान एंजेला का हेडगियर भी दो बार हट गया था. मुकाबले के बाद एंजेला रोने भी लगी थीं. बात यहीं खत्म नहीं होती है, मैच खत्म होने के बाद एंजेला ने खलीफा से हाथ तक नहीं मिलाया. बता दें कि खलीफा एमेच्योर मुक्केबाज हैं. पिछले साल बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खलीफा गोल्ड मेडल मैच तक पहुंची थीं, लेकिन मुकाबले से ठीक पहले उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया था, क्योंकि जांच में दावा किया गया कि उनके टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा हुआ था. इससे पहले वाले बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2022 में खलीफा ने सिल्वर मेडल जीता था. recent visitors 174

भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर का हुआ कार एक्सीडेंट, जानिए कैसी है स्थिति

पेरिस पेरिस ओलंपिक 2024 के बीच भारत के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में दीक्षा को चोट नहीं आई है मगर उनकी मां घायल हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक, दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट 30 जुलाई की शाम को पेरिस में हुआ है. उनकी मां घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें पीठ में चोट लगी है. दीक्षा ठीक हैं और वो पेरिस ओलंपिक में अपने मैच में उतरेंगी. हादसे के दौरान कार में परिवार के 4 सदस्य मौजूद थे. मां को पीठ में चोट लगी है, जबकि भाईको मामूली चोट लगी है. जबकि पिता और खुद दीक्षा को कोई चोट नहीं लगी है. मां अभी अस्पताल में भर्ती हैं. ओलंपिक में 4 भारतीय गोल्फर हिस्सा ले रहे बता दें कि पेरिस ओलंपिक में महिला गोल्फ इवेंट 7 से 10 अगस्त तक होने हैं. इसी दौरान दीक्षा का मुकाबला 7 अगस्त को होगा. भारत से महिला गोल्फ इवेंट में दीक्षा के अलावा अदिति अशोक भी हिस्सा ले रही हैं. जबकि पुरुष गोल्फ इवेंट में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पेरिस के गुयानकोर्ट में ले गोल्फ नेशनल में हिस्सा ले रहे हैं. इस तरह पेरिस ओलंपिक में भारत से 4 गोल्फ प्लेयर शामिल हुए हैं. दीक्षा ने इस मामले में रचा है इतिहास पूर्व डीफालंपिक चैम्पियन दीक्षा डागर पेरिस में अपना दूसरा ओलंपिक खेल रही हैं. 23 साल की दीक्षा डागर ने पिछले यानी टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था. इस तरह उन्होंने इतिहास रचा. दीक्षा ओलंपिक और डेफलिंपिक दोनों में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली गोल्फर बन गई. भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक में जीते 3 मेडल बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक (1 अगस्त) 3 मेडल जीते हैं. यह तीनों ब्रॉन्ज हैं, जो शूटिंग में मिले हैं. सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. recent visitors 146

मेडिकल सीट छोड़ने पर अब जुर्माना नहीं, योगी सरकार ने खत्म किया नियम

 लखनऊ अब उत्तर प्रदेश के किसी मेड‍िकल कॉलेज में सीट छोड़ने पर कोई जुर्माना नहीं देना होगा. गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद में राज्य के मेडिकल कॉलेजों में छोड़ी गई सीटों के बारे में यह जानकारी दी. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद को बताया कि मेडिकल शिक्षा संस्थानों में मेडिकल सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का नियम अब प्रभावी नहीं है. योगी सरकार ने इस नियम को खत्म कर दिया है. बता दें कि इससे पहले मेडिकल सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ता था. उपमुख्यमंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान सपा के मान सिंह यादव द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सदन को यह जानकारी दी. पाठक ने कहा कि अगर किसी मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों को परेशान किया जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी. कई बार निजी कारणों से अगला डॉक्टर छात्र पीजी की पढ़ाई छोड़ देता है, इसलिए जुर्माने का नियम खत्म कर दिया गया है. सपा के मान सिंह यादव के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों का उत्पीड़न हो रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी. कई बार डॉक्टर निजी कारणों से पीजी की पढ़ाई छोड़ देते हैं. इसलिए अब जुर्माना भी खत्म कर दिया गया है. मान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि संजय गांधी पीजीआई के डॉ. अंकुर, डॉ. प्रियंका और डॉ. मीनू अमर को परेशान किया गया और इन डॉक्टरों को इसलिए परेशान किया गया क्योंकि वे एससी और ओबीसी जातियों से हैं. इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसा कुछ किसी के साथ होना साबित होता है तो हमारी ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी.   पहले क्या था नियम पहले के प्रावधान के मुताबिक एमबीबीएस या बीडीएस करने वाला कोई छात्र यदि बीच में सीट छोड़ता था तो उसे एक लाख रुपये अर्थदंड देना होता था. वहीं एमडी या एमएस करने वालों को सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम डीएम या एमसीएच के छात्रों को बीच में सीट छोड़ने पर एक लाख रुपये अर्थदंड देने की व्यवस्था तय थी. NMC यानी नेशनल मेड‍िकल काउंसिल ने ये जुर्माना हटाने का राज्य सरकार को सुझाव दिया था.इसी आधार पर इस नियम को हटाने की मंजूरी दी गई. recent visitors 121

मनु भाकर और लक्ष्य सेन का आज Olympic में मुकाबला, जानिए शेड्यूल

  पेरिस खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में भारत ने अब तक 3 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं. छठे दिन तीसरा ब्रॉन्ज स्वप्निन कुसाने ने दिलाया. जबकि पहला मेडल मनु भाकर ने दिलाया. जबकि दूसरा मनु और सरबजोत सिंह टीम इवेंट में लेकर आए. मगर आज सातवें दिन (2 अगस्त) भारत को एक बार फिर मनु मैदान में उतरेंगी. वो 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन मैच में उतरेंगी. इसके अलावा बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन का भी मैच रहेगा. आइए जानते हैं सातवें दिन भारत का फुल शेड्यूल… गोल्फ: पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12.30 बजे निशानेबाजी महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 12.30 बजे पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन: अनंतजीत सिंह नरुका – दोपहर 1.00 बजे महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैप‍िड: ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 3.30 बजे तीरंदाजी मिश्रित टीम (1/8 एलीमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत) बनाम इंडोनेशिया – दोपहर 1.19 बजे नौकायन पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी): बलराज पंवार – दोपहर 1.48 बजे जूडो महिलाओं का प्लस 78 किग्रा (एलीमिनेशन राउंड ऑफ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज (क्यूबा) – दोपहर 2.12 बजे पाल नौकायन महिला डिंगी (रेस तीन): नेत्रा कुमानन – दोपहर 3.45 बजे महिला डिंगी (रेस चार): नेत्रा कुमानन – शाम 4.53 बजे पुरुष डिंगी (रेस तीन): विष्णु सरवनन – शाम 7.05 बजे पुरुष डिंगी (रेस चार): विष्णु सरवनन – रात 8.15 बजे हॉकी पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप चरण): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – शाम 4.45 बजे बैडमिंटन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) – शाम 6:30 बजे एथलेटिक्स महिला पांच हजार मीटर (हीट एक): अंकिता ध्यानी – रात 9.40 बजे महिला पांच हजार मीटर (हीट दो): पारुल चौधरी – रात 10.06 बजे पुरुष गोला फेंक (क्वालिफिकेशन): तेजिंदरपाल सिंह तूर – रात 11.40 बजे समय के हिसाब से आज (2 अगस्त) भारत का शेड्यूल दोपहर 12.30 बजे – पुरुषों के व्यक्तिगत फाइनल्स (दूसरा दौर): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर दोपहर 12.30 बजे – महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर दोपहर 1.00 बजे – पुरुषों की स्कीट क्वालिफिकेशन पहला दिन: अनंतजीत सिंह नरुका दोपहर 1.19 बजे – मिश्रित टीम (1/8 एलीमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत) बनाम इंडोनेशिया दोपहर 1.48 बजे – पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फाइनल डी): बलराज पंवार दोपहर 2.12 बजे – महिलाओं का प्लस 78 किग्रा (एलीमिनेशन राउंड ऑफ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ओर्टिज (क्यूबा) दोपहर 3.30 बजे-महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैप‍िड: ईशा सिंह और मनु भाकर दोपहर 3.45 बजे – महिला डिंगी (रेस तीन): नेत्रा कुमानन शाम 4.45 बजे – पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप चरण): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया शाम 4.53 बजे – महिला डिंगी (रेस चार): नेत्रा कुमानन  शाम 6:30 बजे – पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चाउ टिएन चेन (चीनी ताइपे) शाम 7.05 बजे – पुरुष डिंगी (रेस तीन): विष्णु सरवनन रात 8.15 बजे – पुरुष डिंगी (रेस चार): विष्णु सरवनन रात 9.40 बजे – महिला पांच हजार मीटर (हीट एक): अंकिता ध्यानी रात 10.06 बजे – महिला पांच हजार मीटर (हीट दो): पारुल चौधरी रात 11.40 बजे – पुरुष गोला फेंक (क्वालिफिकेशन): तेजिंदरपाल सिंह तूर recent visitors 160

शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 708 अंक लुढ़का

मुंबई शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बीच जहां एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक बैंक हरे निशान पर हैं। वहीं, टाटा मोटर्स और मारुति सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। इनमें क्रमश: 3.34 और 3.19 पर्सेंट की गिरावट है। इनके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। नुकसान वाले शेयरों में सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड भी है। सेंसेक्स 800 से अधिक अंको का गोता लगाकर दिन के निचले स्तर 81084 पर आ गया था। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 2 अगस्त को कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से आज शेयर मार्केट भारी गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 708 अंकों का गोता लगाकर 81158 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 221 अंक लुढ़क कर 24789 पर। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स लाल निशान पर थे। घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट के प्रबल आसार हैं। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी 24,820 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 215 अंक नीचे है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। वहीं, एशियाई बाजारों में गिरावट का कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी नुकसान के साथ बंद हुए। इससे पहले गुरुवार को भारतीय स्टॉक मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 126.21 अंक या 0.15 फीसद बढ़कर 81,867.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 59.75 अंक या 0.24 फीसद बढ़कर 25,010.90 पर बंद हुआ। सुबह के शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 3 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. बाकी के 27 शेयर लाल निशान  पर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्‍यादा गिरावट टाटा मोटर्स में 3.30 प्रतिशत, टाटा स्‍टील में 3 फीसदी, मारुति सुजुकी में 2.85 प्रतिशत, JSW Steel में 2 फीसदी, एल एंड टी में करीब 2 प्रतिशत और ICICI बैंक में 1.38 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है. कल क्‍यों गिरा अमेर‍िकी बाजार? शुक्रवार को सेंसेक्‍स, निफ्टी के अलावा, बैंक निफ्टी और अन्‍य सभी इंडेक्‍स लाला निशान पर थे. इसका सबसे बड़ा कारण कल अमेरिकी बाजार में आई बड़ी गिरावट माना जा रहा है. ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट मंदी की आशंका के कारण हुआ है, क्‍योंकि अमेरिका में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग PMI उम्‍मीद से ज्‍यादा गिरा है और बेरोजगारों की संख्‍या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. इन पांच शेयरों में भारी गिरावट Cummins India के शेयर 7 फीसदी टूटकर 3,571 रुपये पर है. आदित्‍य बिरला कैप में 3.74 प्रतिशत की गिरावट आई है. Tata Motors, वेदांता, टाटा स्‍टील, HAL और ONGC के शेयरों में 3 फीसदी से ज्‍यादा कमी आई है. 73 स्‍टॉक में लोअर सर्किट एनएसई पर 2,414 शेयरों में से सिर्फ 493 शेयर ही हरे निशान पर हैं, जबकि 1,874 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा, 47 स्‍टॉक अनचेंज हैं. 78 स्टॉक 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 28 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर पहुंच गए हैं. वहीं 49 स्‍टॉक अपर सर्किट और 73 स्‍टॉक में लोअर सर्किट लगा है. recent visitors 112