भोपाल की कलियासोत नदी की बदलेगी सूरत, केन्द्रीय मंत्री खट्टर से मिले विधायक शर्मा

भोपाल भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान  केन्द्रीय नगरीय विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर कोलार की कलियासोत नदी को बारहमासी बनाने के साथ-साथ साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित करने एवं उसके घाटों को विकसित कर पर्यटन केन्द्र बनाने की मांग को लेकर निवेदन पत्र सौंपा है। इस निवेदन पत्र में उन्होंने भोपाल की जीवन रेखा कहीं जाने वाली कलियासोत नदी के सालभर सूखे रहने की चिंता तथा उससे होने वाली नागरिक असुविधा को व्यक्त किया, साथ ही उसे बारहमासी बनाने के उपाय एवं उससे होने वाले लाभ को भी विधायक शर्मा ने मांग पत्र में उल्लेखित किया। गौरतलब है कि कलियासोत नदी कोलार से होते हुए बेतवा नदी में मिलती है। जो कि वर्तमान में कलियासोत डेम पर पूर्णरूपेण निर्भर करती है। डेम के गेट खुलने के बाद ही इस नदी में पानी आता है बाकि वर्ष भर यह सूखी रहती है। विधायक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री की ये मांगे – कलियासोत नदी को बारहमासी बनाया जाए, इसके लिए तकनीकी आधार पर सुनिश्चित स्थानों पर स्टॉप डेम का निर्माण कराया जाए। इससे बहुत बड़ी आबादी के जलसाधन – ट्यूबेल, बावड़ी आदि के जल स्तर में वृद्धि होगी। – गुजरात के मुख्यमंत्री रहते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने जिस तरह साबरमती नदी पर रिवर फ्रंट का निर्माण कराकर उसे न केवल स्वच्छ और सुंदर बनाया, बल्कि चर्चित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित भी कराया। उसी तर्ज पर कलियासोत नदी को बारहमासी नदी बनाते हुए, साबरमती रिवर फ्रंट की तरह विकसित किया जाए। – कलियासोत नदी पर घाटों का निर्माण हो जिससे कि सनातनी परम्पराओं का निर्वहन किया जा सके। यहां पाथ-वे, आकर्षक पार्क, वाटर स्पोर्ट्स गतिविधि, फूड कोर्ट का निर्माण कराया जाए, जिससे कलियासोत नदी के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे। – कलियासोत नदी के सम्पूर्ण आबादी क्षेत्र के यथास्थिति दोनों ओर रिटेनिंग वॉल अथवा पीचींग कर इसमें होने वाले अतिक्रमण को रोका जाए। – समय-समय पर माननीय NGT एवं विभिन्न पर्यावरण प्रेमियों द्वारा कलियासोत नदी के संरक्षण संवर्धन की दिशा में चिंता व्यक्त की जाती रही है। कलियासोत नदी के बारहमासी बनने एवं पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होने के बाद इस पर होने वाले अतिक्रमण एवं प्रदूषण की चिंता पूर्णतः समाप्त हो जाएगी। – चूंकि कलियासोत नदी वृहद क्षेत्र में फैली हुई है, इसलिए इसके पर्यटन एवं संरक्षण व संवर्धन की विस्तृत रूप रेखा के लिए आगामी वर्षों के लिए इसका मास्टर प्लान भी बनाया जाए। – कलियासोत डेम से नहर के माध्यम से भोपाल एवं रायसेन जिले की हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचित की जाती है। इस नदी पर स्टॉप डेम बनने से सिंचाई क्षेत्र का रकबा भी बढ़ेगा। कलियासोत नदी भोपाल की है जीवन रेखा केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि  कलियासोत नदी भोपाल की जीवन रेखा है। उसे बचाने का दायित्व हम सबका है। और केवल बचाना नहीं है, उसका संवर्धन भी करना है। इसको लेकर कल माननीय केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी से भेंट कर उनको कलियासोत नदी की यथास्थिति से अवगत कराया। साथ ही उनकी विकास योजना को लेकर भी सुझाव प्रस्तुत किए। उन्हें गुजरात की साबरमति रिवर फ्रंट की कार्य योजना की भी जानकारी दी। जिसके मूल स्वरूप एवं पर्यावरण के अनुरूप CEPT अहमदाबाद (Center for Environmental Planning and Technology) द्वारा विकसित किया गया था। कलियासोत के सौंदर्गीकरण हेतु भी इसी तरह के  अनुभवी संस्थान के द्वारा कार्य योजना बनवाई जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री कलियासोत नदी के संरक्षण की दिशा में साबरमती नदी की तर्ज पर विकसित करने हेतु सार्थक निर्देश सम्बन्धितों को दिए । जिसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया । recent visitors 111

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 50 लोग लापता, 1 की मौत, PM मोदी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

मंडी हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 3 जिलों में बादल फटने से भीषण तबाही मची। आज सुबह शिमला के रामपुर, कुल्लू के निरमंड और मंडी में बादल फटने से पानी के साथ मलबा आया। 50 से ज्यादा लोग लापता है और 3 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के रामपुर में बचाव अभियान का जायजा लेने पहुंचे और बैठक करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हिमाचल में बादल फटने के बाद आई प्राकृतिक आपदा का खुद जायजा ले रहे हैं। हिमाचल में हो रही भारी बारिश से मनाली कुल्लू लेह हाईवे ब्लॉक हो गया है। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मलाणा में पावर प्रोजेक्ट-एक का डैम टूट गया है। मंडी जिले में सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कुल्लू में भी कलेक्टर तोरुल एस रवीश ने सभी शिक्षण संस्थानों में आज और कल की छुट्टी घोषित कर दी है। लोगों को सतर्क रहने के आदेश भी दिए हैं। आधी रात को बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाया कोहराम बता दें, प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल के झाकड़ी इलाके में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक आधी रात को बादल फटने से आई बाढ़ ने कोहराम मचाया और 19 लोग लापता हो गए। इसी तरह मंडी जिला की चोहर घाटी के टिक्कन थलटू कोड में भारी बारिश के बाद आये सैलाब ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया और बचने के लिए जंगल की ओर भागे लोगों में से करीब तीन लापता बताए जा रहे हैं। मंडी के जिलाधीश अपूर्व देवगन राहत एवं बचाव कार्यों के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि भारी वर्षा के कारण सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। शिमला के रामपुर में बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बीती रात समेज खड्ड में आये सैलाब ने आसपास के गांवों में तबाही का मंजर ला दिया। गुरुवार तड़के बादल फटने की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। प्रभावित क्षेत्र से 19 लोगों के लापता होने की जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 19 लोगों के लापता होने की जानकारी है। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। सड़क कई जगह बंद होने के कारण उन्हें दो किलोमीटर पैदल ही उपकरणों के साथ रास्ता तय करना पड़ा। अनुपम कश्यप ने कहा कि राहत कार्य तुरंत आरंभ कर दिया है। आईटीबीपी, स्पेशल होम गार्ड की टुकड़ी भी रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्यों में सारी टीमें एक जुट होकर कार्य कर रही है। एंबुलेंस सहित सभी आधारभूत सुविधाएं रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है जिसमें पुलिस, होम गार्ड, अग्निशमन दल, सुन्नी डैम प्रबंधन सहित अन्य विभागों को शामिल किया गया। श्रीखण्ड की पहाड़ियों में बादल फटने से आया सैलाब श्रीखण्ड की पहाड़ियों में बादल फटने से आया सैलाब, कुल्लू जिला में भी मची तबाही शिमला के रामपुर इलाके में जहां बाढ़ से तबाही हुई, वो क्षेत्र कुल्लू जिला से सटा है। जानकारी अनुसार श्रीखण्ड की पहाड़ियों में बादल फटने से कुर्पण,समेज और गानवी खड्ड में आई भयंकर बाढ़ ने तबाही का मंजर लाया। करीब 2 दर्जन मकान एवं कई गाड़ियों के भी बहने की सूचना है। जानकारी अनुसार स्कूल भवन और औषधालय भी बाढ़ में बहे। शिमला जिला के गानवी और कुल्लू जिला के बागीपुल बाजार में साथ में बहती खड्ड ने भी तबाही मचाई और कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए। श्रीखंड की पहाड़ियों पर नैन सरोवर के आसपास बादल फटने से तीन खड़ों यानी छोटी नदियों में पानी का बहाव बढ़ा जिस से नीचे आकर बाढ़ का रूप धारण किया। सैलाब से मलाणा प्रोजेक्ट डैम दो को भी नुकसान पहुंचा है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि शिमला की रामपुर तहसील, मंडी ज़िले की पधर तहसील और कुल्लू के गांव जाओन, निरमंड में बादल फटने से 50 से ज़्यादा लोग लापता हैं. पीएम मोदी ने प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश और बादल फटने के बाद स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने शीर्ष अधिकारियों से प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा है। राहत कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं।   5 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे भी राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। पांच अगस्त तक राज्य में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 जून को मानसून के दस्तक देने से लेकर अब तक सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति में सामान्य से 79 फीसदी कम, किन्नौर में 49 फीसदी, उना में 47 फीसदी, चंबा में 45 फीसदी, हमीरपुर में 41 फीसदी, सिरमौर में 44 फीसदी, सोलन में 43 फीसदी, बिलासपुर व कुल्लू में 31 फीसदी, कांगड़ा में 15 फीसदी, मंडी में 17 फीसदी और शिमला में 14 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून सीजन में बारिश से 114 घर क्षतिग्रस्त राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान बारिश व भूस्खलन की वजह से 114 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 19 घर पूर्ण रूप से ध्वस्त हुए, जबकि 95 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा पांच दुकानें व 87 पशुशालाएं भी धराशायी हुईं। राज्य में मानसून सीजन में 433 करोड़ की संपति को नुकसान पहुंचा है। इसमें लोकनिर्माण विभाग को 189 करोड़ की क्षति हुई है। पिछले करीब एक माह में राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में 131 लोगों की मौत हुई है। इसमें सड़क हादसों में 66 लोगों की जान गई। जबकि 65 मौतें उंचाई से फिसलने, डूबने, बहने, करंट व सर्पदंश से हुई हैं। recent visitors 251

ब्रह्माकुमारीज़ रोहित नगर सेवाकेंद्र में मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह : बी.के. डॉ. रीना

ब्रह्माकुमारीज़ रोहित नगर सेवाकेंद्र में मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह : बी.के. डॉ. रीना ब्रह्माकुमारीज़ रोहित नगर सेवाकेंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का नज़ारा अलौकिकता से भरपूर रहा : बी.के. डॉ. रीना  भोपाल सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. डॉ. रीना दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा रोहित नगर सेवाकेंद्र में पिछले एक दशक से परमपिता परमात्मा शिव भगवान द्वारा सुनाए गए गीता ज्ञान से रोहित नगर, बावडिया कला क्षेत्र के हजारों की संख्या में भाई बहनें प्रतिदिन गीता ज्ञान सुनकर प्रतिदिन अपने जीवन की शुरुआत करते हैं। आज रोहित नगर, बावडिया कला सेवाकेंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में ब्रह्मावत्स उपस्थित हुए, सुबह 7:30 बजे ज्ञान मुरली क्लास हुई एवं दीदी ने सभी को संगठन में मेडिटेशन का अभ्यास कराया जिससे पूरा वातावरण शांतिमय हो गया। कार्यक्रम में कुमारी आराधना ने सुख सागर जब से मिला है, ज्ञान रत्नों से जीवन खिला है गीत पर बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति देकर शमां बांध दिया।कार्यक्रम के पश्चात सभी ब्रह्मावत्सों ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया। recent visitors 138

भदर नाला के समीप खेत में दिखाई दिया छह फीट लंबा मगरमच्छ

दमोह दमोह जिले में इस समय बड़ी संख्या में मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को जबेरा के भदर नाला के समीप खेत में छह फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। क्योंकि मगरमच्छ खेत से समीप बैठा था। जो कुछ देर बाद नाले में चला गया और स्थानीय ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया। बता दें, अभी तक व्यारमा नदी व उससे लगे हुए नालों में मगरमच्छ दिखाई देते थे। लेकिन अब खेती छोटे-छोटे नालों से बाहर निकल कर विशालकाय मगरमच्छ खेतों में दिखाई दे रहे हैं। दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे से लगे जबेरा भदर नाला में खेतों के पास गुरुवार दोपहर छह फीट लंबा मगरमच्छ किसानों को दिखाई दिया। मगरमच्छ दिखाई देते ही हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। क्योंकि जहां मगरमच्छ बैठा था, उसके आसपास किसानों के खेत होने के साथ-साथ हाइवे भी निकला है और 24 घंटे आवाजाही का क्षेत्र है। जहां पर अक्सर मगरमच्छ नाले से निकलकर तट पर बैठा दिखाई देता है। नन्हे भाई पटेल के खेत के पास चहल कदमी करते हुए मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसका वीडियो किसानों ने बना लिया। भदर नाला आसपास के कई गांव से निकला हुआ है और यहां पर सैकड़ों किसानों की खेती है। नाले से बाहर निकल कर खेतों में टहलते हुए मगरमच्छ का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। किसानों की मांग है कि वन विभाग के द्वारा मगरमच्छ का रेस्क्यू जल्दी किया जाए। नहीं तो नाले के तटीय क्षेत्र में रहने वाले किसानों के लिए खतरनाक साबित होगा। क्योंकि मगरमच्छ नाले से बाहर निकल कर खेतों के पास बैठा हुआ दिखाई देता है, जिसकी दहशत किसानों के मन में है। जैसे ही मगरमच्छ के नाले से बाहर निकल कर बैठा, उसकी सूचना विजय सागर सरपंच, सचिव को मिली। उन्होंने गांव में मुनादी करवा दी की, कोई भी व्यक्ति नदी के आसपास नहाने व मवेशियों को लेकर न जाए। क्योंकि भदर नाले में कितने मगरमच्छ हो सकते हैं, इसका किसी को अनुमान नहीं है, अभी तो एक दिखाई दिया है। recent visitors 89

युवती को काली बोलकर तोड़ी शादी, फिर तीन महीने बाद सामने आई दूल्हे की सच्चाई

छतरपुर छतरपुर जिले में शादी से ठीक कुछ दिनों पहले एक दूल्हे ने यह कह कर शादी तोड़ दी कि लड़की काली है। जिसके बाद लड़की और उसके परिजन परेशान हो गए। परेशान होकर लड़की एवं उसके परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल अलीपुरा थाना क्षेत्र के करारा गंज में रहने वाली कुमारी भारती की शादी झांसी जिले के भिटौरा में रहने वाले रूपेश अहिरवार से जून 2023 में तय हुई थी। गोद भराई की रस्म के बाद पंडित के समक्ष 25 अप्रैल 2024 को शादी होना तय हुआ था। सगाई में लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को 3 लाख रुपये भी नगद दिए और 50 हजार खर्च भी हुए थे। शादी की तय तारीख के हिसाब से लड़की पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में लग गए। लड़की वालों का कहना है कि शादी के कार्ड छप गए और रिश्तेदारों को भिजवा दिए गए। लेकिन इसी बीच शादी के ठीक 15 दिन पहले रूपेश ने कुमारी भारती से शादी तोड़ दी और फोन उठाना बंद कर दिया। कुमारी भारती ने बताया की चूंकि उसकी रूपेश से शादी होनी ही वाली थी इसलिए उससे फोन पर बात कर लेती थी। रूपेश ने शादी तोड़ने से पहले फोन पर कहा था कीि'तुम काली हो। मेकअप किया करो। खेत में काम करने से तुम काली हो गई हो इसलिए अब मैं तुमसे शादी नही कर सकता।' कुमारी भारती(प्रिंसी)का कहना है कि इसके बाद उनके परिवार के लोगों ने कई बार रूपेश से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई भी जबाव नहीं आया। बाद में पता चला कि रूपेश ने किसी दूसरी लड़की को पसंद कर लिया है और अब उसे दहेज में 5 लाख रुपये नगद मिल रहे हैं। शादी टूटने के बाद कुमारी भारती बेहद दुखी है और अब वह अपने दादा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। ताकि उसके काले रंग की वजह से शादी तोड़ने वाले रूपेश पर कानूनी कार्रवाई हो सके और उसका पैसा वापस मिल सके। वहीं इस मामले में छतरपुर जिले के एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि ऑफिस में एक आवेदन आया है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 102

गौतम अडानी के पोर्ट-टू-पावर समूह की प्रमुख कंपनी का नेट प्रॉफिट 116% बढ़कर ₹1,454 करोड़ हो गया

नई दिल्ली अडानी एंटरप्राइजेज ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 (Q1FY25) के लिए अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की घोषणा की। जून तिमाही में अरबपति गौतम अडानी के पोर्ट-टू-पावर समूह की प्रमुख कंपनी का नेट प्रॉफिट 116% बढ़कर ₹1,454 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 674 करोड़ रुपये था। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13 प्रतिशत बढ़ गया और यह ₹25,472 करोड़ हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹22,644 करोड़ था। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज करीबन 2% तक चढ़कर 3,225.10 रुपये पर बंद हुए हैं। इस कारोबार को अलग करेगी कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एफएमसीजी कारोबार के डी-मर्जर प्लान को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अडानी कमोडिटीज एलएलपी को अडानी विल्मर के कारोबार से अलग किया जाएगा। बता दें कि अडानी कमोडिटीज खाद्य तेल और अन्य संबद्ध वस्तुओं का कारोबार और सप्लाई करती है। वहीं, अडानी विल्मर खाद्य तेल और इससे जुड़े कारोबार पर फोकस कर रही है। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज 2% के करीब चढ़कर 3,225.10 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर पिछले पांच दिन में 8% और इस साल YTD में अब तक 10% चढ़ा है। सालभर में इसमें 30% की तेजी आई है। पिछले पांच साल में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 128 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस 3,225.10 रुपये तक पहुंच गया है। यानी इस दौरान इसमें 2500% तक की तेजी देखी गई है। कंपनी का 52 वीक का हाई प्राइस 3,743 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 2,142.30 रुपये है। अडानी एंटरप्राइजेज का आज मार्केट कैप 3,66,937.86 करोड़ रुपये रहा। recent visitors 279

दो छात्राओं ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, पुलिस ने जताई समलैंगिक संबंध की संभावना

अलीगढ़ अलीगढ़ के दाउद खां स्टेशन के समीप बुधवार की रात लगभग शाम छह बजे नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दो छात्राओं की मौत हो गई। दोनों छात्राओं के बीच समलैंगिक संबंध होने के चलते आत्महत्या की पुलिस द्वारा संभावना व्यक्त की जा रही है। हादसे की वजह से राजधानी एक्सप्रेस को आधे घंटे की देरी से आगे को रवाना की गई। डिप्टी एसएस हाथरस ने बुधवार की रात लगभग सवा नौ बजे मेमो द्वारा सूचना दी कि दाउद खां स्टेशन से एक किमी आगे नई दिल्ली से रांची को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में दो युवती के आने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार सड़क मार्ग से घटना स्थल पर पहुंचे। ट्रेन के चपेट में आने से दोनों शव क्षत-विक्षित पड़े मिले। रेलवे के ट्रैकमैन विनोद गुप्ता और इंदल ने शव को रेलवे लाइन के किनारे करवाकर ट्रेन को रवाना कराया। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया दोनों छात्राओं के समलैंगिक संबंध होने की बात सामने आ रही है। जन्मदिन पार्टी के लिए घर से निकली थी छात्रा मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। जबकि उसकी सहेली बीएससी की छात्रा थी। वह शाम को अपनी सहेली के साथ दूसरी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। लेकिन यहां ट्रेन से कैसे कट गई, पता नहीं चल रहा। क्‍या बोली पुलिस अलीगढ़ के प्रभारी एसपी सिटी मुकेश चंद्र उत्‍तम ने कहा कि ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्राओं की मौत हुई है। इस मामले को लेकर फिलहाल हर पहलू पर जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे स्पष्ट हो सकेगा।   recent visitors 106