Pushpendra
Olympics भारत की झोली में आएगा एक और मेडल!हॉकी टीम के सामने मुश्किल चुनौती
पेरिस खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 2 मेडल जीत लिए हैं. यह दोनों मेडल शूटिंग में स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज दिलाए हैं. पहला उन्होंने सिंगल्स मुकाबले में दिलाया था. फिर चौथे दिन मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दिलाया. मगर छठे दिन (1 अगस्त) भारत को एक और मेडल मिलने की उम्मीद है. आज दोपहर 1.00 बजे निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट के फाइनल स्वप्निल कुसाले उतरने वाले हैं. उनके पास देश को तीसरा मेडल दिलाने का मौका है. आइए जानते हैं छठे दिन भारत का फुल शेड्यूल… गोल्फ: पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा – दोपहर 12.30 बजे. निशानेबाजी: पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले – दोपहर 1.00 बजे महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालिफिकेशन): सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मौदगिल – दोपहर 3.30 बजे. हॉकी: भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच): दोपहर 1.30 बजे. मुक्केबाजी: महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) – दोपहर 2.30 बजे. तीरंदाजी: पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) – दोपहर 2.31 बजे पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन): दोपहर 3.10 बजे से. टेबल टेनिस: महिला एकल (क्वार्टर फाइनल): दोपहर 1.30 बजे से. नौकायन: पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सर्वनन : शाम 3.45 बजे पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सर्वनन : रेस 1 के बाद महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन : शाम 7.05 बजे महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन – रेस 1 के बाद. समय के हिसाब से आज (1 अगस्त) भारत का शेड्यूल दोपहर 12.30 बजे- पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा. दोपहर 1.00 बजे – पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले दोपहर 1.00 बजे – पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सर्वनन दोपहर 1.00 बजे – महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन दोपहर 1.30 बजे – भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच) दोपहर 1.30 बजे – टेबल टेनिस महिला एकल (क्वार्टर फाइनल) दोपहर 2.30 बजे – महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) दोपहर 2.31 बजे – पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) दोपहर 3.10 बजे से – पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन). दोपहर 3.30 बजे – महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालिफिकेशन): सिफ्त कौर सामरा और अंजुम मौदगिल दोपहर 3.45 बजे – पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सर्वनन शाम 7.05 बजे – महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन recent visitors 143
रक्षाबंधन 2024: बहन के लिए सबसे बेहतरीन गिफ्ट के रूप में स्मार्टफोन, Amazon दे रहा है शानदार डिस्काउंट ऑफर
Raksha Bandhan Smartphones Store भाईयों के लिए अपनी बहनों को गिफ्ट देकर उनको सरप्राइज करने का शानदार मौका दे रहा है। यहां से आप अपनी बहन के लिए टॉप रेटेड बेस्ट स्मार्टफोन को शानदार डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ ले सकते हैं। यह सभी कई सारे हाईटेक फीचर्स के साथ आ रहे हैं। इन स्मार्टफोन का हैवी स्टोरेज, ज्यादा रैम, पावरफुल प्रोसेसर और बैटरी इनके वर्क की क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है। इनमें दिए गए शानदार कैमरा सेटपअ से आप हाई क्वालिटी सेल्फी क्लिक करने के साथ वीडियो बना सकते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर इन स्मार्टफोन के मिलने पर आपकी बहन भी स्पेशल फील करेगी। Amazon के Rakshabandhan Gift स्टोर से आप इन्हें 35% के डिस्काउंट पर ले सकते हैं और इसके साथ ही आपको नो कॉस्ट EMI और कई बैंक ऑफर भी मिल जाएंगे। iQOO Z7 Pro 5G (Blue Lagoon, 8GB RAM, 256GB Storage) Smartphone: यह ब्लू लगून कलर का स्लिम डिजाइन वाला लार्जेस्ट स्मार्टफोन है। इसमें 64 मेगापिक्सेल का ऑरा लाइट ओआईएस कैमरा दिया है, जो खूबसूरत पिक्चर्स क्लिक कर सकता है। इस स्मार्टफोन में सुपर नाइट मोड का फीचर दिया है, जो बेहतरीन पिक्चर्स क्लिक करेगा। इसमें 4600 एमएएच की लार्ज बैटरी और 66 वाट का फ्लैश चार्जर दिया है। इस iQOO Z7 Pro 5G में एंड्रॉइड 13 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। Redmi 12 5G Pastel Blue 8GB RAM 256GB ROM: ब्लू कलर का यह Redmi 12 स्मार्टफोन 14 हजार से कम की कीमत में मिल रहा है। इसमें 17.24 सेमी का लार्ज फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। इसमें 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो लंबा बैकअप देगी। इसके साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जिससे इसे अनलॉक करने में आसानी रहेगी। इसमें ब्लू के अलावा ब्लैक और सिल्वर कलर के ऑप्शन भी दिए गए हैं, जिसे आप अपनी पसंद से ले सकते हैं। Samsung Galaxy M34 5G (Prism Silver,8GB,128GB) 120Hz sAMOLED Display|: सैमसंग का यह स्मार्टफोन ग्राहक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बढ़ती डिमांड को देखते हुए इस स्मार्टफोन पर 35% का डिस्काउंट मिल रहा है। प्रिज्म सिल्वर का यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी के स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी मिल रहा है। यह Samsung Galaxy स्मार्टफोन 1 साल की कंप्लीट वारंटी के साथ मौजूद है। इस स्मार्टफोन को आप रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट करने के लिए भी खरीद सकते हैं। OnePlus 12 (Flowy Emerald, 12GB RAM, 256GB Storage): इस चौथी लिस्ट में मिलने वाला यह OnePlus 12 स्मार्टफोन लॉन्ग लास्टिंग परफॉर्मेंस देगा। Android 14 के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वही यह फुल चार्ज होने पर 19 घंटे तक का यूट्यूब प्लेबैक दे सकता है। इस फोन में तीन आकर्षक कलर ऑप्शन दिए हैं, जिसे आप अपनी पसंद से चुन सकते हैं। अगर आप गेम खेलने के शौकीन है, तो इसमें आप अपना मनपसंद गेम भी खेल सकते हैं। realme narzo 60X 5G (Stellar Green, 4GB, 128GB Storage): यह स्टेलर ग्रीन कलर का यह स्मार्टफोन सबसे कम कीमत में मिल रहा है। इसमें 50 मेगापिक्सल का एआई प्रायमरी कैमरा दिया है, जिससे आप हाई क्वालिटी में पिक्चर्स क्लिक कर सकते हैं। 6.72 इंच का यह स्मार्टफोन 90 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो सुपीरियर विजुअल एक्सपीरियंस देगा। इस realme narzo स्मार्टफोन की बॉडी अल्ट्रा स्लिम है और इसका टच काफी स्मूदली वर्क करता है। recent visitors 147
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का शाहजहां की बहू की संपत्ति पर बड़ा फैसला, ‘वक्फ बोर्ड का हिस्सा नहीं …’
बुरहानपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि वक्फ बोर्ड बुरहानपुर के किले में मौजूद उन स्मारकों पर मालिकाना हक नहीं जता सकता, जिन्हें केंद्र सरकार पहले ही 'प्राचीन और संरक्षित' घोषित कर चुकी है। यह विवाद शाह शुजा के मकबरे, नादिर शाह के मकबरे और किले में स्थित बीबी साहिबा मस्जिद को लेकर था। जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि विवादित स्मारकों को प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम, 1904 की धारा 1(1) (प्राचीन स्मारक घोषित) और धारा 3(1) (संरक्षित स्मारक घोषित) के तहत संरक्षण दिया गया था। केंद्र सरकार की है संपत्ति ऐसे में वक्फ बोर्ड वक्फ अधिनियम, 1995 की धारा 5 (2) के तहत इन्हें वक्फ संपत्ति घोषित करते हुए कोई और अधिसूचना जारी नहीं कर सकता। कोर्ट ने जोर देकर कहा कि विवादित संपत्ति को पहले ही वर्ष 1913 और 1925 में प्राचीन स्मारक और संरक्षित स्मारक घोषित किया जा चुका था। इस प्रकार, उक्त अधिसूचना जारी होने के बाद, संपत्ति अब आयुक्त की संरक्षकता में है और संपत्ति केंद्र सरकार की है । साथ ही यह भी कहा कि 1995 का कानून लागू होने पर ये संपत्तियां 'मौजूदा वक्फ संपत्तियां' नहीं थीं। वक्फ बोर्ड की नहीं है संपत्ति सिंगल बेंच ने आगे कहा कि जब तक 1904 के अधिनियम की धारा 14 के तहत मुख्य आयुक्त संपत्ति पर अपनी संरक्षकता नहीं छोड़ देते, तब तक बोर्ड की अधिसूचना प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम के तहत जारी की गई अधिसूचनाओं को रद्द नहीं करेगी। अदालत ने आगे कहा कि उस संपत्ति के संबंध में जारी की गई एक गलत अधिसूचना, जो वक्फ अधिनियम के प्रारंभ होने की तारीख को मौजूदा वक्फ संपत्ति नहीं है, उसे वक्फ संपत्ति नहीं बनाएगी। साथ ही यह भी कहा कि ऐसी अधिसूचना अपने आप 1904 के अधिनियम के तहत जारी की गई अधिसूचनाओं को रद्द नहीं करेगी। केंद्र का ही रहेगा कब्जा इसलिए, अदालत ने यह व्यवस्था दी कि बोर्ड विवादित प्राचीन और संरक्षित स्मारकों से केंद्र सरकार को बेदखल करने की मांग सही तरीके से नहीं कर सकता है। शाहजहां की बहू का है मकबरा ऐसा कहा जाता है कि शाह शुजा का मकबरा बेगम बिलकिस का मकबरा है जो शाहजहां की बहू थीं। प्रत्न समीक्षा, पुरातत्व का एक जर्नल, खंड 11 के अनुसार, फारुकी वंश के दसवें सुल्तान मुहम्मद शाह फारुकी II के मकबरे को गलती से नादिर शाह का मकबरा बताया जाता है। इसी तरह, बीबी साहेबा मस्जिद संभवतः गुजरात के सुल्तान की बेटी रानी बेगम रुकैया ने बनवाई थी। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के सीईओ ने 2013 में एक आदेश जारी कर इन स्मारकों को 1995 के अधिनियम के आधार पर वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया था। केंद्र सरकार ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि बोर्ड की ओर से पेश हुए वकील ने तर्क दिया कि इस मामले को पहले वक्फ ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील में सुना जाना चाहिए था। इन तीन इमारतों पर विवाद एएसआई की तरफ से कहा गया है कि शाह शुजा स्मारक, नादिर शाह का मकबरा और बुरहानपुर के किले में स्थित बीबी साहिबा की मस्जिद भी प्राचीन और संरक्षित स्मारक हैं. शाह शुजा स्मारक मुगल सम्राट शाहजहां के बेटे शाह शुजा की पत्नी बेगम बिलकिस की कब्र है. बेगम बिलकिस की बेटी के जन्म देते समय मौत हो गई थी, जिसे बुरहानपुर में दफनाया गया था. एएसआई ने कहा कि जब इन स्मारकों से प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम 1904 के तहत संरक्षणकता छोड़ी नहीं गई तो इसे वक्फ बोर्ड कैसे अपनी संपत्ति घोषित कर सकता है. इसपर दूसरे पक्ष की तरफ से जवाब दिया गया कि जब सीईओ ने संपत्ति को वक्फ बोर्ड की संपत्ति घोषित कर दिया था तो उनके पास इसे खाली कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. कोर्ट की तरफ से कहा गया कि इस संपत्ति के संबंध में गलत अधिसूचना जारी की गई. वक्फ बोर्ड की अधिसूचना विवादित संपत्ति पर केंद्र सरकार का स्वामित्व नहीं छीनेगी. वक्फ बोर्ड ने 2013 में इन्हे घोषित किया था अपनी संपत्ति : मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा, साल 2013 में इन स्मारकों को आदेश जारी अपनी संपत्ति घोषित की थी। केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड के इस आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था। recent visitors 115
ओलंपिक में भारत दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर, आज बेल्जियम से मुकाबला
पेरिस क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक के पूल बी के मैच में बृहस्पतिवार को मौजूदा चैम्पियन बेल्जियम के रूप पहली कठिन चुनौती का सामना करेगी तो उसे प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी। बेल्जियम पूल बी में तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर है जबकि भारत दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर है। आस्ट्रेलिया दो जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। अर्जेंटीना ने भी तीन मैचों में एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ अंतिम आठ में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड और आयरलैंड लगातार तीन हार के साथ दौड़ से बाहर हो गए हैं। हर पूल से शीर्ष चार टीमें ही अंतिम आठ में पहुंचेंगी। भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3.2 से हराया और फिर आखिरी मिनट में किये गए गोल की मदद से 2016 की चैम्पियन अर्जेंटीना को ड्रॉ पर रोका। आयरलैंड के खिलाफ भारत ने 2.0 से जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले दोनों मैचों में निर्णायक गोल दागे और फिर आयरलैंड के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला और पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया। अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे मिडफील्डर मनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने भी आयरलैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके कई मौके बनाये। मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और सुखजीत सिहं ने भी दबाव बनाये रखा। अपना पहला ओलंपिक खेल रहे राइट बैक जरमनप्रीत सिंह इस टूर्नामेंट की खोज साबित हुए हैं जिन्होंने अब तक काफी प्रभावी प्रदर्शन किया है। पहले दो मैचों में 19 पेनल्टी कॉर्नर गंवाने वाली भारतीय टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश की तारीफ करनी होगी जिन्होंने कई गोल बचाये। बेल्जियम के बाद भारत को शुक्रवार को आस्ट्रेलिया से खेलना है। recent visitors 145
मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहनों को आभार-पत्र और उपहार का देंगे संदेश
चयनित जिलों में होंगे कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहान यादव के मुख्य आतिथ्य में रक्षाबंधन के पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों का आभार उपहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रक्षाबंधन और सावन उत्सव थीम पर केन्द्रित यह कार्यक्रम चयनित जिलों में होगा। एक से 17 अगस्त के मध्य 11 जिले (चितरंगी), सिंगरौली सतना, (जबेरा) दमोह नरसिहंपुर, बालाघाट, मंडला, (भैंसदेही), बैतूल श्योपुर, टीकमगढ़, अनूपपुर और डिण्डोरी में आभार सह उपहार कार्यक्रम होगा। इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाभार्थी महिलाओं को आभार पत्र और उपहार का संदेश देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से राखी भी बँधवाएगें और उनसे चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन, सावन उत्सव पर केन्द्रित होगी। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहनों के लिये झुले लगाये जायेंगे। कार्यक्रमों में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण होगा एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।शेष जिलों में मंत्रीगण एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा। recent visitors 145
समुद्रिका शास्त्र के अनुसार आपकी आंखों का आकार बता सकता है आपका चरित्र
मनुष्य की भावनाएं उसकी आंखों में भी नजर आ जाती हैं। जैसे, जब आप खुश होते हैं, तो आपकी आंखों में एक अलग प्रकार की चमक नजर आती है। वहीं, जब आप दुखी होते हैं या फिर कोई बात आपको परेशान कर रही होती है, तो आपकी आंखों में नमी-सी दिखाई पड़ती है। आपकी भावनाओं के अलावा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपकी आंखों की बनावट से भी कई तरह के राज जुड़े होते हैं। आइए, जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपकी आंखों से कौन-से राज जुड़े होते हैं। बड़ी-बड़ी आंखों वाले लोगों की खासियत सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखे काफी बड़ी-बड़ी होती हैं, वे काफी शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं और भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं। लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं, इन्हें इस बात से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है। वहीं, ऐसे लोग बहुत ही रोमांटिक माने जाते हैं। बड़ी आंखों वाले लोग किसी के दिल में भी आसानी से जगह बना लेते हैं। छोटी आंखों वाले लोगों की खासियत सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखें छोटी होती हैं, उन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। ऐसे लोग किसी भी बात को जल्दी दिल पर ले लेते हैं और परेशान हो जाते हैं। ऐसे में लोगों में एक खासियत यह भी होती है कि अगर ये लोग किसी को दिल से अपना मान लें, तो उम्रभर उससे दोस्ती निभाते हैं। छोटी आंखों वाले लोगों को ज्यादा कामुक माना जाता है। उभरी हुई आंखों वाले लोगों की खासियत सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखे उभरी हुई होती है, वे स्वभाव से बहुत ही नरम दिल के होते हैं। ऐसे लोग नेकदिल होते हैं, जो आसानी से किसी की भी मदद कर देते हैं। वहीं, ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और अपने काम को लेकर बहुत ही फोकस होते हैं। गहरी आंखों वाले लोगों की खासियत जिन लोगों की आंखें गहरी और शांत नजर आती हैं, वे बहुत ही प्रैक्टिकल होते हैं। इन लोगों को अपना काम निकालना अच्छी तरह से आता है। गहरी आंखों वाले लोग अपने काम से काम रखना भी पसंद करते हैं लेकिन अगर ऐसे लोग किसी के साथ प्यार करते हैं, तो अंत तक उनका साथ निभाते हैं। गोल आंखों वाले लोगों की खासियत जिन लोगों की आंखें गोल होती हैं, वे बहुत ही मजाकिया स्वभाव के होते हैं लेकिन ऐसे लोग सिर्फ उन ही लोगों के साथ घुलते-मिलते हैं, जिन्हें वे पसंद करते हैं। गोल आंखों वाले लोग सकारात्मक स्वभाव के होते हैं, जो हमेशा कुछ पाने की उम्मीद में मेहनत करते जाते हैं। इन लोगों को बहुत ही कम गुस्सा आता है। recent visitors 133