पेरिस के मेयर ने युद्ध के दौरान एकजुटता दिखाते हुए यूक्रेन के ओलंपिक एथलीटों का सम्मान किया

पेरिस पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने 2024 ओलंपिक के दौरान एकजुटता दिखाने के लिए यूक्रेन के खिलाड़ियों को फ्रांस की राजधानी के सर्वोच्च गौरव ‘ग्रैंड वर्मील’ पदक से सम्मानित किया। हिडाल्गो ने कहा, ‘‘मैं आज आपके दुख और गर्व दोनों की कल्पना कर सकती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि आपके देश पर अभी भी हमला हो रहा है और वह युद्ध में है। आपके कई दोस्त, आपके रिश्तेदार अग्रिम पंक्ति में हैं और लड़ रहे हैं।’’ यूक्रेन की नौकायन खिलाड़ी अनास्तासिया कोजेनकोवा और डाइविंग खिलाड़ी ओलेक्सी सेरेडा ने देश के सभी खिलाड़ियों की ओर से पदक प्राप्त किये। इन दोनों ने पहले ही अपनी ओलंपिक प्रतियोगिताएं समाप्त कर ली हैं। उन्होंने  यूक्रेन के अन्य एथलीटों के एक समूह का नेतृत्व किया, जो पेरिस के भव्य सिटी हॉल में स्वागत समारोह में शामिल हुए थे। यूक्रेन के लिए इस ओलंपिक में पदक जीतने वाले दोनों खिलाड़ी इस समारोह में मौजूद नहीं थे।   recent visitors 121

महानदी में 20 किमी बहकर छत्तीसगढ़ से ओडिशा पहुंची महिला, मछुवारो ने बचाई जान

    रायगढ़ छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है. जिसके चलते नदियां और नाले उफान पर हैं. ऐसे में बुधवार को बाढ़ में एक 35 वर्षीय मानसिक रूप से अवस्थ महिला उफनती नदी में 20 किलोमीटर बह गई और उसे पड़ोसी राज्य ओडिशा में मछुआरों ने बचा लिया. इस बात की जानकारी पुलिस ने न्यूज एजेंसी भाषा को दी. पति से अलग रह रही थी महिला  घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सारंगढ-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि चमत्कारिक रूप से बच निकलने के बाद सरोजनी चौहान को सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के सरिया इलाके में उसके घर वापस लाया गया. इसके बाद पड़ोसी रायगढ़ जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया.  चौहान अपने पति से अलग हो गई थी और सरिया के पोरथ गांव में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी. मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उसका इलाज चल रहा था और उसके परिजनों ने उसके पैरों में बेड़ियां डाल दी थीं, क्योंकि वह अक्सर बिना किसी को बताए घर से निकल जाती थी. परिजनों की माने तो वह बुधवार की रात महानदी के किनारे स्थित अपने घर में लगे सब्जी के खेत में शौच के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. रेस्क्यू के बाद मछुआरों ने महिला को पुलिस को सौंपा जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली. इसी बीच गुरुवार की सुबह उसे ओडिशा के रेंगाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के परसादा गांव में कुछ मछुआरों ने नदी से बचा लिया. इसके बाद मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.एसपी ने कहा कि सारंगढ़ से एक पुलिस दल उसे परसादा से सरिया वापस ले आया और वह अब अस्पताल में है. हालांकि, उसके परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई है और मामले में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है. फिर भी मामले की जांच की जा रही है.     recent visitors 107

परिणीति चोपड़ा पहुंचीं लंदन के इस्कॉन मंदिर

मुंबई इस दिनों मां की पोस्ट के बाद से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस लंदन में कृष्ण भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) मंदिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके अलावा वो यहां गौ सेवा करती भी नजर आईं हैं. सामने आए वीडियो में परिणीति चोपड़ा को भगवान कृष्ण का भजन गाते देखा जा सकता है. यहां एक्ट्रेस पहले मंदिर के अधिकारियों के साथ बातचीत करती नजर आती हैं. इसके बाद वह मंदिर के अंदर नजर आती हैं और कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके दोस्त राजीव अदातिया भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि राजीव अदातिया और परिणीति चोपड़ा मंदिर में आंख बंद किए हाथ जोड़कर कृष्ण जी का जाप करते दिखाई दे रहे हैं. कृष्ण जी का भजन करने के बाद परिणीति चोपड़ा गौ सेवा करती और गाय को चारा खिलाती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘यहां लंदन में अपने भारतीय समुदाय के साथ प्रार्थना और जप करके मेरी आध्यात्मिक आत्मा को सुकून मिला. मेरी यात्रा को इतना खास बनाने के लिए इस्कॉन को बहुत-बहुत धन्यवाद. हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे. हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे. मेरे लिए इस दिन को तय करने और मेरा बनने के लिए राजीव अदातिया को धन्यवाद.’ वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया गया था. recent visitors 159

नांदेड़ के आल महाराष्ट्र सीजन – 4 में नगर के रविराज ने बढ़ाया मान

डिंडोरी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं क्रिकेटर रविराज बिलैयजा ने नांदेड़ के आल इंडिया महाराष्ट्र सीजन – 4 फैशन शो में बतौर अतिथि शिरकत की। बता दें की महाराष्ट्र में विगत चार वर्षों से ओम सोशियो कल्चरल मल्टीपर्पज बहुद्देशीय शिक्षण संस्थान महागांव के द्वारा मिस्टर एंड मिसेज महाराष्ट्र के भव्यतम शो का आयोजन किया जाता है। आयोजनकर्ता विशाल डहाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविराज बिलैया को एक प्रोड्यूसर और गीतकार के तौर पर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। और यह सारा कार्यक्रम नांदेड़ के पी व्ही आर मॉल में आयोजित किया गया। इस दरमियान मंच पर मौजूद अतिथियों की विशेष फरमाइश पर रविराज ने " इंसा चाहे तो जमीं को जन्नत बना दे,अपने हुनर से वो एक नई कुदरत बसा दे" और "अभी तो हौसलों की उड़ान बाकी है ,उड़ने को ये आसमा.. पंखों फैलान बाकी है " स्वरचित कविता का वाचन किया गया,जिसे समस्त ज्यूरी मेंबर्स और फैशन शो में शिरकत करती मॉडल के अलावा दर्शक दीर्घा ने जमकर सराहा। आल महाराष्ट्र के सीजन – 4 की विनर सुष्मिता सर्पे को मिस महाराष्ट्रा के ताज से नवाजा गया और मिस्टर महाराष्ट्र का खिताब ओम चिंतामणि के नाम रहा. कार्यक्रम में साउथ इंडस्ट्री के विलेन वेंकट  ,साउथ इंडस्ट्री के फैशन कोरियोग्राफर साईं लोहार,इवेंट डायरेक्टर और ऑर्गेनाइजर विशाल डहाले ,ज्यूरी मेंबर वैभव तड़स, अक्षय वारुलकर और डॉक्टर निकिता चव्हाण उपस्थित थे। शो से वापस लौटे रविराज से जब हमारे प्रतिनिधि ने चर्चा की तो उन्होंने बताया की आने वाले समय में वह भी प्रदेश के किसी भी शहर में आल एम पी लेवल का मिस्टर एंड मिसेज फैशन शो का आयोजन कराएंगे और इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी हैं। recent visitors 104

फ्रिट्ज और पॉल की अमेरिकी जोड़ी से ओलंपिक युगल में हार के बाद एंडी मरे ने लिया संन्यास

पेरिस ओलंपिक के पुरुष युगल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही ब्रिटेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे का शानदार पेशेवर करियर खत्म हो गया। वह इस खेल को अलविदा कहने के लिए जब कोर्ट पर उतरे तो उनकी आंखें नम थी। इस 37 साल के खिलाड़ी ने पहले ही कहा था कि 2024 ग्रीष्मकालीन खेल उनके लिए आखिरी पेशेवर मुकाबला होगा। उन्हें और उनके साथी डैन इवांस को गुरुवार रात कोर्ट सुजैन लेंगले में टेलर फ्रिट्ज और टॉमी पॉल की अमेरिका की जोड़ी ने 6-2, 6-4 से हराया। ओलंपिक टेनिस एकल स्पर्धा दो बार के इकलौते स्वर्ण पदक ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि यह पल आने वाला है। यह अगर आज नहीं हुआ होता तो कुछ दिनों के बाद होने वाला था। मैं इसके लिए तैयार था। जाहिर है, मैं भावुक हूं क्योंकि यह आखिरी बार था जब मैंने किसी प्रतिस्पर्धी मैच को खेला।  मैं वास्तव में अभी खुश हूं।’’ तीन ग्रैंड स्लैम खिताब के इस विजेता ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मुझे यहां ओलंपिक में जाने और अपनी शर्तों पर समापन करने का मौका मिला क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में इस बारे में कुछ कहना मुश्किल था।’’   recent visitors 133

नकली होलोग्राम मामले में रायपुर लाए जाएंगे अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी, ED ने जारी किया वारंट

 रायपुर  शराब घोटाला मामले के आरोपित अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को उत्तरप्रदेश के मेरठ जेल से रायपुर लाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल दोनों के खिलाफ ईडी की विशेष कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। ईडी की ओर से कोर्ट में लगाए गए आवेदन पर जारी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर अब मेरठ जेल में बंद दोनों आरोपितों को रायपुर लाकर ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि 19 जून को रायपुर केंद्रीय जेल में बंद अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जमानत मिली थी, जमानत पर जेल से बाहर निकलते ही यूपी एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। नकली होलोग्राम केस में पूछताछ के लिए मेरठ ले गई थी UPSTF इस दौरान अनवर के स्वजन, रिश्तेदार और समर्थकों ने जेल परिसर में जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने किसी तरह सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची, जहां से यूपी एसटीएफ अनवर को साथ लेकर मेरठ रवाना हो गई थी। इससे पहले अरुणपति त्रिपाठी को यूपी एसटीएफ यहां से लेकर गई थी। दोनों के अलावा अन्य आरोपितों के खिलाफ नोएडा में नकली होलोग्राम का केस दर्ज है। इसी केस में पूछताछ के सिलसिले में प्रोडक्शन के आधार पर अनवर को यहां से लेकर जाया गया था। दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर मेरठ जेल भेज दिया था, तब से दोनों वहां है। recent visitors 105

बिग बॉस OTT 3 फिनाले: नाइज़ी और सना मकबूल टॉप 2 कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को है और वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं। इस सीजन का विनर कौन होगा, यह तो 2 अगस्त को फिनाले की रात ही पता चलेगा। लेकिन अभी यह पता चल गया है कि खिताबी जंग सना मकबूल और नेजी के बीच होने वाली है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से लव कटारिया और अरमान मलिक के डबल एलिमिनेशन के बाद शो को रणवीर शौरी, साई केतन, कृतिका, नेजी और सना मकबूल के रूप में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिल गए थे। लेकिन अब इनमें से तीन कंटेस्टेंट्स बेघर हो चुके हैं। 'बिग बॉस' से जुड़ी खबर देने वाले 'द खबरी' के मुताबिक, Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले के कुछ हिस्से गुरुवार, 1 अगस्त को शूट किए गए। इस दौरान तीन कंटेस्टेंट्स को बेघर कर दिया गया। वहीं एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस शूट की। लव कटारिया, अरमान मलिक, विशाल पांडे और नीरज गोयत ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार ने शूट किया ग्रैंड फिनाले 'द खबरी' ने बताया कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने भी ग्रैंड फिनाले पर शिरकत की। वो अपनी फिल्म 'स्त्री 2' को प्रमोट करने आए थे। पर साथ ही वो एक कंटेस्टेंट का एविक्शन कर गए। बेघर हुए ये 3 कंटेस्टेंट्स 'द खबरी' के मुताबिक, टॉप-5 में से साई केतन राव पांचवे नंबर पर घर से बेघर हो गए हैं। चौथे नंबर पर कृतिका मलिक को बेघर किया गया, जबकि तीसरे नंबर पर रणवीर शौरी को जनता के वोटों के आधार पर एलिमिनेट कर दिया गया। उनका एविक्शन श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने किया। सना मकबूल और नेजी के बीच लाइव वोटिंग इन तीनों के बेघर होने के बाद अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी के लिए सना मकबूल और नेजी के बीच टक्कर होगी। सना और नेजी के बीच होने वाली खिताबी जंग में विनर चुनने के लिए लाइव वोटिंग भी हो सकती है। बेशक, अभी टॉप-2 कंटेस्टेंट्स को लेकर जानकारी सामने आ गई है, पर विनर 2 अगस्त की रात ही अनाउंस किया जाएगा, तब तक आप सभी अपने सब्र की सीमा बांधे रखिए। recent visitors 237